काजोल@52, पिता चाहते थे नाम हो मर्सिडीज:हीरोइन बनने से पहले अक्षय पर था क्रश, पहली मुलाकात में शाहरुख ने की बेइज्जती, गिरने से याददाश्त गई

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Kajol Birthday Interesting Facts; Mercedes | Akshay Kumar Ajay Devgn Shah Rukh Khan

काजोल@52, पिता चाहते थे नाम हो मर्सिडीज:हीरोइन बनने से पहले अक्षय पर था क्रश, पहली मुलाकात में शाहरुख ने की बेइज्जती, गिरने से याददाश्त गई2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

एक लड़की, जिनकी शरारतों से मां इतनी परेशान थीं कि गुस्से में कह देती थीं, “हाय… काश, तुझे भी एक बेटी हो, बिल्कुल तेरे जैसी।” पिता उनका ऑफिशियल नाम ‘मर्सिडीज’ रखना चाहते थे, लेकिन मां ने साफ मना कर दिया।

इनकी दोस्ती की भी मिसाल दी जाती है। 15 साल की उम्र में उसने करण जौहर का ऐसा मजाक उड़ाया कि वो पार्टी छोड़कर ही निकल गए। वहीं उन्हें पहली फिल्म भी एक सहेली की मदद से ही मिली। लेकिन शूटिंग के पहले ही दिन सेट पर गिर पड़ीं। ये गिरने-पड़ने में भी पीछे नहीं थीं। जिस फिल्म का हिस्सा बनतीं, वहां गिरना तय था। बेस्ट फ्रेंड शाहरुख और करण का मानना था कि ये जिस भी फिल्म के सेट पर गिरती हैं, वो हिट हो जाती हैं। ऐसे ही एक बार कुछ कुछ होता है की शूटिंग में ये साइकिल से ऐसी गिरीं कि याददाश्त ही चली गई। दोस्तों ने पुरानी शरारत का बदला लिया और ये साबित कर दिया कि वो फिल्म की हीरोइन नहीं बल्कि बैकग्राउंड डांसर थीं।

शरारत, बेबाकी, हाजिरजवाबी और दमदार एक्टिंग, इन चार शब्दों में अगर किसी एक एक्ट्रेस को बयां किया जा सकता है, तो वो हैं काजोल। बॉलीवुड की इस चुलबुली सुपरस्टार ने अपनी हंसी, अपने अंदाज और अपनी फिल्मों से तीन दशकों से दर्शकों का दिल जीता है।

आज, उनके 52वें जन्मदिन पर जानते हैं उनकी जिंदगी के कुछ ऐसे मजेदार किस्से, जो उनकी शख्सियत का सार हैं-

किस्सा- 1

पिता चाहते थे नाम हो मर्सिडीज, 11 की उम्र में बोर्डिंग स्कूल से भागीं, रास्ते में पकड़ी गईं

5 अगस्त 1974 में काजोल का जन्म मुंबई के समृद्ध बंगाली परिवार में हुआ। मां तनुजा, जानी-मानी एक्ट्रेस थीं और पिता शोमू मुखर्जी फिल्ममेकर।

उनके पिता मर्सिडीज कार के शौकीन थे। उन्हें पता चला कि ये कार बनाने वाले शख्स की बेटी का असल नाम मर्सिडीज था। बात में उसने बेटी के नाम पर मर्सिडीज कार बनाई। शोमू चाहते थे कि उनकी बेटी का नाम भी मर्सिडीज हो। वो अड़ गए, लेकिन तनुजा ने साफ कहा- मैं ऐसा नहीं होने दूंगी। उन्होंने बेटी का नाम काजल रखा, लेकिन बंगाली परिवार में इसे ही धीरे-धीरे काजोल कर दिया गया।

काजोल बचपन में इतनी शरारती थीं कि मां उनकी अक्सर पिटाई करती थीं। कभी बैडमिंटन रैकेट से मारतीं तो कभी जो हाथ आया उससे।

