ईशा रिखी ने बादशाह से तलाक पर चुप्पी तोड़ी:कहा- निजी जिंदगी का तमाशा नहीं बनाऊंगी, कहने को बहुत कुछ; 5 महीने में टूटी सीक्रेट शादी

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Isha Rikkhi Confirms Divorce From Rapper Badshah | Statement

ईशा रिखी ने बादशाह से तलाक पर चुप्पी तोड़ी:कहा- निजी जिंदगी का तमाशा नहीं बनाऊंगी, कहने को बहुत कुछ; 5 महीने में टूटी सीक्रेट शादी59 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ईशा रिखी और बादशाह ने फरवरी में सीक्रेट शादी की थी। - Dainik Bhaskarईशा रिखी और बादशाह ने फरवरी में सीक्रेट शादी की थी।

पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी ने रैपर-सिंगर बादशाह से अलग होने की पहली बार पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि दोनों अलग हो चुके हैं, लेकिन वह अपनी निजी जिंदगी को सार्वजनिक तमाशा नहीं बनाना चाहतीं।

ईशा रिखी ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा, “कहने के लिए बहुत कुछ है, लेकिन मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहती। यह सब अतीत में है और मैं अपनी जिंदगी के इस अध्याय को सम्मान के साथ खत्म करना चाहती हूं।”

ईशा ने कहा, “मैं सार्वजनिक तौर पर अपनी निजी जिंदगी का तमाशा नहीं बनाना चाहती। मैं लोगों के सामने अपने निजी रिश्ते की गंदगी नहीं फैलाऊंगी, क्योंकि मैं ऐसी नहीं हूं।”

जब उनसे बादशाह के साथ मौजूदा रिश्ते के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “यह बहुत जटिल है। मैं उस दिन का इंतजार कर रही हूं, जब मैं इस बारे में पूरी तरह बात कर सकूं। जब मुझमें सभी सवालों का सामना करने और उनके जवाब देने की ताकत होगी। लेकिन अभी मैं ऐसी लड़ाई लड़ रही हूं।”

ईशा ने कहा, “मैं सिर्फ इसलिए कड़वी इंसान नहीं बनना चाहती, क्योंकि मेरे साथ कुछ खराब चीजें हुईं। लेकिन मुझे पता है कि मुझे ठीक होने में काफी समय लग सकता है।”

सोशल मीडिया के जरिए की तलाक की घोषणा

रैपर बादशाह और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी ने सोशल मीडिया के जरिए सीक्रेट शादी के 5 महीने बाद ही एक-दूसरे से अलग होने का ऐलान कर दिया है।

बादशाह ने लिखा, “हमारा यह फैसला आपसी सहमति से लिया गया है। हम सभी से गुजारिश करते हैं कि इस समय हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें। इस मुद्दे पर हमारा यह पहला और आखिरी बयान है, इसलिए हमारी रिलेशनशिप को लेकर आगे कोई अंदाजा न लगाया जाए।” ईशा रिखी ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर यही बयान शेयर किया है।

बादशाह और ईशा रिखी की इंस्टाग्राम पोस्ट।बादशाह और ईशा रिखी की इंस्टाग्राम पोस्ट।बादशाह और ईशा ने 5 महीने पहले शादी की थी।बादशाह और ईशा ने 5 महीने पहले शादी की थी।

जुलाई से सामने आ रही थीं अनबन की खबरें बादशाह और ईशा रिखी के रिश्ते में तनाव की खबरें जुलाई के महीने में आनी शुरू हुई थीं। 26 जुलाई को ईशा ने बादशाह के साथ अपनी कई तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए एक पोस्ट लिखी थी।

इसमें उन्होंने ‘हर तूफान एक सीख है’ लिखकर दिल टूटने वाला इमोजी लगाया था। इसके बाद ईशा ने एक नोट में लिखा था कि वे लंबे समय तक डर की वजह से चुप रहीं, लेकिन अब वे अपने आत्मसम्मान के लिए बोल रही हैं। इसी बीच ईशा की मां पूनम रिखी ने भी सोशल मीडिया पर कर्म से जुड़ी पोस्ट शेयर की थीं।

26 जुलाई को ईशा ने बादशाह के साथ अपनी कई तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए एक पोस्ट लिखी थी।26 जुलाई को ईशा ने बादशाह के साथ अपनी कई तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए एक पोस्ट लिखी थी।

