कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:IIT का मच्छरों पर रिसर्च, गैंगस्टेर विकास दुबे का नहीं बन पाया डेथ सर्टिफिकेट

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Kanpur
  • Kanpur Big News Bulletin Rain Vikas Dubey Death Certificate Delay And IIT Mosquito Brain Research Latest Update Video

कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:IIT का मच्छरों पर रिसर्च, गैंगस्टेर विकास दुबे का नहीं बन पाया डेथ सर्टिफिकेटकानपुर11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कानपुर की कल (मंगलवार) की 10 बड़ी खबरें…शहर और देहात में बारिश के चलते सड़कें धंस गईं। बिल्हौर में 5 जर्जर मकानों की दीवारें ढह गईं। रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया। UP T-20 का प्लेऑफ-फाइनल मैच लखनऊ शिफ्ट कर दिया गया है। नगर निगम में 594 करोड़ के बजट में

.

CM ग्रिड की सड़क को लेकर व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। पत्नी से विवाद के बाद युवक ने सुसाइड कर लिया। विकास दुबे का मृत्यु प्रमाणपत्र नहीं बन पाया है। हाईकोर्ट की सख्ती के बाद CMO ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर जानकारी ली। अब IIT कानपुर मच्छरों के ब्रेन पर रिसर्च करेगा। ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर VIDEO पर क्लिक करें…।

अब सिलसिलेवार 10 खबरें पढ़िए

1. कानपुर में लोगों ने चोर को रस्सी से बांधकर पीटा,VIDEO:नाले में कूदकर भागने की कोशिश की, लोगों ने शर्ट पकड़कर बाहर खींचा

कानपुर में मंगलवार तड़के चोरी करके भाग रहे एक युवक को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने आरोपी को रस्सी से ट्रक से बांध दिया और लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी लोडर से लोहे की छड़ें ले जा रहा था। शक होने पर लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की तो वह भागने लगा।

खुद को घिरता देख आरोपी ने नाले में छलांग लगा दी। लेकिन वहां मौजूद लोगों ने पीछे से उसकी शर्ट पकड़कर बाहर खींच लिया। इसके बाद उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पढ़िए पूरी खबर

2. कानपुर में बारिश से सड़कें धंसीं, रेलवे-ट्रैक पर पानी भरा; बिल्हौर में घरों तक पहुंचा पानी, कच्चे मकान की दीवार गिरने से महिला की मौत

कानपुर में मंगलवार को हुई बारिश से कई जगह जलभराव के साथ सड़कें धंस गई हैं, जबकि जर्जर मकान गिर हैं। बिल्हौर में तेज बारिश के बाद गलियां तालाब में तब्दील हो गईं। कई घरों में पानी पहुंचने लगा है। 5 जर्जर मकानों की दीवारें ढह गईं। साथ ही रेलवे ट्रैक पर बारिश का पानी भर गया।

महाराजपुर थाना क्षेत्र के फुफुवार राजथोक गांव में भारी बारिश के कारण एक कच्ची दीवार गिर गई। इस हादसे में मलबे में दबकर 56 वर्षीय शकुंतला देवी की मौत हो गई। वहीं, बारिश के कारण ग्रीन पार्क में चल रही UP T-20 लीग के प्लेऑफ और फाइनल मुकाबलों को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में शिफ्ट कर दिया गया है। पढ़िए पूरी खबर

3. कानपुर में 594 करोड़ के बजट में बड़ा खेल:महापौर के चहेते पार्षदों को मिला करोड़ों का बजट, बागी पार्षदों की झोली खाली

कानपुर नगर निगम में जांच के बाद दिन प्रतिदिन नए भ्रष्टाचार का खुलासा हो रहा है। हैरत की बात है कि कानपुर के विकास के लिए नगर निगम में आए 15वें वित्त आयोग के 594 करोड़ के बजट में जमकर बंदरबांट हुई है।

