इमरान हाशमी को हुआ स्वाइन फ्लू:H1N1 टेस्ट आया पॉजिटिव, बेंगलुरू शो कैंसिल; डॉक्टर्स ने आराम की सलाह दी, देखिए एक्सक्लूसिव मेडिकल रिपोर्ट

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Imran Hashmi Swine Flu Positive | H1N1 Medical Report Health Update

इमरान हाशमी को हुआ स्वाइन फ्लू:H1N1 टेस्ट आया पॉजिटिव, बेंगलुरू शो कैंसिल; डॉक्टर्स ने आराम की सलाह दी, देखिए एक्सक्लूसिव मेडिकल रिपोर्ट50 मिनट पहलेलेखक: आशीष तिवारी

  • कॉपी लिंक

इमरान हाशमी इन दिनों फिल्म आवारापन 2 से चर्चा में हैं। - Dainik Bhaskarइमरान हाशमी इन दिनों फिल्म आवारापन 2 से चर्चा में हैं।

बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी स्वाइन फ्लू (H1N1) की चपेट में आ गए हैं। उनकी पिछले कुछ दिनों से तबीयत खराब थी। हाल ही में H1N1 का टेस्ट करवाने के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

इमरान हाशमी पिछले कुछ दिनों से लगातार ट्रेवल कर रहे थे। वह रांची भी गए थे। उनकी तबीयत लगातार बिगड़ रही थी। तबीयत ठीक नहीं होने पर उन्होंने H1N1 का टेस्ट कराया, जिसकी रिपोर्ट कल पॉजिटिव आई। डॉक्टरों ने इमरान हाशमी को आराम करने और जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी है।

दैनिक भास्कर को एक्टर इमरान हाशमी की एक्सक्लूसिव मेडिकल रिपोर्ट मिली है, जिसके टेस्ट रिजल्ट पॉजिटिव हैं।

तबीयत बिगड़ने पर बैंग्लोर शो कैंसिल किया

आवारापन 2 की सक्सेस के बीच इमरान हाशमी बेंगलुरू के एक शो का हिस्सा बनने वाले थे, हालांकि स्वाइन फ्लू होने के बाद अब उन्होंने ये शो कैंसिल कर दिया है। इमरान हाशमी ने आधिकारिक सोशल मीडिया से इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, हैलो बेंगलुरु, मैं सच में बहुत बीमार हूं और दुर्भाग्य से बेंगलुरु के शो में नहीं आ पाऊंगा। लेकिन पिक्चर खत्म नहीं हुई है, बस पोस्टपोन हुई है। मैं आप सभी से 12 सितंबर, शनिवार को सनबर्न यूनियन में मिलूंगा। आपके टिकट नई तारीख के लिए मान्य रहेंगे। आप सभी से मिलने का इंतजार नहीं कर सकता।”

इमरान हाशमी की फिल्म ने किया 220 करोड़ का कलेक्शन

इमरान हाशमी की मोस्ट अवेटेड फिल्म आवारापन 2, 14 अगस्त को रिलीज हुई है। इस फिल्म ने अब तक 220 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी ये फिल्म, इमरान हाशमी की 2009 में आई फिल्म आवारापन का सीक्वल है। फिल्म में इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी और शबाना आजमी भी अहम किरदारों में हैं।

फिल्म 14 अगस्त को रिलीज हुई है।फिल्म 14 अगस्त को रिलीज हुई है।

फिल्म आवारापन 2, इमरान हाशमी की बतौर लीड सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। फिल्म ने महज 15 दिनों में 220 करोड़ कमा लिए हैं। वहीं अब तक उनकी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप फिल्में टाइगर 3 और तमिल फिल्म दे कॉल हिम ओ जी हैं, हालांकि इन दोनों फिल्मों में वह लीड रोल में नहीं थे।

