युवक से मारपीट-टॉयलेट करने के मामले में दो और गिरफ्तार:हाथरस पुलिस ने पकड़े आरोपी, बेरहमी से पीटा था युवक को

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Hathras
  • Hathras Youth Assault Case | Two More Arrested After Viral Video

युवक से मारपीट-टॉयलेट करने के मामले में दो और गिरफ्तार:हाथरस पुलिस ने पकड़े आरोपी, बेरहमी से पीटा था युवक कोहाथरस2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हाथरस के सिकंद्राराऊ कोतवाली क्षेत्र के बाजिदपुर गांव में एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट और उसके मुंह पर टॉयलेट करने के मामले में पुलिस ने देर रात दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया था। पीड़ित युवक की पहचान सिकंद्राराऊ कोतवाली क्षेत्र के नगला भानचंद निवासी शिवकुमार (35) पुत्र मुनेश कुमार के रूप में हुई थी।

सोमवार शाम करीब पांच बजे जब शिवकुमार किसी काम से वाजिदपुर गांव गया था, तब दबंगों ने उन्हें घेर लिया। उन्हें जमीन पर गिराकर लोहे की रॉड और सरियों से पीटा गया। हमलावरों ने शिवकुमार के गले में फंदा कसकर जान से मारने का भी प्रयास किया। इतना ही नहीं, उसके मुंह पर पेशाब भी किया गया। गंभीर हालत में शिवकुमार को पहले सिकंद्राराऊ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को थाने में बंद रखा गया है।गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को थाने में बंद रखा गया है।

पीड़ित के परिजनों ने बताया कि उनके बेटे का कुछ दबंगों से पुराना विवाद चल रहा है। इस संबंध में 28 फरवरी को मारपीट और जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया गया था, जिसकी सुनवाई 28 अगस्त को होनी है। परिजनों का आरोप है कि इसी मुकदमे को खत्म करने और समझौते का दबाव बनाने के लिए दबंगों ने शिवकुमार पर हमला किया था।

दो आरोपियों की पहले ही हो चुकी है गिरफ्तारी..

पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर पहले विवेक और अनिल नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। अब इस मामले में सीओ सिकंद्राराऊ अमित पाठक ने बताया कि अब देर रात सोनू और बाबी नामक दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है। ———————————-

बाजार में युवक को पीटा, मुंह पर किया टॉयलेट, VIDEO:हाथरस में गमछे का फंदा डालकर घसीटा, अस्पताल में भर्ती; 2 हिरासत में

यूपी के हाथरस में बीच बाजार एक युवक को 6-7 लोगों ने घेरकर बुरी तरह पीटा। उसके मुंह पर पेशाब कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने लोहे की रॉड से उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार किए। गले में गमछे का फंदा डालकर उसे घसीटा। बेरहमी से पिटाई की वजह से युवक बेहोश होकर सड़क पर गिर गया। आरोपी फिर भी उसे पीटते रहे।

जब आसपास मौजूद लोग उसे बचाने दौड़े, तो आरोपी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। घायल को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंची पुलिस को युवक के पास से मोबाइल मिला, जिसके जरिए उसके परिजनों को सूचना दी गई। हालत गंभीर होने के कारण युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पढ़ें पूरी खबर

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    प्रतापगढ़ के पट्टी में दंपती पर चाकू से हमला:दोनों लहूलुहान होकर जमीन पर गिरे, मौके से हमलावर फरार; तलाश में जुटी पुलिस

    Hindi News Local Uttar pradesh Pratapgarh Belkharnathdham Pratapgarh Knife Attack | Couple Injured In Bansipatti Village News प्रतापगढ़ के पट्टी में दंपती पर चाकू से हमला:दोनों लहूलुहान होकर जमीन पर…

    बरेली में डंपर ने बाइक सवार दंपती को रौंदा,मौत:चालक पकड़ा गया, फतेहा में शामिल होकर लौट रहे थे दोनों

    Hindi News Local Uttar pradesh Bareilly Jamkhajoor Bareilly Road Accident | Damper Hits Bike, Couple Dies In Baheri बरेली में डंपर ने बाइक सवार दंपती को रौंदा,मौत:चालक पकड़ा गया, फतेहा…

    You Missed

    Jalon Daniels: “Dream come true” to be starting QB for the Buccaneers today

    • By dp
    • October 4, 2026
    • 2 views
    Jalon Daniels: “Dream come true” to be starting QB for the Buccaneers today

    प्रतापगढ़ के पट्टी में दंपती पर चाकू से हमला:दोनों लहूलुहान होकर जमीन पर गिरे, मौके से हमलावर फरार; तलाश में जुटी पुलिस

    • By dp
    • October 4, 2026
    • 2 views
    प्रतापगढ़ के पट्टी में दंपती पर चाकू से हमला:दोनों लहूलुहान होकर जमीन पर गिरे, मौके से हमलावर फरार; तलाश में जुटी पुलिस

    Why Michelle Hurd’s Detective Monique Jeffries Left Law & Order: SVU – TVLine

    • By dp
    • October 4, 2026
    • 4 views
    Why Michelle Hurd’s Detective Monique Jeffries Left Law & Order: SVU – TVLine

    बरेली में डंपर ने बाइक सवार दंपती को रौंदा,मौत:चालक पकड़ा गया, फतेहा में शामिल होकर लौट रहे थे दोनों

    • By dp
    • October 4, 2026
    • 4 views
    बरेली में डंपर ने बाइक सवार दंपती को रौंदा,मौत:चालक पकड़ा गया, फतेहा में शामिल होकर लौट रहे थे दोनों

    Of all places, if the Packers can change their fortunes in Tampa …

    • By dp
    • October 4, 2026
    • 4 views
    Of all places, if the Packers can change their fortunes in Tampa …

    तस्वीरों में AI के इस्तेमाल पर भड़कीं यामी गौतम:बोलीं- मेरी पब्लिक फोटो से छेड़छाड़ न करें; जान्हवी के डीपफेक विवाद के बाद आया बयान

    • By dp
    • October 4, 2026
    • 4 views
    तस्वीरों में AI के इस्तेमाल पर भड़कीं यामी गौतम:बोलीं- मेरी पब्लिक फोटो से छेड़छाड़ न करें; जान्हवी के डीपफेक विवाद के बाद आया बयान