हरदोई में ट्रैक्टर को लेकर विवाद, भीम आर्मी का प्रदर्शन:जिलाध्यक्ष ने लगाया पुलिस पर अभद्रता का आरोप

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Hardoi
  • Hardoi Controversy | Bhim Army Protest Against Police Over Tractor Issue

हरदोई में ट्रैक्टर को लेकर विवाद, भीम आर्मी का प्रदर्शन:जिलाध्यक्ष ने लगाया पुलिस पर अभद्रता का आरोपशाहनवाज खान | हरदोई8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भड़ायल चौकी परिसर में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन। - Dainik Bhaskarभड़ायल चौकी परिसर में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन।

हरदोई जिले के टड़ियावां थाना क्षेत्र के भड़ायल चौकी परिसर में बुधवार रात भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर छुड़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

जिलाध्यक्ष करण वर्मा की अगुवाई में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने पुलिस से ट्रैक्टर तत्काल छोड़ने की मांग की। करीब दो घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद सीओ हरियावां लक्ष्मीकांत गौतम के निष्पक्ष कार्रवाई के आश्वासन पर कार्यकर्ता शांत हुए।

प्रदर्शन बुधवार रात करीब 9:30 बजे शुरू हुआ और रात 11:30 बजे समाप्त हुआ। बृहस्पतिवार सुबह 10:30 बजे टड़ियावां थानाध्यक्ष इख्तियार हुसैन ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

पूरा मामला टड़ियावां थाना क्षेत्र के परसपुर गांव का है। गांव निवासी भीम आर्मी कार्यकर्ता वीरेंद्र कुमार का ट्रैक्टर राहुल गुप्ता के लकड़ी डिपो पर लकड़ी उठाने के काम में लगा था।

करीब 15 दिन पहले लकड़ी उतारने के दौरान एक बोटा डिपो की बाउंड्री वॉल से टकरा गया, जिससे दीवार क्षतिग्रस्त हो गई।

भड़ायल चौकी परिसर में प्रदर्शन करते भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं।भड़ायल चौकी परिसर में प्रदर्शन करते भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं।

इसके बाद दोनों पक्षों के बीच दीवार की मरम्मत को लेकर बातचीत हुई। आरोप है कि इसी दौरान राहुल गुप्ता ने ट्रैक्टर अपने पास रोक लिया।

सात अक्टूबर को वीरेंद्र अपने चालक और भीम आर्मी के उपाध्यक्ष राजपाल वर्मा के साथ विवाद सुलझाने पहुंचे। वहां कहासुनी होने पर पुलिस को बुलाया गया। इसके बाद पुलिस ट्रैक्टर को भड़ायल चौकी ले आई।

बुधवार रात करीब 9:30 बजे भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष करण वर्मा अपने कार्यकर्ताओं के साथ भड़ायल चौकी पहुंचे और ट्रैक्टर को तत्काल छोड़ने की मांग की। हालांकि, पुलिस का कहना था कि मामले की जांच पूरी होने के बाद ही ट्रैक्टर छोड़ा जाएगा।

इस बात पर कार्यकर्ताओं ने चौकी परिसर में ही विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, जो करीब दो घंटे तक चला। स्थिति को संभालते हुए सीओ लक्ष्मीकांत गौतम ने फोन पर जिलाध्यक्ष करण वर्मा से बात की और निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया।

सीओ के इस आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हो गया। इस दौरान टड़ियावां तहसील अध्यक्ष अमन, ब्लॉक अध्यक्ष प्रियांशु समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    छात्र को थप्पड़ मारा तो साथियों संग शिक्षक को पीटा:बुलंदशहर के कॉलेज जाते समय बस स्टैंड पर किया हमला, बुलंदशहर रेफर

    Hindi News Local Uttar pradesh Bulandshahar Jhangirabad Jahangirabad Teacher Assaulted | Satyadev College Student Attack छात्र को थप्पड़ मारा तो साथियों संग शिक्षक को पीटा:बुलंदशहर के कॉलेज जाते समय बस…

    BHU अस्पताल के छोटी गेट पर मारपीट:सुरक्षाकर्मी का मोबाइल टूटा,युवक को सड़क पर गिराकर मारते दिखे

    Hindi News Local Uttar pradesh Varanasi Varanasi BHU Hospital Clash | Security Guard Assaulted CCTV Footage BHU अस्पताल के छोटी गेट पर मारपीट:सुरक्षाकर्मी का मोबाइल टूटा,युवक को सड़क पर गिराकर…

    You Missed

    Texas Democrat James Talarico faces grilling from voters at town hall in tight Senate race

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 3 views
    Texas Democrat James Talarico faces grilling from voters at town hall in tight Senate race

    हरदोई में ट्रैक्टर को लेकर विवाद, भीम आर्मी का प्रदर्शन:जिलाध्यक्ष ने लगाया पुलिस पर अभद्रता का आरोप

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 3 views
    हरदोई में ट्रैक्टर को लेकर विवाद, भीम आर्मी का प्रदर्शन:जिलाध्यक्ष ने लगाया पुलिस पर अभद्रता का आरोप

    Elina Svitolina vs. Hanyu Guo prediction, odds, picks for WTA Wuhan Open 2026

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 5 views
    Elina Svitolina vs. Hanyu Guo prediction, odds, picks for WTA Wuhan Open 2026

    छात्र को थप्पड़ मारा तो साथियों संग शिक्षक को पीटा:बुलंदशहर के कॉलेज जाते समय बस स्टैंड पर किया हमला, बुलंदशहर रेफर

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 5 views
    छात्र को थप्पड़ मारा तो साथियों संग शिक्षक को पीटा:बुलंदशहर के कॉलेज जाते समय बस स्टैंड पर किया हमला, बुलंदशहर रेफर

    Florence Pugh Calls This Edenic Destination the “Eighth Wonder of the World”

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 7 views