एचबीटीयू का दीक्षांत समारोह 10 जुलाई को:प्रज्ञान वर्मा को मिलेंगे तीन मेडल, 1071 छात्र-छात्राओं को मिलेगी डिग्री

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Kanpur
  • HBTU Kanpur Convocation: Pragyan Verma Gets 3 Medals, 1071 Degrees Awarded

एचबीटीयू का दीक्षांत समारोह 10 जुलाई को:प्रज्ञान वर्मा को मिलेंगे तीन मेडल, 1071 छात्र-छात्राओं को मिलेगी डिग्रीदीपेंद्र द्विवेदी | कानपुर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कानपुर के हरकोर्ट बटलर तकनीकी विश्वविद्यालय का 35वां दीक्षांत समारोह 10 जुलाई को सुबह 10 बजे पश्चिम परिसर स्थित शताब्दी भवन में आयोजित होगा। समारोह में 1071 छात्र-छात्राओं को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। समारोह की अध्यक्षता आनंदीबेन पटेल करेंगी। वहीं, एचबीटीयू के पूर्व छात्र और एफडीडीआई के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार जालान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

बुधवार दोपहर 12:30 बजे कुलपति प्रो. शमशेर सिंह ने समारोह की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बार इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के छात्र प्रज्ञान वर्मा विश्वविद्यालय के टॉपर रहे हैं। उन्हें तीन स्वर्ण पदक, एक विशिष्ट छात्र पुरस्कार और 40 हजार रुपए की नकद राशि से सम्मानित किया जाएगा।

प्रज्ञान वर्मा के नाम रहेगा इस बार का दीक्षांत

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के छात्र प्रज्ञान वर्मा ने 9.527 सीजीपीए हासिल कर विश्वविद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया है। उन्हें कुलाधिपति स्वर्ण पदक, कुलपति स्वर्ण पदक और प्रमोद चतुर्वेदी स्मृति विशिष्ट छात्र पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें 40 हजार रुपए की नकद राशि भी मिलेगी।

कंप्यूटर साइंस की रैना दीक्षित को रजत पदक और तनिष्का शर्मा को कांस्य पदक दिया जाएगा। इस वर्ष विश्वविद्यालय कुल 47 पदक प्रदान करेगा।

कैंपस में नई सुविधाओं की होगी शुरुआत

दीक्षांत समारोह के अवसर पर विश्वविद्यालय में कई नई परियोजनाओं का लोकार्पण भी होगा। स्कूल ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप के 15 नए कमरों, 10 बेड के अस्पताल और 1975 बैच के पूर्व छात्रों द्वारा बनवाए गए लॉन टेनिस कोर्ट को विद्यार्थियों को समर्पित किया जाएगा।

इसके अलावा हॉस्टल मैनेजमेंट, ब्रांच चेंज के लिए डिजिटल सिस्टम और चैटबॉट की शुरुआत होगी। नए शैक्षणिक सत्र से बीटेक इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और एमएससी इन फॉरेंसिक साइंस की पढ़ाई भी शुरू होगी।

5 साल में दोगुनी हुई छात्र संख्या

कुलपति ने बताया कि पिछले पांच वर्षों में विश्वविद्यालय में छात्र संख्या दोगुनी हुई है। आईआईआरएफ रैंकिंग में संस्थान को आईआईटी कानपुर और आईआईटी बीएचयू के बाद उत्तर प्रदेश में तीसरा स्थान मिला है। वहीं, आईआईटी को छोड़कर प्रदेश के विश्वविद्यालयों में एचबीटीयू पहले स्थान पर है।

उन्होंने बताया कि स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की सूची के अनुसार विश्वविद्यालय के छह प्रोफेसर दुनिया के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों में शामिल हैं। साथ ही आईआईटी कानपुर के सहयोग से 50 करोड़ रुपए की लागत का ग्रीन हाइड्रोजन प्रोजेक्ट भी विकसित किया जा रहा है।

