बंगला टूटने की खबरों के बीच दुर्गा पंडाल पहुंचीं काजोल:मां तनुजा, बहन तनिषा और बच्चों के साथ दिखीं; जया-श्वेता बच्चन भी आईं नजर

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Kajol Visits Durga Puja Pandal With Family In Mumbai | Photos

बंगला टूटने की खबरों के बीच दुर्गा पंडाल पहुंचीं काजोल:मां तनुजा, बहन तनिषा और बच्चों के साथ दिखीं; जया-श्वेता बच्चन भी आईं नजर1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अजय देवगन और काजोल के जुहू स्थित बंगले के एक हिस्से में BMC की कार्रवाई की खबरों के बीच काजोल परिवार के साथ मुंबई के नॉर्थ बॉम्बे सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचीं। उनके साथ मां तनुजा, बहन तनिषा मुखर्जी, चचेरे भाई अयान मुखर्जी, बेटे युग देवगन और बेटी न्यासा देवगन भी नजर आए। जया बच्चन, श्वेता बच्चन और सुमोना चक्रवर्ती ने भी पंडाल पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन किए।

परिवार के साथ दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचीं काजोल

काजोल हर साल दुर्गा पूजा के दौरान मुंबई के नॉर्थ बॉम्बे सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में नजर आती हैं। इस बार भी वह परिवार के साथ मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं। मां तनुजा और बहन तनिषा मुखर्जी भी उनके साथ मौजूद रहीं। चचेरे भाई अयान मुखर्जी, बेटे युग और बेटी न्यासा देवगन ने भी पूजा में हिस्सा लिया।

पंडाल में काजोल परिवार के साथ नजर आईं। एक ही जगह परिवार के कई सदस्यों की मौजूदगी ने लोगों का ध्यान खींचा। काजोल लंबे समय से दुर्गा पूजा उत्सव से जुड़ी रही हैं और इस दौरान परिवार भी अक्सर उनके साथ दिखाई देता है।

जया बच्चन, श्वेता बच्चन और सुमोना चक्रवर्ती भी पहुंचीं

इस बार नॉर्थ बॉम्बे सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में बच्चन परिवार से जया बच्चन और श्वेता बच्चन पहुंचीं। सुमोना चक्रवर्ती समेत मनोरंजन जगत की कई हस्तियों ने भी मां दुर्गा के दर्शन किए। मुंबई के इस दुर्गा पूजा उत्सव में हर साल फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे शामिल होते हैं। इस बार भी फिल्मी हस्तियों की मौजूदगी से पूजा पंडाल चर्चा में रहा।

देखें तस्वीरें…

बंगले में तोड़फोड़ की खबरों के बीच दुर्गा पंडाल पहुंचीं काजोल।बंगले में तोड़फोड़ की खबरों के बीच दुर्गा पंडाल पहुंचीं काजोल।काजोल की बहन तनिषा भी नजर आईं।काजोल की बहन तनिषा भी नजर आईं।अयान मुखर्जी शिल्पा शिरोडकर के साथ दुर्गा पंडाल पहुंचे।अयान मुखर्जी शिल्पा शिरोडकर के साथ दुर्गा पंडाल पहुंचे।काजोल की बेटी न्यासा और बेटे युग भी नजर आए।काजोल की बेटी न्यासा और बेटे युग भी नजर आए।जया बच्चन बेटी श्वेता के साथ पहुंचीं।जया बच्चन बेटी श्वेता के साथ पहुंचीं।सुमोना चक्रवर्ती भी दुर्गा पंडाल पहुंचीं।सुमोना चक्रवर्ती भी दुर्गा पंडाल पहुंचीं।

अजय देवगन के जुहू बंगले पर BMC की कार्रवाई की खबर

काजोल की दुर्गा पूजा में मौजूदगी ऐसे समय में सामने आई है, जब अजय देवगन के जुहू स्थित बंगले के एक हिस्से में BMC की तोड़फोड़ की खबरें चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने बंगले के कथित अनधिकृत निर्माण के कुछ हिस्सों पर कार्रवाई की है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बंगले में आंतरिक बदलाव, पार्टिशन वॉल बनाने और खिड़कियों में बदलाव को लेकर अनधिकृत निर्माण की शिकायतें थीं। इसी मामले में BMC ने 10 सितंबर 2026 को मुंबई महानगरपालिका अधिनियम की धारा 354A के तहत नोटिस जारी किया था। इसमें निर्माण कार्य रोकने और संबंधित दस्तावेज व अनुमतियां पेश करने के निर्देश दिए गए थे।

