फिल्ममेकर के. भाग्यराज का निधन:पत्नी और बेटे को सीएम विजय ने सांत्वना दी, तृषा बोलीं- यकीन नहीं हो रहा कि कल ही साथ थे

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • K. Bhagyaraj Death | Chennai Filmmakers Wife & Son Mourn

फिल्ममेकर के. भाग्यराज का निधन:पत्नी और बेटे को सीएम विजय ने सांत्वना दी, तृषा बोलीं- यकीन नहीं हो रहा कि कल ही साथ थे5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

तमिल एक्टर, डायरेक्टर और स्क्रीनराइटर के. भाग्यराज का शनिवार को चेन्नई में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। वे 73 साल के थे। कार्डियोपल्मोनरी कार्डियक अरेस्ट के बाद उन्हें चेन्नई के ग्रीनवेज़ इलाके के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

7 जनवरी, 1953 को जन्मे कृष्णस्वामी भाग्यराज को तमिल सिनेमा के सबसे प्रभावशाली फिल्ममेकर्स में से एक माना जाता था। उन्हें उनके खास स्क्रीनराइटिंग स्टाइल के लिए “स्क्रीनप्ले का किंग” कहा जाता था।

भाग्यराज ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत डायरेक्टर भारतीराजा के असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर की थी। बाद में वे तमिल सिनेमा के जाने-माने लेखकों और डायरेक्टरों में से एक बन गए।

उन्होंने 75 से ज़्यादा फ़िल्मों में एक्टिंग की और 25 से ज़्यादा डायरेक्ट कीं। वे एक प्रोड्यूसर, नॉवेलिस्ट और मैगज़ीन एडिटर भी थे। उन्हें मुंडनई मुदिचू में अपने रोल के लिए फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर अवॉर्ड मिला था।

सीएम विजय ने भाग्यराज के घर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने शनिवार को चेन्नई स्थित दिवंगतके. भाग्यराज के आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

विजय ने भाग्यराज के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की इस दौरान उन्होंने भाग्यराज की पत्नी पूर्णिमा भाग्यराज तथा उनके बेटे शंतनु भाग्यराज से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।

के. भाग्यराज के निधन पर तृषा और चिरंजीवी ने जताया दुख

के. भाग्यराज के निधन पर अभिनेत्री तृषा कृष्णन ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, “प्रिय भाग्यराज सर, आपको भावभीनी श्रद्धांजलि। यकीन नहीं हो रहा कि कल ही हम साथ बैठकर खाना खा रहे थे और आज आपके निधन की खबर सुनने को मिली। इस मुश्किल घड़ी में पूर्णिमा मैम, शांतनु, अमलू और किकी के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें इस दुख को सहने की शक्ति दें।”

वहीं, अभिनेता चिरंजीवी ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त करते हुए बताया कि दो दिन पहले ही उनकी भाग्यराज से गोवा में मुलाकात हुई थी। उन्होंने लिखा, “मैं बेहद स्तब्ध और दुखी हूं। अभी परसों ही हम गोवा में खुशबू सुंदर की बेटी की शादी में साथ थे। हम हंस रहे थे, मजाक कर रहे थे और साथ में तस्वीरें खिंचवा रहे थे। भाग्यराज गरु पूरी तरह से जिंदगी और खुशियों से भरपूर नजर आ रहे थे। आज सुबह उनके निधन की खबर सुनकर यकीन नहीं हो रहा।”

बता दें कि के. भाग्यराज का निधन उनके गुरु और दिग्गज फिल्मकार भारतीराजा के निधन के महज 17 दिन बाद हुआ है। फिल्मकार भारतीराजा का लंबी बीमारी और उम्र संबंधी दिक्कतों के कारण 10 जून, 2026 को 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • सलमान का परिवार नए मकान में शिफ्ट होगा: क्या लॉरेंस गैंग की फायरिंग के बाद गैलेक्सी अपार्टमेंट छोड़ेंगे; यहां 1974 से रह रहे

