झांसी DM ने कोचिंग स्टूडेंट्स के लिए बनाई हेल्प डेस्क:फीस वापसी और पढ़ाई में मदद करेगा DIOS कार्यालय, इन फोन नम्बर पर मिलेगी मदद

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Jhansi
  • Jhansi News, Jhansi Dm, Jhansi Education, Jhansi Dios

झांसी DM ने कोचिंग स्टूडेंट्स के लिए बनाई हेल्प डेस्क:फीस वापसी और पढ़ाई में मदद करेगा DIOS कार्यालय, इन फोन नम्बर पर मिलेगी मददझांसी33 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जिलाधिकारी गौरांग राठी ने जारी किए छात्रों के लिए हेल्पलाइन नंबर। - Dainik Bhaskarजिलाधिकारी गौरांग राठी ने जारी किए छात्रों के लिए हेल्पलाइन नंबर।

झांसी में कोचिंग संस्थानों को लेकर लगातार हो रही कार्रवाई और छात्रों की समस्याओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए हेल्पडेस्क का गठन किया है। जिलाधिकारी गौरांग राठी के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालय

.

जिला विद्यालय निरीक्षक रती वर्मा ने बताया कि जनपद में संचालित सभी प्रकार के कोचिंग संस्थानों से संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए यह व्यवस्था की गई है। हेल्पडेस्क के माध्यम से कोचिंग संस्थानों की भौतिक स्थिति, वहां उपलब्ध सुविधाएं, भवन की सुरक्षा व्यवस्था, आवागमन मार्ग, शुल्क संबंधी समस्याएं और कोचिंग संचालन के समय से जुड़ी शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा। डीआईओएस ने बताया कि हेल्पडेस्क पर शिकायत दर्ज कराने के लिए दो अधिकारियों को नामित किया गया है। अंश सक्सेना, कनिष्ठ राजकीय हाईस्कूल पटौरी, सोमवार, मंगलवार और बुधवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक उपलब्ध रहेंगे। उनसे मोबाइल नंबर 7985556815 पर संपर्क किया जा सकता है। वहीं, किरण लता, कनिष्ठ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय छावनीबाग, गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक हेल्पडेस्क की जिम्मेदारी संभालेंगी। उनका मोबाइल नंबर 9219831788 है।

जिला विद्यालय निरीक्षक ने जिले के सभी छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और आमजन से अपील की है कि यदि उन्हें किसी कोचिंग संस्थान से संबंधित कोई समस्या या शिकायत है तो वे निर्धारित हेल्पडेस्क से संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। लगातार कार्रवाई के बीच उठाया गया कदम गौरतलब है कि लखनऊ में हुए अग्निकांड के बाद झांसी में कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच की जा रही है। झांसी विकास प्राधिकरण और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में कई अवैध और मानकों के विपरीत संचालित कोचिंग संस्थानों को सील किया जा चुका है। ऐसे में छात्रों की पढ़ाई, फीस और अन्य समस्याओं को देखते हुए प्रशासन ने यह हेल्पडेस्क शुरू की है, ताकि उनकी शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

उन्नाव में 50 किमी लंबी शिव शोभायात्रा निकली:बड़े चौराहे पर स्थापित होगी भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा, जगह जगह स्वागत हुआ

Hindi News Local Uttar pradesh Unnao Unnao Shiva Shobhayatra | Lord Shiva Statue Installation News उन्नाव में 50 किमी लंबी शिव शोभायात्रा निकली:बड़े चौराहे पर स्थापित होगी भगवान भोलेनाथ की…

सुजातगंज-जीटी रोड पर गड्ढे:35 हजार लोगों की जिंदगी दांव पर, ई-रिक्शे पलट रहे; राहगीर घायल

Hindi News Local Uttar pradesh Kanpur Kanpur Sujatganj GT Road Potholes Risk Lives | Accident News सुजातगंज-जीटी रोड पर गड्ढे:35 हजार लोगों की जिंदगी दांव पर, ई-रिक्शे पलट रहे; राहगीर…

You Missed

Popular actress says she’s done with filming movies

  • By dp
  • August 11, 2026
  • 0 views
Popular actress says she’s done with filming movies

उन्नाव में 50 किमी लंबी शिव शोभायात्रा निकली:बड़े चौराहे पर स्थापित होगी भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा, जगह जगह स्वागत हुआ

  • By dp
  • August 11, 2026
  • 0 views
उन्नाव में 50 किमी लंबी शिव शोभायात्रा निकली:बड़े चौराहे पर स्थापित होगी भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा, जगह जगह स्वागत हुआ

Following Epic loss, Google has started hosting rival app stores in the Play Store

  • By dp
  • August 11, 2026
  • 2 views
Following Epic loss, Google has started hosting rival app stores in the Play Store

सुजातगंज-जीटी रोड पर गड्ढे:35 हजार लोगों की जिंदगी दांव पर, ई-रिक्शे पलट रहे; राहगीर घायल

  • By dp
  • August 11, 2026
  • 2 views
सुजातगंज-जीटी रोड पर गड्ढे:35 हजार लोगों की जिंदगी दांव पर, ई-रिक्शे पलट रहे; राहगीर घायल

WNBA commissioner says league will continue discussing issue of transgender participation

  • By dp
  • August 11, 2026
  • 4 views
WNBA commissioner says league will continue discussing issue of transgender participation

कराटे चैंपियनशिप के 4 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान:शाहजहांपुर में तीन खिलाड़ियों ने जीता गोल्ड

  • By dp
  • August 11, 2026
  • 4 views
कराटे चैंपियनशिप के 4 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान:शाहजहांपुर में तीन खिलाड़ियों ने जीता गोल्ड