रोबोट पर लड़की से गलत हरकत करने का आरोप:कंगना रनोट बोलीं- जब बिना डरे AI से अपराध होंगे, तब इस दुनिया का क्या होगा?

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Germany Robot Assault Case | Kangana Ranaut Statement On AI Crimes

रोबोट पर लड़की से गलत हरकत करने का आरोप:कंगना रनोट बोलीं- जब बिना डरे AI से अपराध होंगे, तब इस दुनिया का क्या होगा?9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनोट ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े अपराधों पर चिंता जताई। मंगलवार को उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक खबर शेयर की। इसमें जर्मनी में एक रोबोट पर लड़की के साथ गलत हरकत करने का आरोप लगाया गया था।

इस खबर के साथ कंगना ने लिखा, ‘अभी AI पूरी तरह से विकसित भी नहीं हुआ है और इससे जुड़े अपराध शुरू भी हो चुके हैं। ज्यादातर अपराध इसलिए नहीं होते क्योंकि अपराधी या तो खुद पकड़े जाने से डरते हैं, या फिर वे उसे अंजाम नहीं दे पाते।’

उन्होंने आगे लिखा, ‘लेकिन जरा सोचिए, जब अपराधियों के सामने ये रुकावटें रहेंगी ही नहीं, तब दुनिया कैसी होगी? खासतौर पर कमजोर और लाचार लोगों का क्या होगा?’

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, जर्मनी के कोलोन शहर में 16 साल की लड़की के साथ गलत हरकत करने के आरोप में पुलिस ने एक रोबोट जब्त किया है।

आरोप है कि रोबोट ने लड़की के पीछे से आकर उसके शरीर को गलत तरीके से छुआ और उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। घटना के समय लड़की अपने दोस्तों के साथ एक फास्ट फूड रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी थी। बताया गया है कि इस घटना को सोशल मीडिया पर लाइव स्ट्रीम भी किया गया था।

यह घटना रविवार को कोलोन की व्यस्त सड़क होहेनजोलर्नरिंग पर हुई। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 1.2 मीटर लंबा लाल और सुनहरे रंग का रोबोट अचानक लड़की के पीछे पहुंचा। इसके बाद उसने लड़की के कूल्हों को छुआ और उसके शरीर से सटकर अश्लील हरकतें कीं।

इस मामले में रोबोट के 16 साल के मालिक और उसके 19 साल के साथी पर घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग करने और लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान कमेंट्री करने का शक है। रोबोट का मालिक वेगबर्ग का रहने वाला बताया गया है।

रोबोट का मालिक पश्चिमी जर्मनी के वेगबर्ग का रहने वाला बताया गया है।रोबोट का मालिक पश्चिमी जर्मनी के वेगबर्ग का रहने वाला बताया गया है।

कार की डिक्की में छिपाया था रोबोट

घटना की सूचना मिलने के बाद कोलोन पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस को संदिग्ध मैग्नसश्ट्रासे और होहेनजोलर्नरिंग के चौराहे के पास मिले। अधिकारियों के मुताबिक, रोबोट को एक वोक्सवैगन कार की डिक्की में छिपाकर रखा गया था। पुलिस के पहुंचने से पहले उसके मालिक ने उसे कार में रख दिया था।

पुलिस ने रोबोट के साथ दोनों संदिग्धों के दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। इन मोबाइल फोन की जांच की जाएगी, ताकि घटना की रिकॉर्डिंग और सोशल मीडिया पर लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी मिल सके।

रोबोट को कौन चला रहा था, इसकी जांच जारी

कोलोन पुलिस इस मामले में यौन उत्पीड़न की आशंका के तहत जांच कर रही है। जांचकर्ता यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि घटना के समय रोबोट कैसे काम कर रहा था और क्या कोई व्यक्ति दूर से उसकी गतिविधियों को नियंत्रित कर रहा था।

पुलिस यह भी पता लगा रही है कि दोनों संदिग्धों की इस घटना में क्या भूमिका थी। फिलहाल रोबोट की गतिविधियों, उसे नियंत्रित करने के तरीके और घटना की रिकॉर्डिंग से जुड़े सभी पहलुओं की जांच जारी है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    आगरा-मथुरा रेलखंड पर 5 घंटे ठप रहा यातायात:मेमू ट्रेन का कोच पटरी से उतरा, 5 ट्रेनें प्रभावित; एक गाड़ी की गई निरस्त

    Hindi News Local Uttar pradesh Agra Agra Train Services Disrupted After Idgah Bandikui MEMU Derailment | Rail News आगरा-मथुरा रेलखंड पर 5 घंटे ठप रहा यातायात:मेमू ट्रेन का कोच पटरी…

    गीडा के उद्यमियों को जल्द मिलेगा रास्ता:उद्योग बंधु की बैठक में बताई गई प्रगति; बड़ी गाड़ियों के लिए बनेगी पार्किंग

    Hindi News Local Uttar pradesh Gorakhpur GIDA Gorakhpur Udyog Bandhu Meeting | New Parking Facility Plans गीडा के उद्यमियों को जल्द मिलेगा रास्ता:उद्योग बंधु की बैठक में बताई गई प्रगति;…

    You Missed

    Wrexham v West Bromwich Albion: Championship stats & head-to-head

    • By dp
    • October 13, 2026
    • 1 views
    Wrexham v West Bromwich Albion: Championship stats & head-to-head

    रोबोट पर लड़की से गलत हरकत करने का आरोप:कंगना रनोट बोलीं- जब बिना डरे AI से अपराध होंगे, तब इस दुनिया का क्या होगा?

    • By dp
    • October 13, 2026
    • 2 views
    रोबोट पर लड़की से गलत हरकत करने का आरोप:कंगना रनोट बोलीं- जब बिना डरे AI से अपराध होंगे, तब इस दुनिया का क्या होगा?

    ‘We have to give everything’ – Milos Kerkez on LASK, Barcola relationship, Iraola and more – Liverpool FC

    • By dp
    • October 13, 2026
    • 4 views
    ‘We have to give everything’ – Milos Kerkez on LASK, Barcola relationship, Iraola and more – Liverpool FC

    आगरा-मथुरा रेलखंड पर 5 घंटे ठप रहा यातायात:मेमू ट्रेन का कोच पटरी से उतरा, 5 ट्रेनें प्रभावित; एक गाड़ी की गई निरस्त

    • By dp
    • October 13, 2026
    • 4 views
    आगरा-मथुरा रेलखंड पर 5 घंटे ठप रहा यातायात:मेमू ट्रेन का कोच पटरी से उतरा, 5 ट्रेनें प्रभावित; एक गाड़ी की गई निरस्त

    Six Flags cierra temporalmente algunas montañas rusas en EE.UU. tras muerte de un hombre que cayó de una atracción en Georgia | CNN

    • By dp
    • October 13, 2026
    • 5 views

    • 6 views
    गीडा के उद्यमियों को जल्द मिलेगा रास्ता:उद्योग बंधु की बैठक में बताई गई प्रगति; बड़ी गाड़ियों के लिए बनेगी पार्किंग