जौनपुर में जगन्नाथ रथयात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने खींचा रथ:मंत्री गिरीश यादव ने आरती उतारकर और नारियल फोड़कर किया शुभारंभ

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Jaunpur
  • Jaunpur Jagannath Rathyatra | Minister Girish Yadav Inauguration Photos

जौनपुर में जगन्नाथ रथयात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने खींचा रथ:मंत्री गिरीश यादव ने आरती उतारकर और नारियल फोड़कर किया शुभारंभअंकित श्रीवास्तव | जौनपुर1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जौनपुर में भगवान श्री जगन्नाथ, श्री बलभद्र और देवी सुभद्रा की रथयात्रा गुरुवार शाम 5:30 बजे संपन्न हुई। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और पूरा नगर “जय जगन्नाथ” के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन किए और अपने हाथों से रथ खींचकर यात्रा में भाग लिया।

सुबह श्री जगन्नाथ धाम रासमंडल में भगवान श्री जगन्नाथ, श्री बलभद्र और देवी सुभद्रा के विग्रहों का षोडशोपचार पूजन डॉ. रजनीकांत द्विवेदी के निर्देशन में किया गया। मुख्य यजमान डॉ. रजनीश श्रीवास्तव, डॉ. स्मिता श्रीवास्तव, सीए संजय गुप्ता और नीलिमा गुप्ता ने पूजन-अर्चन और महाआरती की। इसके बाद भगवान को शाही खिचड़ी का भोग लगाया गया और दर्शन के लिए पट खोल दिए गए।

शाम, भगवान श्री जगन्नाथ, श्री बलभद्र और देवी सुभद्रा को रथ पर विराजमान कर रथयात्रा निकाली गई। रथयात्रा महोत्सव समिति के अध्यक्ष शशांक सिंह ‘रानू’ की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री गिरीश चंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह विशिष्ट अतिथि थे। मुख्य ट्रस्टी संतोष गुप्ता सहित अन्य अतिथियों ने भगवान की आरती उतारी और नारियल फोड़कर रथयात्रा का शुभारंभ किया।

इस रथयात्रा में महंत महेंद्र दास त्यागी महाराज, श्याम मोहन अग्रवाल, अरुण त्रिपाठी, मनीष देव, निखिलेश सिंह, अनिल अस्थाना, रंजीत अग्रहरि, संजय पाठक, डॉ. एम.एम. वर्मा, डॉ. विकास रस्तोगी, शैलेंद्र मिश्रा, सरिता मिगलानी, राजेश जावा, शिव शंकर साहू, नीरज श्रीवास्तव, संतोष मिश्रा, पंडित निशाकांत द्विवेदी, पंडित आशुतोष मिश्रा, प्रथमेश शुक्ला, अलका उपाध्याय, अवंतिका सिंह सहित जनपद के अनेक गणमान्य नागरिक और हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।

रथयात्रा रासमंडल से शुरू होकर मानिक चौक, राजा फाटक, सुतहट्टी चौराहा, कोतवाली चौराहा, चहारसू चौराहा, ओलंदगंज, नवदुर्गा शिव मंदिर, सद्भावना पुल और शाही किला होते हुए पुनः जगन्नाथ धाम रासमंडल पहुंचकर समाप्त हुई।

यात्रा मार्ग पर व्यापार मंडल, बोल बम कांवरिया संघ, अनाज व्यापार मंडल और स्वर्णकार समाज सहित कई सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों ने भगवान के रथ पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

रथयात्रा महोत्सव समिति के अध्यक्ष शशांक सिंह ‘रानू’, महामंत्री शिव शंकर साहू एवं राजेश गुप्ता ने सभी श्रद्धालुओं, सामाजिक संगठनों, प्रशासन एवं नगरवासियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने नगरवासियों से 19 जुलाई को आयोजित होने वाले विशाल कढ़ी-भात भंडारे में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    अम्बेडकरनगर में यूपी बोर्ड ने लॉन्च किया डिजिटल ऐप:निर्माण श्रमिकों को मिलेगा रोजगार, कल्याणकारी योजनाओं का लाभ

    Hindi News Local Uttar pradesh Ambedkarnagar UP BOCW Digital Labour Chowk App Launch | Construction Jobs Benefits अम्बेडकरनगर में यूपी बोर्ड ने लॉन्च किया डिजिटल ऐप:निर्माण श्रमिकों को मिलेगा रोजगार,…

    एपीटीसी फॉलोअर की मौत, 14 घंटे प्रदर्शन के बाद FIR:आर्थिक सहायता, दो सदस्यों को नौकरी पर माने परिजन, फिर हुआ अंतिम संस्कार

    Hindi News Local Uttar pradesh Sitapur Sitapur APTC Follower Death Case | Protest Ends After FIR Against Commandant एपीटीसी फॉलोअर की मौत, 14 घंटे प्रदर्शन के बाद FIR:आर्थिक सहायता, दो…

    You Missed

    This could be the strongest El Niño on record » Yale Climate Connections

    • By dp
    • July 16, 2026
    • 2 views
    This could be the strongest El Niño on record » Yale Climate Connections

    जौनपुर में जगन्नाथ रथयात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने खींचा रथ:मंत्री गिरीश यादव ने आरती उतारकर और नारियल फोड़कर किया शुभारंभ

    • By dp
    • July 16, 2026
    • 5 views
    जौनपुर में जगन्नाथ रथयात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने खींचा रथ:मंत्री गिरीश यादव ने आरती उतारकर और नारियल फोड़कर किया शुभारंभ

    On Open Championship eve, no one was thinking about golf

    • By dp
    • July 16, 2026
    • 4 views
    On Open Championship eve, no one was thinking about golf

    अम्बेडकरनगर में यूपी बोर्ड ने लॉन्च किया डिजिटल ऐप:निर्माण श्रमिकों को मिलेगा रोजगार, कल्याणकारी योजनाओं का लाभ

    • By dp
    • July 16, 2026
    • 5 views
    अम्बेडकरनगर में यूपी बोर्ड ने लॉन्च किया डिजिटल ऐप:निर्माण श्रमिकों को मिलेगा रोजगार, कल्याणकारी योजनाओं का लाभ

    England need urgent ODI turnaround as India eye series win in Cardiff

    • 6 views
    एपीटीसी फॉलोअर की मौत, 14 घंटे प्रदर्शन के बाद FIR:आर्थिक सहायता, दो सदस्यों को नौकरी पर माने परिजन, फिर हुआ अंतिम संस्कार