तृषा के सपोर्ट में आईं कंगना रनोट:बोलीं- रिश्ते दोनों पक्षों के होते हैं, फिर भी चरित्र हनन के लिए महिला को निशाना बनाया जाता है

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Kangana Ranaut Supports Trisha Krishnan | Tamil Nadu Controversy

तृषा के सपोर्ट में आईं कंगना रनोट:बोलीं- रिश्ते दोनों पक्षों के होते हैं, फिर भी चरित्र हनन के लिए महिला को निशाना बनाया जाता है11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अभिनेत्री तृषा कृष्णन  और कंगना रनोट  ने अब तक किसी भी फिल्म में एक साथ काम नहीं किया है।  - Dainik Bhaskarअभिनेत्री तृषा कृष्णन और कंगना रनोट ने अब तक किसी भी फिल्म में एक साथ काम नहीं किया है।

एक्टर और BJP सांसद कंगना रनोट ने तमिल एक्ट्रेस तृषा कृष्णन का समर्थन करते हुए कहा कि रिश्ते दोनों पक्षों के बीच हों, फिर भी गाली और चरित्र पर सवाल हमेशा महिला पर उठाए जाते हैं। हालांकि, कंगना ने तृषा का नाम नहीं लिया।

कंगना ने यह बात तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय से जुड़ी लिंक-अप अफवाहों और तृषा पर की गई टिप्पणियों के विवाद के बीच कही। कल ही विजय ने महिलाओं पर डबल मीनिंग वाले कमेंट्स करने वालों को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी थी।

कंगना ने कुल्लू में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “आपने तमिलनाडु में जो हुआ, वह देखा है। वहां एक बहुत सम्मानित कलाकार और एक्ट्रेस और जो भी उनके संबंध हैं, जिस तरह भी वो दोनों ही पक्ष के होते हैं, लेकिन गाली-गलौज के लिए और चरित्र हनन के लिए हमेशा महिला को ही टारगेट किया जाता है। महिलाओं की कैरेक्टर लिंचिंग कब रुकेगी?

कंगना ने हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से BJP सांसद के तौर पर कुल्लू में डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट कोऑर्डिनेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी (DISHA) की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद पत्रकारों से बात की।कंगना ने हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से BJP सांसद के तौर पर कुल्लू में डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट कोऑर्डिनेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी (DISHA) की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद पत्रकारों से बात की।

उन्होंने आगे कहा कि कामकाजी और सफल महिलाओं को बदनाम करने का यह तरीका सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है। कंगना के मुताबिक, दुनियाभर में कामकाजी महिलाओं, सफल महिलाओं, एक्ट्रेस, राजनेताओं और सत्ता व अधिकार वाले पदों पर बैठी महिलाओं के चरित्र को निशाना बनाकर उन्हें नीचे गिराने की कोशिश की जाती है।

उदयनिधि स्टालिन के बयान से भी जुड़ा विवाद

कंगना का यह बयान उस विवाद के कुछ हफ्ते बाद आया है, जिसमें उदयनिधि स्टालिन की टिप्पणियों को लेकर मामला गरमाया था। उन्होंने तंजावुर में एक राजनीतिक सभा के दौरान यह टिप्पणी की थी।

दरअसल, उदयनिधि स्टालिन ने यह कथित डबल-मीनिंग टिप्पणी 3 अगस्त को तंजावुर में कावेरी जल विवाद को लेकर आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान की थी। इसी दौरान भीड़ में “तृषा, तृषा” के नारे लगे। आरोप है कि इस पर उदयनिधि ने कहा था, “पानी कहीं और पहुंचे या न पहुंचे, वहां जरूर पहुंचना चाहिए।” बाद में सफाई दी कि उनका इशारा कावेरी के पानी की ओर था।

चेन्नई पुलिस ने 4 अगस्त को उदयनिधि स्टालिन को हिरासत में लिया था।चेन्नई पुलिस ने 4 अगस्त को उदयनिधि स्टालिन को हिरासत में लिया था।

इसके बाद 4 अगस्त को उदयनिधि से पुलिस ने 8 घंटे तक पूछताछ की, जिसके बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। बाहर आकर उन्होंने कहा कि विजय की पुलिस ने मेरे साथ आतंकवादी जैसा सुलूक किया। मैंने किसी महिला का अपमान करने की कोशिश नहीं की।

वहीं, तमिलनाडु के सीएम विजय ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा उनकी सरकार की प्राथमिकता है। महिलाओं के खिलाफ किसी भी तरह की अभद्र भाषा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विजय का यह बयान नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन की एक्ट्रेस तृषा को लेकर की गई डबल मीनिंग टिप्पणी के विवाद के बीच आया है। पुलिस ने 4 अगस्त को उदयनिधि स्टालिन को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। मद्रास हाईकोर्ट के आदेश के बाद उन्हें उसी दिन रिहा कर दिया गया था।

