जाह्नवी कपूर ने 360 डिग्री जीभ मोड़ने को बताया टैलेंट:पेरिस फैशन वीक में दिया बयान; सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Janhvi Kapoor Trolled For Tongue Stunt At Paris Fashion Week | Statement

जाह्नवी कपूर ने 360 डिग्री जीभ मोड़ने को बताया टैलेंट:पेरिस फैशन वीक में दिया बयान; सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों पेरिस फैशन वीक 2026 में शामिल होने के लिए फ्रांस में हैं। इस दौरान एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने एक अजीब हुनर का खुलासा किया।

जाह्नवी ने बताया कि वे अपनी जीभ को लगभग 360 डिग्री तक मोड़ सकती हैं। हालांकि उन्होंने खुद इस काम को बेवकूफाना और बेकार बताया। इसके बावजूद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उनका मजाक उड़ाना शुरू कर दिया है और कई लोगों ने उन्हें ट्रोल किया।

जाह्नवी ने पेरिस फैशन वीक के दौरान दिए एक इंटरव्यू में यह बात कही।जाह्नवी ने पेरिस फैशन वीक के दौरान दिए एक इंटरव्यू में यह बात कही।

पेरिस फैशन वीक में दिए इंटरव्यू में किया खुलासा

इंटरनेशनल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘द कट’ से बातचीत के दौरान जाह्नवी कपूर से उनके किसी छुपे हुए हुनर (हिडन टैलेंट) के बारे में पूछा गया था। इसके जवाब में जाह्नवी ने हंसते हुए अपनी इस अजीब आदत के बारे में बताया।

उन्होंने कहा कि वे अपनी जीभ को 360 डिग्री तक घुमा सकती हैं। जाह्नवी ने यह भी साफ किया कि यह कोई बड़ी काबिलियत नहीं है, बल्कि यह एक बहुत ही अजीब और किसी काम न आने वाली ट्रिक है।

स्कूल के दिनों से जुड़ा है ये टैलेंट

जाह्नवी ने इस ट्रिक को सीखने के पीछे की वजह भी शेयर की। उन्होंने बताया कि जब वे स्कूल में पढ़ती थीं, तब बाकी बच्चे अपनी जीभ से अपनी नाक छूने की कोशिश करते थे। वे ऐसा नहीं कर पाती थीं।

ऐसे में क्लास के दूसरे बच्चों को प्रभावित करने के लिए उन्होंने अपनी जीभ से कुछ अलग करने की कोशिश शुरू की। धीरे-धीरे उन्होंने अपनी जीभ को मोड़ना सीख लिया और यह उनके लिए दोस्तों के बीच दिखाने वाली एक ट्रिक बन गई।

जाह्नवी कपूर पेरिस फैशन वीक 2026 में शामिल होने के लिए फ्रांस में हैं।जाह्नवी कपूर पेरिस फैशन वीक 2026 में शामिल होने के लिए फ्रांस में हैं।

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने किया ट्रोल

जाह्नवी कपूर का यह बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने उनके बयान का मजाक उड़ना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा कि नेपो किड्स के पास यही सब बेकार की ट्रिक्स होती हैं।

वहीं दूसरे यूजर ने उनकी तुलना एक्ट्रेस अनन्या पांडे से करते हुए लिखा कि अनन्या के पास भी ऐसा ही टैलेंट था, मुझे लगा था कि ये लोग एक्टिंग सीख रहे होंगे। कई अन्य यूजर्स ने भी इस बयान को गैर-जरूरी बताते हुए एक्ट्रेस को ट्रोल किया।

हाल ही में वायरल हुआ डीपफेक वीडियो

हाल ही में जान्हवी कपूर की अपनी फिल्म ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ पर बने AI जनरेटेड अश्लील (डीपफेक) वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद एक्ट्रेस ने इस मामले में कड़ी नाराजगी जताई थी।

इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक बयान जारी कर उन्होंने तकनीक के इस गलत इस्तेमाल को यौन उत्पीड़न के बराबर बताया। जान्हवी ने कहा कि बिना मर्जी के महिलाओं का ऐसा कंटेंट बनाना उनकी गरिमा का गंभीर उल्लंघन है।

इसके साथ ही उन्होंने इस मुद्दे पर खुलकर बोलने और समर्थन देने के लिए अपने को-स्टार जूनियर एनटीआर, चिरंजीवी, विजय देवरकोंडा और खुशबू का आभार व्यक्त किया।

जान्हवी कपूर ने फिल्म देवरा: पार्ट 1 में थंगम नाम का किरदार निभाया है।जान्हवी कपूर ने फिल्म देवरा: पार्ट 1 में थंगम नाम का किरदार निभाया है।

टेक्नोलॉजी का गलत इस्तेमाल यौन उत्पीड़न जैसा

जान्हवी कपूर ने अपने बयान में लिखा कि महिलाओं को केवल एक वस्तु की तरह दिखाना और उनकी सहमति के बिना एडिटेड कंटेंट फैलाना बेहद गंभीर मामला है। यह आपराधिक कृत्य लगभग यौन उत्पीड़न के ही समान है।

उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री की लगभग हर महिला ने किसी न किसी रूप में इस परेशानी का सामना किया है। अब डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर हर जगह आम महिलाएं भी इसका शिकार हो रही हैं।

महिला की सहमति और मर्जी का सम्मान होना चाहिए

एक्ट्रेस ने महिलाओं की पसंद और उनके शरीर के प्रति सम्मान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि अगर कोई महिला पांच दिन ‘हां’ कहती है और छठे दिन ‘ना’, तो उस ‘ना’ का सम्मान किया जाना चाहिए।

