निरहुआ-आम्रपाली पर भड़कीं काजल राघवानी:बोलीं- जो अपनी पत्नी को सम्मान नहीं दे सकता, वो इंडस्ट्री में किसी को क्या इज्जत देगा

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Kajal Raghwani Controversy | Bhojpuri Stars Nirahua & Aamrapali Statement

निरहुआ-आम्रपाली पर भड़कीं काजल राघवानी:बोलीं- जो अपनी पत्नी को सम्मान नहीं दे सकता, वो इंडस्ट्री में किसी को क्या इज्जत देगा11 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भोजपुरी बवाल शो में भोजपुरी स्टार्स में जारी जुबानी जंग के बीच अभिनेत्री काजल राघवानी ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और आम्रपाली दुबे पर तीखा हमला बोला है।

काजल ने निरहुआ के अपनी पत्नी को लेकर दिए गए हालिया बयान पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जो इंसान अपने संघर्ष के दिनों में साथ देने वाली पत्नी का सम्मान नहीं कर सकता, वह किसी और की क्या इज्जत करेगा।

इसके साथ ही काजल ने आम्रपाली दुबे के करियर, नीलम गिरी के बयानों और अपनी अंग्रेजी को लेकर बनाए जा रहे मजाक पर भी अपनी बात रखी।

इस विवाद की शुरुआत भोजपुरी बवाल शो के दौरान कलाकारों द्वारा एक-दूसरे के करियर, पर्सनल लाइफ और काम न देने के आरोपों से हुई थी।

अभिनेत्री काजल राघवानी।अभिनेत्री काजल राघवानी।

निरहुआ के ‘फर्ज’ वाले बयान पर उठाया सवाल काजल राघवानी ने सोशल मीडिया लाइव में निरहुआ के उस इंटरव्यू का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी मंशा यादव के लिए कहा था कि “प्यार नहीं करता, यह मेरा फर्ज है।” काजल ने कहा कि निरहुआ की पत्नी ने उनके मुश्किल दौर में साथ दिया। शादी के 20-25 साल बाद और बच्चे होने के बाद भी उन्हें वह सम्मान नहीं मिला जिसकी वे हकदार थीं।

काजल के मुताबिक, जो व्यक्ति अपनी ही पत्नी को अपने लायक नहीं समझता, वह एक अभिनेता या नेता के रूप में चाहे कितना भी बड़ा हो, इंसानियत और रिश्तों के मामले में एकदम खोखला है।

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे।भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे।

आम्रपाली को दिया जवाब, कहा- आपने सीधे हीरो पकड़ा आम्रपाली दुबे द्वारा कॉम्पिटिशन की बात कहे जाने पर काजल ने कहा कि दोनों के करियर की शुरुआत अलग रही है। काजल ने कहा कि आम्रपाली ने इंडस्ट्री में आते ही बड़े स्टार के साथ काम करना शुरू कर दिया था, जबकि उन्होंने खुद छोटे-छोटे कदम बढ़ाकर अपनी पहचान बनाई है। काजल ने सेट के अनुशासन का जिक्र करते हुए कहा कि जब डायरेक्टर और पूरी टीम शॉट के लिए इंतजार करती थी, तब 4-4 असिस्टेंट डायरेक्टर्स को कलाकारों को बुलाने के लिए कमरे तक भेजना पड़ता था।

अंग्रेजी बोलने पर तंज का दिया करारा जवाब अपनी पढ़ाई और अंग्रेजी को लेकर बन रहे मजाक पर काजल ने कहा कि उनके माता-पिता की जितनी क्षमता थी, उन्होंने उसी स्कूल में पढ़ाया। उन्हें अपनी टूटी-फूटी अंग्रेजी पर कोई शर्मिंदगी नहीं है। काजल ने कहा कि इंडस्ट्री में कई ऐसे बड़े स्टार्स हैं जिन्हें अंग्रेजी नहीं आती। अगर किसी को बहुत अच्छी अंग्रेजी आती है, तो उसे विदेशों में जाकर काम करना चाहिए।

जानिए क्या है भोजपुरी इंडस्ट्री का यह पूरा विवाद भोजपुरी इंडस्ट्री में पिछले कुछ समय से कलाकारों के बीच आपसी मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं। निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी पर अक्सर इंडस्ट्री में अन्य कलाकारों को काम न करने देने के आरोप लगते रहे हैं। काजल राघवानी ने पहले भी आरोप लगाया था कि निरहुआ उनके साथ काम नहीं करना चाहते। इसके जवाब में निरहुआ और आम्रपाली के बयानों के बाद अब काजल ने लाइव आकर अपनी बात रखी है।