विजय ने कहा- कानून-व्यवस्था बनाए रखना जरूरी

विजय ने कहा कि विकास के लिए कानून-व्यवस्था बनाए रखना जरूरी है। पुलिस का काम सिर्फ आरोपियों को गिरफ्तार करना नहीं, बल्कि राज्य के विकास की नींव मजबूत करना भी है।

उन्होंने आगे कहा कि जो लोग कानून का पालन करते हैं, उनके लिए पुलिस दोस्त है और जो कानून नहीं मानते, उनके लिए पुलिस दुश्मन है। राजनीतिक नेताओं और अधिकारियों को पुलिस के काम में दखल नहीं देना चाहिए।

विजय और तृषा ने साथ-साथ 5 फिल्में कीं

4 मई को तमिलनाडु विधानसभा के रिजल्ट आए थे। TVK ने 234 में से 108 सीटें जीती थीं। उस दिन तृषा का बर्थडे था। रिजल्ट आने से पहले वो तिरुमाला मंदिर पहुंचीं, दर्शन किए और फिर विजय के घर पहुंचीं।

विजय और तृषा की केमिस्ट्री काफी चर्चा में रही है। दोनों करीब 5 फिल्मों में साथ नजर आए हैं, जिनमें से 2023 में रिलीज सुपरहिट फिल्म लियो भी शामिल है। यह वही वक्त था जब विजय की पत्नी संगीता सोर्नालिंगम तलाक के लिए कोर्ट में लड़ाई लड़ रही थीं। हालांकि, उन्होंने केस वापस ले लिया है।

4 मई को विजय के घर पहुंची थीं तृषा।4 मई को विजय के घर पहुंची थीं तृषा।तृषा, विजय के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल हुईं थीं।तृषा, विजय के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल हुईं थीं।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    मीका सिंह फिर उत्तराखंड के मंत्री पर भड़के:बोले-भाई की बेइज्जती करने वाले को माफ नहीं करूंगा; सुनंदा शर्मा भी कैंसिल कर चुकी थीं शो

    Hindi News Local Uttarakhand Dehradun Mika Singh Controversy | Daler Mehndi Insult In Dehradun Minister Row मीका सिंह फिर उत्तराखंड के मंत्री पर भड़के:बोले-भाई की बेइज्जती करने वाले को माफ…

    बेटी के जन्म के 36 दिन बाद शूटिंग करेंगी दीपिका:शाहरुख खान के साथ शूट करेंगी 'किंग' का गाना; दूसरी बेटी का नाम रखा देवी

    Hindi News Entertainment Bollywood Deepika Padukone Shoots King Song With Shah Rukh Khan | Devi Name Reveal बेटी के जन्म के 36 दिन बाद शूटिंग करेंगी दीपिका:शाहरुख खान के साथ…

    You Missed

    मीका सिंह फिर उत्तराखंड के मंत्री पर भड़के:बोले-भाई की बेइज्जती करने वाले को माफ नहीं करूंगा; सुनंदा शर्मा भी कैंसिल कर चुकी थीं शो

    • By dp
    • October 24, 2026
    • 1 views
    मीका सिंह फिर उत्तराखंड के मंत्री पर भड़के:बोले-भाई की बेइज्जती करने वाले को माफ नहीं करूंगा; सुनंदा शर्मा भी कैंसिल कर चुकी थीं शो

    Alejandro Arbeláez, exviceministro de Defensa de Álvaro Uribe, busca ser candidato a la Gobernación de Antioquia | MiOriente

    • By dp
    • October 24, 2026
    • 5 views
    Alejandro Arbeláez, exviceministro de Defensa de Álvaro Uribe, busca ser candidato a la Gobernación de Antioquia | MiOriente

    बेटी के जन्म के 36 दिन बाद शूटिंग करेंगी दीपिका:शाहरुख खान के साथ शूट करेंगी 'किंग' का गाना; दूसरी बेटी का नाम रखा देवी

    • By dp
    • October 24, 2026
    • 6 views
    बेटी के जन्म के 36 दिन बाद शूटिंग करेंगी दीपिका:शाहरुख खान के साथ शूट करेंगी 'किंग' का गाना; दूसरी बेटी का नाम रखा देवी

    Brandon Miller looks to end Hornets’ 10-year playoff drought

    • By dp
    • October 24, 2026
    • 7 views
    Brandon Miller looks to end Hornets’ 10-year playoff drought

    नोएडा डियर पार्क के 12 बाड़ों में लगेंगे 3490 पेड़:नर्सरी में 18 से 20 फीट के किए जाएंगे, इसके बाद डियर पार्क में करेंगे ट्रांसप्लांट

    • By dp
    • October 24, 2026
    • 7 views
    नोएडा डियर पार्क के 12 बाड़ों में लगेंगे 3490 पेड़:नर्सरी में 18 से 20 फीट के किए जाएंगे, इसके बाद डियर पार्क में करेंगे ट्रांसप्लांट

    Man convicted of groping teen girl through seat on flight to Boston

    • By dp
    • October 24, 2026
    • 9 views
    Man convicted of groping teen girl through seat on flight to Boston