विश्व रिकॉर्ड विजेता हिम्मत सिंह राठौड़ पहुंचे वृंदावन:साधु संतों का लिया आशीर्वाद,कहा जल्द बनाएंगे 8वां रिकॉर्ड

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Mathura
  • Himmat Singh Rathore Vrindavan Visit; Seeks Blessings For 8th World Record

विश्व रिकॉर्ड विजेता हिम्मत सिंह राठौड़ पहुंचे वृंदावन:साधु संतों का लिया आशीर्वाद,कहा जल्द बनाएंगे 8वां रिकॉर्डमथुरा2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सात बार के विश्व रिकॉर्ड विजेता हिम्मत सिंह राठौड़ वृंदावन परिक्रमा मार्ग स्थित ललित कुंज आश्रम में पहुंचे - Dainik Bhaskarसात बार के विश्व रिकॉर्ड विजेता हिम्मत सिंह राठौड़ वृंदावन परिक्रमा मार्ग स्थित ललित कुंज आश्रम में पहुंचे

सात बार के विश्व रिकॉर्ड विजेता हिम्मत सिंह राठौड़ वृंदावन परिक्रमा मार्ग स्थित ललित कुंज आश्रम में पहुंचे।आश्रम आगमन पर उन्होंने हरिदासीय संप्रदाय के आचार्य स्वामी राधा प्रसाद देव जू महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान हिम्मत सिंह

.

पटका और चित्रपट भेंट कर हुआ स्वागत

आश्रम परिसर में विश्व रिकॉर्ड विजेता के आगमन पर आध्यात्मिक और हर्षोल्लास का माहौल रहा। इस अवसर पर ललित कुंज आश्रम के महंत मोहिनी बिहारी शरण महाराज ने हिम्मत सिंह राठौड़ का परंपरागत तरीके से स्वागत किया। उन्होंने राठौड़ को ठाकुर जी का प्रसादी पटका पहनाया और स्मृति चिह्न के रूप में ठाकुर जी का दिव्य चित्रपट भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। महंत मोहिनी शरण महाराज ने कहा कि हिम्मत सिंह राठौड़ जैसे कर्मठ युवा देश की धरोहर हैं, जो अपनी प्रतिभा से वैश्विक पटल पर भारत का नाम रोशन कर रहे हैं।

ललित कुंज आश्रम के महंत मोहिनी बिहारी शरण महाराज ने हिम्मत सिंह राठौड़ का परंपरागत तरीके से स्वागत कियाललित कुंज आश्रम के महंत मोहिनी बिहारी शरण महाराज ने हिम्मत सिंह राठौड़ का परंपरागत तरीके से स्वागत किया

संतों की कृपा और आशीर्वाद से मिली सफलता

संतों से आशीर्वाद लेने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए हिम्मत सिंह राठौड़ भावुक हो उठे। उन्होंने अपनी अब तक की सभी जीतों और कीर्तिमानों का श्रेय ब्रज भूमि और यहाँ के संतों की कृपा को दिया। राठौड़ ने कहा, “आज मैं जिस भी मुकाम पर हूँ और जितने भी विश्व रिकॉर्ड बना पाया हूँ, वह सब पूज्य महाराज श्री और संतों के आशीर्वाद व दिव्य प्रेरणा का ही परिणाम है। जब भी मैं किसी बड़े संकल्प की शुरुआत करता हूँ, ब्रज की इस पावन माटी और संतों की ऊर्जा मुझे शक्ति देती है।” उन्होंने विश्वास जताया कि संतों की इसी असीम अनुकंपा से वह भविष्य में भी लगातार नए कीर्तिमान स्थापित करते रहेंगे।

जल्द बनेगा एक और नया विश्व रिकॉर्ड

अपनी आगामी योजनाओं का खुलासा करते हुए हिम्मत सिंह राठौड़ ने बताया कि वह अपने सात विश्व रिकॉर्ड्स की श्रृंखला को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने घोषणा की कि आगामी कुछ ही दिनों के भीतर वह एक और नया विश्व रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं, जिसकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। यह नया कीर्तिमान भी देश को समर्पित होगा। इस आध्यात्मिक मिलन के दौरान आश्रम के सेवायत, ब्रजवासी उपस्थित रहे, जिन्होंने राठौड़ को उनकी आगामी चुनौती के लिए शुभकामनाएं दीं।

हिम्मत सिंह राठौड़ ने बताया कि वह अपने सात विश्व रिकॉर्ड्स की श्रृंखला को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार हैंहिम्मत सिंह राठौड़ ने बताया कि वह अपने सात विश्व रिकॉर्ड्स की श्रृंखला को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं

यह रहे मौजूद

इस मौके पर भारत सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष छगन सिंह राठौड़, करणी सेना के राष्ट्रीय संरक्षक महेंद्र सिंह सिकरवार, रवि सिंह तोमर, सुग्रीव सिंह सिकरवार, टिल्लू परमार, अजय सिंह सिकरवार, क्षमा राठौड़ आदि मौजूद रहे।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी परीक्षा

Hindi News Local Uttar pradesh Shahjahanpur Shahjahanpur PET Exam Schedule | Exam Centers Guidelines Update शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25,…

अमिताभ बच्चन ने यहीं देखी पहली फिल्म:लता मंगेशकर का पहला मंचीय प्रदर्शन; रॉयल ओपेरा हाउस के दोबारा खुलने के 10 साल पूरे

Hindi News Entertainment Bollywood Royal Opera House Mumbai Anniversary | Lata Mangeshkar Amitabh Bachchan अमिताभ बच्चन ने यहीं देखी पहली फिल्म:लता मंगेशकर का पहला मंचीय प्रदर्शन; रॉयल ओपेरा हाउस के…

You Missed

McFeely: New Mexico fans enchanted by big game against Bison

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 1 views
McFeely: New Mexico fans enchanted by big game against Bison

शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी परीक्षा

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 1 views
शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी परीक्षा

Lightning at Mammoth projected lineups | NHL.com

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 4 views
Lightning at Mammoth projected lineups | NHL.com

अमिताभ बच्चन ने यहीं देखी पहली फिल्म:लता मंगेशकर का पहला मंचीय प्रदर्शन; रॉयल ओपेरा हाउस के दोबारा खुलने के 10 साल पूरे

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 4 views
अमिताभ बच्चन ने यहीं देखी पहली फिल्म:लता मंगेशकर का पहला मंचीय प्रदर्शन; रॉयल ओपेरा हाउस के दोबारा खुलने के 10 साल पूरे

How to watch Virginia Tech football at Clemson

  • By dp
  • October 24, 2026
  • 5 views
How to watch Virginia Tech football at Clemson

आजमगढ़ रोडवेज पर बस के लिए परेशान हो रहे अभ्यर्थी:कमरे पर सोने के लिए गए RM, अभ्यर्थी बोले कैसे पहुंचेंगे परीक्षा केंद्र, सता रहा है डर

  • By dp
  • October 24, 2026
  • 8 views
आजमगढ़ रोडवेज पर बस के लिए परेशान हो रहे अभ्यर्थी:कमरे पर सोने के लिए गए RM, अभ्यर्थी बोले कैसे पहुंचेंगे परीक्षा केंद्र, सता रहा है डर