हरदोई में सुबह हुई बारिश:गर्मी से मिली राहत, सड़कों पर जलभराव से बढ़ीं मुश्किलें

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Hardoi
  • Hardoi Rain Relief & Traffic Jam | Weather Update

हरदोई में सुबह हुई बारिश:गर्मी से मिली राहत, सड़कों पर जलभराव से बढ़ीं मुश्किलेंशाहनवाज खान | हरदोईकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

हरदोई में शुक्रवार सुबह मौसम ने करवट ली। तेज और फिर रिमझिम बारिश से भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को मामूली राहत मिली, लेकिन सड़कों पर जलभराव के कारण आवागमन में मुश्किलें भी आईं। बारिश के बाद चलीं हवाओं ने भी लोगों को सुहावने मौसम के दीदार कराए।

सुबह काम और दफ्तरों के लिए निकले लोगों को अचानक हुई बारिश से परेशानी हुई। लोग भीगने से बचने के लिए दुकानों और शेड के नीचे रुके। मवेशी भी पेड़ों की छांव और दुकानों के बाहर आश्रय लेते दिखे। कुछ लोग छाता और रेनकोट पहने अपने गंतव्य की ओर बढ़ते रहे।

इस बारिश ने एक ओर जहां मौसम को सुहाना बनाया, वहीं दूसरी ओर शहर की बुनियादी व्यवस्थाओं की कमी उजागर कर दी। कुछ ही देर की बारिश से शहर के मुख्य चौराहों, फुटपाथों और प्रमुख सड़कों पर पानी भर गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी हुई।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, हल्की बारिश में ही सड़कें तालाब बन जाती हैं। यह स्थिति नगर पालिका के ड्रेनेज सिस्टम की सफाई के दावों पर सवाल उठाती है। गौरतलब है कि जून की शुरुआत से ही दोपहर के समय चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान कर रखा था। शुक्रवार सुबह हुई इस बारिश ने झुलसाने वाली गर्मी से कुछ हद तक राहत दी है।

मौसम की जानकार रमेश वर्मा ने बताया कि गुरुवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। शुक्रवार कि सुबह बारिश होने से न्यूनतम के साथ अधिकतम तापमान में भी कमी दर्ज होने की संभावना है।

हालांकि, मौसम विशेषज्ञ का मानना है कि यदि आने वाले घंटों में तेज धूप खिली, तो हवा में नमी बढ़ने के कारण उमस बढ़ सकती है। फिलहाल, इस हल्की बारिश से हरदोई के लोगों को उमस भरी गर्मी से तात्कालिक राहत मिली है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    गोंडा में लाखों के लेन-देन को लेकर विवाद:2.5 लाख के लेनदेन को लेकर दबंगों ने हमला किया, जमकर चलाए लात घूंसे

    Hindi News Local Uttar pradesh Gonda Gonda Assault Case | Money Dispute Leads To Violence Against Mother Son गोंडा में लाखों के लेन-देन को लेकर विवाद:2.5 लाख के लेनदेन को…

    सारा अली खान ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन:बर्फबारी के बीच ठिठुरीं; मंदिर अधिकारियों से बनाई दूरी

    Hindi News Local Uttarakhand Rudraprayag Sara Ali Khan Kedarnath Visit | Bollywood Actress Darshan Snowfall सारा अली खान ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन:बर्फबारी के बीच ठिठुरीं; मंदिर अधिकारियों से…

    You Missed

    Here’s what to know about tonight’s Hunter’s Moon – The Boston Globe

    • By dp
    • October 26, 2026
    • 1 views
    Here’s what to know about tonight’s Hunter’s Moon – The Boston Globe

    गोंडा में लाखों के लेन-देन को लेकर विवाद:2.5 लाख के लेनदेन को लेकर दबंगों ने हमला किया, जमकर चलाए लात घूंसे

    • By dp
    • October 26, 2026
    • 2 views
    गोंडा में लाखों के लेन-देन को लेकर विवाद:2.5 लाख के लेनदेन को लेकर दबंगों ने हमला किया, जमकर चलाए लात घूंसे

    Sister Wives ‘ Meri Brown Reveals Why She Refused to Leave Kody Brown

    • By dp
    • October 26, 2026
    • 6 views
    Sister Wives ‘ Meri Brown Reveals Why She Refused to Leave Kody Brown

    सारा अली खान ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन:बर्फबारी के बीच ठिठुरीं; मंदिर अधिकारियों से बनाई दूरी

    • By dp
    • October 26, 2026
    • 6 views
    सारा अली खान ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन:बर्फबारी के बीच ठिठुरीं; मंदिर अधिकारियों से बनाई दूरी

    LeBron James References Taurean Prince’s Iconic Quotes to Try to Help Fix 76ers’ Rebounding Issues

    • By dp
    • October 26, 2026
    • 7 views
    LeBron James References Taurean Prince’s Iconic Quotes to Try to Help Fix 76ers’ Rebounding Issues

    झांसी के 80 आंगनबाड़ी केंद्र बने मॉडल:स्मार्ट टीवी से पढ़ाई करेंगे बच्चे, दीवारों पर कलरफुल पेंटिंग भी दे रहीं ज्ञान

    • By dp
    • October 26, 2026
    • 7 views
    झांसी के 80 आंगनबाड़ी केंद्र बने मॉडल:स्मार्ट टीवी से पढ़ाई करेंगे बच्चे, दीवारों पर कलरफुल पेंटिंग भी दे रहीं ज्ञान