काजोल कम उम्र की थीं, जब पेरेंट्स का तलाक हो गया। मां तनुजा फिल्मों में व्यस्त रहती थीं, तो काजोल कई सालों तक नानी शोभना समर्थ के साथ रहीं। शोभना भी अपने दौर की मशहूर एक्ट्रेस थीं। कुछ समय बाद उनका दाखिला पंचगनी के सेंट जोसेफ बोर्डिंग स्कूल में करवा दिया गया।

एक दिन बोर्डिंग स्कूल में उन्हें पता चला कि उनकी नानी की मां काफी बीमार हैं। काजोल ने जिद पकड़ ली कि वो उनसे मिलने जाएंगी। मां ने इनकार कर दिया कि सीधे क्रिसमस की छुट्टियों में ही आना। काजोल ने अपनी एक दोस्त के साथ बोर्डिंग स्कूल से भागने का प्लान बनाया। वो लोगों की नजरों से बचते हुए गेट से बाहर निकलीं और अपने लोकल गार्डियन के घर पहुंच गईं। उन्होंने कहा- मामा जी, मां ने मुझे घर बुलाया है, आप मुझे बस में बैठा दीजिए। मामा कुछ समझ नहीं सके और बस में बैठा दिया। काजोल बस चलने का इंतजार कर रही थीं कि तभी स्कूल की नन ने उन्हें पकड़ लिया। काजोल को डांट के बाद दोबारा बोर्डिंग स्कूल भेज दिया गया।

देखिए काजोल के बचपन की चुनिंदा तस्वीरें-

किस्सा-2

15 की उम्र में करण जौहर को देखकर उड़ाया मजाक, पार्टी छोड़कर निकले

काजोल महज 15 साल की थीं, जब वो मां एक्ट्रेस तनुजा के साथ एक फिल्मी पार्टी में गईं। डिस्को थीम वाली पार्टी में फिल्म इंडस्ट्री के कई और सेलेब्स भी आए थे। काजोल मस्ती कर रही थीं कि तभी पार्टी में फिल्ममेकर यश जौहर अपने 17 साल के बेटे करण जौहर के साथ आए। ये करण और काजोल की पहली मुलाकात थी। जैसे ही पेरेंट्स ने दोनों का परिचय करवाया, थ्री-पीस सूट, टाई लगाए हुए टीनएज करण को ऊपर से नीचे देखकर काजोल जोर-जोर से हंस पड़ीं।

करण मजाक उड़ता देख उदास हो गए, तभी काजोल की मां ने फिर कहा- तुम दोनों बच्चे जाकर साथ डांस क्यों नहीं करते। दोनों डांस फ्लोर पर गए तो करण हिचकते हुए डांस करने लगे, लेकिन काजोल हंसी नहीं रोक पाईं और करीब आधे घंटे तक हंसती रहीं। करण का दिल टूट गया और वो पार्टी छोड़कर चले गए। लेकिन समय के साथ दोनों की दोस्ती ऐसी होती गई कि जब करण ने 21 की उम्र में दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे बनाईं तो काजोल को ही कास्ट किया। आगे वो करण के साथ कभी खुशी कभी गम, कल हो न हो (कैमियो), माय नेम इज खान जैसी फिल्मों में नजर आईं।

किस्सा- 3

अक्षय कुमार पर था क्रश, देखने के लिए दोस्त करण को किया परेशान

काजोल को फिल्मों में आने से पहले अक्षय कुमार पर क्रश था। अक्षय कुमार 1987 में फिल्मों में आए थे और कई हिट फिल्में दे रहे थे। तब काजोल महज 16-17 साल की थीं। एक बार काजोल मां के साथ फिल्म हिना के प्रीमियर में पहुंची। तब तक उनकी करण जौहर से दोस्ती हो चुकी थी। प्रीमियर में जैसे ही काजोल को पता चला कि अक्षय कुमार भी आए हैं, तो वो करण का हाथ पकड़कर पूरे प्रीमियर में अक्षय को ढूंढती रहीं। ये किस्सा करण जौहर ने कपिल शर्मा के शो में सुनाया था।

काजोल ने 1994 की फिल्म ये दिल्लगी में अक्षय कुमार के साथ काम किया था।काजोल ने 1994 की फिल्म ये दिल्लगी में अक्षय कुमार के साथ काम किया था।