इमरान की को-स्टार शबाना आजमी को भी हुआ था स्वाइन फ्लू

इमरान हाशमी से पहले शबाना आजमी भी जुलाई में स्वाइन फ्लू की चपेट में आ चुकी हैं। शबाना आजमी 20 जुलाई को जंतर-मंतर में हुए कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में शामिल हुई थीं। प्रोटेस्ट में एक्ट्रेस की तबीयत बिगड़ गई। कुछ दिनों बाद उन्हें 102 डिग्री बुखार आ गया। वह मुंबई प्रोटेस्ट का हिस्सा बनने वाली थीं, लेकिन बाद में स्वाइन फ्लू की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद डॉक्टर्स ने उन्हें बेड रेस्ट की सलाह दी। शबाना पूरी तरह ठीक हो चुकी हैं।

शबाना आजमी की एक साथ दो फिल्में बंटवारा 1947 और आवारापन 2 फिलहाल सिनेमाघरों में हैं। दोनों ही फिल्में 14 अगस्त को रिलीज हुईं। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में आवारापन 2 आगे रही, जबकि बंटवारा 1947 फ्लॉप हो गई।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    2000 में लंदन से शुरू हुआ आईफा:अब 2028 में हॉलीवुड तक पहुंचेगा; आंद्रे टिमिन्स ने खोले सलमान, शाहरुख और अमिताभ से जुड़े राज

    Hindi News Entertainment Bollywood IIFA 2028 Hollywood Expansion | Andre Timmins Reveals Salman Shahrukh Secrets भास्कर इंटरव्यू2000 में लंदन से शुरू हुआ आईफा:अब 2028 में हॉलीवुड तक पहुंचेगा; आंद्रे टिमिन्स…

    यूपी में कल से फिर बदलेगा मौसम, बारिश का अलर्ट:लखनऊ में अभी भी 40 हजार से ज्यादा घर पानी से घिरे, सीतापुर, गोंडा में भी बढ़ने लगा जलस्तर

    Hindi News Local Uttar pradesh Uttar Pradesh Weather Update Lucknow Sitapur Gonda Flood Alert Up Rain Water Level Video LIVEयूपी में कल से फिर बदलेगा मौसम, बारिश का अलर्ट:लखनऊ में…

    You Missed

    Nathan MacKinnon bloodied in fight with Stars’ Roope Hintz, his second of the season

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 0 views
    Nathan MacKinnon bloodied in fight with Stars’ Roope Hintz, his second of the season

    2000 में लंदन से शुरू हुआ आईफा:अब 2028 में हॉलीवुड तक पहुंचेगा; आंद्रे टिमिन्स ने खोले सलमान, शाहरुख और अमिताभ से जुड़े राज

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 0 views
    2000 में लंदन से शुरू हुआ आईफा:अब 2028 में हॉलीवुड तक पहुंचेगा; आंद्रे टिमिन्स ने खोले सलमान, शाहरुख और अमिताभ से जुड़े राज

    Angela Bassett and the “Wildwood” team discuss that high-flying chase sequence (exclusive) – AOL

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 5 views
    Angela Bassett and the “Wildwood” team discuss that high-flying chase sequence (exclusive) – AOL

    यूपी में कल से फिर बदलेगा मौसम, बारिश का अलर्ट:लखनऊ में अभी भी 40 हजार से ज्यादा घर पानी से घिरे, सीतापुर, गोंडा में भी बढ़ने लगा जलस्तर

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 3 views
    यूपी में कल से फिर बदलेगा मौसम, बारिश का अलर्ट:लखनऊ में अभी भी 40 हजार से ज्यादा घर पानी से घिरे, सीतापुर, गोंडा में भी बढ़ने लगा जलस्तर

    Maura Higgins Addresses Rumors ‘Dancing With the Stars’ Is ‘Fixed’ in Her Favor: ‘I Wish’

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 4 views
    Maura Higgins Addresses Rumors ‘Dancing With the Stars’ Is ‘Fixed’ in Her Favor: ‘I Wish’

    GEN-Z की पसंद डिजिटल प्रिंट गरबा ड्रेस:मिलेनियल्स को अजरक प्रिंट ने मोहा, गोरखपुर में डांडिया नाइट के लिए जबरदस्त उत्साह

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 4 views
    GEN-Z की पसंद डिजिटल प्रिंट गरबा ड्रेस:मिलेनियल्स को अजरक प्रिंट ने मोहा, गोरखपुर में डांडिया नाइट के लिए जबरदस्त उत्साह