'खेसारी को मेरे जैसी प्यार करने वाली नहीं मिलेगी':काजल राघवानी बोलीं- मैं पहली लड़की नहीं जिसे शादीशुदा मर्द से प्यार हुआ

  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • Kajal Raghwani Statement On Khesari Lal Yadav | Bhojpuri Cinema News

‘खेसारी को मेरे जैसी प्यार करने वाली नहीं मिलेगी’:काजल राघवानी बोलीं- मैं पहली लड़की नहीं जिसे शादीशुदा मर्द से प्यार हुआपटना8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टर खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस काजल राघवानी के अफेयर और ब्रेकअप के किस्से आम हैं। ब्रेकअप के बाद भी काजल राघवानी खेसारी लाल को भूला नहीं पाईं हैं। अब अभिनेत्री काजल राघवानी एक बार फिर अभिनेता खेसारी लाल यादव के साथ अपने

.

दरअसल, रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ के हालिया एपिसोड में काजल ने मनीष कश्यप के साथ बातचीत के दौरान खेसारी लाल के साथ अपने करीब पांच साल पुराने रिश्ते और उससे मिली सीख के बारे में बात की।

खेसारी के साथ काम को बताया सबसे अच्छा अनुभव

शो के बेसमेंट में मनीष कश्यप ने काजल से पूछा कि भोजपुरी इंडस्ट्री में उन्हें किस अभिनेता के साथ काम करना सबसे अच्छा लगा। इस पर काजल ने बिना किसी झिझक के खेसारी लाल यादव का नाम लिया।

‘साथ काम करते-करते आकर्षण हुआ और प्यार हो गया’

इसके बाद मनीष ने काजल से सीधे सवाल किया कि जब खेसारी पहले से शादीशुदा थे, तो उन्हें उनसे प्यार कैसे हुआ?

इस पर काजल ने कहा कि वह पहली लड़की नहीं हैं, जिसे किसी शादीशुदा व्यक्ति से प्यार हुआ हो।

उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थितियां सामने आईं, दोनों साथ काम कर रहे थे, इसी दौरान आकर्षण हुआ और फिर प्यार हो गया।

शो में काजल पुरानी बातों को लेकर भावुक हो गईं।शो में काजल पुरानी बातों को लेकर भावुक हो गईं।

काजल बोली- कोई फ्री में 5 साल रहता है क्या?

मनीष ने आगे पूछा कि क्या खेसारी की तरफ से भी प्यार था? काजल ने अपने अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि ‘फालतू का कोई फ्री में 5 साल रहता है क्या? मेरे जैसी मिलेगी नहीं उनको प्यार करने वाली।’

काजल ने बातचीत के दौरान यह भी कहा कि खेसारी उन्हें जीवनभर याद करेंगे और शायद आज भी याद करते होंगे।

काजल का खुलासा- जिससे प्यार किया, उसी ने की मारपीट

इससे पहले शो के में काजल ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में एक बेहद दर्दनाक दौर का खुलासा किया था। साथी कंटेस्टेंट अनीश भगत से बातचीत के दौरान काजल ने बताया कि जिस व्यक्ति से उन्होंने प्यार किया था, उसी ने उनके साथ मारपीट की थी। इस घटना को याद करते हुए अभिनेत्री भावुक होकर रो पड़ीं थी।

बाल खींचने की घटना याद कर रो पड़ीं काजल

काजल ने बताया था कि मारपीट के दौरान उनके बाल इतनी बुरी तरह खींचे गए कि बाद में हाथ लगाने पर बाल उनके हाथ में आने लगे। उन्होंने कहा कि उस समय शरीर पर लगी चोटों से ज्यादा उन्हें अपने बाल टूटने का दर्द महसूस हुआ।

यह बताते हुए काजल भावुक हो गईं और रोने लगीं थी। उन्होंने कहा कि उस घटना का असर आज भी उनके मन पर है। अभिनेत्री ने यह भी कहा था कि जिंदगी में बहुत कुछ झेलने के बाद अब उनके लिए किसी पर आसानी से भरोसा करना मुश्किल हो गया है।

पुराना रिश्ता फिर बना चर्चा का विषय

काजल और खेसारी की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा की चर्चित ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में रही है। दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया और इसी दौरान उनके रिश्ते की खबरें भी सामने आती रहीं।

रिश्ता खत्म होने के बाद भी दोनों का नाम कई बार साथ जोड़ा गया। काजल को इस रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था।

‘राइज एंड फॉल 2’ में काजल इससे पहले भी अपनी निजी जिंदगी और रिश्तों से जुड़े अनुभव साझा कर चुकी हैं। हाल के एपिसोड में उन्होंने एक पुराने रिश्ते में कथित हिंसा और मानसिक परेशानी का भी जिक्र किया, हालांकि उस व्यक्ति का नाम नहीं लिया।