किस्सा- 4

दोस्त का फोटोशूट करवाने पहुंचीं, मिल गई पहली फिल्म, छुट्टियों के टाइमपास के लिए हामी भरी

काजोल की तीन पीढ़ियां फिल्मों में काम कर चुकी हैं। ऐसे में तनुजा चाहती थीं कि वह भी फिल्मों में आएं, लेकिन काजोल इसके खिलाफ थीं। उन्हें लगता था कि हीरोइन बनने के लिए काफी मेहनत करनी होगी। तनुजा ने उनकी मर्जी के खिलाफ उनके लिए फिल्म बनाना भी शुरू किया, लेकिन किसी कारण वो बंद पड़ गई।

काजोल की एक करीबी दोस्त हीरोइन बनना चाहती थीं। एक दिन वो पोर्टफोलियो बनवाने के लिए गौतम राजाध्यक्ष के पास गईं। साथ देने के लिए वो काजोल को भी साथ ले गईं। दोस्त का फोटोशूट चल ही रहा था कि थोड़ी ही देर में तनुजा भी वहां पहुंच गईं। तनुजा के कहने पर मेकअप आर्टिस्ट ने काजोल का भी मेकअप कर दिया और उनकी भी तस्वीरें क्लिक की गईं।

उनका फोटोशूट गौतम राजाध्यक्ष ने किया था, जो उस समय फिल्म बेखुदी के स्क्रीनप्ले पर काम कर रहे थे। उन्हें काजोल का चेहरा इतना पसंद आया कि वो उनकी तस्वीरें लेकर फिल्म बेखुदी के डायरेक्टर राहुल रवैल के पास गए। उन्हें भी काजोल पसंद आ गईं और वो सीधे उनके लिए तनुजा के घर पहुंच गए।

जैसे ही काजोल को फिल्म के ऑफर के बारे में पता चला, वो नाराज हो गईं और मना कर दिया, लेकिन स्कूल की छुट्टियों की बोरियत दूर करने के लिए बाद में मान गईं। उन्होंने सैफ अली खान के घर में स्क्रीनटेस्ट दिया। पहले सैफ फिल्म के हीरो थे, हालांकि बाद में उन्हें निकालकर कमल सदाना को कास्ट कर लिया गया।

बेखुदी को-स्टार कमल सदाना के साथ काजोल।बेखुदी को-स्टार कमल सदाना के साथ काजोल।

काजोल ने द अनुपम खेर शो में बताया था कि फिल्म के सेट पर उनका पहला दिन आसान नहीं था। उस दिन मुहूर्त शॉट होना था, जिसमें 90 के दशक की कई बड़ी फिल्मी हस्तियां मौजूद थीं।

जैसे ही काजोल स्टेज पर चढ़ीं, उनके पेट में अजीब सा महसूस होने लगा। मुहूर्त शॉट के दौरान वो पहले ही टेक में गिर गईं। उन्हें शर्मिंदगी महसूस हुई, लेकिन डायरेक्टर ने हंसते हुए कहा पहले दिन गिरना शुभ होता है।

किस्सा- 5

शाहरुख ने पहली मुलाकात में कहा- तुम कभी चुप नहीं होतीं

काजोल ने फिल्म बेखुदी से करियर की शुरुआत की और आगे उन्हें फिल्म बाजीगर में न्यूकमर शाहरुख के साथ काम करने का मौका मिला। फिल्म की शूटिंग नए साल में 1 जनवरी को हुई। एक दिन पहले सभी ने नए साल का जश्न मनाया था और सभी थके हुए थे।

काजोल ने पहली बार शाहरुख को देखा, तो वो बड़ा सा काला चश्मा लगाए एक किनारे बैठे हुए थे और किसी से बात नहीं कर रहे थे। तभी काजोल ने मराठी में शाहरुख के मेकअप आर्टिस्ट से कहा- ये कैसा हीरो है, खड़ूस लग रहाहै। बात नहीं करता है, कहां से लेकर आए हो इसे, कितना अजीब है।

