धुरंधर फेम सिंगर जैस्मीन सैंडलस ने मंगेतर को इंट्रोड्यूस कराया:गुरुग्राम कॉन्सर्ट में दौड़कर गले लगाया, बोलीं- तू आ ही गया चौधरी साहब स्टेज ते

  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Gurugram
  • Jasmine Sandlas Engagement Announcement With Shekhar Choudhary In Gurugram

धुरंधर फेम सिंगर जैस्मीन सैंडलस ने मंगेतर को इंट्रोड्यूस कराया:गुरुग्राम कॉन्सर्ट में दौड़कर गले लगाया, बोलीं- तू आ ही गया चौधरी साहब स्टेज तेगुरुग्राम13 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

यशोभूमि कंन्वेंशन सेंटर में सिंगर जैस्मीन सैंडलस ने मंगेतर शेखर चौधरी को दौड़कर गले लगाया। - Dainik Bhaskarयशोभूमि कंन्वेंशन सेंटर में सिंगर जैस्मीन सैंडलस ने मंगेतर शेखर चौधरी को दौड़कर गले लगाया।

फिल्म ‘धुरंधर’ के चर्चित गाने जाइए सजना से सुर्खियों में आईं सिंगर जैस्मीन सैंडलस ने शनिवार रात गुरुग्राम से सटे कन्वेंशन सेंटर ‘यशोभूमि’ में अपने मंगेतर शेखर चौधरी को पहली बार फैंस से रूबरू कराया। लाइव कॉन्सर्ट के दौरान जैस्मीन उनका हाथ पकड़कर स्टेज पर लेकर आईं और सगाई की अंगूठी दिखाते हुए कहा, ” तू आ ही गया चौधरी साहब स्टेज ते, दिस इज माई मैन, एवरीबडी…”

कॉन्सर्ट के दौरान जैस्मीन ने दौड़कर शेखर को गले लगाया। इसके बाद दोनों ने उनके लोकप्रिय गाने ‘सोनिये तू लेंदा मेरा नाम’ पर कपल डांस किया। शेखर ने हाथ जोड़कर फैंस का अभिवादन स्वीकार किया। कॉन्सर्ट में जैस्मीन ने ‘इल्लीगल वेपन’, ‘सिप सिप’ और फिल्म ‘मुंज्या’ का सुपरहिट गाना ‘तरस’ भी गाया।

शेखर चौधरी पेशे से बिजनेसमैन हैं। उनका मनोरंजन जगत से कोई संबंध नहीं है। यही वजह है कि जैस्मीन ने भी अब तक अपने मंगेतर के बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की थी। दोनों ने अपने रिश्ते को पूरी तरह निजी रखा था। स्टेज पर शेखर का यह पहला सार्वजनिक अपीयरेंस था। जैसे ही वे मंच पर पहुंचे, फैंस ने मोबाइल की टॉर्च जलाकर उनका जोरदार स्वागत किया।

गुरुग्राम से सटे यशोभूमि कंवेंसन सेंटर में आयोजित लाइव कॉन्सर्ट के दौरान अपने मंगेतर के गले लगती जैस्मीन।गुरुग्राम से सटे यशोभूमि कंवेंसन सेंटर में आयोजित लाइव कॉन्सर्ट के दौरान अपने मंगेतर के गले लगती जैस्मीन।

कॉन्सर्ट में पहले जैस्मीन की परफॉर्मेंस, फिर शेखर को इंट्रोट्यूस कराया

‘यार ना मिले’ से परफॉर्मेंस की शुरुआत

द्वारका एक्सप्रेसवे स्थित इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर (यशोभूमि) में शनिवार रात पंजाबी सिंगर जैस्मीन सैंडलस का कॉन्सर्ट हुआ। कॉन्सर्ट की शुरुआत जैस्मीन ने अपने सिग्नेचर स्वैग (हाथ उठाकर) पर एंट्री की, पूरा कंवेंशन सेंटर तालियों और हूटिंग से गूंज उठा। उन्होंने अपने ब्लॉकबस्टर गाने ‘यार ना मिले’ से परफॉर्मेंस की।

