सड़क हादसे में दूल्हे के फुफेरे भाई की मौत:तिलक से लौटते समय मक्के पर फिसली बाइक, तेज रफ्तार वाहन ने कुचला

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Hardoi
  • Hardoi Bike Accident: Grooms Cousin Dies After Slipping On Corn

सड़क हादसे में दूल्हे के फुफेरे भाई की मौत:तिलक से लौटते समय मक्के पर फिसली बाइक, तेज रफ्तार वाहन ने कुचलाशाहनवाज खान | हरदोई1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हरदोई के अरवल थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में दूल्हे के फुफेरे भाई की मौत हो गई। यह घटना तिलक समारोह से लौटते समय हुई, जब सड़क पर सूखने के लिए डाली गई मक्का पर बाइक फिसल गई और पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार वाहन ने उसे कुचल दिया। मंगलवार की दोपहर शव का पोस्टमार्टम हुआ।

मृतक की पहचान कन्नौज जिले के मामा भोलेगांव निवासी 27 वर्षीय कमलेश कुमार के रूप में हुई है। कमलेश छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक गुटखा फैक्ट्री में कार्यरत थे और तीन महीने पहले ही अपने गांव आए थे। वह सोमवार की देर शाम अपने फूफा रामबरन के बेटे के तिलक समारोह में शामिल होने हरपालपुर थाना क्षेत्र के ईशेपुर गांव गए थे।

देर रात समारोह से वापस लौटते समय, श्रीमऊ और जिगनी गांव के पास सड़क पर सूख रही मक्का के ऊपर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। कमलेश सड़क पर गिर पड़े। इससे पहले कि वह संभल पाते, पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन उन्हें कुचलते हुए निकल गई, जिससे मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई।

पुलिस ने कमलेश के मोबाइल से उनके परिजनों को घटना की सूचना दी। मृतक अपने चार भाइयों में सबसे बड़े थे और उनके परिवार में पत्नी नन्ही देवी, दो बेटे और दो बेटियां हैं। कमलेश के भाई अमर सिंह ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    लेबर अड्डे पर लगा श्रमिक पंजीयन और स्वास्थ्य शिविर:47 श्रमिकों का हेल्थ चेकअप, 67 का रजिस्ट्रेशन और रिन्यूवल हुआ

    Hindi News Local Uttar pradesh Bahraich Bahraich Labour Camp: Shramik Registration And Health Checkup Event लेबर अड्डे पर लगा श्रमिक पंजीयन और स्वास्थ्य शिविर:47 श्रमिकों का हेल्थ चेकअप, 67 का…

    कटरीना की ट्रोलिंग के बाद भड़कीं परिणीति चोपड़ा:बोलीं- बच्चे को जन्म देने के बाद महिला के शरीर पर कमेंट करना बिल्कुल अनपढ़ सोच है

    Hindi News Entertainment Bollywood Parineeti Chopra Slams Body Shaming Postpartum Trolling | Katrina Kaif कटरीना की ट्रोलिंग के बाद भड़कीं परिणीति चोपड़ा:बोलीं- बच्चे को जन्म देने के बाद महिला के…

    You Missed

    An affair, a missing gun and 100,000 messages: What we learned on Day 1 of testimony in Caleb Flynn’s trial | CNN

    • By dp
    • September 23, 2026
    • 3 views
    An affair, a missing gun and 100,000 messages: What we learned on Day 1 of testimony in Caleb Flynn’s trial | CNN

    लेबर अड्डे पर लगा श्रमिक पंजीयन और स्वास्थ्य शिविर:47 श्रमिकों का हेल्थ चेकअप, 67 का रजिस्ट्रेशन और रिन्यूवल हुआ

    • By dp
    • September 23, 2026
    • 3 views
    लेबर अड्डे पर लगा श्रमिक पंजीयन और स्वास्थ्य शिविर:47 श्रमिकों का हेल्थ चेकअप, 67 का रजिस्ट्रेशन और रिन्यूवल हुआ

    Somali home daycares in Seattle receive $5M in taxpayer funds in potential fraud: report

    • By dp
    • September 23, 2026
    • 3 views
    Somali home daycares in Seattle receive M in taxpayer funds in potential fraud: report

    कटरीना की ट्रोलिंग के बाद भड़कीं परिणीति चोपड़ा:बोलीं- बच्चे को जन्म देने के बाद महिला के शरीर पर कमेंट करना बिल्कुल अनपढ़ सोच है

    • By dp
    • September 23, 2026
    • 3 views
    कटरीना की ट्रोलिंग के बाद भड़कीं परिणीति चोपड़ा:बोलीं- बच्चे को जन्म देने के बाद महिला के शरीर पर कमेंट करना बिल्कुल अनपढ़ सोच है

    2026 Fantasy Football Week 3 Defense (DST) Rankings and Streamers

    • By dp
    • September 23, 2026
    • 4 views
    2026 Fantasy Football Week 3 Defense (DST) Rankings and Streamers

    हाथरस में अज्ञात वाहन ने मजदूर को रौंदा:मौके पर ही मौत, सड़क किनारे पड़ा मिला शव

    • By dp
    • September 23, 2026
    • 4 views
    हाथरस में अज्ञात वाहन ने मजदूर को रौंदा:मौके पर ही मौत, सड़क किनारे पड़ा मिला शव