अब खेसारी लाल के साथ अपने पांच साल पुराने रिश्ते पर काजल की बेबाक टिप्पणी ने एक बार फिर भोजपुरी इंडस्ट्री के इस चर्चित रिश्ते को सुर्खियों में ला दिया है।

ब्रेकअप के बाद भी खेसारी को भूली नहीं हैं काजल

ब्रेकअप के बाद भी काजल राघवानी खेसारी लाल को भूला नहीं पाईं हैं। इसका खुलासा एक रियालिटी शो में हुआ, जहां उन्होंने कहा कि शायद मैं उनसे बहुत प्यार करती थी या करती हूं। आज भी मेरे दिल में हैं।

दरअसल, काजल राघवानी इन दिनों रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ का हिस्सा हैं। शो की शुरुआत हो चुकी है और इसके दो एपिसोड भी स्ट्रीम किए जा चुके हैं। इसी के प्रीमियम में काजल ने अपने दिल की बात शेयर की।

रियलिटी शो की एंट्री में खेसारी लाल यादव का नाम लिए बिना काजल राघवानी ने कहा कि वो उनसे बहुत प्यार करती हैं।रियलिटी शो की एंट्री में खेसारी लाल यादव का नाम लिए बिना काजल राघवानी ने कहा कि वो उनसे बहुत प्यार करती हैं।

ग्रांड प्रीमियम में बोलीं- दिल में आज भी खेसारी यादव हैं

26 सितंबर को ‘राइज एंड फॉल 2’ का ग्रांड प्रीमियर था, जिसमें 15 कंटेस्टेंट्स की, एक के एक धमाकेदार एंट्री हुई। भोजपुरी इंडस्ट्री से काजल राघवानी हैं।

बिहार से यूट्बर मनीष कश्यप और लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव भी इस शो का हिस्सा हैं। साथ ही टीवी इंडस्ट्री के बड़े सितारे, पूर्व बीजेपी नेता शाहजाद पूनावाला, एक्ट्रेस स्वरा भास्कर भी इस शो में है।

इसी बीच जब काजल ने अपनी ग्रांड एंट्री की तो उन्होंने खेसारी लाल का बिना नाम लिए उनसे अपने प्यार और फीलिंग्स को एक्सेप्ट किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें लाइफ में बड़े धोखे मिले।

कभी काजल राघवानी और खेसारी लाल एक-दूसरे के काफी करीब थे। (पुरानी तस्वीर)कभी काजल राघवानी और खेसारी लाल एक-दूसरे के काफी करीब थे। (पुरानी तस्वीर)

वीरेंद्र सहवाग ने धोखे पर किया सवाल

काजल राघवानी की एंट्री के बाद ‘राइज एंड फॉल 2’ के होस्ट और भारत के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग उनसे सवाल जवाब करते हैं।

बहुत धोखे मिले हैं, काजल के इस बयान पर सहवाग कहते हैं, ‘एक बात पूछना चाहूंगा कि जो आपका वीडियो हमने देखा था कि आप धोखा खाने में माहिर हैं।’

काजल बोलीं- ‘आज भी मेरे दिल में हैं’

जवाब में भोजपुरी अदाकारा काजल राघवानी कहती हैं, ‘जिसके भी बारे में हम लोग बोल रहे हैं कि मैंने धोखा खाया है तो शायद मैं उनसे बहुत प्यार करती थी या करती हूं। आज भी मेरे दिल में हैं।’

हालांकि, काजल के साथ एंट्री लेने वाली एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इस बात पर हैरान नजर आती हैं और पूछती हैं, ‘तुमको अभी भी वो धोखेबाज वापस चाहिए?’

इस पर काजल जवाब देती हैं, ‘मैंने बहुत प्यार किया है उससे।’ इस पर वो हंसने लगती हैं और स्वरा कहती हैं, बहन तुझसे बात करनी पड़ेगी।

खेसारी ने कहा था- मर्द को प्यार नहीं आदत हो जाती है

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने 4 महीने पहले एक पॉडकास्ट में शामिल हुए। जहां उन्होंने कई मुद्दों पर बात की। इस दौरान काजल राघवानी का जिक्र भी आया था।

जिसपर उन्होंने कहा, “उस वक्त वो मेरे लिए सही थीं तो आज भी सही हैं। इंसान को प्यार हो जाता है। मैं तो ये कहूंगा कि मर्द को प्यार नहीं आदत हो जाती है।”

काजल राघवानी के साथ काम करने पर क्या कहा ?

भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी ने हाल ही में कहा था कि वह फिर से खेसारी के साथ काम करना चाहती हूं। इस पर खेसारी ने कहा कि उनकी अपनी विचारधारा हो सकती है। मैं इतना बड़ा नहीं हूं कि किसी कलाकार को मना कर दूं। अगर अच्छा काम होगा तो जरूर साथ काम करेंगे।

अब जानिए काजल राघवानी और खेसारी के बीच का विवाद

भोजपुरी में खेसारी और काजल राघवानी की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों को खूब इंटरटेन किया। लेकिन बिहार विधानसभा चुनाव से पहले काजल ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि खेसारी ने उनसे शादी का वादा किया था, लेकिन बाद में वो मुकर गए। वहीं, खेसारी का तर्क था कि काजल के करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले वही थे।

——

इसे भी पढ़िए

तेजप्रताप यादव ने स्वरा भास्कर को मोटी कहा:एक्ट्रेस बोलीं- लालूजी से मुझे मिलवाइगा, तेजप्रताप ने कहा जरूर, फिर राधे-राधे के नारे लगाए

भोजपुरी बवाल’ में अपने अंदाज और बातों से दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद अब तेज प्रताप यादव राइज एंड फॉल सीजन 2 में नजर आ रहे हैं। इस शो का एक क्लीप तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लीप में स्वारा भास्कर तेजप्रताप से कह रही हैं कि आप मुझे एक बार लालूजी से मिलवाइएगा। इस पर तेजप्रताप उनसे से वादा करते हैं कि पक्का मिलवाऊंगा। पूरी खबर पढ़ें।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

दृश्यम-3 ने 2 दिन में कमाए 177 करोड़:सलमान खान की 'सिकंदर' का रिकॉर्ड तोड़ा; 2015 में आई पहली दृश्यम को भी पीछे छोड़ा

Hindi News Entertainment Bollywood Drishyam 3 Box Office Collection | Ajay Devgn Breaks Sikandar Record दृश्यम-3 ने 2 दिन में कमाए 177 करोड़:सलमान खान की ‘सिकंदर’ का रिकॉर्ड तोड़ा; 2015…

शबाना बोलीं-मुझ पर लिखी कविता जावेद साहब को याद नहीं:अख्तर बोले- कामयाबी पर इतराना नहीं और नाकामी को मेडल नहीं बनाना चाहिए

Hindi News Local Rajasthan Jaipur Javed Akhtar & Shabana Azmi At Jaipur Poetry Event | Literary Evening शबाना बोलीं-मुझ पर लिखी कविता जावेद साहब को याद नहीं:अख्तर बोले- कामयाबी पर…

You Missed

Trump, campaigning in Ohio, says the midterms will bring a ‘big surprise’

  • By dp
  • October 4, 2026
  • 2 views
Trump, campaigning in Ohio, says the midterms will bring a ‘big surprise’

'खेसारी को मेरे जैसी प्यार करने वाली नहीं मिलेगी':काजल राघवानी बोलीं- मैं पहली लड़की नहीं जिसे शादीशुदा मर्द से प्यार हुआ

  • By dp
  • October 4, 2026
  • 2 views
'खेसारी को मेरे जैसी प्यार करने वाली नहीं मिलेगी':काजल राघवानी बोलीं- मैं पहली लड़की नहीं जिसे शादीशुदा मर्द से प्यार हुआ

Raiders Mailbag: Will Las Vegas be buyers at the NFL trade deadline?

  • By dp
  • October 4, 2026
  • 3 views
Raiders Mailbag: Will Las Vegas be buyers at the NFL trade deadline?

दृश्यम-3 ने 2 दिन में कमाए 177 करोड़:सलमान खान की 'सिकंदर' का रिकॉर्ड तोड़ा; 2015 में आई पहली दृश्यम को भी पीछे छोड़ा

  • By dp
  • October 4, 2026
  • 3 views
दृश्यम-3 ने 2 दिन में कमाए 177 करोड़:सलमान खान की 'सिकंदर' का रिकॉर्ड तोड़ा; 2015 में आई पहली दृश्यम को भी पीछे छोड़ा

Keon Coleman is settling in nicely for Buffalo Bills in Year 3

  • By dp
  • October 4, 2026
  • 3 views
Keon Coleman is settling in nicely for Buffalo Bills in Year 3

शबाना बोलीं-मुझ पर लिखी कविता जावेद साहब को याद नहीं:अख्तर बोले- कामयाबी पर इतराना नहीं और नाकामी को मेडल नहीं बनाना चाहिए

  • By dp
  • October 4, 2026
  • 2 views
शबाना बोलीं-मुझ पर लिखी कविता जावेद साहब को याद नहीं:अख्तर बोले- कामयाबी पर इतराना नहीं और नाकामी को मेडल नहीं बनाना चाहिए