हरियाणा के सुधीर सांगवान CJP कोर टीम के मेंबर:कभी मेडिकल स्टोर पर ₹200 की नौकरी की; 'मामला लीगल है' वेब-सीरिज में SHO पेप्सू से फेमस हुए

  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Sonipat
  • Who Is Sudhir Sangwan? Haryana Actor, Netflix Star & CJP Member

हरियाणा के सुधीर सांगवान CJP कोर टीम के मेंबर:कभी मेडिकल स्टोर पर ₹200 की नौकरी की; ‘मामला लीगल है’ वेब-सीरिज में SHO पेप्सू से फेमस हुएसोनीपत11 मिनट पहलेलेखक: राम सिंहमार

  • कॉपी लिंक

26 जुलाई को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जश्न मनाते सुधीर सांगवान (दांए से पहले), अभिजीत दीपके (बाएं से पहले) व अन्य। - Dainik Bhaskar26 जुलाई को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जश्न मनाते सुधीर सांगवान (दांए से पहले), अभिजीत दीपके (बाएं से पहले) व अन्य।

दिल्ली के जंतर-मंतर पर स्टूडेंट्स के प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास के अलावा एक और चेहरा सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। यह चेहरा था हरियाणा के चरखी दादरी निवासी और एक्टर सुधीर सांगवान का।

.

सुधीर नेटफ्लिक्स की चर्चित वेब सीरीज ‘मामला लीगल है’, फिल्म ‘RAAKH’ और कई OTT प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुके हैं। मामला लीगल सीरिज में SHO पेप्सू से उन्हें पहचान मिली। एक्टिंग के साथ-साथ वे इन दिनों CJP की संस्थापक कोर टीम के सदस्य भी हैं।

चरखी दादरी के छोटे से गांव छप्पर से निकलकर सुधीर ने संघर्ष के दम पर अपनी अलग पहचान बनाई। किसान परिवार से आने वाले सुधीर ने आर्थिक तंगी के दौर में मेडिकल स्टोर हेल्पर पर 200 रुपए के लिए नौकरी की। इसके बाद सिम कार्ड हॉकर, डीजे, ट्रांसपोर्ट कंपनी कर्मचारी और बैंकिंग सेक्टर में भी काम किया। दैनिक भास्कर ने सुधीर सांगवान से बातचीत कर उनके गांव से OTT तक के सफर और CJP से जुड़ने की पूरी कहानी जानी।

सुधीर सांगवान ने नेटफ्लिक्स पर आई वेब सीरिज मामला लीगल है में SHO जयवंत पेप्सू का किरदार निभाया है।सुधीर सांगवान ने नेटफ्लिक्स पर आई वेब सीरिज मामला लीगल है में SHO जयवंत पेप्सू का किरदार निभाया है।

बैंकों में काम करने से लेकर खुद के स्टार्टअप तक शुरू किए

सुधीर सांगवान का जन्म 9 नवंबर 1988 को हरियाणा के चरखी दादरी जिले के छप्पर गांव के किसान परिवार में हुआ। शुरुआती पढ़ाई गांव के सरकारी स्कूल से की। बाद में राजस्थान के बोर्डिंग स्कूल में पढ़ाई के दौरान थिएटर से जुड़े। आर्थिक तंगी के कारण भिवानी के सरकारी कॉलेज में ग्रेजुएशन बीच में छोड़नी पड़ी।

परिवार की जिम्मेदारी संभालने के लिए कम उम्र में ही काम शुरू कर दिया। सबसे पहले मेडिकल स्टोर पर हेल्पर बने, जहां रोजाना ₹200 मिलते थे। अतिरिक्त कमाई के लिए रात में डीजे बजाते और फोटोग्राफी भी करते थे।

साल 2006 में ₹3,500 महीने की सैलरी पर ट्रांसपोर्ट कंपनी में असिस्टेंट बने। दो साल बाद एक विदेशी कार्गो कंपनी में सुपरवाइजर बने और 2010 तक काम किया। इसके बाद HDFC बैंक में कैशियर के रूप में बैंकिंग सेक्टर में कदम रखा। 2016 में कोटक महिंद्रा बैंक में ब्रांच मैनेजर बने। इसी साल इक्विटस बैंक में असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट (AVP) बने, जहां उनकी सैलरी ₹1.24 लाख महीने तक पहुंच गई।

नौकरी के साथ उन्होंने MoneyMind.com और LoanWon.com नाम से लोन सर्विस स्टार्टअप शुरू किए। 2019 में MyMistri.com लॉन्च किया, जिसे बाद में करीब ₹40 लाख में बेच दिया। इसके बाद ‘तुरंत डील’ नाम से प्रॉपर्टी स्टार्टअप और कोरोना काल में ZORKA Grocery शुरू की, लेकिन घाटे के कारण दोनों कारोबार बंद करने पड़े।

सुधीर सांगवान HDFC बैंक में कैशियर और इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक में असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट रह चुके हैं।सुधीर सांगवान HDFC बैंक में कैशियर और इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक में असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट रह चुके हैं।

2019 में एक्टिंग लाइन में आए, हरियाणवी वेब सीरिज से शुरुआत

सुधीर सांगवान बताते हैं कि 2019 में फिल्म निर्माता राहुल दहिया से मुलाकात के बाद एक्टिंग करियर की शुरुआत हुई। पहला मौका हरियाणवी वेब सीरीज ‘विरोध’ में मिला। इसके बाद ‘मायाजाल’, ‘ब्याह के लड्डू’, ‘अखाड़ा’ और ‘स्कैम’ जैसी वेब सीरीज में अलग-अलग किरदार निभाए।