दूसरी तरफ पार्टी के अगले दिन थके हुए शाहरुख, कान में हाथ रखकर काजोल की आवाज रोकने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने पास खड़े लड़के से कहा, ये हीरोइन कितना बोलती है, कोई इसे चुप करवाओ।

बाजीगर के सेट पर ली गई तस्वीर।बाजीगर के सेट पर ली गई तस्वीर।

काजोल काफी देर तक शाहरुख की बुराई करती रहीं और फिर थोड़ी देर बाद उनके पास जाकर कहा- हाय, मेरा नाम काजोल है।

शाहरुख ने सबसे पहला शब्द कहा- क्या तुम कभी चुप नहीं रहतीं।

काजोल ने फिर कहा- नहीं, मैं चुप नहीं रह सकती, ये कभी नहीं होगा।

फिल्म बाजीगर का सीन।फिल्म बाजीगर का सीन।

एक तल्खी से शुरू हुई ये दोस्ती चल निकली और आज दोनों की दोस्ती एक मिसाल है। दोनों ने बाजीगर के अलावा दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, कभी खुशी कभी गम, माय नेम इज खान जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं।

किस्सा- 6

बाजीगर में शिल्पा की मौत के सीन में हंसती रहीं, डायरेक्टर ने लगाई फटकार

बाजीगर के सेट पर एक दिन शिल्पा शेट्टी का डेथ सीन फिल्माया जाना था। सीन के अनुसार, काजोल को बहन शिल्पा की मौत के बाद खूब रोना था। लेकिन जैसे ही सीन की तैयारी हुई, काजोल, शिल्पा के पैरों पर लगी नेल पॉलिश देखकर जोर-जोर से हंसने लगीं। वो बार-बार कह रही थीं कि मरते हुए इतनी नेल पॉलिश कौन लगाता है। काजोल के लगातार हंसने से शूटिंग पर असर पड़ने लगा। डायरेक्टर अब्बास मस्तान उनके पास आए और कहा ये बेहद संजीदा शॉट है, तुम ऐसे हसोगी तो कैरेक्टर में नहीं रह पाओगी। लेकिन काजोल थीं कि चुप होने का नाम ही नहीं ले रही थीं।

उनकी हंसी से डायरेक्टर झुंझला गए और चिल्लाकर कहा- अगर तुम्हारी असली बहन की मौत हो जाती, तब भी क्या तुम ऐसे ही हंसतीं।

ये सुनकर काजोल एक दम शांत हो गईं। कुछ ही देर बाद उन्होंने वो शॉट दिया, जिसे देखकर कोई अंदाजा नहीं लगा सकता कि वो कुछ देर पहले हंस रही थीं।

किस्सा- 7

कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, माय नेम इस खान, हर सेट पर गिरीं, जानिए किस्से गिरने के-

कुछ कुछ होता है के सेट पर गिरने से गई याद्दाश्त

काजोल, शाहरुख खान के साथ फिल्म कुछ कुछ होता है कि शूटिंग कर रही थीं। सीन के अनुसार, उन्हें शाहरुख के साथ साइकिल चलाते हुए उन्हें ताली मारनी थी। जैसे ही एक्शन कहा गया, काजोल की साइकिल का बैलेंस बिगड़ा और वो मुंह के बल सीधे नीचे गिर गईं।

कुछ देर बाद जब उन्हें होश आया तो याद्दाश्त जा चुकी थी। इस समय बेस्ट फ्रेंड शाहरुख और करण उन्हें ये साबित करने में लगे थे कि वो हीरोइन नहीं बल्कि फिल्म की बैकग्राउंड डांसर हैं।

याद्दाश्त जाने के बाद भी काजोल को उस समय उनके बॉयफ्रेंड अजय देवगन याद रहे। वो बार-बार कह रही थीं कोई प्लीज अजय को कॉल करो। उनके कहने पर अजय देवगन को कॉल किया गया। अजय ने कॉल पर उनसे लंबी बात की और उन्हें अच्छे से समझाया। कुछ देर बाद उन्हें सब याद आ गया।

