- Hindi News
- Local
- Haryana
- Sonipat
- Haryanvi Dancer Instagram Shutdown Conspiracy | Hathras Police
इंस्टाग्राम अकाउंट बंद होने पर भड़कीं हरियाणवी डांसर,VIDEO:बोलीं-यूपी पुलिस ने आरोपी के साथ मिलकर साजिश रची, धमकियां मिल रहीं; भाई से लड़की छिड़वाकर देखूंगीराम सिंहमार, सोनीपत4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
3 जून को यूपी के हाथरस में एक कार्यक्रम के दौरान स्टेज पर युवक ने हरियाणवी डांसर की कमर पर टच किया था।
यूपी के हाथरस में स्टेज शो पर छेड़खानी (कमर छूने की घटना) का शिकार हुईं हरियाणवी डांसर की इंस्टाग्राम आईडी बंद कर दी गई है। डांसर ने इसका आरोप यूपी पुलिस और छेड़खानी करने वाले युवक पर लगाए है। दावा किया है कि उनकी आवाज दबाने के लिए साजिश के तहत सोशल म
.
पुलिस कार्रवाई से नाराज डांसर ने एक वीडियो भी जारी किया है। इसमें वह बेहद गुस्से में दिखाई दे रही है। डांसर के अनुसार, एक लाइव कार्यक्रम में मौजूद थीं। इसी दौरान जब अपना मोबाइल फोन चेक किया तो इंस्टाग्राम आईडी अचानक गायब मिली। आईडी को वापस लाने की काफी कोशिश की गई, लेकिन अब तक वह रिस्टोर नहीं हो पाई है। इस दौरान उन्होंने विवादित बयान भी दिया। कहा-
यदि पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं करती और छेड़खानी जैसे मामले को गंभीरता से नहीं लेती, तो वह अपने भाई से किसी लड़की के साथ इसी प्रकार की छेड़खानी करवाकर देखना चाहती हैं कि उस स्थिति में पुलिस क्या कार्रवाई करती है। जो कानून और कार्रवाई उनके मामले में लागू नहीं हो रही, वह किसी दूसरे मामले में कैसे लागू होगी, यह वह देखना चाहती हैं।
डांसर ने आगे कहा कि वह किसी भी हाल में इस लड़ाई को खत्म नहीं करेंगी। न्याय के लिए आखिरी दम तक संघर्ष करती रहेंगी। उधर, यूपी पुलिस ने डांसर के इन आरोपों को निराधार बताते हुए कानून के अनुसार कार्रवाई करने की बात कही है।
हरियाणवी डांसर से हुई छेड़छाड़ के 2 PHOTOS….
स्टेज शो के दौरान युवक ने हरियाणवी डांसर के कपड़ों में रुपए डालने की कोशिश भी की थी।
इस छेड़खाड़ी के बाद डांसर ने आयोजकों के सामने विरोध जताया था।
वीडियो में हरियाणवी डांसर ने कही ये बातें…
मेरे खिलाफ बड़ी चाल चली जा रही है
हरियाणवी डांसर का कहना है कि सोशल मीडिया के जरिए वह लगातार अपनी बात लोगों तक पहुंचा रही थीं। आरोपी युवक ने यूपी पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर उनकी इंस्टाग्राम आईडी बंद करवा दी, ताकि वह जनता तक अपनी बात न पहुंचा सकें।
उसके खिलाफ एक बड़ी साजिश रची जा रही है। उन्हें नहीं पता कि इस पूरे खेल में कितने लोग शामिल हैं, लेकिन लगातार उन्हें कमजोर करने और चुप कराने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने साफ कहा कि वह किसी भी दबाव में पीछे हटने वाली नहीं हैं।
जान से मारने की धमकियां मिलने का दावा
डांसर ने आरोप लगाया कि उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला और दावा किया कि वे उनके घर के बाहर खड़े हैं और उन्हें जान से मार देंगे। कहना है कि जल्द ही वह इन वीडियो को भी सार्वजनिक करेंगी।
आगे कहा कि पहले उनके साथ छेड़खानी हुई और अब उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। अगर भविष्य में उनके साथ कोई और गंभीर घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी आरोपी युवक और पुलिस प्रशासन जिम्मेदार होंगे।
पुलिस कार्रवाई पर उठाए गंभीर सवाल
डांसर ने कहा कि उनके साथ स्टेज पर बेहद गंदी तरीके से बदसलूकी और छेड़खानी हुई थी। घटना का वीडियो मौजूद है और यह पूरी घटना लोगों ने देखी है। इसके बावजूद पुलिस ने न तो मामले को गंभीरता से लिया और न ही निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की।
आरोपी को गिरफ्तारी करने की बजाय पुलिस ने वीडियो जारी कर यह बता दिया था कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उनके अनुसार पूरे मामले में केवल वही युवक मुख्य आरोपी था, जिसने स्टेज पर बदसलूकी की थी।
सोशल मीडिया बंद होने से नहीं दबेगी आवाज
हरियाणवी डांसर ने बताया कि अगर किसी को लगता है कि एक सोशल मीडिया अकाउंट बंद होने से वह शांत हो जाएंगी तो यह गलतफहमी है। उसके अन्य अकाउंट भी सक्रिय हैं और वह हर माध्यम से अपनी बात लोगों तक पहुंचाती रहेंगी। यदि उन्हें सरकार और प्रशासन से न्याय नहीं मिला तो वह बड़ा कदम उठाने को मजबूर हो जाएंगी।
डांसर की शिकायत पर हाथरस के सासनी थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74 के तहत छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है।
युवक के खिलाफ कमजोर धाराएं लगाने का आरोप
डांसर ने यह भी कहा कि पुलिस प्रशासन हाथरस द्वारा जो भी धाराएं युवक के खिलाफ लगाई गई है, वह पर्याप्त नहीं है, वह केवल एक फॉर्मेलिटी की गई है ताकि युवक बच जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस ने जानबूझकर ऐसी धाराएं लगाई हैं जिनकी वजह से आरोपी को थाने से ही जमानत मिल गई। उन्होंने छेड़खानी के मामले में अन्य धाराएं भी जोड़ने की मांग की है।
———————-
डांसर विवाद से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…
हरियाणवी डांसर बोलीं-यूपी पुलिस कमर छूने वाले को बचा रही:खुद बुलाकर शिकायत ली, अब पैसे खाकर चुप्पी साधी; योगी सरकार से इंसाफ मांगूंगी
अब हरियाणवी डांसर का आपत्तिजनक VIDEO सामने आया:युवक के प्राइवेट पार्ट पर नोट लगाकर डांस; ट्रोलर्स बोले- खुद वल्गैरिटी को बढ़ावा दिया
‘कमर छूने वाला गिरफ्तार नहीं हुआ तो जान दे दूंगी’:हरियाणवी डांसर बोलीं- 15 जून तक इंतजार करूंगी; जहां इज्जत मिलेगी, वहीं परफॉर्मेंस दूंगी
स्टेज पर हरियाणवी डांसर की कमर छूने पर FIR:बोलीं- मेरी बहन मुझसे भी सुंदर, पैसों का लालच होता तो वह भी इसी लाइन में होती
अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें
Source link




