सहारनपुर सांसद इमरान मसूद यूपी कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बने:समर्थकों में खुशी; इमरान बोले- पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी, उसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगा

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Saharanpur
  • Imran Masood Appointed UP Congress Working President | Saharanpur Leader Statement

सहारनपुर सांसद इमरान मसूद यूपी कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बने:समर्थकों में खुशी; इमरान बोले- पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी, उसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगातारिक सिद्दीक़ी| सहारनपुर10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सहारनपुर के कांग्रेस सांसद को पार्टी ने यूपी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (UPCC) में कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद इमरान मसूद ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह उसकी उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि संगठन और पार्टी के हित में नेतृत्व जो बेहतर समझेगा, उसके अनुसार वह अपनी भूमिका निभाएंगे। उन्होंने उत्तर प्रदेश कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष अजय राय के कार्यकाल की भी सराहना की।

इमरान मसूद ने अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा-

QuoteImage

मैं उन लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा, जो मुझसे उम्मीद कर रहे हैं। पार्टी नेतृत्व जो भी मेरे लिए और संगठन के लिए बेहतर समझेगा,मैं उसी के अनुसार काम करूंगा।

QuoteImage

मसूद ने कहा कि अजय राय ने पार्टी के लिए काफी संघर्ष किया है। उन्होंने पार्टी के लिए मजबूती से लड़ाई लड़ी और संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इमरान मसूद ने कहा कि अजय राय ने पार्टी के लिए बहुत संघर्ष किया और एक मजबूत संगठन खड़ा किया है। इसमें कोई दो राय नहीं है। हालांकि,उन्होंने कहा कि आखिरकार संगठन में जिम्मेदारियों को लेकर फैसला पार्टी नेतृत्व का होता है।

उनकी नियुक्ति को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी चर्चा तेज हो गई है। इमरान मसूद सहारनपुर से कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में शामिल हैं और विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर लगातार पार्टी का पक्ष रखते रहे हैं। अब यूपी कांग्रेस में कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद उनकी भूमिका संगठनात्मक गतिविधियों में भी महत्वपूर्ण रहने की उम्मीद है।

इमरान मसूद ने अपने बयान में किसी तरह की व्यक्तिगत तुलना करने के बजाय पार्टी नेतृत्व के फैसले को स्वीकार करने की बात कही। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका प्रयास कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और नेतृत्व की अपेक्षाओं के अनुरूप काम करने का रहेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी में अलग-अलग नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां मिलती हैं और संगठन के हित में लिए गए निर्णयों के अनुसार सभी को काम करना चाहिए।

उनकी नियुक्ति के बाद सहारनपुर समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की नजर अब उनकी नई भूमिका पर है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    निजी क्लीनिक में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत:बुलंदशहर में पति ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया

    Hindi News Local Uttar pradesh Bulandshahar Siana Bulandshahr Private Clinic Delivery Death | Negligence Case Filed निजी क्लीनिक में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत:बुलंदशहर में पति ने चिकित्सक पर…

    रायपुर मुआरी में ग्राम पंचायत बैठक:बीज मिनी किट और निशुल्क स्वास्थ्य शिविर की दी जानकारी

    Hindi News Local Uttar pradesh Fatehpur Gandhi Jayanti Event | Fatehpur Hathgam Gram Panchayat Vikas Yojana Meet रायपुर मुआरी में ग्राम पंचायत बैठक:बीज मिनी किट और निशुल्क स्वास्थ्य शिविर की…

    You Missed

    Las Vegas police investigate shooting near Charleston and Main; 3 hospitalized

    • By dp
    • October 3, 2026
    • 1 views
    Las Vegas police investigate shooting near Charleston and Main; 3 hospitalized

    सहारनपुर सांसद इमरान मसूद यूपी कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बने:समर्थकों में खुशी; इमरान बोले- पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी, उसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगा

    • By dp
    • October 3, 2026
    • 2 views
    सहारनपुर सांसद इमरान मसूद यूपी कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बने:समर्थकों में खुशी; इमरान बोले- पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी, उसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगा

    IPL retentions: ‘Unhappy’ Abhishek Sharma wants to leave SRH but where will he go?

    • By dp
    • October 3, 2026
    • 4 views
    IPL retentions: ‘Unhappy’ Abhishek Sharma wants to leave SRH but where will he go?

    निजी क्लीनिक में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत:बुलंदशहर में पति ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया

    • By dp
    • October 3, 2026
    • 4 views
    निजी क्लीनिक में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत:बुलंदशहर में पति ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया

    Golden Knights Announce 2026-27 Television Broadcast Team | Vegas Golden Knights