- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Jhansi
- Jhansi Weather Update | Yellow Alert Rain & Old Building Safety Warning
झांसी में आधी रात को गरज-चमक के साथ तेज बारिश:जारी है यलो अलर्ट, प्रशासन ने जर्जर मकानों से दूर रहने की दी सलाहझांसी21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
झांसी में मंगलवार की सुबह होने से पहले रात 3 बजे गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश हो रही।
झांसी में मंगलवार सुबह होने से पहले ही मौसम ने अचानक करवट बदल ली। रात करीब 3 बजे से जिले में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। अचानक शुरू हुई तेज बारिश से शहर में सड़कों पर पानी भरने की स्थिति बन गई।
.
मंगलवार को झांसी में भारी बारिश का यलो अलर्ट पहले से जारी है। आईएमडी के अनुसार, आज जिले में भारी बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना है। आज झांसी का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस तक आने की सम्भवना है।
3 तस्वीर देखिए…
रात 3 बजे से बिजली चमक रही और मूसलाधार बारिश हो रही।
आज दिन में बारिश का यलो अलर्ट है, इससे पहले तेज बारिश शुरू हो गई है।
बादलों की गरज के साथ झमाझम बारिश।
सोमवार को अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य था। बीते 24 घंटे में झांसी में 16 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।
उधर, मध्य प्रदेश में हो रही मूसलाधार बारिश के चलते बेतवा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। वहीं, झांसी में पिछले तीन दिन हुई बारिश के कारण रक्सा क्षेत्र में पहूज नदी का जलस्तर बढ़ने से बैदौरा गांव का रक्सा से संपर्क मार्ग कट गया था। सोमवार को बारिश थमने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को एक बार फिर जिले में मूसलाधार बारिश के आसार हैं। 26 अगस्त को भी बारिश हो सकती है, हालांकि उस दिन के लिए फिलहाल कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
झांसी में लगातार गरज-चमक के साथ हो रही तेज बारिश।
तीन दिन की बारिश में मकान ढहे, महिला की मौत 17 अगस्त के बाद मौसम बदलने के साथ झांसी में तीन दिन तक हुई बारिश ने शहर और ग्रामीण इलाकों में मुश्किलें बढ़ा दीं। बारिश के चलते कई जर्जर मकान ढह गए। सोमवार सुबह शहर कोतवाली क्षेत्र की पुरानी पसरट में अशोक हयारण का मकान भरभराकर गिर गया। मलबे में दबने से उनकी पत्नी सरोज हयारण की मौत हो गई, जबकि अशोक गंभीर रूप से घायल हो गए।
वहीं, टहरौली तहसील के सेमरी गांव में खेतों का पानी घरों में भर गया। इससे कई ग्रामीणों की गृहस्थी प्रभावित हुई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य सिंह ने बताया कि आगामी तीन दिनों तक बारिश के आसार बने हुए हैं। मंगलवार को मूसलाधार बारिश के चलते जिले के कुछ इलाकों में फिर परेशानी बढ़ सकती है।
जिला प्रशासन ने किया अलर्ट सोमवार को जर्जर मकान गिरने से महिला की मौत के बाद जिला प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। प्रशासन ने कहा है कि मंगलवार को मूसलाधार बारिश के आसार हैं। ऐसे में लोग पुराने और जर्जर मकानों के आसपास जाने से बचें। किसी भी तरह की घटना होने पर तत्काल पुलिस या फायर ब्रिगेड को सूचना दें।
अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें
Source link




