आमिर खान के भाई फैजल हरदोई पहुंचे:बोले- 120 बीघा जमीन की देख-रेख करने आया हूं; यूपी में सही आदमी को डरने की जरूरत नहीं

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Hardoi
  • Hardoi Tehsildar Mother Missing | Faizal Khan Appeal | Rs 2.51 Lakh Reward

आमिर खान के भाई फैजल हरदोई पहुंचे:बोले- 120 बीघा जमीन की देख-रेख करने आया हूं; यूपी में सही आदमी को डरने की जरूरत नहींअनुभव बाजपेयी | हरदोई6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

फैसल खान ने भाई आमिर खान के साथ फिल्म मेला में काम किया था। आज जब फैजल हरदोई आए, तो उन्होंने आमिर के साथ फिर से काम करने की इच्छा जताई। - Dainik Bhaskarफैसल खान ने भाई आमिर खान के साथ फिल्म मेला में काम किया था। आज जब फैजल हरदोई आए, तो उन्होंने आमिर के साथ फिर से काम करने की इच्छा जताई।

फिल्म अभिनेता आमिर खान के छोटे भाई और अभिनेता फैजल खान गुरुवार को हरदोई स्थित अपने पैतृक गांव पहुंचे। वह 2-3 दिन यहां रुकेंगे। शाहाबाद के अख्तियारपुर और दिलावरपुर गांव में उनके परिवार की करीब 120 बीघा पैतृक जमीन और बागान हैं। उनकी देख-रेख के लिए फैजल यहां आए हैं।

इस दौरान उनसे आमिर खान के गांव नहीं आने के बारे में सवाल पूछा गया। इस पर फैजल खान ने कहा कि वो कोई गाय-भैंस तो हैं नहीं कि पकड़कर ले आऊं। जब उनका मन होगा, वे खुद आ जाएंगे। फैजल ने फिल्म मेला समेत कई फिल्मों में अभिनय किया है।

कानून-व्यवस्था के सवाल पर फैजल खान ने कहा कि जो सही काम करेगा, उसे डरने की जरूरत नहीं है। गलत काम करने वाले को सजा मिलनी चाहिए।

फैजल ने बताया- मैं अपनी पैतृक जमीन देखने आया हूं। अब यहीं खेती करना चाहता हूं।फैजल ने बताया- मैं अपनी पैतृक जमीन देखने आया हूं। अब यहीं खेती करना चाहता हूं।

पढ़िए फैजल खान ने जो कुछ कहा

पैतृक जमीन की देख-रेख के लिए आया हरदोई में फैजल खान ने मीडिया से भी बातचीत की। गांव आने के मकसद पर उन्होंने बताया कि यहां अपनी करीब 120 बीघा पैतृक जमीन और बागान की देख-रेख करने के लिए वह यहां आया हूं। खेती और फॉर्मिंग में मुझे हमेशा से इंट्रेस्ट रहा है। अब मैं खुद इसकी जिम्मेदारी संभालना चाहता हूं।

यूपी में फिल्म सिटी बनने से रोजगार बढ़ेगा फैजल खान ने यूपी में प्रस्तावित फिल्म सिटी की सराहना की। उन्होंने कहा कि इससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। फिल्म उद्योग को भी बढ़ावा मिलेगा।

19 साल बाद हरदोई आया हूं फैजल खान ने कहा- मुझे शाहाबाद की बहुत याद आती है। इस बार मैंने फैसला कर लिया था कि यहां आऊंगा और अपने पुरखों की जायदाद की देखभाल करूंगा। हो सकता है कि मैं यहां आकर खेती भी करूं। मैं करीब 19 साल बाद शाहाबाद आया हूं। परिवार में झगड़े भी होते हैं और प्यार भी होता है। यह हर परिवार में चलता रहता है।

फिल्म मेला में फैजल ने भाई आमिर खान के साथ काम किया था।फिल्म मेला में फैजल ने भाई आमिर खान के साथ काम किया था।

मैं फिल्म डायरेक्शन के क्षेत्र में काम कर रहा हूं अपने फिल्मी करियर को लेकर फैजल ने कहा- मुझे फिल्म ‘मेला’ में काम मिला था। लोगों ने मेरे काम की काफी सराहना की थी। उसी फिल्म से मुझे पहचान मिली और आज भी लोग मुझे प्यार देते हैं। मैं निर्देशन के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मेरी कोशिश रहेगी कि लखनऊ और यूपी के प्रतिभाशाली युवाओं को काम करने का मौका मिल सकें।

