आम तोड़ते समय पेड़ से गिरे बुजुर्ग, 45 टांके लगे:कटीले तारों में फंसकर गंभीर घायल, दोनों पैर बुरी तरह जख्मी हुए

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Hardoi
  • Hardoi Elderly Injured After Barbed Wire Fall From Mango Tree

आम तोड़ते समय पेड़ से गिरे बुजुर्ग, 45 टांके लगे:कटीले तारों में फंसकर गंभीर घायल, दोनों पैर बुरी तरह जख्मी हुएशाहनवाज खान | हरदोई1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हरदोई जनपद में आम तोड़ते समय पेड़ से गिरे एक बुजुर्ग खेत के किनारे लगे प्रतिबंधित कटीले तारों में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना में बुजुर्ग के दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद डॉक्टर को आपातकालीन स्थिति में 45 टांके लगाने पड़े।

यह घटना हरियावां थाना क्षेत्र के पीला महुआ गांव की है। गांव निवासी 60 वर्षीय किसान इसरायल मंगलवार दोपहर अपने बाग में आम तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़े थे।

उनके पुत्र आसिफ ने बताया कि आम तोड़ने के बाद जब इसरायल पेड़ से नीचे उतर रहे थे, तभी उनका पैर फिसल गया। संतुलन बिगड़ने के कारण वह सीधे नीचे गिरे और पड़ोसी किसान उस्मान के खेत की बाड़ पर जा फंसे।

इस बाड़ में लोहे के तीखे कटीले तार लगे हुए थे। पेड़ से गिरते ही इसरायल इन कटीले तारों के बीच बुरी तरह फंस गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

उन्होंने बड़ी मुश्किल से इसरायल को तारों से अलग किया, तब तक उनके दोनों पैरों से खून बह रहा था। घायल इसरायल को तुरंत हरियावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर ने आपातकालीन ऑपरेशन थियेटर में उनके दोनों पैरों की सर्जरी की और कुल 45 टांके लगाए।

वर्तमान में बुजुर्ग की हालत गंभीर बनी हुई है। नियमों के अनुसार, खेतों या बागों के आसपास ऐसे कटीले और ब्लेडदार तारों का उपयोग प्रतिबंधित है।

इसके बावजूद कई स्थानों पर इनका धड़ल्ले से इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे मवेशियों के साथ-साथ इंसानों को भी खतरा होता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से ऐसे प्रतिबंधित कटीले तारों को हटाने की मांग की है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    देवरिया में सरयू खतरे के निशान से 40 सेमी ऊपर:24 घंटे में 85 सेमी बढ़ा जलस्तर, घाट की सीढ़ियां डूबीं; निगरानी बढ़ी

    Hindi News Local Uttar pradesh Deoria Deoria Saryu River Flood Alert | Water Level Crosses Danger Mark देवरिया में सरयू खतरे के निशान से 40 सेमी ऊपर:24 घंटे में 85…

    MLC के नाम से फर्जी लेटर, 4.08 करोड़ का प्रस्ताव:गाजीपुर के जमानियां पालिका अध्यक्ष पर कूटरचित दस्तावेज इस्तेमाल करने का आरोप; FIR

    Hindi News Local Uttar pradesh Ghazipur Zamaniya Nagar Palika Chairman Fraud Case | MLC Letter Controversy MLC के नाम से फर्जी लेटर, 4.08 करोड़ का प्रस्ताव:गाजीपुर के जमानियां पालिका अध्यक्ष…

    You Missed

    The Team Behind ‘Paddington 2’ Could’ve Made a ‘Star Wars’ Movie

    • By dp
    • August 9, 2026
    • 1 views
    The Team Behind ‘Paddington 2’ Could’ve Made a ‘Star Wars’ Movie

    देवरिया में सरयू खतरे के निशान से 40 सेमी ऊपर:24 घंटे में 85 सेमी बढ़ा जलस्तर, घाट की सीढ़ियां डूबीं; निगरानी बढ़ी

    • By dp
    • August 9, 2026
    • 1 views
    देवरिया में सरयू खतरे के निशान से 40 सेमी ऊपर:24 घंटे में 85 सेमी बढ़ा जलस्तर, घाट की सीढ़ियां डूबीं; निगरानी बढ़ी

    Preview | Toluca vs. LAFC – Leagues Cup 2026 – Phase One | Los Angeles Football Club

    • By dp
    • August 9, 2026
    • 2 views
    Preview | Toluca vs. LAFC – Leagues Cup 2026 – Phase One | Los Angeles Football Club

    MLC के नाम से फर्जी लेटर, 4.08 करोड़ का प्रस्ताव:गाजीपुर के जमानियां पालिका अध्यक्ष पर कूटरचित दस्तावेज इस्तेमाल करने का आरोप; FIR

    • By dp
    • August 9, 2026
    • 2 views
    MLC के नाम से फर्जी लेटर, 4.08 करोड़ का प्रस्ताव:गाजीपुर के जमानियां पालिका अध्यक्ष पर कूटरचित दस्तावेज इस्तेमाल करने का आरोप; FIR

    ‘Highlander’ Star Christopher Lambert Collapses at Pittsburgh Comic Con, on the Mend

    • By dp
    • August 9, 2026
    • 3 views
    ‘Highlander’ Star Christopher Lambert Collapses at Pittsburgh Comic Con, on the Mend

    ट्रोलिंग पर भड़की प्रिया रेवाड़ी बोलीं- गलत कहने पर पीटूंगी:मुझे गंदा बताने वाले चुपचाप बुलाकर पैसे उड़ाते हैं; डांस में 2 स्टेप जोड़ूंगी

    • By dp
    • August 9, 2026
    • 3 views
    ट्रोलिंग पर भड़की प्रिया रेवाड़ी बोलीं- गलत कहने पर पीटूंगी:मुझे गंदा बताने वाले चुपचाप बुलाकर पैसे उड़ाते हैं; डांस में 2 स्टेप जोड़ूंगी