बॉलीवुड एक्टर यशपाल शर्मा का भाई रिश्वत लेते अरेस्ट:हिसार ACB ने ₹3 हजार लेते रंगेहाथ दबोचा; 2 दिन बाद प्रमोशन होना था

  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • Hisar ACB Arrests Yashpal Sharma Brother Rajesh Kumar In Bribery Case

बॉलीवुड एक्टर यशपाल शर्मा का भाई रिश्वत लेते अरेस्ट:हिसार ACB ने ₹3 हजार लेते रंगेहाथ दबोचा; 2 दिन बाद प्रमोशन होना थाहिसार20 मिनट पहलेलेखक: चेतन सिंह

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्टर यशपाल शर्मा के भाई राजेश को रिश्वत लेते अरेस्ट किया गया है। ब्लू सर्कल में राजेश। - Dainik Bhaskarबॉलीवुड एक्टर यशपाल शर्मा के भाई राजेश को रिश्वत लेते अरेस्ट किया गया है। ब्लू सर्कल में राजेश।

हिसार में बॉलीवुड एक्टर यशपाल शर्मा का भाई राजेश कुमार रिश्वत कांड में फंस गया है। उसे 3 हजार रुपए की रिश्वत लेते अरेस्ट किया गया है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने गुरुवार को उसे रंगे हाथ पकड़ा।

.

अधिकारियों का कहना है कि राजेश ने राजगढ़-चंडीगढ़ हाईवे के पास एग्रीकल्चर लैंड पर कॉलोनी के लिए नहर के पानी की व्यवस्था के संबंध में रिश्वत मांगी थी। राजेश कुमार सिंचाई विभाग में असिस्टेंट रेवेन्यू क्लर्क (ARC) है। बताया जा रहा है कि 2 दिन बाद उनका प्रमोशन होने वाला था।

वहीं, राजेश के भाई घनश्याम शर्मा ने दैनिक भास्कर से बातचीत में दावा कि उसने रिश्वत नहीं ली थी। वो सरकारी फीस थी, उसकी रसीद भी दी जाती है। इधर, ACB ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए राजेश की अरेस्टिंग का एक फोटो भी जारी किया है।

एसीबी ने फोटो जारी कर राजेश शर्मा की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।एसीबी ने फोटो जारी कर राजेश शर्मा की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

जानिए, ट्रैप लगाकर कैसे पकड़ा गया आरोपी

  • सिंचाई व्यवस्था के लिए रिश्वत मांगी: ACB से जुड़े सूत्रों का कहना है कि एक कॉलोनी में सिंचाई व्यवस्था कराने के बदले शिकायतकर्ता से रिश्वत मांगी गई थी। शिकायत मिलते ही टीम ने पहले रिश्वत मांगने के आरोपों की पुष्टि की। इसके बाद आरोपी को पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया।
  • ₹3 हजार देकर राजेश के पास भेजा: एसीबी अधिकारियों का कहना है कि शिकायतकर्ता को 3 हजार रुपए देकर आरोपी के पास भेजा गया। जैसे ही राजेश कुमार ने शिकायतकर्ता से रुपए लिए, टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।
  • हिसार में केस दर्ज किया: ACB अधिकारियों का कहना है कि राजेश के पास से रिश्वत के 3 हजार रुपए भी बरामद कर लिए गए। एसीबी ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत हिसार में केस दर्ज किया है। मामले में आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आगे की जांच जारी है।

अपने तीनों भाइयों के साथ एक्टर यशपाल शर्मा- फाइल।अपने तीनों भाइयों के साथ एक्टर यशपाल शर्मा- फाइल।

एक-दो दिन में प्रमोशन होने वाला था

बताया जा रहा है कि राजेश शर्मा सिंचाई विभाग में एआरसी पद पर तैनात हैं। उनका एक-दो दिन में प्रमोशन होने वाला था और इसके ऑर्डर भी जारी हो चुके थे। इसी बीच वह रिश्वत के मामले में गिरफ्तार हो गया। सूत्रों के मुताबिक, देर रात तक एसीबी की टीम मामले की जांच में जुटी थी। राजेश शर्मा को ऑफिस में बैठाकर पूछताछ की गई।