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के सेट पर शाहरुख ने गिराया

फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के एक सीन में शाहरुख खान को काजोल को गोद में उठाकर छोड़ना था। फराह खान चाहती थीं कि एक्सप्रेशन नेचुरल लगें, इसलिए उन्होंने काजोल को इस बारे में नहीं बताया। शाहरुख ने काजोल में उठाया और अचानक बिना बताए छोड़ दिया, जिससे काजोल असल में गिर गईं। सीन में दिखाए गए उनके एक्सप्रेशन नेचुरल थे, जिसके बाद उन्होंने शाहरुख की क्लास ली थी।

इसी फिल्म के सेकेंड हाफ की शूटिंग ऊटी में हुई। एक सीन के अनुसार, काजोल को बारिश में भागना था, लेकिन भागते हुए वो जोर से गिरीं। क्रू मेंबर्स ने उन्हें तुरंत कंबल में लपेट दिया, क्योंकि ठंड काफी ज्यादा थी। टीम ने देखा की कंबल के अंदर काजोल सिसक रही हैं। सब फुसफुसा रहे थे कि काजोल बहुत तेज गिरी हैं, अब शूटिंग कैसे होगी। हालांकि काजोल ने कंबल के अंदर अपने गिरने पर हंस रही थीं।

कभी खुशी कभी गम शूट करते हुए गिरीं

फिल्म कभी खुशी कभी गम के गाने सूरज हुआ मद्धम की शूटिंग के समय भी काजोल सेट पर गिर गई थीं। इस गाने की शूटिंग इजिप्ट में हुई। काजोल को बड़ी चट्टानों पर साड़ी लहराते हुए डांस करना था, लेकिन एक शॉट में बैलेंस बिगड़ने से वो गिर पड़ीं। फिल्म की शूटिंग के दौरान काजोल प्रेग्नेंट थीं, हालांकि रिलीज के बाद उनका मिसकैरेज हो गया था। वो कई दिन अस्पताल में रहीं और ट्रॉमा में काम से ब्रेक ले लिया।

किस्सा- 8

माय नेम इज खान के सेट पर नहीं गिरीं, तो चिंता में पड़ गए शाहरुख-करण

काजोल, करण जौहर और शाहरुख की जिस भी फिल्म में गिरीं, वो हिट हो गई। जब वो माय नेम इज खान की शूटिंग कर रही थीं तो कई दिनों तक नहीं गिरीं। देखकर शाहरुख और करण चिंतित हो गए। वो हर रोज काजोल के गिरने का इंतजार करते। हालांकि शूटिंग पूरी होते-होते काजोल गिर पड़ीं और नतीजतन फिल्म भी हिट ही रही।

किस्सा- 9

अजय देवगन के कॉल को समझ लिया प्रैंक, हड़का कर काटा फोन

काजोल ने करियर की शुरुआत में अजय देवगन के साथ 1995 में पहली फिल्म हलचल की। अजय देवगन को पहली बार देखकर काजोल ने उन्हें बेहद एरोगेंट समझा। दरअसल, पहले दिन अजय सेट में एक किनारे चुपचाप बैठे थे। काजोल ने सेट पर आते ही पूछा कि हीरो कौन है। जवाब मिला- वो जो कौने में बैठा है वही हीरो है। इस पर काजोल ने कहा, कोई और हीरो नहीं मिला क्या। कुछ दिनों तक दोनों ने साथ शूटिंग की लेकिन दोस्ती नहीं हो पाई।

एक दिन काजोल के टेलीफोन में कॉल आया। सामने से शख्स ने कहा- हैलो, मैं अजय देवगन बोल रहा हूं।

काजोल ने कॉल का रूडली जवाब देते हुए कहा- और मैं श्रीदेवी।

शख्स ने फिर कहा- मैं सच में अजय देवगन बोल रहा हूं।

काजोल ने फिर कहा- हां तो मैं भी श्रीदेवी हूं।

ये कहते ही काजोल ने कॉल कट कर दिया। कुछ देर बाद अजय ने काजोल की मां तनुजा के नंबर पर कॉल किया और कहा- आंटी मैं अजय देवगन बोल रहा हूं। मैंने काजोल को कॉल किया, लेकिन वो मान ही नहीं रही कि मैं अजय हूं। बार-बार फोन रख रही है। मैंने आप सभी को बहन की शादी में इनवाइट करने के लिए कॉल किया था।