जो सही काम करेगा, उसे डरने की जरूरत नहीं फैजल खान ने कहा- जो सही काम करेगा, उसे डरने की जरूरत नहीं है। जो गलत काम करेगा, उसे सजा मिलनी चाहिए। चाहे वह किसी भी धर्म का हो। अपने भाई आमिर खान के साथ काम करने को लेकर उन्होंने कहा- मेला के बाद मैंने आमिर से कहा था कि हम एक और फिल्म करें, लेकिन बात आगे नहीं बढ़ सकी।

मुझ पर कभी मानसिक बीमारी का आरोप लगाया गया था। लेकिन, मैंने अपने काम और निर्देशन के जरिए खुद को साबित किया। मैंने अपने दम पर निर्देशन किया है। आमिर खान की हालिया फिल्मों के बारे में फैजल ने कहा- हमारी कभी-कभी मुलाकात होती रहती है। उनकी हाल की कुछ फिल्में उम्मीद के मुताबिक नहीं चली हैं। मैं सोच रहा हूं कि भविष्य में उन्हें लेकर कोई फिल्म निर्देशित करूं।

हरदोई पहुंचे अभिनेता फैजल खान ने लोगों से तहसीलदार संध्या यादव की मां का पता लगाने की अपील की।हरदोई पहुंचे अभिनेता फैजल खान ने लोगों से तहसीलदार संध्या यादव की मां का पता लगाने की अपील की।

लोगों से तहसीलदार की मां को ढूंढने में मदद करने को कहा हरदोई आने के दौरान फैजल खान ने तहसीलदार संध्या यादव से मुलाकात की। एक महीने पहले लापता हुईं उनकी 71 साल की मां लल्ली देवी की तलाश में मदद करने के लिए लोगों से अपील की। फैजल खान ने कहा- लल्ली देवी पिछले एक महीने से लापता हैं। परिवार उनकी तलाश के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। उनकी जानकारी देने या उन्हें सुरक्षित घर पहुंचाने वाले व्यक्ति को 2 लाख 51 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा।

वहीं, तहसीलदार संध्या यादव ने बताया- मेरी मां लल्ली देवी 30 अप्रैल को लखनऊ के अर्जुनगंज-अहिमामऊ क्षेत्र स्थित एक मंदिर में दर्शन करने गई थीं। मंदिर से निकलने के बाद वह रास्ता भटक गईं। फिर घर नहीं लौट सकीं।

आखिरी बार उन्हें अहिमामऊ स्थित शहीद पथ पर सर्विस लेन के पास फौजी ढाबा क्षेत्र में देखा गया था। इसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। इसकी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है।

——————————–

ये खबर भी पढ़िए…

बदायूं में दरोगा का खिड़की से लटका शव मिला, घुटने के बल बैठी पोजिशन में था, एसपी बोलीं- सुसाइड की आशंका

बदायूं में दरोगा का शव कमरे में दरवाजे के ऊपर बनी खिड़की से फंदे के सहारे लटका मिला। शव घुटने के बल बैठी पोजिशन में था। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि, एसपी अंकिता शर्मा ने सुसाइड की आशंका जताई है। एसपी ने बताया- दरोगा मेघश्याम गौतम (55) कोर्ट सुरक्षा में तैनात थे। वो मूलरूप से मथुरा के गोविंदनगर थाना के सकना गांव के रहने वाले थे। पूरी खबर पढ़ें…

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • बात खरी हैडीएम ने इंजीनियर को आग लगाते पकड़ा: बाहुबली बृजेश सिंह से पंडितों में त्राहिमाम, सांसद बेटे ने लगाई अफसरों की क्लास

    बाहुबली बृजेश सिंह से पंडितों में त्राहिमाम, सांसद बेटे ने लगाई अफसरों की क्लास|उत्तरप्रदेश,Uttar Pradesh - Dainik Bhaskar1:47Play videoPlay videoउत्तरप्रदेश

