कंगना रनोट-बाबा रामदेव की सुलह की इनसाइड स्टोरी:तोहफे-मिठाई लेकर घर पहुंचे प्रवक्ता, कॉल पर हुई बातचीत; बयानबाजी से बचने पर सहमति जताई

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Kangana Ranaut Baba Ramdev Patchup | Delhi Meeting Controversy Ends

कंगना रनोट-बाबा रामदेव की सुलह की इनसाइड स्टोरी:तोहफे-मिठाई लेकर घर पहुंचे प्रवक्ता, कॉल पर हुई बातचीत; बयानबाजी से बचने पर सहमति जताई18 घंटे पहलेलेखक: अमित कर्ण

  • कॉपी लिंक

बाबा रामदेव और कंगना के बीच जेन जी को गटरछाप कहने पर विवाद हुआ था। - Dainik Bhaskarबाबा रामदेव और कंगना के बीच जेन जी को गटरछाप कहने पर विवाद हुआ था।

योगगुरु बाबा रामदेव और बीजेपी सांसद-एक्ट्रेस कंगना रनौत के बीच पिछले दिनों से चल रहा विवाद अब खत्म हो गया है। रक्षाबंधन के मौके पर दोनों के बीच पैचअप की पूरी कवायद दिल्ली के 14 जनपथ स्थित कंगना रनौत के आवास पर हुई। बाबा रामदेव की ओर से उनके प्रवक्ता एस.के. तिजारावाला गिफ्ट लेकर कंगना के घर पहुंचे। दोनों ने बात कर सहमति जताई है कि वह सार्वजनिक तौर पर एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी नहीं करेंगे। कंगना ने सुलह के बाद अब बाबा रामदेव को राखी भी भिजवाई है।

कंगना से मुलाकात के बाद बाबा रामदेव और कंगना की फोन पर भी बात कराई गई। कंगना के करीबी और उनके राजनीतिक सलाहकार मयंक मधुर के मुताबिक, इस बातचीत के साथ दोनों के बीच चल रही नाराजगी और सार्वजनिक बयानबाजी को खत्म करने पर सहमति बन गई है।

मयंक के अनुसार, मुलाकात के बाद सुलह की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया और बाबा रामदेव तथा कंगना रनौत की फोन पर बातचीत कराई गई। दोनों के बीच पिछले कुछ दिनों में जो भी मतभेद पैदा हुए थे, उन पर बात हुई।

इस पूरे घटनाक्रम में कंगना के सलाहकार मयंक मधुर की पहल भी अहम रही। दोनों पक्षों के बीच बातचीत की जमीन तैयार करने और विवाद को खत्म करने की दिशा में पहल करने के बाद रक्षाबंधन के मौके पर यह मुलाकात संभव हो सकी।

14 जनपथ पर हुई यह मुलाकात इसलिए भी अहम है क्योंकि बाबा रामदेव और कंगना रनौत के बीच विवाद पिछले दिनों सार्वजनिक तौर पर काफी चर्चा में रहा था। दोनों की टिप्पणियों और उसके बाद हुई बयानबाजी ने मामले को लगातार सुर्खियों में बनाए रखा। सोशल मीडिया पर भी दोनों के समर्थकों के बीच इसे लेकर बहस होती रही। ऐसे में अब रक्षाबंधन के मौके पर विवाद खत्म करने की पहल को एक प्रतीकात्मक संदेश के तौर पर भी देखा जा रहा है।

कंगना ने कहा- भूल चूक माफ, ईश्वर लंबी आयु दे

बाबा रामदेव की ओर से उपहार और मिठाई मिलने के बाद कंगना रनोट ने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से लिखा, ‘त्योहार का दिन होता है सब भूल-चूक माफ करने के लिए। मेरे भाई बाबा रामदेव जी ने बहुत अच्छी बात कही कि विवाद नहीं, संवाद होना चाहिए। आज रक्षाबंधन के दिन मैं उनकी मिठाई और बड़े भाई का प्रेम, दोनों स्वीकार करती हूं। बहुत धन्यवाद। ईश्वर आपको लंबी आयु दे।’

कंगना रनोट ने बाबा रामदेव को भेजी राखी

सुलह होने के बाद कंगना रनोट ने बाबा रामदेव को राखी भेजी। उन्होंने अपनी कार्यकर्ता से वह राखी बंधवाई है।

क्या था कंगना रनोट और रामदेव बाबा का पूरा विवाद?