मिनीस्कर्ट पहनने का मतलब यह नहीं होता कि कोई उसके नीचे कैमरा लगाए या उसके शरीर का गलत इस्तेमाल करे। महिला किस चीज में सहज है और अपनी सीमा कहां तय करती है, यह फैसला पूरी तरह से उसी का होना चाहिए।

‘अपनी बेटियों को बचाओ’ की जगह सोच बदलने की जरूरत

जान्हवी ने आगे कहा कि ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगहों पर महिलाओं को सीमाओं के उल्लंघन का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सलाह दी कि लोगों को सिर्फ अपनी बेटियों की सुरक्षा करने की बात कहने के बजाय अपनी सोच बदलनी होगी। समाज को ऐसी मानसिकता विकसित करने की जरूरत है जो लोगों को दूसरों की प्राइवेसी और सीमाओं का उल्लंघन करने से रोके।

जान्हवी कपूर अपने AI डीपफेक वीडियोज पर पहले भी नाराजगी जता चुकी हैं।जान्हवी कपूर अपने AI डीपफेक वीडियोज पर पहले भी नाराजगी जता चुकी हैं।

जूनियर एनटीआर और सीनियर एक्टर्स का जताया आभार

जान्हवी ने अपने को-स्टार जूनियर एनटीआर का खास तौर पर शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने इस वायरल वीडियो के खिलाफ सार्वजनिक रूप से कड़ा बयान दिया था। जान्हवी के मुताबिक, बड़े स्टार्स का ऐसा स्टैंड लेना उन सभी महिलाओं को हिम्मत देता है जो इस तरह के बर्ताव से पीड़ित हैं। उन्होंने मामले में एकजुटता दिखाने के लिए दिग्गज अभिनेता चिरंजीवी, विजय देवरकोंडा और खुशबू सुंदर को भी धन्यवाद कहा।

जाह्नवी कपूर का बैकग्राउंड

जाह्नवी कपूर बॉलीवुड की दिवंगत दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी और फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर की बेटी हैं। उन्होंने साल 2018 में फिल्म ‘धड़क’ से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वे ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’, ‘रूही’, ‘मिली’, ‘बवाल’ और ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। हाल ही में वे साउथ सिनेमा में भी फिल्म ‘देवरा’ के जरिए अपनी शुरुआत कर चुकी हैं।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि से हटे अवैध कब्जा:मथुरा पहुंचे संत विश्व प्रसन्न तीर्थ महाराज ने कहा,अपने मूल गर्भ गृह में विराजेंगे कन्हैया'

    Hindi News Local Uttar pradesh Mathura Mathura News | Vishwaprasanna Teerth Maharaj Visits Shri Krishna Janmabhoomi श्रीकृष्ण जन्मभूमि से हटे अवैध कब्जा:मथुरा पहुंचे संत विश्व प्रसन्न तीर्थ महाराज ने कहा,अपने…

    अरबाज की बेटी सिपारा का पहला बर्थडे सेलिब्रेशन:अस्पताल से डिस्चार्ज होने के महीनों बाद दिखे सलीम खान, सलमान समेत पूरा परिवार शामिल

    Hindi News Entertainment Bollywood Salim Khan & Salman Khan Attend Arbaaz Khan Daughter Sipara Birthday अरबाज की बेटी सिपारा का पहला बर्थडे सेलिब्रेशन:अस्पताल से डिस्चार्ज होने के महीनों बाद दिखे…

    You Missed

    Las mayores señales de que Trump y el Partido Republicano están entrando en pánico por las elecciones intermedias | CNN

    • By dp
    • October 7, 2026
    • 3 views
    Las mayores señales de que Trump y el Partido Republicano están entrando en pánico por las elecciones intermedias | CNN

    जाह्नवी कपूर ने 360 डिग्री जीभ मोड़ने को बताया टैलेंट:पेरिस फैशन वीक में दिया बयान; सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं

    • By dp
    • October 7, 2026
    • 2 views
    जाह्नवी कपूर ने 360 डिग्री जीभ मोड़ने को बताया टैलेंट:पेरिस फैशन वीक में दिया बयान; सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं

    Wilton brewery heavily damaged by fire Monday

    • By dp
    • October 6, 2026
    • 3 views
    Wilton brewery heavily damaged by fire Monday

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि से हटे अवैध कब्जा:मथुरा पहुंचे संत विश्व प्रसन्न तीर्थ महाराज ने कहा,अपने मूल गर्भ गृह में विराजेंगे कन्हैया'

    • By dp
    • October 6, 2026
    • 3 views
    श्रीकृष्ण जन्मभूमि से हटे अवैध कब्जा:मथुरा पहुंचे संत विश्व प्रसन्न तीर्थ महाराज ने कहा,अपने मूल गर्भ गृह में विराजेंगे कन्हैया'

    Kiké Hernández’s unusually serious answer to Dodgers’ place in lockout proves players won’t budge

    • By dp
    • October 6, 2026
    • 3 views
    Kiké Hernández’s unusually serious answer to Dodgers’ place in lockout proves players won’t budge

    अरबाज की बेटी सिपारा का पहला बर्थडे सेलिब्रेशन:अस्पताल से डिस्चार्ज होने के महीनों बाद दिखे सलीम खान, सलमान समेत पूरा परिवार शामिल

    • By dp
    • October 6, 2026
    • 3 views
    अरबाज की बेटी सिपारा का पहला बर्थडे सेलिब्रेशन:अस्पताल से डिस्चार्ज होने के महीनों बाद दिखे सलीम खान, सलमान समेत पूरा परिवार शामिल