मुंबई में 100 से ज्यादा ऑडिशन दिए। ज्यादातर काम उन्हें ऑनलाइन ऑडिशन से मिला। नेटफ्लिक्स की ‘मामला लीगल है’ में SHO जयवंत पेप्सू के रोल से देशभर में पहचान मिली। अमेजन प्राइम वीडियो के विज्ञापन अभियान में मनोज बाजपेयी के साथ भी नजर आए। उनकी फिल्म ‘राख’ अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुकी है।

अन्ना आंदोलन में शामिल हुए, CJP के मूवमेंट से जुड़े

सुधीर ने बताया कि 2011 के अन्ना आंदोलन के दौरान सामाजिक गतिविधियों से जुड़े। इसी दौरान उनकी मुलाकात भिवानी के लोकेश से हुई। बाद में दोनों ने स्टैंड विद नेचर नाम से एक NGO शुरू की। सुप्रीम कोर्ट में ‘कॉकरोच’ शब्द की चर्चा के बाद सोशल मीडिया पर शुरू हुए मूवमेंट से जुड़े। शिक्षा और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय रहने की वजह से उन्होंने CJP के अभियान में हिस्सा लेना शुरू किया।

6 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए पहले बड़े प्रदर्शन में शामिल हुए। उस दिन भीड़ को संभालने के लिए उन्होंने खुद आगे आकर व्यवस्था संभाली। प्रोटेस्ट के दौरान ये समझ नहीं आ रहा था कि वह बड़े स्पीकर को कहां रखें। भीड़ के बीच जब जगह नहीं मिली तो स्पीकर कंधे पर रखकर लोगों के बीच घूमता रहा। इस दौरान उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। 15 जून को जयपुर और 20 जून को जंतर-मंतर के कार्यक्रम में CJP के प्रमुख आशुतोष रानका ने मंच से उनका परिचय कराया। इसके बाद उन्हें CJP की संस्थापक कोर टीम का सदस्य बनाया गया।

पूरे देश में टीम तैयार कर रही CJP

सांगवान ने बताया कि संगठन देशभर में अपनी टीम का विस्तार कर रहा है। शिक्षा, रोजगार और जनहित के मुद्दों पर अभियान चलाने की तैयारी है। अलग-अलग राज्यों में संगठन की इकाइयों को मजबूत करने पर काम किया जा रहा है। सोशल मीडिया के साथ-साथ जमीनी स्तर पर भी कार्यक्रम और जनसंपर्क अभियान चलाए जाएंगे।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ बहाली और चुनाव कराने की मांग:DSW को सौंपा ज्ञापन, दिशा छात्र संगठन ने उठाई मांग

Hindi News Local Uttar pradesh Prayagraj Allahabad University Student Union Election Demand | Disha Student Org इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ बहाली और चुनाव कराने की मांग:DSW को सौंपा ज्ञापन, दिशा…

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा अपडेट:चारों आरोपी 28 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में, हथियारों की सप्लाई और साजिश के नेटवर्क की जांच जारी

Hindi News Entertainment Bollywood Tiger Shroff Firing Case | Mumbai Court Sends Accused To Police Custody टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा अपडेट:चारों आरोपी 28 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में,…

You Missed

Nobody Wants This Season 3 Lets Morgan and Sasha Open the Door to Romance

  • By dp
  • October 26, 2026
  • 2 views
Nobody Wants This Season 3 Lets Morgan and Sasha Open the Door to Romance

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ बहाली और चुनाव कराने की मांग:DSW को सौंपा ज्ञापन, दिशा छात्र संगठन ने उठाई मांग

  • By dp
  • October 26, 2026
  • 2 views
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ बहाली और चुनाव कराने की मांग:DSW को सौंपा ज्ञापन, दिशा छात्र संगठन ने उठाई मांग

Seamus Power, Austin Smotherman head to Monday playoff as Butterfield Bermuda Championship shortened to 54 holes – PGA Tour

  • By dp
  • October 26, 2026
  • 4 views
Seamus Power, Austin Smotherman head to Monday playoff as Butterfield Bermuda Championship shortened to 54 holes – PGA Tour

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा अपडेट:चारों आरोपी 28 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में, हथियारों की सप्लाई और साजिश के नेटवर्क की जांच जारी

  • By dp
  • October 26, 2026
  • 5 views
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा अपडेट:चारों आरोपी 28 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में, हथियारों की सप्लाई और साजिश के नेटवर्क की जांच जारी

Donna Mills, 85, draws the line at unexpected OnlyFans request: ‘I’m not going to’

  • By dp
  • October 26, 2026
  • 6 views
Donna Mills, 85, draws the line at unexpected OnlyFans request: ‘I’m not going to’

बम की धमकी के बाद ‘जलसा’ की सुरक्षा बढ़ी:तबीयत खराब होने के बावजूद फैंस से मिलने पहुंचे अमिताभ बच्चन; पीछे खड़े नजर आए अभिषेक

  • By dp
  • October 26, 2026
  • 7 views
बम की धमकी के बाद ‘जलसा’ की सुरक्षा बढ़ी:तबीयत खराब होने के बावजूद फैंस से मिलने पहुंचे अमिताभ बच्चन; पीछे खड़े नजर आए अभिषेक