‘इल्लीगल वेपन’ पर झूमी भीड़

इसके बाद उन्होंने ‘इल्लीगल वेपन’, ‘सिप सिप’ और फिल्म मुंज्या का हालिया सुपरहिट ट्रैक ‘तरस’ पर परफॉर्म किया। इल्लीगल वेपन सॉन्ग पर फैंस ने भी जमकर डांस किया। जैस्मीन भी सिंगिंग के साथ अन्य स्टेज परफॉर्मर्स के साथ डांस करने लगी।

गुरुग्राम से सटे यशोभूमि कंवेंसन सेंटर में आयोजित लाइव कॉन्सर्ट के दौरान परफॉर्मेंस देती जैस्मीन।गुरुग्राम से सटे यशोभूमि कंवेंसन सेंटर में आयोजित लाइव कॉन्सर्ट के दौरान परफॉर्मेंस देती जैस्मीन।

बीच कॉन्सर्ट में मंगेतर शेखर चौधरी की एंट्री

कॉन्सर्ट के बीच जैस्मीन ने अचानक गाना रोक दिया। इस बीच ही उनके मंगेतर शेखर की स्टेज पर एंट्री हुई। उन्होंने कहा- उनके जीवन का यह नया अध्याय फैंस के बिना अधूरा है। इसके तुरंत बाद, उन्होंने मंच पर शेखर चौधरी का स्वागत किया। जैसे ही शेखर स्टेज पर आए, जैस्मीन ने दौड़कर उन्हें गले लगाया। अंगूठी दिखाकर सगाई की घोषणा की।

जैस्मीन बोलीं- ये मेरा ड्रीम टूर

जैस्मीन ने कहा, “यह मेरा ड्रीम टूर है, इस सफर को अपने जीवनसाथी और आप सभी (फैंस) के साथ साझा करने से बेहतर अहसास कुछ नहीं हो सकता।” मंच पर दोनों की केमिस्ट्री नजर आई। फैंस ने स्वागत में खड़े होकर और मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाकर इनका अभिवादन किया।

बता दें कि जैस्मीन सैंडलस अभी ‘द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर 2026’ कर रही है। इस टूर के बाद अब उनका टूर मुंबई (18 जुलाई), बेंगलुरु (25 जुलाई) और चंडीगढ़ (29 अगस्त) में भी होने वाला है, जहां फैंस उन्हें लाइव परफॉर्म करते देख पाएंगे।

गुरुग्राम से सटे यशोभूमि कंवेंसन सेंटर में आयोजित लाइव कॉन्सर्ट के दौरान अपने मंगेतर से फैंस को मिलवाती जैस्मीन।गुरुग्राम से सटे यशोभूमि कंवेंसन सेंटर में आयोजित लाइव कॉन्सर्ट के दौरान अपने मंगेतर से फैंस को मिलवाती जैस्मीन।