कुछ दिनों बाद साथ काम करते हुए काजोल और अजय की दोस्ती हो गई। फिल्म हलचल के एक सीन में काजोल को अजय को थप्पड़ मारना था और अजय को उनका हाथ पकड़कर रोकना था। जैसे ही शूटिंग में अजय ने काजोल का हाथ थामा, काजोल को एहसास हो गया कि यही वो शख्स हैं, जिनके साथ उन्हें जिंदगी बितानी है। 1994 में फिल्म गुंडाराज की शूटिंग के समय दोनों नजदीक आए और 3 सालों की डेटिंग के बाद 24 फरवरी 1999 में शादी कर ली।

देखिए अजय-काजोल की शादी की तस्वीरें-

ये शादी अजय देवगन के घर में हुई। दोनों नहीं चाहते थे कि शादी में मीडिया की मौजूदगी रहे, इसलिए दोनों ने शादी की गलत लोकेशन की झूठी जानकारी फैला दी। शादी से पहले काजोल ने शर्त रखी थी कि वो 2 महीने के लिए हनीमून पर जाएंगी और वर्ल्ड टूर करेंगी। लेकिन ऑस्ट्रेलिया, LA होते हुए जब वो 40वें दिन ग्रीस पहुंचे, तो अजय की तबीयत इतनी बिगड़ गई कि उन्हें लौटना पड़ा। इस शादी से कपल को दो बच्चे नीसा और युग हैं।

किस्सा- 10

मणिरत्नम ने दिल से ऑफर करने के लिए कॉल किया, डांट लगाकर रखा काटा कॉल

काजोल हमेशा से मणिरत्नम के साथ काम करना चाहती थीं। शाहरुख खान अक्सर काजोल के साथ कॉल कर प्रैंक किया करते थे। काजोल फिल्म दुश्मन की शूटिंग कर रही थीं कि तभी एक दिन सेट पर उनके नंबर पर मणिरत्नम का कॉल आया।

दुश्मन के सेट की तस्वीर, जब काजोल मणिरत्नम से बात कर रही थीं।दुश्मन के सेट की तस्वीर, जब काजोल मणिरत्नम से बात कर रही थीं।

कॉल में कहा गया- हैलो मैं मणिरत्नम बोल रहा हूं।

काजोल को लगा शाहरुख मजे ले रहे हैं। काजोल ने जवाब दिया- और मैं टॉम क्रूज बोल रही हूं। शाहरुख मुझे पता है तुम ही हो, इस बार मैं बेवकूफ नहीं बनूंगी।

मणिरत्नम ने फिर कहा- नहीं, मैं मणिरत्नम ही बोल रहा हूं।

काजोल ने फिर कहा- नहीं मुझे पता है तुम शाहरुख हो। मैं शूटिंग कर रही हूं, अभी बात नहीं कर सकती बाय।

काजोल ने कॉल कट कर दिया। इसके बाद मणिरत्नम ने सीधे शाहरुख को कॉल कर पूरी बात बताई, क्योंकि शाहरुख की दिल से में कास्टिंग हो चुकी थी।

शाहरुख ने तुरंत काजोल को कॉल कर डांट लगाई और कहा- बेवकूफ, वो असल में मणिरत्नम थे।

बता दें कि बाद में काजोल ने कॉल पर बात कर सफाई दी। उन्हें फिल्म ऑफर हुई थी, लेकिन कुछ कुछ होता है की शूटिंग में व्यस्त होने की वजह से उन्होंने फिल्म ठुकरा दी। वो करण को पहले ही डेट्स दे चुकी थीं। करण जानते थे कि काजोल हमेशा से मणिरत्नम की फिल्म करना चाहती थीं। जब उन्हें ऑफर का पता चला को उन्होंने काजोल से कहा कि अगर वो चाहें तो पहले दिल से कर सकती हैं वो कुछ कुछ होता है कि डेट्स बढ़ा देंगे। लेकिन कमिटमेंट की पक्की काजोल ने फिल्म ठुकरा दी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • भूमि पेडनेकर पर पूर्व एक्टिंग टीचर का आरोप: श्रुति देसाई बोलीं- फिल्म स्कूल में टीचरों के साथ करती थीं असम्मानजनक व्यवहार