    क्या लॉरेंस गैंग की फायरिंग के बाद गैलेक्सी अपार्टमेंट छोड़ेंगे; यहां 1974 से रह रहे|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:34Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • सैफ ने हमले पर की बात: कहा- उसने पूरी ताकत से चाकू मारा, सफेद कुर्ता खून से सन गया, तैमूर ने पूछा था- क्या आप मर जाओगे

    कहा- उसने पूरी ताकत से चाकू मारा, सफेद कुर्ता खून से सन गया, तैमूर ने पूछा था- क्या आप मर जाओगे|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar1:09Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • विपिन अनेजा बोले- रहमान से मांगा अपनी आवाज का गाना: हनी सिंह ने फोन कर कहा- आपकी गजल दिल छू गई

    हनी सिंह ने फोन कर कहा- आपकी गजल दिल छू गई|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar2:59Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

ट्रक ने स्कूटी सवार ननद-भाभी को रौंदा:हादसे में ननद की मौत; भाभी लखनऊ रेफर, ट्रक चालक हिरासत में

Hindi News Local Uttar pradesh Sitapur Sitapur NH 30 Accident | Woman Killed, Sister in law Referred ट्रक ने स्कूटी सवार ननद-भाभी को रौंदा:हादसे में ननद की मौत; भाभी लखनऊ…

रीति तिवारी को सलमान ने फटकारा:बोले- बिग बॉस से पहले कोई नहीं जानता था; एकम बावा ने खुद को बताया सौतेला पिता, रानी से शादी का दावा

Hindi News Entertainment Bollywood Bigg Boss Controversy | Riti Tiwari Salman Khan Statement Ekam Bawa Claim रीति तिवारी को सलमान ने फटकारा:बोले- बिग बॉस से पहले कोई नहीं जानता था;…

You Missed

Football Travels to Maryland for First Big Ten Road Test Saturday

  • By dp
  • September 26, 2026
  • 0 views
Football Travels to Maryland for First Big Ten Road Test Saturday

ट्रक ने स्कूटी सवार ननद-भाभी को रौंदा:हादसे में ननद की मौत; भाभी लखनऊ रेफर, ट्रक चालक हिरासत में

  • By dp
  • September 26, 2026
  • 0 views
ट्रक ने स्कूटी सवार ननद-भाभी को रौंदा:हादसे में ननद की मौत; भाभी लखनऊ रेफर, ट्रक चालक हिरासत में

Big Blue Preview: Kentucky vs. South Alabama

  • By dp
  • September 26, 2026
  • 2 views
Big Blue Preview: Kentucky vs. South Alabama

रीति तिवारी को सलमान ने फटकारा:बोले- बिग बॉस से पहले कोई नहीं जानता था; एकम बावा ने खुद को बताया सौतेला पिता, रानी से शादी का दावा

  • By dp
  • September 26, 2026
  • 2 views
रीति तिवारी को सलमान ने फटकारा:बोले- बिग बॉस से पहले कोई नहीं जानता था; एकम बावा ने खुद को बताया सौतेला पिता, रानी से शादी का दावा

Ohio State vs. Illinois prediction, odds, time: 2026 Week 4 college football Saturday picks by proven model

  • By dp
  • September 26, 2026
  • 3 views
Ohio State vs. Illinois prediction, odds, time: 2026 Week 4 college football Saturday picks by proven model

रामायण इवेंट में मीडिया ने किया साढ़े चार घंटे इंतजार:मिस्टर बीस्ट के आने में हुई देरी; रणबीर-साई पल्लवी समेत टीम पहले से मौजूद थी

  • By dp
  • September 26, 2026
  • 3 views
रामायण इवेंट में मीडिया ने किया साढ़े चार घंटे इंतजार:मिस्टर बीस्ट के आने में हुई देरी; रणबीर-साई पल्लवी समेत टीम पहले से मौजूद थी