हनी सिंह ने बादशाह को नालायक औलाद कहा:बादशाह बोले थे- मैंने अपना नाम खुद चुना; यो यो ने पुरानी क्लिप शेयर कर सच बताया

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Honey Singh Badshah Controversy | Rapper Stage Name Viral Video Update

हनी सिंह ने बादशाह को नालायक औलाद कहा:बादशाह बोले थे- मैंने अपना नाम खुद चुना; यो यो ने पुरानी क्लिप शेयर कर सच बताया19 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

रैपर बादशाह और यो यो हनी सिंह का पुराना विवाद एक बार फिर सामने आ गया है। कॉमेडियन समय रैना के शो के दौरान समय ने बादशाह से उनके स्टेज नाम ‘बादशाह’ को लेकर सवाल किया।

बादशाह ने जवाब दिया कि यह नाम उन्होंने खुद रखा है। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनका एक पुराना वीडियो वायरल होने लगा, जिसमें वे इस नाम का क्रेडिट हनी सिंह को देते दिख रहे हैं। मामला तब बढ़ा जब हनी सिंह ने इस क्लिप पर कमेंट करते हुए बादशाह को ‘नालायक औलाद’ कह दिया।

हनी सिंह और बादशाह साथ में कई गाने बना चुके हैं।हनी सिंह और बादशाह साथ में कई गाने बना चुके हैं।

समय रैना ने स्टेज नेम पर पूछा सवाल ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ के इस एपिसोड में बादशाह के साथ हर्ष लिम्बाचिया, सौरव जोशी और रजत सूद भी मौजूद थे। एक कंटेस्टेंट की परफॉर्मेंस के बाद समय रैना ने बादशाह से पूछा कि उन्हें यह स्टेज नाम किसने दिया। आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया यानी बादशाह ने कहा कि यह नाम उन्होंने खुद चुना है।

इस बयान के तुरंत बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने बादशाह का एक पुराना इंटरव्यू खोज निकाला। उस वीडियो में बादशाह कह रहे थे, “यह नाम मुझे हनी सिंह पाजी ने दिया था। वे कहते थे कि तुम बादशाह की तरह रहते हो।”

हनी सिंह ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो पुराना वीडियो सामने आने के बाद यो यो हनी सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर समय और बादशाह की बातचीत का क्लिप शेयर किया। वीडियो शेयर करते हुए हनी सिंह ने लिखा “मेरी नालायक औलाद।”

इसके साथ ही हनी सिंह ने एक अन्य पोस्ट में ‘मेरी गंदी औलाद’ लिखकर भी तंज कसा। इस कमेंट के बाद दोनों रैपर्स के बीच ‘माफिया मुंडीर’ के दिनों की पुरानी खींचतान दोबारा चर्चा में आ गई है।

माफिया मुंडीर से शुरू हुआ था दोनों का विवाद बादशाह और हनी सिंह कभी एक साथ हिप-हॉप ग्रुप ‘माफिया मुंडीर’ का हिस्सा हुआ करते थे। ग्रुप टूटने के बाद से ही दोनों के बीच गानों के क्रेडिट को लेकर विवाद चला आ रहा है। दोनों कलाकार गानों के लेखन और कंपोजिशन पर अलग-अलग दावे करते हैं।

विवाद की मुख्य वजह सुपरहिट गाना ‘ब्राउन रंग’ रहा है। बादशाह का दावा है कि इस गाने के बोल उन्होंने लिखे थे। दूसरी तरफ हनी सिंह का कहना है कि गाने का म्यूजिक और बीट्स उनकी अपनी थीं। इससे पहले जुलाई 2025 में भी बादशाह ने हनी सिंह की एक पोस्ट पर क्रेडिट्स को लेकर तीखी टिप्पणी की थी।

ये खबर भी पढ़ें

हनी सिंह-बादशाह को अश्लील गाने पर हाई कोर्ट की फटकार:सभी जगह से हटाने के आदेश; कहा- अश्लीलता और महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं

दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरुवार को सिंगर हनी सिंह और बादशाह के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने उनके करीब दो दशक पुराने विवादित गाने ‘माफिया मुंडीर’ वॉल्यूम 1 को इंटरनेट के सभी प्लेटफॉर्म से तुरंत हटाने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने इस गाने के बोल को ‘बेहद अश्लील’ और महिलाओं के प्रति अपमानजनक बताया है। पूरी खबर पढ़ें

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    कभी बायोकैमिस्ट्री के लेक्चरर थे साधु तिवारी:‘हनुमान अंश’ सिंगर ने भजन क्लबिंग में पीएम मोदी के सामने गाया ‘जब जिद पर आ गई पार्वती’

    Hindi News Entertainment Bollywood Hanuman Ansh Singer Video; Sadhu Tiwari PM Modi Bhajan Clubbing Photos | Parvati Song कभी बायोकैमिस्ट्री के लेक्चरर थे साधु तिवारी:‘हनुमान अंश’ सिंगर ने भजन क्लबिंग…

    डीएलएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं खत्म:प्रदेश के 426 केंद्रों पर 1.65 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी हुए शामिल

    Hindi News Local Uttar pradesh Prayagraj UP DElEd 3rd Semester Exam Concludes | 1.65 Lakh Candidates Appeared डीएलएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं खत्म:प्रदेश के 426 केंद्रों पर 1.65 लाख से…

    You Missed

    कभी बायोकैमिस्ट्री के लेक्चरर थे साधु तिवारी:‘हनुमान अंश’ सिंगर ने भजन क्लबिंग में पीएम मोदी के सामने गाया ‘जब जिद पर आ गई पार्वती’

    • By dp
    • September 27, 2026
    • 0 views
    कभी बायोकैमिस्ट्री के लेक्चरर थे साधु तिवारी:‘हनुमान अंश’ सिंगर ने भजन क्लबिंग में पीएम मोदी के सामने गाया ‘जब जिद पर आ गई पार्वती’

    Channel Finder: Tulsa

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 3 views
    Channel Finder: Tulsa

    डीएलएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं खत्म:प्रदेश के 426 केंद्रों पर 1.65 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी हुए शामिल

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 3 views
    डीएलएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं खत्म:प्रदेश के 426 केंद्रों पर 1.65 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी हुए शामिल

    How to Watch Oklahoma State vs. West Virginia: TV Channel, Live Stream, Time

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 4 views
    How to Watch Oklahoma State vs. West Virginia: TV Channel, Live Stream, Time

    10 दिन पहले अचानक बिगड़ी थी मुश्ताक खान की तबीयत:4 सितंबर तक की शेरा के बेटे की फिल्म की शूटिंग, लंग कैंसर से हुआ निधन

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 4 views
    10 दिन पहले अचानक बिगड़ी थी मुश्ताक खान की तबीयत:4 सितंबर तक की शेरा के बेटे की फिल्म की शूटिंग, लंग कैंसर से हुआ निधन

    Tina Black Just Needs To Be Herself

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 4 views
    Tina Black Just Needs To Be Herself