हेलिकॉप्टर क्रैश में सिंगर ओलिवर ट्री की मौत:ब्राजील में दो हेलिकॉप्टर टकराए, यूट्यूबर गैस्पी की भी जान गई

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Brazil Helicopter Crash Tragedy; Oliver Tree YouTuber Gaspi | FIFA World Cup 2026

हेलिकॉप्टर क्रैश में सिंगर ओलिवर ट्री की मौत:ब्राजील में दो हेलिकॉप्टर टकराए, यूट्यूबर गैस्पी की भी जान गई4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

म्यूजिक के अलावा ओलिवर ट्री 80 के दशक के ओवरसाइज्ड कपड़े पहनने और बाउल हेयरकट जैसे अपने यूनिक स्टाइल के लिए जाने जाते थे। - Dainik Bhaskarम्यूजिक के अलावा ओलिवर ट्री 80 के दशक के ओवरसाइज्ड कपड़े पहनने और बाउल हेयरकट जैसे अपने यूनिक स्टाइल के लिए जाने जाते थे।

सिंगर-सॉन्गराइटर ओलिवर ट्री की ब्राजील में एक हेलिकॉप्टर क्रैश में मौत हो गई। वह 32 साल के थे। इस हादसे में कुल छह लोगों की जान चली गई।

मृतकों में ओलिवर ट्री, अर्जेंटीना के यूट्यूबर गैस्पर प्रिम (गैस्पी), लुकास विग्नेल, लुकास ब्रिटो चावेस और पायलट एलेक्जेंड्रे सूजा व चार्ल्स मार्सिलैक शामिल थे।

हादसे के समय ओलिवर ट्री इंटरनेशनल टूर पर थे। उन्होंने 6 जून को साओ पाउलो में परफॉर्म किया था और 1 जुलाई को लिस्बन में परफॉर्म करने वाले थे। उनके स्पेन, ऑस्ट्रिया, यूनाइटेड स्टेट्स और चीन में भी शो थे।

ओलिवर ट्री अपने अल्टरनेटिव, पॉप और इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक के मिक्स के लिए जाने जाते थे। उन्हें ‘लाइफ गोज ऑन’ और ‘मिस यू’ जैसे गानों से दुनिया भर में पहचान मिली।

ओलिवर ट्री एक अमेरिकी सिंगर, रैपर, गीतकार, म्यूजिक प्रोड्यूसर और फिल्ममेकर थे। उनका जन्म 29 जून 1993 को कैलिफोर्निया के सांता क्रूज में हुआ था।ओलिवर ट्री एक अमेरिकी सिंगर, रैपर, गीतकार, म्यूजिक प्रोड्यूसर और फिल्ममेकर थे। उनका जन्म 29 जून 1993 को कैलिफोर्निया के सांता क्रूज में हुआ था।

न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, यह हादसा रविवार को रियो डी जेनेरियो में हुआ, जब दो हेलिकॉप्टर हवा में टकरा गए। टक्कर के बाद दोनों एयरक्राफ्ट क्रैश हो गए और मौके पर आग लग गई। अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है और हादसे का कारण पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

हादसे की जांच में जुटी पुलिस

रियो डी जेनेरियो स्टेट सिविल पुलिस ने कन्फर्म किया है कि मामले की जांच चल रही है। पुलिस के मुताबिक, फोरेंसिक टीमों ने मौके का मुआयना किया है और सेंटर फॉर द इन्वेस्टिगेशन एंड प्रिवेंशन ऑफ एरोनॉटिकल एक्सीडेंट्स की रिपोर्ट का इंतजार कर रही हैं। मृतकों की पहचान के लिए फोरेंसिक टेस्ट भी किए जाएंगे।

मिली जानकारी के अनुसार, एक हेलिकॉप्टर में सवार पांच लोगों और दूसरे हेलिकॉप्टर के पायलट की मौत हो गई। किसी के बचने की खबर नहीं है।

ओलिवर ट्री का 2010 में करियर शुरू हुआ

ओलिवर ट्री ने साल 2010 में अपने म्यूजिक करियर की शुरुआत की और शुरुआत में “ट्री” नाम से गाने रिलीज किए।

2017 में उनका गाना “व्हेन आई एम डाउन” वायरल हुआ, जिसके बाद उन्होंने अटलांटिक रिकॉर्ड्स के साथ साइन किया। उनका EP “एलियन बॉय” 2018 में रिलीज हुआ, जिससे उन्हें पहचान मिली। उनका पहला स्टूडियो एल्बम “अग्ली इज ब्यूटीफुल” 2020 में रिलीज हुआ और उसे बहुत पसंद किया गया।

2021 में उनका गाना “लाइफ गोज ऑन” दुनिया भर में हिट हुआ। 2022 में “मिस यू” ने भी काफी सफलता हासिल की।

ओलिवर ट्री के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर 3.2 मिलियन (32 लाख) से अधिक फॉलोअर्स हैं।ओलिवर ट्री के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर 3.2 मिलियन (32 लाख) से अधिक फॉलोअर्स हैं।

गैस्पी अर्जेंटीना के फेमस यूट्यूबर थे

वहीं, अर्जेंटीना के यूट्यूबर और कॉमेडियन गैस्पर प्रिम (गैस्पी) 23 साल के थे। वे सड़कों पर अंजान लोगों से मजाकिया, अजीब और विवादित सवाल पूछने (स्ट्रीट इंटरव्यू) के लिए जाने जाते थे। यूट्यूब पर उनके 2.5 मिलियन (25 लाख) से ज्यादा सब्सक्राइबर्स थे।