जून में ही किया था शादी का खुलासा ईशा रिखी ने इसी साल जून में इंस्टाग्राम पर ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन के दौरान बादशाह के साथ अपनी शादी की पुष्टि की थी। हालांकि शादी के बाद भी दोनों सार्वजनिक रूप से एक-दूसरे के बारे में ज्यादा बात करने से बचते रहे। वहीं अब रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ईशा रिखी जल्द ही सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ का हिस्सा बन सकती हैं।

बादशाह का दूसरा तलाक, पहली पत्नी से है एक बेटी यह रैपर बादशाह का दूसरा तलाक है। इससे पहले उन्होंने 2012 में जैस्मिन मसीह से शादी की थी। साल 2017 में दोनों की एक बेटी हुई, जिसका नाम जेसेमी ग्रेस मसीह सिंह है। हालांकि मतभेदों के बाद बादशाह और जैस्मिन साल 2020 में एक-दूसरे से अलग हो गए थे। इसके बाद बादशाह की जिंदगी में ईशा रिखी की एंट्री हुई थी।

बादशाह और उनकी पहली पत्नी जैस्मिन मसीह।बादशाह और उनकी पहली पत्नी जैस्मिन मसीह।

तलाक के ऐलान के बीच बादशाह का नया गाना रिलीज बादशाह, जिनका असली नाम आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया है, ने अपने संगीत सफर की शुरुआत साल 2006 में ‘माफिया मुंडीर’ ग्रुप से की थी। साल 2013 में दिलजीत दोसांझ के साथ आए पंजाबी गाने ‘प्रॉपर पटोला’ और साल 2015 के ‘डीजे वाले बाबू’ से उन्हें देशभर में बड़ी पहचान मिली।

इसके बाद साल 2014 में उन्होंने फिल्म ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ के गाने ‘सैटरडे सैटरडे’ और ‘खूबसूरत’ के गाने ‘अभी तो पार्टी शुरू हुई है’ से बॉलीवुड में कदम रखा।

पर्सनल लाइफ में चल रही हलचल के बीच बादशाह का नया मराठी हिप-हॉप गाना ‘चिमना’ 31 अगस्त को रिलीज हुआ है। इसमें उन्होंने दिव्या कुमार और मराठी लोक कलाकार नागेश मोरवेकर के साथ काम किया है।

बादशाह के करियर से जुड़े विवाद

  • ‘गेंदा फूल’ गाना और क्रेडिट विवाद (2020) मार्च 2020 में रिलीज हुए बादशाह के गाने ‘गेंदा फूल’ को लेकर बड़ा विवाद हुआ था। इस गाने में इस्तेमाल की गई बंगाली पंक्तियां ‘बोरोलोकेर बीती लो’ 1970 के दशक के लोक कलाकार रतन कहार की लिखी हुई थीं। शुरुआत में गाने में रतन कहार को कोई क्रेडिट नहीं दिया गया था। विवाद बढ़ने पर बादशाह ने सफाई दी कि आधिकारिक रिकॉर्ड्स में यह पारंपरिक बंगाली फोक सॉन्ग के रूप में दर्ज था। बाद में बादशाह ने रतन कहार से संपर्क किया और उन्हें 5 लाख रुपए की आर्थिक मदद दी।
  • फेक व्यूज और फर्जी फॉलोअर्स का मामला (2020) अगस्त 2020 में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सोशल मीडिया पर फेक फॉलोअर्स और व्यूज बेचने वाले रैकेट की जांच की थी। इस दौरान पुलिस ने बादशाह से लंबी पूछताछ की। पुलिस अधिकारियों का दावा था कि 24 घंटे में रिकॉर्ड बनाने के लिए बादशाह ने अपने गाने ‘पागल’ पर 7.2 करोड़ फेक व्यूज खरीदे थे और इसके लिए 72 लाख रुपए चुकाए थे। हालांकि बादशाह ने पुलिस के इन दावों को खारिज करते हुए कहा था कि उन्होंने ऐसी किसी सर्विस का इस्तेमाल नहीं किया है।

बादशाह और हनी सिंह के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा है।बादशाह और हनी सिंह के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा है।