पवन सिंह, निरहुआ और तेज प्रताप यादव एक साथ

इस शो में भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह, अभिनेता दिनेश लाल यादव (निरहुआ), आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी और पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव एक साथ नजर आ रहे हैं। शो का प्रसारण 2 अगस्त को जियो हॉटस्टार पर शुरू हो चुका है।

ये खबर भी पढ़ें

भोजपुरी एक्ट्रेसेज ने उड़ाया बॉलीवुड अभिनेत्रियों की सर्जरी का मजाक:कहा- हमारा सब कुछ नैचुरल, बॉलीवुड में होते तो बतख जैसे होंठ कराने पड़ते

भोजपुरी एक्ट्रेसेज आम्रपाली दुबे और रानी चटर्जी ने बॉलीवुड अभिनेत्रियों के सर्जरी कराने का मजाक उड़ाया है। वे रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ के सेट पर ये बातें करती नजर आईं। दैनिक भास्कर के पास इस बात बातचीत का अनकट वीडियो पहुंचा है। इसमें रानी चटर्जी, आम्रपाली दुबे और उनकी साथी एक्ट्रेस मेकअप रूम में बैठी नजर आ रही हैं। पूरी खबर पढ़ें

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    पति-पत्नी के विवाद के बाद महिला ने फांसी लगाई:महराजगंज के हरपुर पकड़ी गांव में हालत गंभीर, जिला अस्पताल में इलाज जारी

    Hindi News Local Uttar pradesh Maharajganj Maharajganj News | Woman Attempts Suicide After Dispute In Harpur Pakdi पति-पत्नी के विवाद के बाद महिला ने फांसी लगाई:महराजगंज के हरपुर पकड़ी गांव…

    हरदोई में संदिग्ध हालात में युवक का मिला शव:रातभर लापता रहा, सुबह पैंट के फंदे से लटकी मिली लाश

    Hindi News Local Uttar pradesh Hardoi Hardoi News | Laborer Found Hanging In Lilwal Village हरदोई में संदिग्ध हालात में युवक का मिला शव:रातभर लापता रहा, सुबह पैंट के फंदे…

    You Missed

    Newport Beach fishermen find Royal Caribbean cruise ship employee treading water 20 miles off coast

    • By dp
    • November 8, 2026
    • 3 views
    Newport Beach fishermen find Royal Caribbean cruise ship employee treading water 20 miles off coast

    पति-पत्नी के विवाद के बाद महिला ने फांसी लगाई:महराजगंज के हरपुर पकड़ी गांव में हालत गंभीर, जिला अस्पताल में इलाज जारी

    • By dp
    • November 8, 2026
    • 3 views
    पति-पत्नी के विवाद के बाद महिला ने फांसी लगाई:महराजगंज के हरपुर पकड़ी गांव में हालत गंभीर, जिला अस्पताल में इलाज जारी

    Mobile livescore – Flashscore.mobi football scores

    • By dp
    • November 8, 2026
    • 7 views
    Mobile livescore – Flashscore.mobi football scores

    हरदोई में संदिग्ध हालात में युवक का मिला शव:रातभर लापता रहा, सुबह पैंट के फंदे से लटकी मिली लाश

    • By dp
    • November 8, 2026
    • 4 views
    हरदोई में संदिग्ध हालात में युवक का मिला शव:रातभर लापता रहा, सुबह पैंट के फंदे से लटकी मिली लाश

    Hablamos con decenas de votantes sobre los resultados de las elecciones intermedias. Esto es lo que esperan ahora | CNN

    • By dp
    • November 8, 2026
    • 4 views
    Hablamos con decenas de votantes sobre los resultados de las elecciones intermedias. Esto es lo que esperan ahora | CNN

    MBBS में सीट दिलाने के नाम पर 4.10 लाख ठगे:अलीगढ़ में तिरुपेति कंसल्टेंसी के संचालक पर धोखाधड़ी का आरोप; सिर्फ 50 हजार लौटाए

    • By dp
    • November 8, 2026
    • 4 views
    MBBS में सीट दिलाने के नाम पर 4.10 लाख ठगे:अलीगढ़ में तिरुपेति कंसल्टेंसी के संचालक पर धोखाधड़ी का आरोप; सिर्फ 50 हजार लौटाए