लूट की साजिश से पहले दबोचे बदमाश:सर्राफा दुकान का शटर तोड़कर लूट की तैयारी, हरदोई में पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Hardoi
  • Hardoi Jewellery Shop Robbery Attempt | Police Arrest Two Miscreants

लूट की साजिश से पहले दबोचे बदमाश:सर्राफा दुकान का शटर तोड़कर लूट की तैयारी, हरदोई में पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ाशाहनवाज खान | हरदोई7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हरदोई। संडीला और आसपास के इलाकों में चोरी-लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए रविवार रात पुलिस गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्नाव तिराहे पर तैनात टीम को सूचना मिली कि एचपी पेट्रोल पंप से मीतों की ओर जाने वाले रास्ते पर एक मकान के पास कुछ लोग बैठकर बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छिपकर संदिग्धों की बातचीत सुनी। पुलिस के मुताबिक, दोनों बदमाश आपस में सर्राफा दुकान का शटर तोड़कर लूट करने और अपने तीसरे साथी के आने का इंतजार करने की बात कर रहे थे। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर रात करीब 10:40 बजे दोनों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में रविवार देर रात करीब 11:30 बजे मुकदमा दर्ज किया गया।

बाइक की नंबर प्लेट पर काला पेंट, बैग में औजार

पकड़े गए आरोपियों की पहचान तरुण बाजपेयी (21), निवासी बुद्धेश्वर, पारा लखनऊ और विकास पाल (22), निवासी तेरिया भवानीपुर, संडीला हरदोई के रूप में हुई। पुलिस को मौके से स्प्लेंडर बाइक (UP30BQ7537) मिली। उसकी नंबर प्लेट को काले पेंट से छिपाया गया था। आरोपियों के पास मिले बैग की तलाशी लेने पर लोहे का बड़ा रिंच, पिलास, छेनी, पेचकस, माचिस, मोमबत्ती और चाबियों के छल्ले बरामद हुए।

दो दिन से कर रहे थे रेकी

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दोनों आरोपियों ने सर्राफा दुकान को निशाना बनाने की योजना की बात स्वीकार की। उन्होंने बताया कि वे दो दिन से इलाके में रेकी कर रहे थे और मौका मिलते ही दुकान का शटर तोड़कर लूट करने की तैयारी में थे। पुलिस के मुताबिक, दोनों पहले भी आपराधिक मामले में जेल जा चुके हैं। आरोपियों ने बताया कि 2023 में दुबग्गा थाना, लखनऊ में दर्ज डकैती के मुकदमा संख्या 320/2023 में वे जेल गए थे।

सामान सील, बाइक जब्त

पुलिस ने मौके से बरामद सभी सामान को सील कर दिया। बाइक को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत जब्त किया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 313 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    फायरिंग के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली सुरक्षा:सलमान-शाहरुख के पास Y+ कैटेगरी का कवर, जानिए सेबेल्स के पास कौन-सी सिक्योरिटी है

    Hindi News Entertainment Bollywood Tiger Shroff Security Mumbai Firing Incident | Bollywood Stars Security फायरिंग के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली सुरक्षा:सलमान-शाहरुख के पास Y+ कैटेगरी का कवर, जानिए सेबेल्स…

    जसवंतनगर में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार देवर-भाभी को रौंदा:भाभी की मौत, देवर घायल; गंभीर हालत में सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर

    Hindi News Local Uttar pradesh Etawah Jaswantnagar Etawah Road Accident: Woman Dies, Brother in law Injured In Jaswant Nagar जसवंतनगर में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार देवर-भाभी को रौंदा:भाभी की…

    You Missed

    Pirates sweep FZS in district opener – whig

    • By dp
    • October 22, 2026
    • 1 views
    Pirates sweep FZS in district opener – whig

    फायरिंग के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली सुरक्षा:सलमान-शाहरुख के पास Y+ कैटेगरी का कवर, जानिए सेबेल्स के पास कौन-सी सिक्योरिटी है

    • By dp
    • October 22, 2026
    • 2 views
    फायरिंग के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली सुरक्षा:सलमान-शाहरुख के पास Y+ कैटेगरी का कवर, जानिए सेबेल्स के पास कौन-सी सिक्योरिटी है

    Supreme Court Rejects Sunny Balwani Appeal in Theranos Fraud Case

    • By dp
    • October 22, 2026
    • 4 views
    Supreme Court Rejects Sunny Balwani Appeal in Theranos Fraud Case

    जसवंतनगर में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार देवर-भाभी को रौंदा:भाभी की मौत, देवर घायल; गंभीर हालत में सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर

    • By dp
    • October 22, 2026
    • 4 views
    जसवंतनगर में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार देवर-भाभी को रौंदा:भाभी की मौत, देवर घायल; गंभीर हालत में सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर

    The Five Biggest Takeaways From Our Updated NBA Player Rankings

    • By dp
    • October 22, 2026
    • 5 views
    The Five Biggest Takeaways From Our Updated NBA Player Rankings

    रणबीर कपूर ने अपने बयान पर माफी मांगी:कहा था- सच्चाई और अच्छाई का अंत होगा; ट्रोलिंग के बाद बोले- जुबान फिसल गई

    • By dp
    • October 22, 2026
    • 6 views
    रणबीर कपूर ने अपने बयान पर माफी मांगी:कहा था- सच्चाई और अच्छाई का अंत होगा; ट्रोलिंग के बाद बोले- जुबान फिसल गई