हालांकि, अजय देवगन की PR टीम के प्रतिनिधि पराग देसाई ने कार्रवाई से जुड़ी खबरों को गलत बताया है। उनका कहना है कि अजय देवगन के बंगले में BMC की टीम नहीं आई। ये खबरें पूरी तरह से बेबुनियाद हैं। जिस प्रॉपर्टी को लेकर खबरें आ रही हैं, वह अजय की है और उनके घर से थोड़ी ही दूर है। अजय ने उसे किराए पर दिया हुआ है। संभव है कि बीएमसी को उस प्रॉपर्टी में कुछ अनियमितताएं मिली हों, जिसके चलते कार्रवाई हुई हो।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    प्रकाश राज बोले- सरकार बदलेंगे, लेकिन लोकतांत्रिक तरीके से:कहा- हम बांग्लादेश या नेपाल नहीं हैं, तिरंगा मार्च से पहले हिरासत पर उठाए सवाल

    Hindi News Entertainment Bollywood Prakash Raj Statement: India Not Bangladesh Nepal | Tiranga March Protest प्रकाश राज बोले- सरकार बदलेंगे, लेकिन लोकतांत्रिक तरीके से:कहा- हम बांग्लादेश या नेपाल नहीं हैं,…

    हाथरस में शिक्षक-स्नातक MLC चुनाव का प्रशिक्षण:डीएम ने अधिकारियों को दिए पारदर्शी चुनाव कराने के निर्देश, 23 अक्टूबर को मतदान

    Hindi News Local Uttar pradesh Hathras Hathras Vidhan Parishad Election | DM Satya Prakash Patel Training हाथरस में शिक्षक-स्नातक MLC चुनाव का प्रशिक्षण:डीएम ने अधिकारियों को दिए पारदर्शी चुनाव कराने…

    You Missed

    Horror Comedy Film ‘Remain Calm’ Stars Pauly Shore, Nick Swardson, Doug Jones – Trailer and Release Date – Movie Vine

    • By dp
    • October 17, 2026
    • 0 views
    Horror Comedy Film ‘Remain Calm’ Stars Pauly Shore, Nick Swardson, Doug Jones – Trailer and Release Date – Movie Vine

    प्रकाश राज बोले- सरकार बदलेंगे, लेकिन लोकतांत्रिक तरीके से:कहा- हम बांग्लादेश या नेपाल नहीं हैं, तिरंगा मार्च से पहले हिरासत पर उठाए सवाल

    • By dp
    • October 17, 2026
    • 0 views
    प्रकाश राज बोले- सरकार बदलेंगे, लेकिन लोकतांत्रिक तरीके से:कहा- हम बांग्लादेश या नेपाल नहीं हैं, तिरंगा मार्च से पहले हिरासत पर उठाए सवाल

    Middlesbrough v Cardiff City: Championship stats & head-to-head

    • By dp
    • October 17, 2026
    • 2 views
    Middlesbrough v Cardiff City: Championship stats & head-to-head

    बंगला टूटने की खबरों के बीच दुर्गा पंडाल पहुंचीं काजोल:मां तनुजा, बहन तनिषा और बच्चों के साथ दिखीं; जया-श्वेता बच्चन भी आईं नजर

    • By dp
    • October 17, 2026
    • 2 views
    बंगला टूटने की खबरों के बीच दुर्गा पंडाल पहुंचीं काजोल:मां तनुजा, बहन तनिषा और बच्चों के साथ दिखीं; जया-श्वेता बच्चन भी आईं नजर

    Everton vs Chelsea: Premier League preview, team news, stats & head-to-head

    • By dp
    • October 17, 2026
    • 4 views

    • 3 views
    हाथरस में शिक्षक-स्नातक MLC चुनाव का प्रशिक्षण:डीएम ने अधिकारियों को दिए पारदर्शी चुनाव कराने के निर्देश, 23 अक्टूबर को मतदान