अब पढ़िए जैस्मीन का सिंगर बनने का पूरा सफर…

  • 1985 में पंजाब के जालंधर में जन्म: जालंधर में 1985 में जन्मी जैस्मीन को स्कूल की पढ़ाई से ज्यादा संगीत की क्लास पसंद थी। आज ग्लोबल पंजाबी पॉप स्टार बन चुकीं जैस्मीन को फैंस ने गुलाबी क्वीन का टैग दिया है। उनके जीवन की कहानी सिर्फ हिट गानों की नहीं है, बल्कि यह कहानी दूसरे देश में किए संघर्ष की है। फिल्म धुरंधर की हालिया ब्लॉकबस्टर सफलता और जैस्मीन के गीत ने फिर साबित कर दिया है कि उनका जादू बरकरार है।
  • 6 साल की उम्र में शुरू कर दिया था गाना: जैस्मीन सैंडलस बताती हैं कि स्कूल में उन्हें मैथ या साइंस की क्लास बोरिंग लगती थी। उनका मन हमेशा म्यूजिक क्लास में रमता था। 6 साल की उम्र में उन्होंने गाना शुरू कर दिया था। उनकी मां ने हमेशा उनके इस जुनून को समझा और उन्हें प्रोत्साहित किया।
  • 13 साल की उम्र में परिवार जालंधर से कैलिफोर्निया गया: जब जैस्मीन 13 साल की थी तब उनके जीवन में एक बड़ा मोड़ आया। उनका परिवार स्टॉकटन, कैलिफोर्निया (अमेरिका) शिफ्ट हो गया। एक नए देश में बिना किसी दोस्त और बिना किसी जान-पहचान के जैस्मीन ने अपनी पहचान बनाई। इस मुश्किल दौर में संगीत ही उनका एकमात्र सहारा बना। उन्होंने कविताएं लिखने शुरू कीं और धीरे-धीरे उन्हें धुनों में ढालने लगीं। यहीं पर उन्होंने अपनी पंजाबी जड़ों के संगीत को वेस्ट कोस्ट हिप-हॉप के साथ मिलाकर अलग स्टाइल बनाया।
  • 20 रुपए की सीडी बेचने के लिए क्लबों के बाहर खड़ी रहीं: एक इंटरव्यू में जैस्मीन ने बताया कि सक्सेस रातों-रात नहीं मिली। इसके लिए अपने गीतों की सीडी बनाकर और उसे 20 रुपए में बेचने के लिए घर से निकलती थीं। वह अमेरिका के क्लबों के बाहर घंटों खड़ी रहती थीं। आने-जाने वाले लोगों को अपनी सीडी थमाती थीं। इस उम्मीद में कि कोई एक बार उनका संगीत सुन ले। उनके पास कोई गॉडफादर नहीं था।

—————-

यह खबर भी पढ़ें…

विराट कोहली ने औजला के सॉन्ग पर डांस किया,VIDEO:गुरुग्राम में स्टेज पर बैठकर गाने भी सुने; क्रिकेटर ने अपना ब्रांड लॉन्च किया

गुरुग्राम में क्रिकेटर विराट कोहली ने अपना ब्रांड ‘One8’ लॉन्च किया। इसके लिए रविवार रात द्वारका एक्सप्रेसवे स्थित इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर (यशोभूमि) में इवेंट रखा गया। इसमें मशहूर पंजाबी सिंगर करन औजला भी पहुंचे। (पूरी खबर पढ़ें)

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • गुरुग्राम में CJI ने किया टावर ऑफ जस्टिस का लोकार्पण: मुख्यमंत्री नायब सैनी भी पहुंचे, कांग्रेस ने की हाईकोर्ट बैंच की मांग

    मुख्यमंत्री नायब सैनी भी पहुंचे, कांग्रेस ने की हाईकोर्ट बैंच की मांग|गुरुग्राम,gurugram - Dainik Bhaskarगुरुग्राम

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • गुरुग्राम में कांग्रेस का गिग वर्कर्स न्याय अभियान: राव दान सिंह बोले- बीमा और सुरक्षा वर्करों का संवैधानिक अधिकार, सरकार पर साधा निशाना

    राव दान सिंह बोले- बीमा और सुरक्षा वर्करों का संवैधानिक अधिकार, सरकार पर साधा निशाना|गुरुग्राम,gurugram - Dainik Bhaskar0:59Play videoPlay videoगुरुग्राम

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • गुरुग्राम एनकाउंटर के बाद कारोबारी को मिली सुरक्षा: कोठी पर 4 जवान तैनात, 1 सप्ताह से आ रहे थे रंगदारी के मैसेज; गैंगस्टर के नाबालिग नेटवर्क का खुलासा

    कोठी पर 4 जवान तैनात, 1 सप्ताह से आ रहे थे रंगदारी के मैसेज; गैंगस्टर के नाबालिग नेटवर्क का खुलासा|गुरुग्राम,gurugram - Dainik Bhaskar0:53Play videoPlay videoगुरुग्राम

