सलमान की को-स्टार ने बताया कास्टिंग काउच का अनुभव:इंदिरा कृष्णन को कहा गया- कंफर्टेबल होना पड़ेगा, तो बोलीं- मैं खुद को क्यों बेचूं?

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Indira Krishnan Casting Couch Experience | South Industry

सलमान की को-स्टार ने बताया कास्टिंग काउच का अनुभव:इंदिरा कृष्णन को कहा गया- कंफर्टेबल होना पड़ेगा, तो बोलीं- मैं खुद को क्यों बेचूं?1 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

इंदिरा कृष्णन फिल्म 'तेरे नाम' में सलमान खान की को-स्टार थीं। फिल्म में उन्होंने भूमिका चावला (निर्जरा) की बड़ी बहन ममता का किरदार निभाया था। - Dainik Bhaskarइंदिरा कृष्णन फिल्म ‘तेरे नाम’ में सलमान खान की को-स्टार थीं। फिल्म में उन्होंने भूमिका चावला (निर्जरा) की बड़ी बहन ममता का किरदार निभाया था।

मशहूर एक्ट्रेस इंदिरा कृष्णन ने हाल ही में अपने करियर के शुरुआती दिनों का कास्टिंग काउच का अनुभव शेयर किया।

टेली मसाला को दिए इंटरव्यू में इंदिरा कृष्णन से जब पूछा गया कि क्या इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच जैसी बातें सच हैं, तो उन्होंने कहा, ‘मेरे साथ खुद हुआ है। मैं उन मेकर्स का नाम नहीं लेना चाहती, क्योंकि वे साउथ इंडस्ट्री के बड़े नाम हैं। उन्होंने मुझसे कहा था कि अगर हम आपको इतना बड़ा रोल दे रहे हैं, तो आपको कंफर्टेबल होना पड़ेगा।’

एक्ट्रेस ने बताया कि जब उन्होंने कहा, ‘कंफर्टेबल का मतलब…?’ तो उन्हें जवाब मिला, ‘अरे, कंफर्टेबल का मतलब आपको समझ जाना चाहिए।’ इस पर एक्ट्रेस ने कहा था, ‘जब मैं अपना टैलेंट बेच रही हूं, तो खुद को क्यों बेचूं? मैं एक टैलेंटेड एक्ट्रेस हूं।’

इंदिरा ने दावा किया कि सिर्फ इसी वजह से उन्हें कई बड़ी फिल्मों से बाहर कर दिया गया। हालांकि उन्होंने किसी फिल्म का नाम नहीं लिया।

इंदिरा कृष्णन ने 'तेरे नाम', 'एनिमल', 'हॉलीडे' और 'हे ब्रो' जैसी कई फिल्मों में भी काम किया।इंदिरा कृष्णन ने ‘तेरे नाम’, ‘एनिमल’, ‘हॉलीडे’ और ‘हे ब्रो’ जैसी कई फिल्मों में भी काम किया।

एक्ट्रेस ने कहा कि इस घटना के बाद उनके मन में एक तरह का डर बैठ गया था। इसी कारण लंबे समय तक उन्होंने साउथ फिल्मों में काम करने से दूरी बनाए रखी, जबकि उन्हें लगातार ऑफर मिल रहे थे। उनका कहना था कि हर बार ऑफर मिलने पर भी वह मना कर देती थीं, क्योंकि वह दोबारा ऐसी स्थिति का सामना नहीं करना चाहती थीं।

बाद में प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा के कहने पर उन्होंने तेलुगु फिल्म ‘जटाधारा’ में काम किया। इंदिरा ने बताया कि प्रेरणा अरोड़ा ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि यह एक अच्छी फिल्म है, जिसके बाद उन्होंने दोबारा साउथ में काम करने का फैसला लिया था।

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कभी नहीं हुआ ऐसा अनुभव

इंदिरा कृष्णन ने साफ कहा कि उन्होंने कास्टिंग काउच जैसी स्थिति सिर्फ साउथ फिल्म इंडस्ट्री में महसूस की। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में उनके साथ ऐसा कभी नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि ‘तेरे नाम’ जैसी फिल्मों से पहले भी वह कई प्रोड्यूसर्स से मिली थीं, लेकिन अगर उन्हें कोई फिल्म नहीं मिली तो उसकी वजह सिर्फ यह थी कि वह उस किरदार के लिए सही नहीं थीं, न कि किसी तरह का समझौता।

उन्होंने कहा कि मुंबई में किसी भी प्रोड्यूसर या कास्टिंग डायरेक्टर ने उनसे कभी गलत तरीके से संपर्क नहीं किया। उनके मुताबिक, मुंबई का माहौल उन्हें हमेशा ज्यादा प्रोफेशनल लगा। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अब साउथ इंडस्ट्री भी पहले की तुलना में काफी प्रोफेशनल हो चुकी है और वह कई साल पुरानी बात बता रही हैं।

इंदिरा कृष्णन ने 'कृष्णाबेन खाखरावाला', 'अफसर बिटिया', 'कहानी घर घर की' और 'वारिस' जैसे कई टीवी सीरियल्स में काम किया है।इंदिरा कृष्णन ने ‘कृष्णाबेन खाखरावाला’, ‘अफसर बिटिया’, ‘कहानी घर घर की’ और ‘वारिस’ जैसे कई टीवी सीरियल्स में काम किया है।

टीवी इंडस्ट्री को लेकर क्या बोलीं?