सरकारी स्कूलों के बच्चों को भी किया आमंत्रित

विश्वविद्यालय ने इस बार दीक्षांत समारोह में अपने गोद लिए सरकारी स्कूलों के बच्चों को भी आमंत्रित किया है। पिछले एक सप्ताह से आयोजित ‘दीक्षोत्सव’ के विजेताओं को भी सम्मानित किया जाएगा।

इसके अलावा सीएसआर फंड के माध्यम से उन्नाव के आंगनबाड़ी केंद्रों में 100 किट वितरित की जाएंगी और विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए पांच गांवों में स्मार्ट बोर्ड लगाए जाएंगे। छात्राओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कैंपस में ‘मां-बेटी सम्मेलन’ और नि:शुल्क मेडिकल कैंप का भी आयोजन किया गया।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    राजस्थान- जेल में बॉबी-देओल, 'बाबा निराला' बनकर अंदर घुसे:भीड़ ने लगाए जपनाम…जपनाम के नारे, 'आश्रम' वेबसीरीज की पहली बार दौसा में शूटिंग

    Hindi News Local Rajasthan Jaipur Ashram 4 Shooting: Bobby Deol Shoots Jail Scenes In Dausa | VIDEO राजस्थान- जेल में बॉबी-देओल, ‘बाबा निराला’ बनकर अंदर घुसे:भीड़ ने लगाए जपनाम…जपनाम के…

    सुप्रीम कोर्ट बोला- वकील भी अच्छी एक्टिंग करते हैं:राजपाल यादव के पैसे 'अता पता लापता' हो गए, 6 दिन में 2 करोड़ जमा करिए

    Hindi News Local Uttar pradesh Shahjahanpur Rajpal Yadav Supreme Court Cheque Bounce Case | Court Hearing Delhi सुप्रीम कोर्ट बोला- वकील भी अच्छी एक्टिंग करते हैं:राजपाल यादव के पैसे ‘अता…

    You Missed

    Royal Insiders Claim Sarah Ferguson Is “Not Welcome” at Former Prince Andrew’s New Home and Is “Persona Non Grata”

    • By dp
    • October 7, 2026
    • 0 views
    Royal Insiders Claim Sarah Ferguson Is “Not Welcome” at Former Prince Andrew’s New Home and Is “Persona Non Grata”

    राजस्थान- जेल में बॉबी-देओल, 'बाबा निराला' बनकर अंदर घुसे:भीड़ ने लगाए जपनाम…जपनाम के नारे, 'आश्रम' वेबसीरीज की पहली बार दौसा में शूटिंग

    • By dp
    • October 7, 2026
    • 0 views
    राजस्थान- जेल में बॉबी-देओल, 'बाबा निराला' बनकर अंदर घुसे:भीड़ ने लगाए जपनाम…जपनाम के नारे, 'आश्रम' वेबसीरीज की पहली बार दौसा में शूटिंग

    Publix will close a handful of locations

    • By dp
    • October 7, 2026
    • 4 views
    Publix will close a handful of locations

    सुप्रीम कोर्ट बोला- वकील भी अच्छी एक्टिंग करते हैं:राजपाल यादव के पैसे 'अता पता लापता' हो गए, 6 दिन में 2 करोड़ जमा करिए

    • By dp
    • October 7, 2026
    • 4 views
    सुप्रीम कोर्ट बोला- वकील भी अच्छी एक्टिंग करते हैं:राजपाल यादव के पैसे 'अता पता लापता' हो गए, 6 दिन में 2 करोड़ जमा करिए

    Unearthed clip exposes how far Talarico was willing to go on raising taxes during COVID era

    • By dp
    • October 7, 2026
    • 6 views
    Unearthed clip exposes how far Talarico was willing to go on raising taxes during COVID era

    अमिताभ बच्चन बोले- हमसे बड़ी गुस्ताखी हो गई थी:माधुरी दीक्षित ने KBC में चलवा दी डांस की पुरानी क्लिप; देख शरमा गए बिग बी

    • By dp
    • October 7, 2026
    • 5 views
    अमिताभ बच्चन बोले- हमसे बड़ी गुस्ताखी हो गई थी:माधुरी दीक्षित ने KBC में चलवा दी डांस की पुरानी क्लिप; देख शरमा गए बिग बी