  • ‘माफिया मुंडीर’ ग्रुप और हनी सिंह से विवाद करियर की शुरुआत में बादशाह रैपर यो यो हनी सिंह के साथ ‘माफिया मुंडीर’ ग्रुप का हिस्सा थे। इस ग्रुप के तहत कई गाने आए, लेकिन गानों के क्रेडिट को लेकर दोनों के बीच मतभेद शुरू हो गए। बादशाह का कहना था कि उन्होंने कई गानों के लिरिक्स लिखे और म्यूजिक पर काम किया, लेकिन उन्हें इसका क्रेडिट नहीं मिला और सारा श्रेय हनी सिंह ने ले लिया। इसी अनबन के चलते साल 2012 के आसपास बादशाह इस ग्रुप से अलग हो गए थे।
  • ‘सनक’ गाना और धार्मिक विवाद (2023) अप्रैल 2023 में आए बादशाह के गाने ‘सनक’ पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगा था। इस गाने में एक तरफ भगवान शिव के नाम का इस्तेमाल था, वहीं दूसरी तरफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया था। उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर के पुजारियों ने इस पर ऐतराज जताया और एफआईआर की चेतावनी दी। इसके बाद बादशाह ने सोशल मीडिया पर माफी मांगी और गाने से विवादित शब्द हटाकर नया वर्जन रिलीज किया।

…………………………………….

ये खबर भी पढ़ें

हनी सिंह ने बादशाह को नालायक औलाद कहा:बादशाह बोले थे- मैंने अपना नाम खुद चुना; यो यो ने पुरानी क्लिप शेयर कर सच बताया

रैपर बादशाह और यो यो हनी सिंह का पुराना विवाद एक बार फिर सामने आ गया है। कॉमेडियन समय रैना के शो के दौरान समय ने बादशाह से उनके स्टेज नाम ‘बादशाह’ को लेकर सवाल किया। पूरी खबर पढ़ें

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    दीपिका-रणवीर ने दूसरी बेटी का नाम रखा देवी:दशहरे पर पहली तस्वीर शेयर की; सितंबर में दूसरी बार पेरेंट बने थे

    Hindi News Entertainment Bollywood Deepika Padukone Ranveer Singh Reveal Second Daughter Devi Name & Photo दीपिका-रणवीर ने दूसरी बेटी का नाम रखा देवी:दशहरे पर पहली तस्वीर शेयर की; सितंबर में…

    बागपत में आशा कार्यकर्ताओं का आंदोलन 18वें दिन भी जारी:मानदेय बढ़ाने समेत आठ सूत्रीय मांगों पर अड़ीं कार्यकर्ता

    Hindi News Local Uttar pradesh Baghpat Baghpat Asha Workers Protest: 8 Point Demands & Salary Hike Agitation बागपत में आशा कार्यकर्ताओं का आंदोलन 18वें दिन भी जारी:मानदेय बढ़ाने समेत आठ…

    You Missed

    Smriti Mandhana – new captain, proven leader

    • By dp
    • October 20, 2026
    • 1 views
    Smriti Mandhana – new captain, proven leader

    दीपिका-रणवीर ने दूसरी बेटी का नाम रखा देवी:दशहरे पर पहली तस्वीर शेयर की; सितंबर में दूसरी बार पेरेंट बने थे

    • By dp
    • October 20, 2026
    • 1 views
    दीपिका-रणवीर ने दूसरी बेटी का नाम रखा देवी:दशहरे पर पहली तस्वीर शेयर की; सितंबर में दूसरी बार पेरेंट बने थे

    TODAY’s Al Roker looks uncomfortable as ‘awkward’ on-air blunder with Carson Daly turns intimate

    • By dp
    • October 20, 2026
    • 4 views
    TODAY’s Al Roker looks uncomfortable as ‘awkward’ on-air blunder with Carson Daly turns intimate

    बागपत में आशा कार्यकर्ताओं का आंदोलन 18वें दिन भी जारी:मानदेय बढ़ाने समेत आठ सूत्रीय मांगों पर अड़ीं कार्यकर्ता

    • By dp
    • October 20, 2026
    • 4 views
    बागपत में आशा कार्यकर्ताओं का आंदोलन 18वें दिन भी जारी:मानदेय बढ़ाने समेत आठ सूत्रीय मांगों पर अड़ीं कार्यकर्ता

    Six years after #EndSARS, police impunity persists – RULAAC

    • By dp
    • October 20, 2026
    • 5 views
    Six years after #EndSARS, police impunity persists – RULAAC

    टाइगर श्रॉफ केस-रेहान का दोस्त किडनी पेशेंट, STF ने उठाया:सोनीपत में मां बोलीं-बेटा 14 साल की उम्र से बीमार, घर से बाहर नहीं जाता, उसे छुड़वा दो

    • By dp
    • October 20, 2026
    • 4 views
    टाइगर श्रॉफ केस-रेहान का दोस्त किडनी पेशेंट, STF ने उठाया:सोनीपत में मां बोलीं-बेटा 14 साल की उम्र से बीमार, घर से बाहर नहीं जाता, उसे छुड़वा दो