कंगना रनोट ने जेन-जी प्रोटेस्टर्स को गटरछाप कहा था। टीवी 9 भारतवर्ष के साथ बातचीत में बाबा रामदेव ने कंगना के बयान पर कहा था, “उनका क्वालिफिकेशन क्या है? उनका बचपन कैसा रहा है? उनकी जवानी कैसी रही है? उनके पहले के कारनामे कैसे रहे हैं? मैं ऐसे लोगों के बारे में बात नहीं करना चाहता। ऐसे किसी भी देश के युवा को, जेन Z को गटर-पटर बोलना, ये बिगड़े हुए दिमाग की निशानी है। गलत बात है। इसके ऊपर जो है, उनके पार्टी के लोगों को संज्ञान लेना चाहिए।”

इस पर कंगना ने सोशल मीडिया पर लिखा, “बाबा जी, मेरी जवानी या बेडरूम के बारे में डे-ड्रीम मत कीजिए। कोई सिर्फ अफवाहों और गॉसिप के आधार पर ही ऐसा सोच सकता है। कम से कम मुझे कभी सुप्रीम कोर्ट से झूठे या फर्जी मेडिकल दावों को लेकर फटकार नहीं लगी। इसलिए मुझे चरित्र का पाठ मत पढ़ाइए। आपका चरित्र जैसा भी है, मेरा उससे कहीं बेहतर है। यहां कोई फ्रॉड नहीं मिला है।”

विवाद लगभग खत्म हो चुका था, लेकिन कंगना ने डीडी न्यूज के इंटरव्यू में फिर बाबा रामदेव पर बयान दिया। उन्होंने कहा है, ‘बाबा रामदेव मुझसे पहले ही नाराज चल रहे हैं। अभी उनसे पूछा गया कि कंगना ने प्रोटेस्टर्स को गटरछाप कहा है, तो उन्होंने कहा, उसका बचपन देखा है क्या था, उसकी जवानी देखी है क्या थी। क्या बाबा रामदेव मेरे बेडरूम में चमगादड़ बनकर लटका हुआ था, उसने देखा है क्या था। क्या देखा। मुझे समझ नहीं आ रहा, ऐसा क्या देखा। बताना चाहिए था न कि क्या देखा।’

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    भरथना गैस सिलेंडर हादसे में दूसरी महिला की भी मौत:इटावा में देवरानी के बाद जेठानी ने तोड़ा दम, एक घायल का इलाज जारी

    Hindi News Local Uttar pradesh Etawah Bharthana Gas Cylinder Accident | Second Woman Dies In Etawah भरथना गैस सिलेंडर हादसे में दूसरी महिला की भी मौत:इटावा में देवरानी के बाद…

    2000 में लंदन से शुरू हुआ आईफा:अब 2028 में हॉलीवुड तक पहुंचेगा; आंद्रे टिमिन्स ने खोले सलमान, शाहरुख और अमिताभ से जुड़े राज

    Hindi News Entertainment Bollywood IIFA 2028 Hollywood Expansion | Andre Timmins Reveals Salman Shahrukh Secrets भास्कर इंटरव्यू2000 में लंदन से शुरू हुआ आईफा:अब 2028 में हॉलीवुड तक पहुंचेगा; आंद्रे टिमिन्स…

    You Missed

    What Alex Nedeljkovic said about Yaroslav Askarov starting most Sharks games (so far)

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 3 views
    What Alex Nedeljkovic said about Yaroslav Askarov starting most Sharks games (so far)

    भरथना गैस सिलेंडर हादसे में दूसरी महिला की भी मौत:इटावा में देवरानी के बाद जेठानी ने तोड़ा दम, एक घायल का इलाज जारी

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 3 views
    भरथना गैस सिलेंडर हादसे में दूसरी महिला की भी मौत:इटावा में देवरानी के बाद जेठानी ने तोड़ा दम, एक घायल का इलाज जारी

    Nathan MacKinnon bloodied in fight with Stars’ Roope Hintz, his second of the season

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 5 views
    Nathan MacKinnon bloodied in fight with Stars’ Roope Hintz, his second of the season

    2000 में लंदन से शुरू हुआ आईफा:अब 2028 में हॉलीवुड तक पहुंचेगा; आंद्रे टिमिन्स ने खोले सलमान, शाहरुख और अमिताभ से जुड़े राज

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 5 views
    2000 में लंदन से शुरू हुआ आईफा:अब 2028 में हॉलीवुड तक पहुंचेगा; आंद्रे टिमिन्स ने खोले सलमान, शाहरुख और अमिताभ से जुड़े राज

    Angela Bassett and the “Wildwood” team discuss that high-flying chase sequence (exclusive) – AOL

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 9 views
    Angela Bassett and the “Wildwood” team discuss that high-flying chase sequence (exclusive) – AOL

    यूपी में कल से फिर बदलेगा मौसम, बारिश का अलर्ट:लखनऊ में अभी भी 40 हजार से ज्यादा घर पानी से घिरे, सीतापुर, गोंडा में भी बढ़ने लगा जलस्तर

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 7 views
    यूपी में कल से फिर बदलेगा मौसम, बारिश का अलर्ट:लखनऊ में अभी भी 40 हजार से ज्यादा घर पानी से घिरे, सीतापुर, गोंडा में भी बढ़ने लगा जलस्तर