    श्रुति देसाई बोलीं- फिल्म स्कूल में टीचरों के साथ करती थीं असम्मानजनक व्यवहार|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:39Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • 1 लाख रुपए लेने के दावे पर भड़कीं उर्फी जावेद: इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी को लेकर कहा- इसने मुझे ट्रांसजेंडर कहा था

    इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी को लेकर कहा- इसने मुझे ट्रांसजेंडर कहा था|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar1:14Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • प्रियंका चोपड़ा ने बेटी को सिखाए दुर्गा सप्तशती के मंत्र: वीडियो में मालती भी साथ में बोलती नजर आईं; एक्ट्रेस ने बताईं अपनी दो पर्सनैलिटी

    वीडियो में मालती भी साथ में बोलती नजर आईं; एक्ट्रेस ने बताईं अपनी दो पर्सनैलिटी|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:50Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

संस्कृत बोर्ड के प्रदेश टॉपर पर जालसाजी का केस:नाम और जन्मतिथि बदलने का आरोप, 89.36 प्रतिशत अंक मिले

Hindi News Local Uttar pradesh Pratapgarh Pratapgarh Sanskrit Board Topper Fraud Case | Rajneesh Yadav Case संस्कृत बोर्ड के प्रदेश टॉपर पर जालसाजी का केस:नाम और जन्मतिथि बदलने का आरोप,…

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा बोले:विपक्ष के झूठ के गुब्बारे फोडे़ंगे युवा, Gen Z पर कहा- गलती उनकी नहीं परिवार और संस्कारो की कमी

Hindi News Local Uttar pradesh Kanpur Kanpur BJYM Chief Rohit Mishra Statement On Gen Z & Politics | BJP भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा बोले:विपक्ष के झूठ के गुब्बारे फोडे़ंगे…

You Missed

संस्कृत बोर्ड के प्रदेश टॉपर पर जालसाजी का केस:नाम और जन्मतिथि बदलने का आरोप, 89.36 प्रतिशत अंक मिले

  • By dp
  • August 5, 2026
  • 0 views
संस्कृत बोर्ड के प्रदेश टॉपर पर जालसाजी का केस:नाम और जन्मतिथि बदलने का आरोप, 89.36 प्रतिशत अंक मिले

Jeremy Moss wins Democratic primary for Michigan 11th District: Reports

  • By dp
  • August 5, 2026
  • 4 views
Jeremy Moss wins Democratic primary for Michigan 11th District: Reports

काजोल@52, पिता चाहते थे नाम हो मर्सिडीज:हीरोइन बनने से पहले अक्षय पर था क्रश, पहली मुलाकात में शाहरुख ने की बेइज्जती, गिरने से याददाश्त गई

  • By dp
  • August 5, 2026
  • 2 views
काजोल@52, पिता चाहते थे नाम हो मर्सिडीज:हीरोइन बनने से पहले अक्षय पर था क्रश, पहली मुलाकात में शाहरुख ने की बेइज्जती, गिरने से याददाश्त गई

Former Atlanta Dream star Brittney Griner files for divorce, court records show

  • By dp
  • August 5, 2026
  • 3 views
Former Atlanta Dream star Brittney Griner files for divorce, court records show

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा बोले:विपक्ष के झूठ के गुब्बारे फोडे़ंगे युवा, Gen Z पर कहा- गलती उनकी नहीं परिवार और संस्कारो की कमी

  • By dp
  • August 5, 2026
  • 3 views
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा बोले:विपक्ष के झूठ के गुब्बारे फोडे़ंगे युवा, Gen Z पर कहा- गलती उनकी नहीं परिवार और संस्कारो की कमी

St. Louis Cardinals vs New York Yankees Game Discussion Tuesday

  • By dp
  • August 5, 2026
  • 3 views
St. Louis Cardinals vs New York Yankees Game Discussion Tuesday