भाई बोले- हमें भी नहीं जाने दिया

यशपाल शर्मा के दूसरे भाई घनश्याम शर्मा ने बताया कि जब उन्हें पता चला कि उनके भाई को किसी केस में पकड़ा गया है। इसके बाद वे ऑफिस पहुंचे, लेकिन उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। उन्होंने कहा कि भाई राजेश को फंसाया जा रहा है। राजेश ने चालान के लिए फीस मांगी थी, जिसकी बाकायदा रसीद भी दी जाती है।

फैमिली के साथ यशपाल शर्मा, इसमें सबसे पीछे पिंक-वॉइट टीशर्ट में राजेश शर्मा है। फाइलफैमिली के साथ यशपाल शर्मा, इसमें सबसे पीछे पिंक-वॉइट टीशर्ट में राजेश शर्मा है। फाइल

यहां जानिए, कौन हैं यशपाल शर्मा

हिसार में जन्म: यशपाल शर्मा का जन्म 1 जनवरी 1967 को हिसार में हुआ था। उनके पिता PWD में चपरासी थे। सात भाई-बहनों के परिवार में आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। परिवार की आर्थिक तंगी के चलते उन्होंने कम उम्र में काम शुरू कर दिया। गाय-बकरियां चराने, गोबर के उपले बनाने, खेत जोतने, पंचर लगाने और चक्की पर आटा पीसने तक का काम किया।

रामलीला से एक्टिंग तक: यशपाल ने कॉलेज के दौरान रामलीला और नाटकों में अभिनय शुरू किया। NSD में चयन के लिए उन्हें तीन बार रिजेक्शन मिला। चौथी कोशिश में NSD में उनका चयन हुआ। तीन साल NSD और दो साल रेपेट्री में काम करने के बाद टीवी से उन्होंने करिअर की शुरुआत की।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

पहली फिल्म बंद हुई, अंडे-शकरकंद खाकर गुजारा किया:सिद्धार्थ मल्होत्रा बोले- ढीठपन और अड़ियलपन ने बचाया, ‘शेरशाह’ ने दी नई पहचान

Hindi News Entertainment Bollywood Sidharth Malhotra Success Story; Manish Malhotra Relation | Hit Flop Movies List पहली फिल्म बंद हुई, अंडे-शकरकंद खाकर गुजारा किया:सिद्धार्थ मल्होत्रा बोले- ढीठपन और अड़ियलपन ने…

अखिलेश की कुंडली में कई सालों तक राजयोग नहीं:गोरखपुर में बोले रविकिशन; कहा-रथयात्रा के बहाने प्रदेश का विकास देख लेंगे

Hindi News Local Uttar pradesh Gorakhpur Gorakhpur MP Ravi Kishan Statement | Akhilesh Yadav Rajyog Controversy अखिलेश की कुंडली में कई सालों तक राजयोग नहीं:गोरखपुर में बोले रविकिशन; कहा-रथयात्रा के…

You Missed

Nick Folk Age: Long NFL Career Leads to Falcons’ Kicker Job

  • By dp
  • September 25, 2026
  • 0 views
Nick Folk Age: Long NFL Career Leads to Falcons’ Kicker Job

पहली फिल्म बंद हुई, अंडे-शकरकंद खाकर गुजारा किया:सिद्धार्थ मल्होत्रा बोले- ढीठपन और अड़ियलपन ने बचाया, ‘शेरशाह’ ने दी नई पहचान

  • By dp
  • September 25, 2026
  • 0 views
पहली फिल्म बंद हुई, अंडे-शकरकंद खाकर गुजारा किया:सिद्धार्थ मल्होत्रा बोले- ढीठपन और अड़ियलपन ने बचाया, ‘शेरशाह’ ने दी नई पहचान

15 early October Prime Day tech deals, hand-picked by experts

  • By dp
  • September 25, 2026
  • 2 views
15 early October Prime Day tech deals, hand-picked by experts

बॉलीवुड एक्टर यशपाल शर्मा का भाई रिश्वत लेते अरेस्ट:हिसार ACB ने ₹3 हजार लेते रंगेहाथ दबोचा; 2 दिन बाद प्रमोशन होना था

  • By dp
  • September 25, 2026
  • 3 views
बॉलीवुड एक्टर यशपाल शर्मा का भाई रिश्वत लेते अरेस्ट:हिसार ACB ने ₹3 हजार लेते रंगेहाथ दबोचा; 2 दिन बाद प्रमोशन होना था

Liberty vs. Coastal Carolina prediction, odds: 2026 Week 4 college football Thursday picks from proven model

  • By dp
  • September 24, 2026