हरियाणवी सॉन्ग 'कॉलेज वाली छोरी' पर विवाद:कंडक्टर बोले- लड़कियों के लिए गलत शब्द कहे; एक्टर ने कहा- फेमस हुआ, इसलिए कॉन्ट्रोवर्सी कर रहे

  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Sonipat
  • Haryana Conductors Complain Over Song | Actor Naveen Naru Responds

हरियाणवी सॉन्ग ‘कॉलेज वाली छोरी’ पर विवाद:कंडक्टर बोले- लड़कियों के लिए गलत शब्द कहे; एक्टर ने कहा- फेमस हुआ, इसलिए कॉन्ट्रोवर्सी कर रहेसोनीपत24 मिनट पहलेलेखक: राम सिंहमार

  • कॉपी लिंक

कॉलेज वाली छोरी सॉन्ग में नवीन नारू और सोनिका सिंह ने एक्टिंग की है। - Dainik Bhaskarकॉलेज वाली छोरी सॉन्ग में नवीन नारू और सोनिका सिंह ने एक्टिंग की है।

हरियाणवी सॉन्ग “कॉलेज वाली छोरी” को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। हरियाणा रोडवेज के हिसार डिपो के कंडक्टरों ने सॉन्ग पर आपत्ति जताते हुए सिटी थाना हिसार में लिखित शिकायत दी है। शिकायत की एक कॉपी हरियाणा राज्य महिला आयोग को भी भेजी गई है।

.

कंडक्टरों का आरोप है कि सॉन्ग में उनकी नौकरी और कॉलेज जाने वाली छात्राओं को लेकर आपत्तिजनक व भ्रामक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है, जिससे उनकी सामाजिक छवि प्रभावित हो रही है। उनका कहना है कि यह गाना समाज में गलत संदेश दे रहा है।

इस सॉन्ग को सोमबीर खटक ने गाया है, जबकि इसमें नवीन नारू और सोनिका सिंह ने एक्टिंग की है। गाना नवीन नारू के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जिसे अब तक एक लाख से अधिक बार देखा और सुना जा चुका है।

विवाद बढ़ने के बाद नवीन नारू ने दैनिक भास्कर से बातचीत में सभी आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा, “यह केवल मनोरंजन के उद्देश्य से बनाया गया हरियाणवी सॉन्ग है। किसी वर्ग, पेशे या समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का हमारा कोई इरादा नहीं था। सॉन्ग फेमस हो गया है, इसलिए कुछ लोग इसे लेकर विवाद खड़ा कर रहे हैं।”

24 मई को एनिमेटेड वीडियो के साथ सॉन्ग रिलीज किया गया था। इसमें हरियाणा रोडवेज भिवानी की बस को एनिमेशन में दिखाया गया।24 मई को एनिमेटेड वीडियो के साथ सॉन्ग रिलीज किया गया था। इसमें हरियाणा रोडवेज भिवानी की बस को एनिमेशन में दिखाया गया।

पहले जानिए कंडक्टरों ने शिकायत में क्या कहा…

कंडक्टरों की सामाजिक छवि खराब हुई

हरियाणा रोडवेज हिसार डिपो के कंडक्टरों ने अपनी शिकायत में कहा है कि यूट्यूब पर रिलीज हुए हरियाणवी सॉन्ग “कॉलेज वाली छोरी” में कंडक्टर के पद को लेकर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया है। उनकी बहन-बेटियां भी कॉलेजों में पढ़ती हैं और सॉन्ग में छात्राओं के बारे में भी गलत तरीके से पेश किया। उनकी सामाजिक छवि प्रभावित हुई है।

सॉन्ग बनाने वालों पर कार्रवाई की जाए

कंडक्टरों का आरोप है कि इस सॉन्ग से समाज में रोडवेज कर्मचारियों और कॉलेज छात्राओं को लेकर गलत संदेश जा रहा है। इससे इस गाने को यूट्यूब से हटाने तथा इसके लेखक, निर्देशक और सिंगर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। यदि ऐसे गानों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आम लोगों के मन में रोडवेज कर्मचारियों के प्रति गलत धारणा बन सकती है। इसलिए प्रशासन को तुरंत हस्तक्षेप कर उनकी साफ-सुथरी छवि की रक्षा करनी चाहिए।

अध्यक्ष बोले- सॉन्ग में भिवानी डिपो की बस दिखाई

सांझा संघर्ष समिति हिसार के बैनर तले विभिन्न यूनियनों के आठ पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से यह शिकायत दी है। समिति के अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने बताया कि सॉन्ग में भिवानी डिपो की बस दिखाई गई है। इस संबंध में भिवानी डिपो के जनरल मैनेजर (GM) से भी संपर्क किया जाएगा। कंडक्टरों की छवि को लेकर अलग-अलग जिलों में भी शिकायतें दी जा रही हैं।

——————————————-इन लिरिक्स पर हो रहा विवाद स्लाइड—————————-

सॉन्ग में एक्टिव करने वाले नवीन नारू ने क्या कहा, जानिए

सॉन्ग केवल मनोरंजन के लिए बनाया

सॉन्ग में एक्टिंग करने वाले नवीन नारू ने कहा- पारिवारिक परिस्थितियों के चलते मैं कुछ सालों से इंडस्ट्री से दूर था। अब दोबारा वापसी के बाद मेरा यह सॉन्ग काफी फेमस हुआ और लोग इस पर बड़ी संख्या में रील बना रहे हैं। कुछ लोगों को सॉन्ग की लोकप्रियता रास नहीं आ रही और वे रोडवेज कर्मचारियों के माध्यम से इसे विवाद का रूप देने की कोशिश कर रहे हैं। सॉन्ग की शूटिंग हिसार में हुई थी। सोनिका सिंह ने कॉलेज छात्रा की भूमिका निभाई है।