गैस्पी ने इबाई ल्लानोस द्वारा आयोजित मशहूर बॉक्सिंग इवेंट 'ला वेलाडा डेल एनो 5' में भी हिस्सा लिया था।गैस्पी ने इबाई ल्लानोस द्वारा आयोजित मशहूर बॉक्सिंग इवेंट ‘ला वेलाडा डेल एनो 5’ में भी हिस्सा लिया था।.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • उर्मिला मातोंडकर के पूर्व पति ने की दूसरी शादी: मोहसिन अख्तर ने निधा भट्ट संग तस्वीरें शेयर कर नए रिश्ते की घोषणा की

    मोहसिन अख्तर ने निधा भट्ट संग तस्वीरें शेयर कर नए रिश्ते की घोषणा की|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:44Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • ‘शादी के बाद सपना चौधरी पर बंदिशें लगीं’: हरियाणवी सिंगर बोला-वीर साहू ने बैन किए थे 8 कलाकार; डांसर की पोस्ट-आई डोंट बिलिव इन रिवेंज

    हरियाणवी सिंगर बोला-वीर साहू ने बैन किए थे 8 कलाकार; डांसर की पोस्ट-आई डोंट बिलिव इन रिवेंज|पंचकूला,Panchkula - Dainik Bhaskar0:43Play videoPlay videoपंचकूला

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • सलमान की सिक्योरिटी आमिर के बेटे को नहीं पहचान पाई: न तामझाम, न स्टार वाला एटीट्यूड; जुनैद को पहचानने में दोबारा चूकी सिक्योरिटी

    न तामझाम, न स्टार वाला एटीट्यूड; जुनैद को पहचानने में दोबारा चूकी सिक्योरिटी|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:42Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • काजोल बोलीं- आमिर का फिल्मों को लेकर गजब का सेंस: मजाक में कहा- महिलाओं की भी समझ अच्छी, सुनते ही एक्टर मुस्कुरा दिए

    0:40Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

रणबीर कपूर ने आलिया को ऐसे किया था प्रपोज:जंगल में सिर्फ 100 फीट दूर थे 3 शेर, बोले- अपनी शेरनी के सामने मैं चूहा था

Hindi News Entertainment Bollywood Ranbir Kapoor Recalls Kenya Masai Mara Proposal To Alia Bhatt रणबीर कपूर ने आलिया को ऐसे किया था प्रपोज:जंगल में सिर्फ 100 फीट दूर थे 3…

‘शर्मिंदगी हमेशा मेरे साथ रहेगी’:जाह्नवी ने माना- ‘पेड्डी’ में सेक्सुअल असॉल्ट को प्रमोट किया गया, बोलीं- मैं इसे रोकने के लिए ज्यादा बोल सकती थी

Hindi News Entertainment Bollywood Janhvi Kapoor Admits Paddy Sexual Assault Controversy | Bollywood News ‘शर्मिंदगी हमेशा मेरे साथ रहेगी’:जाह्नवी ने माना- ‘पेड्डी’ में सेक्सुअल असॉल्ट को प्रमोट किया गया, बोलीं-…

You Missed

Winning Powerball numbers for the $716 million jackpot on Wednesday, Oct. 28, 2026: See all the prizes hit in Ohio

  • By dp
  • October 29, 2026
  • 3 views
Winning Powerball numbers for the 6 million jackpot on Wednesday, Oct. 28, 2026: See all the prizes hit in Ohio

रणबीर कपूर ने आलिया को ऐसे किया था प्रपोज:जंगल में सिर्फ 100 फीट दूर थे 3 शेर, बोले- अपनी शेरनी के सामने मैं चूहा था

  • By dp
  • October 29, 2026
  • 2 views
रणबीर कपूर ने आलिया को ऐसे किया था प्रपोज:जंगल में सिर्फ 100 फीट दूर थे 3 शेर, बोले- अपनी शेरनी के सामने मैं चूहा था

Nasdaq-100 futures fall over 1% as Alphabet shares sell off after earnings report: Live updates

  • By dp
  • October 29, 2026
  • 5 views
Nasdaq-100 futures fall over 1% as Alphabet shares sell off after earnings report: Live updates

‘शर्मिंदगी हमेशा मेरे साथ रहेगी’:जाह्नवी ने माना- ‘पेड्डी’ में सेक्सुअल असॉल्ट को प्रमोट किया गया, बोलीं- मैं इसे रोकने के लिए ज्यादा बोल सकती थी

  • By dp
  • October 29, 2026
  • 5 views
‘शर्मिंदगी हमेशा मेरे साथ रहेगी’:जाह्नवी ने माना- ‘पेड्डी’ में सेक्सुअल असॉल्ट को प्रमोट किया गया, बोलीं- मैं इसे रोकने के लिए ज्यादा बोल सकती थी

Emma Stone Is To Thank for The Big Twist in ‘You Can See Everything’ [Spoilers]

  • By dp
  • October 29, 2026
  • 6 views
Emma Stone Is To Thank for The Big Twist in ‘You Can See Everything’ [Spoilers]

राशन डीलरों ने ब्लैकमेलिंग की शिकायत की:डीएम ने जांच कमेटी बनाई, संजीव और अर्चित गुप्ता पर पैसे मांगने का आरोप

  • By dp
  • October 29, 2026
  • 6 views
राशन डीलरों ने ब्लैकमेलिंग की शिकायत की:डीएम ने जांच कमेटी बनाई, संजीव और अर्चित गुप्ता पर पैसे मांगने का आरोप