टीवी इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच के सवाल पर इंदिरा कृष्णन ने कहा कि उन्होंने आज तक ऐसा कोई मामला न तो देखा और न ही खुद अनुभव किया है।

नए कलाकारों को लेकर जताई चिंता

इंदिरा कृष्णन ने कहा कि मुंबई में स्थापित कलाकारों के साथ इस तरह की घटनाएं कम होती हैं, लेकिन छोटे शहरों से बड़े सपने लेकर आने वाले नए कलाकार कई बार ऐसे लोगों के झांसे में आ जाते हैं। उन्होंने कहा कि भोपाल, लखनऊ और दूसरे शहरों से आने वाली लड़कियों को फिल्मों में काम दिलाने का सपना दिखाकर कुछ लोग उनका फायदा उठाने की कोशिश करते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि उनके करियर में न कोई गॉडफादर था और न ही कोई मेंटर। उन्होंने अपने दम और अपने टैलेंट के बल पर इंडस्ट्री में पहचान बनाई है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • हरियाणवी डांसर बोलीं- 18 घंटे काम करकर ₹800 मिलते: VIDEO जारी कर सपना चौधरी बोलीं- मैं आपके सपोर्ट में, पेमेंट बढ़वाएंगे; प्रोटेस्ट में शामिल होंगी

    VIDEO जारी कर सपना चौधरी बोलीं- मैं आपके सपोर्ट में, पेमेंट बढ़वाएंगे; प्रोटेस्ट में शामिल होंगी|सोनीपत,Sonipat - Dainik Bhaskar0:47Play videoPlay videoसोनीपत

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • मिर्जापुरः द मूवी का टीजर रिलीज: कालीन भैया, गुड्डू पंडित और बबलू की वापसी, रवि किशन के साथ बड़े पर्दे पर लौटेगी हिंसक दुनिया

    कालीन भैया, गुड्डू पंडित और बबलू की वापसी, रवि किशन के साथ बड़े पर्दे पर लौटेगी हिंसक दुनिया|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:55Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • पुणे केतन मर्डर केस पर भड़कीं हिना खान: कहा- सच कहना मुश्किल, जान लेना आसान हो गया, एक्ट्रेस आंचल ने कहा था- सिया को भी खाई से फेंको

    कहा- सच कहना मुश्किल, जान लेना आसान हो गया, एक्ट्रेस आंचल ने कहा था- सिया को भी खाई से फेंको|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:32Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

रोडवेज बस की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 13 घायल:शाहजहांपुर में नामकरण संस्कार में जाते समय हादसा, 3 की हालत गंभीर

Hindi News Local Uttar pradesh Shahjahanpur Shahjahanpur Accident | Roadways Bus Hits Tractor Trolley, Many Injured रोडवेज बस की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 13 घायल:शाहजहांपुर में नामकरण संस्कार में जाते…

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने मांगा लोगों से सपोर्ट:काली मंदिर पहुंचीं, बोलीं- जो मेरा घर बर्बाद कर रही है, माता उसको देखें

Hindi News Entertainment Bollywood Sunita Ahuja Dakshineswar Kali Mandir Visit | Statement On Personal Life गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने मांगा लोगों से सपोर्ट:काली मंदिर पहुंचीं, बोलीं- जो मेरा…

You Missed

How Zendaya felt when her stylist, Law Roach, revealed she secretly got married

  • By dp
  • September 26, 2026
  • 0 views
How Zendaya felt when her stylist, Law Roach, revealed she secretly got married

रोडवेज बस की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 13 घायल:शाहजहांपुर में नामकरण संस्कार में जाते समय हादसा, 3 की हालत गंभीर

  • By dp
  • September 26, 2026
  • 0 views
रोडवेज बस की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 13 घायल:शाहजहांपुर में नामकरण संस्कार में जाते समय हादसा, 3 की हालत गंभीर

Beavers Fall at Eastern Washington – Oregon State University Athletics

  • By dp
  • September 26, 2026
  • 3 views
Beavers Fall at Eastern Washington – Oregon State University Athletics

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने मांगा लोगों से सपोर्ट:काली मंदिर पहुंचीं, बोलीं- जो मेरा घर बर्बाद कर रही है, माता उसको देखें

  • By dp
  • September 26, 2026
  • 3 views
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने मांगा लोगों से सपोर्ट:काली मंदिर पहुंचीं, बोलीं- जो मेरा घर बर्बाद कर रही है, माता उसको देखें

Five new movies and TV shows to watch this rainy weekend – The Boston Globe

  • By dp
  • September 26, 2026
  • 3 views
Five new movies and TV shows to watch this rainy weekend – The Boston Globe

बदायूं में बारिश से मौसम बदला, 9 डिग्री गिरा पारा:खेतों में धान-बाजरा की फसलें बिछीं, इंटर तक के कॉलेज बंद

  • By dp
  • September 26, 2026
  • 3 views
बदायूं में बारिश से मौसम बदला, 9 डिग्री गिरा पारा:खेतों में धान-बाजरा की फसलें बिछीं, इंटर तक के कॉलेज बंद