पूछा- एक कंडक्टर क्या प्यार नहीं कर सकता

नारू ने कहा- हरियाणा में किसी लड़की से प्रेम होने को आम बोलचाल में “सेट होना” कहा जाता है। यदि यही सॉन्ग उत्तर प्रदेश की बोली में बनाया जाता तो उसे “कॉलेज वाली छोरी ने प्यार हो गया कंडक्टर तै” के रूप में गाया जाता। यह पूरी तरह मनोरंजन के लिए बनाया गया गाना है और इसमें किसी वर्ग को नीचा दिखाने का प्रयास नहीं किया गया। क्या एक कंडक्टर प्यार नहीं कर सकता? इससे पहले भी कई सॉन्ग आए हैं, जिनमें “भाभी तू पटोला” और “बन जा तू मेरी सॉलिड बॉडी” जैसे बोल रहे हैं। बॉलीवुड में भी “चोली के पीछे क्या है” जैसे सॉन्ग आए, लेकिन क्या उनसे कभी माहौल खराब हुआ?

विरोध करने वालों को कॉलेजों का माहौल दिखाना चाहिए

नवीन नारू ने कहा- जो लोग यह कह रहे हैं कि इस सॉन्ग से माहौल खराब हो रहा है, उन्हें पहले कॉलेजों का वास्तविक माहौल भी देखना चाहिए। कॉलेजों में क्या स्थिति है, यह किसी से छिपी नहीं है। हरियाणवी इंडस्ट्री के कुछ लोग जानबूझकर इस सॉन्ग का विरोध करवा रहे हैं। कुछ कंडक्टरों के साथ इंडस्ट्री के लोगों की अच्छी पहचान है। कोई धरने पर नहीं बैठा। कुछ लोग अपने निजी कार्यों के लिए बैठे हुए थे और वहीं से विरोध की बात सामने आई।

नवीन नारू ने कहा कि हमारे परिवार में भी तीन से चार लोग कंडक्टर हैं। उन्होंने इस सॉन्ग की सराहना की है। यदि किसी को सॉन्ग के किसी हिस्से पर आपत्ति है तो वह स्पष्ट रूप से बताए कि उसमें आपत्तिजनक क्या है।

——————–कौन हैं नवीन नारू स्लाइड————————————

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

दीपावली पर वाराणसी के 2.69 लाख उज्ज्वला परिवारों को मुफ्त:दो चरणों में मिलेगी सुविधा, केंद्र-प्रदेश सरकार देंगी ₹1,005.50 की सहायता

Hindi News Local Uttar pradesh Varanasi Varanasi Ujjwala Yojana | Diwali Free Gas Cylinder Refill Subsidy दीपावली पर वाराणसी के 2.69 लाख उज्ज्वला परिवारों को मुफ्त:दो चरणों में मिलेगी सुविधा,…

वाराणसी के छावनी में तेंदुए की तलाश जारी:एक सप्ताह से बंद सेंट मेरीज स्कूल; ऑनलाइन चल रही पढ़ाई

Hindi News Local Uttar pradesh Varanasi Varanasi Leopard Alert | St Marys School Closed Online Classes Update वाराणसी के छावनी में तेंदुए की तलाश जारी:एक सप्ताह से बंद सेंट मेरीज…

You Missed

October full ‘Hunter’s Moon’ dazzles in spectacular photos from around the world

  • By dp
  • October 27, 2026
  • 4 views
October full ‘Hunter’s Moon’ dazzles in spectacular photos from around the world

दीपावली पर वाराणसी के 2.69 लाख उज्ज्वला परिवारों को मुफ्त:दो चरणों में मिलेगी सुविधा, केंद्र-प्रदेश सरकार देंगी ₹1,005.50 की सहायता

  • By dp
  • October 27, 2026
  • 5 views
दीपावली पर वाराणसी के 2.69 लाख उज्ज्वला परिवारों को मुफ्त:दो चरणों में मिलेगी सुविधा, केंद्र-प्रदेश सरकार देंगी ₹1,005.50 की सहायता

Delaware vs. Western Kentucky prediction, odds: Week 9 college football Tuesday picks by proven model

  • By dp
  • October 27, 2026
  • 8 views
Delaware vs. Western Kentucky prediction, odds: Week 9 college football Tuesday picks by proven model

वाराणसी के छावनी में तेंदुए की तलाश जारी:एक सप्ताह से बंद सेंट मेरीज स्कूल; ऑनलाइन चल रही पढ़ाई

  • By dp
  • October 27, 2026
  • 8 views
वाराणसी के छावनी में तेंदुए की तलाश जारी:एक सप्ताह से बंद सेंट मेरीज स्कूल; ऑनलाइन चल रही पढ़ाई

Dolly Parton’s niece ‘figured out’ singer had cancer after sharing her own diagnosis

  • By dp
  • October 27, 2026
  • 8 views
Dolly Parton’s niece ‘figured out’ singer had cancer after sharing her own diagnosis

टाइगर श्रॉफ ने क्राइम ब्रांच को नहीं दिया बयान:टीम ने फर्जी रिपोर्ट का खंडन किया; फायरिंग मामले में अब तक 10 आरोपी गिरफ्तार

  • By dp
  • October 27, 2026
  • 7 views
टाइगर श्रॉफ ने क्राइम ब्रांच को नहीं दिया बयान:टीम ने फर्जी रिपोर्ट का खंडन किया; फायरिंग मामले में अब तक 10 आरोपी गिरफ्तार