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • शादी के 37वें दिन कमलेश बिंद एनकाउंटर में ढेर: गाजीपुर में पत्नी बोली- मेहंदी भी नहीं छूटी, जंगल ले जाकर पुलिस ने गोली मारी

    गाजीपुर में पत्नी बोली- मेहंदी भी नहीं छूटी, जंगल ले जाकर पुलिस ने गोली मारी|गाजीपुर,Ghazipur - Dainik Bhaskar1:29Play videoPlay videoगाजीपुर

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • 4 लाश के साथ 12 घंटे रहा हत्यारोपी दोस्त: रातभर सबूत मिटाए, शवों को रजाई ओढ़ाई; बेटे ने बाप के सिर की 10 हडि्डयां तोड़ी थीं

    रातभर सबूत मिटाए, शवों को रजाई ओढ़ाई; बेटे ने बाप के सिर की 10 हडि्डयां तोड़ी थीं|प्रयागराज (इलाहाबाद),Prayagraj (Allahabad) - Dainik Bhaskar1:54Play videoPlay videoप्रयागराज (इलाहाबाद)

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • यूपी में मक्के का दाम 175 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाया: कैदियों की मौत पर 5 लाख तक मुआवजा मिलेगा; योगी कैबिनेट में 24 प्रस्ताव मंजूर

    0:50Play videoPlay videoउत्तरप्रदेश

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

शूटर रेहान को मिला था ₹2 लाख कमाने का ऑफर:मां का दावा-गुमराह कर फंसाया, हरियाणा पुलिस में जाना चाहता था; टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग में अरेस्ट

Hindi News Local Haryana Sonipat Tiger Shroff Firing Case | Shooter Rehan Arrested From Sonipat शूटर रेहान को मिला था ₹2 लाख कमाने का ऑफर:मां का दावा-गुमराह कर फंसाया, हरियाणा…

झोटा को इंसाफ के समर्थन में उतरे पंजाबी कलाकार:मूसेवाला का शो रद्द, बब्बू मान-रणजीत बावा परिवार से मिले, दिलजीत ने बताया शहीद

Hindi News Local Punjab Jalandhar Mansa: Sidhu Moosewala Tour Cancelled After Parvinder Singh Jhota Murder झोटा को इंसाफ के समर्थन में उतरे पंजाबी कलाकार:मूसेवाला का शो रद्द, बब्बू मान-रणजीत बावा…

You Missed

Joe Montana’s Top 5 Card Sales of All Time

  • By dp
  • October 20, 2026
  • 3 views
Joe Montana’s Top 5 Card Sales of All Time

शूटर रेहान को मिला था ₹2 लाख कमाने का ऑफर:मां का दावा-गुमराह कर फंसाया, हरियाणा पुलिस में जाना चाहता था; टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग में अरेस्ट

  • By dp
  • October 20, 2026
  • 3 views
शूटर रेहान को मिला था ₹2 लाख कमाने का ऑफर:मां का दावा-गुमराह कर फंसाया, हरियाणा पुलिस में जाना चाहता था; टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग में अरेस्ट

Abbott’s Elon Musk Records Sought in Election Rival’s Suit (1)

  • By dp
  • October 19, 2026
  • 3 views
Abbott’s Elon Musk Records Sought in Election Rival’s Suit (1)

झोटा को इंसाफ के समर्थन में उतरे पंजाबी कलाकार:मूसेवाला का शो रद्द, बब्बू मान-रणजीत बावा परिवार से मिले, दिलजीत ने बताया शहीद

  • By dp
  • October 19, 2026
  • 3 views
झोटा को इंसाफ के समर्थन में उतरे पंजाबी कलाकार:मूसेवाला का शो रद्द, बब्बू मान-रणजीत बावा परिवार से मिले, दिलजीत ने बताया शहीद

‘Tariff Man’ finally found tariffs he doesn’t like | CNN Business

  • By dp
  • October 19, 2026
  • 5 views
‘Tariff Man’ finally found tariffs he doesn’t like | CNN Business

गोरखपुर में दुर्गा पंडाल से दान पेटी लेकर भागा चोर:CCTV फुटेज से खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

  • By dp
  • October 19, 2026
  • 5 views
गोरखपुर में दुर्गा पंडाल से दान पेटी लेकर भागा चोर:CCTV फुटेज से खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस