झांसी में बुर्के वाले बदमाशों का एनकाउंटर:दवा कारोबारी का पूर्व नौकर निकला मास्टरमाइंड, गार्ड को बंधक बनाकर लूटे थे दो लाख रुपए

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Jhansi
  • Jhansi News, Jhansi Police, Encounter, Jhansi Ssp, Jhansi Sp City

झांसी में बुर्के वाले बदमाशों का एनकाउंटर:दवा कारोबारी का पूर्व नौकर निकला मास्टरमाइंड, गार्ड को बंधक बनाकर लूटे थे दो लाख रुपएझांसी1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

एनकाउंटर में घायल बदमाशों को मेडिकल कॉलेज ले जाती पुलिस। मौके का मुआयना करतीं एसपी सिटी व अन्य अधिकारी। - Dainik Bhaskarएनकाउंटर में घायल बदमाशों को मेडिकल कॉलेज ले जाती पुलिस। मौके का मुआयना करतीं एसपी सिटी व अन्य अधिकारी।

झांसी के राम राजा दवा बाजार में बुर्का पहनकर महेश मेडिकल एजेंसी के गार्ड को बंधक बनाने के बाद लूट करने वाले दोनों बदमाशों का मंगलवार आधी रात लगभग 1 बजे बसेरा फार्म हाउस के पास पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया।

.

गोली लगने से घायल हुए बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने लूट की रकम में से करीब 1.49 लाख रुपए, गैस कटर और अन्य सामान बरामद किया है।

पहले 2 तस्वीर देखें…

पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश।पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश।पैर में गोली लगने के बाद बदमाश को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।पैर में गोली लगने के बाद बदमाश को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि लूटकांड के खुलासे के लिए पुलिस टीमें लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थीं। मंगलवार देर रात सूचना मिली कि दोनों बदमाश बसेरा फार्म हाउस के पास मौजूद हैं। सूचना मिलते ही नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव और स्वॉट टीम मौके पर पहुंच गई।

पुलिस को देखते ही शुरू कर दी फायरिंग

पुलिस के पहुंचते ही दोनों बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली दोनों आरोपियों के पैरों में लगी, जिससे वे घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

दवा कारोबारी के यहां कर चुका था नौकरी

पूछताछ में एक आरोपी ने अपना नाम छोटे लाल राजपूत उर्फ पवन निवासी हाईटेक सिटी के पास, रक्सा बताया, जबकि दूसरे आरोपी की पहचान मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करेरा निवासी दिनेश के रूप में हुई।

पुलिस जांच में सामने आया कि छोटे लाल पहले दवा कारोबारी विजय के यहां नौकरी करता था। उसकी गलत आदतों के चलते उसे कुछ समय पहले नौकरी से निकाल दिया गया था। दुकान और वहां की व्यवस्था की पूरी जानकारी होने के कारण उसने अपने साथी दिनेश के साथ मिलकर वारदात से पहले रेकी की थी।

बुर्के में आए बदमाश ने गार्ड को बंधक बनाकर दिया था घटना को अंजाम।बुर्के में आए बदमाश ने गार्ड को बंधक बनाकर दिया था घटना को अंजाम।

गार्ड को बंधक बनाकर काटा था शटर

गौरतलब है कि शनिवार तड़के दोनों बदमाशों ने क्राइम ब्रांच कार्यालय के सामने स्थित राम राजा दवा बाजार में घुसकर महेश मेडिकल एजेंसी के गार्ड को बंधक बना लिया था। इसके बाद गैस कटर से शटर काटकर गल्ले में रखी करीब दो लाख रुपए की नकदी लूटकर फरार हो गए थे।

घटना के बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। अब मुठभेड़ के बाद पुलिस ने लूटकांड के खुलासे का दावा किया है।

बुर्का पहनकर दुकान में घुसे थे बदमाश

बीते शुक्रवार को दोनों बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया था। वह रात को मार्किट बंद होने से पहले बिल्डिंग में छिप गए थे। सभी दुकानें बंद होते ही आरोपी बुर्के में बिल्डिंग से नीचे उतरे और गार्ड को बंधक बनाकर इत्मीनान से शटर काटा और लूटकर निकल गए थे। मामले के सामने आने के बाद पुलिस बदमाशों की सरगर्मी से तलाश में जुटी थी।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

शाहजहांपुर में मकान के पास पहुंचा मगरमच्छ:वन विभाग ने 2 घंटे में पकड़ा, बल्ली से दबाकर किया काबू

Hindi News Local Uttar pradesh Shahjahanpur Shahjahanpur Crocodile Rescue | Forest Department Operation Video शाहजहांपुर में मकान के पास पहुंचा मगरमच्छ:वन विभाग ने 2 घंटे में पकड़ा, बल्ली से दबाकर…

जाह्नवी कपूर ने 360 डिग्री जीभ मोड़ने को बताया टैलेंट:पेरिस फैशन वीक में दिया बयान; सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं

Hindi News Entertainment Bollywood Janhvi Kapoor Trolled For Tongue Stunt At Paris Fashion Week | Statement जाह्नवी कपूर ने 360 डिग्री जीभ मोड़ने को बताया टैलेंट:पेरिस फैशन वीक में दिया…

You Missed

DWTS’ Pregnant Witney Carson Shares Her Secret to Recovering ‘Faster’ After Giving Birth

  • By dp
  • October 7, 2026
  • 2 views
DWTS’ Pregnant Witney Carson Shares Her Secret to Recovering ‘Faster’ After Giving Birth

शाहजहांपुर में मकान के पास पहुंचा मगरमच्छ:वन विभाग ने 2 घंटे में पकड़ा, बल्ली से दबाकर किया काबू

  • By dp
  • October 7, 2026
  • 4 views
शाहजहांपुर में मकान के पास पहुंचा मगरमच्छ:वन विभाग ने 2 घंटे में पकड़ा, बल्ली से दबाकर किया काबू

Las mayores señales de que Trump y el Partido Republicano están entrando en pánico por las elecciones intermedias | CNN

  • By dp
  • October 7, 2026
  • 7 views
Las mayores señales de que Trump y el Partido Republicano están entrando en pánico por las elecciones intermedias | CNN

जाह्नवी कपूर ने 360 डिग्री जीभ मोड़ने को बताया टैलेंट:पेरिस फैशन वीक में दिया बयान; सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं

  • By dp
  • October 7, 2026
  • 7 views
जाह्नवी कपूर ने 360 डिग्री जीभ मोड़ने को बताया टैलेंट:पेरिस फैशन वीक में दिया बयान; सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं

Wilton brewery heavily damaged by fire Monday

  • By dp
  • October 6, 2026
  • 6 views
Wilton brewery heavily damaged by fire Monday

श्रीकृष्ण जन्मभूमि से हटे अवैध कब्जा:मथुरा पहुंचे संत विश्व प्रसन्न तीर्थ महाराज ने कहा,अपने मूल गर्भ गृह में विराजेंगे कन्हैया'

  • By dp
  • October 6, 2026
  • 6 views
श्रीकृष्ण जन्मभूमि से हटे अवैध कब्जा:मथुरा पहुंचे संत विश्व प्रसन्न तीर्थ महाराज ने कहा,अपने मूल गर्भ गृह में विराजेंगे कन्हैया'