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • हरियाणा में बिजली निजीकरण के विरोध में आए मंत्री विज: गुरुग्राम-नूंह को लेकर HERC ने बनाई एक्सपर्ट कमेटी; 15 दिन में आएगी रिपोर्ट

    हरियाणा

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

कारगिल युद्ध पर आधारित 'ऑपरेशन सफेद सागर':डायरेक्टर बोले- माइनस 20 डिग्री ठंड से बीकानेर की धूप तक चली शूटिंग; मिग-21 पर डॉक्यूमेंट्री भी बनाई

Hindi News Entertainment Bollywood Operation Safed Sagar Web Series | Kushal Srivastava Kargil War Story कारगिल युद्ध पर आधारित ‘ऑपरेशन सफेद सागर’:डायरेक्टर बोले- माइनस 20 डिग्री ठंड से बीकानेर की…

कारगिल युद्ध पर आधारित 'ऑपरेशन सफेद सागर':डायरेक्टर बोले- माइनस 20 डिग्री ठंड से बीकानेर की धूप तक चली शूटिंग; मिग-21 पर डॉक्यूमेंट्री भी बनाई

Hindi News Entertainment Bollywood Operation Safed Sagar Web Series | Kushal Srivastava Kargil War Story कारगिल युद्ध पर आधारित ‘ऑपरेशन सफेद सागर’:डायरेक्टर बोले- माइनस 20 डिग्री ठंड से बीकानेर की…

You Missed

Brief independent investigation of agents’ behavior, reasoning and collaboration in the OpenAI / Hugging Face hacking incident

  • By dp
  • August 27, 2026
  • 1 views
Brief independent investigation of agents’ behavior, reasoning and collaboration in the OpenAI / Hugging Face hacking incident

कारगिल युद्ध पर आधारित 'ऑपरेशन सफेद सागर':डायरेक्टर बोले- माइनस 20 डिग्री ठंड से बीकानेर की धूप तक चली शूटिंग; मिग-21 पर डॉक्यूमेंट्री भी बनाई

  • By dp
  • August 27, 2026
  • 1 views
कारगिल युद्ध पर आधारित 'ऑपरेशन सफेद सागर':डायरेक्टर बोले- माइनस 20 डिग्री ठंड से बीकानेर की धूप तक चली शूटिंग; मिग-21 पर डॉक्यूमेंट्री भी बनाई

Toluca FC y Austin FC se enfrentan en los Cuartos de Final de la Leagues Cup 2026 | Concacaf

  • By dp
  • August 27, 2026
  • 2 views
Toluca FC y Austin FC se enfrentan en los Cuartos de Final de la Leagues Cup 2026 | Concacaf

कारगिल युद्ध पर आधारित 'ऑपरेशन सफेद सागर':डायरेक्टर बोले- माइनस 20 डिग्री ठंड से बीकानेर की धूप तक चली शूटिंग; मिग-21 पर डॉक्यूमेंट्री भी बनाई

  • By dp
  • August 27, 2026
  • 2 views
कारगिल युद्ध पर आधारित 'ऑपरेशन सफेद सागर':डायरेक्टर बोले- माइनस 20 डिग्री ठंड से बीकानेर की धूप तक चली शूटिंग; मिग-21 पर डॉक्यूमेंट्री भी बनाई

Series Preview: Milwaukee Brewers @ New York Mets

  • By dp
  • August 26, 2026
  • 4 views
Series Preview: Milwaukee Brewers @ New York Mets

वॉटर कूलर में कटिया मारकर होती थी सप्लाई:स्थानीय दुकानदारों ने विरोध किया, पार्षद ने दी थी FIR करने की धमकी

  • By dp
  • August 26, 2026
  • 4 views
वॉटर कूलर में कटिया मारकर होती थी सप्लाई:स्थानीय दुकानदारों ने विरोध किया, पार्षद ने दी थी FIR करने की धमकी