महापौर ने अपने नजदीकी पार्षदों को रेवड़ी की तरह करोड़ों का काम बांट दिया। चहेते पार्षद रातों-रात लखपति और करोड़पति हो गए। जबकि महापौर का विरोध करने वाले भाजपा के पार्षदों को उनके वार्ड में विकास के लिए रुपए भी नहीं मिले। अब 15वें वित्त के बजट से प्रस्तावित विकास कार्य भी जांच के दायरे में है। पढ़िए पूरी खबर

4. CM ग्रिड की सड़कें बनीं मुसीबत, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन:नगर निगम में हाथ में कटोरा लेकर बोले- कानपुर को बना दिया नर्क

कानपुर में सीएम ग्रिड योजना के तहत बन रही सड़कों की बदहाली और जलभराव से परेशान व्यापारियों ने मंगलवार को नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। बड़ी संख्या में व्यापारी नगर निगम मुख्यालय पहुंचे और हाथ में कटोरा लेकर धरने पर बैठ गए। करीब आधे घंटे तक व्यापारियों ने नारेबाजी करते हुए सड़क निर्माण की अव्यवस्थाओं और जलनिकासी की समस्या पर नाराजगी जताई।

व्यापारी नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय को ज्ञापन सौंपने पहुंचे थे। हालांकि नगर आयुक्त के मौके पर मौजूद न होने के कारण व्यापारियों ने कर निर्धारण अधिकारी सीपी सिंह को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याएं बताईं। व्यापारियों ने जल्द से जल्द सड़क और जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की। पढ़िए पूरी खबर

5. कानपुर-विकास दुबे का नहीं बना मृत्यु प्रमाणपत्र:पिता का नाम गलत दर्ज, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे CMO

कानपुर में गैंगस्टर विकास दुबे के एनकाउंटर में मारे जाने के छह साल बाद भी उसका मृत्यु प्रमाणपत्र जारी नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम के दस्तावेजों और बॉडी डिस्पोजल स्लिप में पिता का नाम गलत दर्ज होने के कारण मामला अटका हुआ है। पत्नी ऋचा दुबे ने दस्तावेजों में गलती सुधारने और मृत्यु प्रमाणपत्र जारी कराने के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

मंगलवार को हाईकोर्ट से आख्या मांगे जाने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिदत्त नेमि पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने पोस्टमार्टम प्रभारी के साथ करीब एक घंटे तक बंद कमरे में संबंधित अभिलेखों की जांच की। इसके बाद पोस्टमार्टम हाउस का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। CMO ने कहा कि जांच के बाद जल्द ही न्यायालय में आख्या भेजी जाएगी। पढ़िए पूरी खबर

6. IIT कानपुर में मच्छरों के ब्रेन पर रिसर्च:इंसानों की कौन-सी गंध खींचती है, ये पता लगाने की कोशिश, रिकॉर्ड होगी ब्रेन एक्टिविटी

कानपुर IIT के डिपार्टमेंट ऑफ बायोलॉजिकल साइंसेज एंड बायोइंजीनियरिंग में मच्छरों के दिमाग पर रिसर्च शुरू हुई है। वैज्ञानिक यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि मच्छर इंसान की गंध को कैसे पहचानता है और अलग-अलग गंध के आधार पर किसी व्यक्ति की ओर आकर्षित होने या उससे दूर रहने का फैसला कैसे करता है।

इसके लिए मच्छर के ब्रेन में होने वाली न्यूरल एक्टिविटी को इलेक्ट्रोड के जरिए रिकॉर्ड करने की दिशा में काम किया जा रहा है। पढ़िए पूरी खबर

7. नगर निगम में 7 भ्रष्ट अफसर-कर्मचारियों पर कार्रवाई की तैयारी:शासन को भेजी जाएगी संस्तुति, KDA-PWD तक पहुंची टेंडर धांधली की जांच

कानपुर नगर निगम में टेंडर धांधली और माफियावाद के खिलाफ जांच का दायरा बढ़ने के साथ कई और भ्रष्ट अफसरों और कर्मचारियों पर गाज गिरना तय है। अब सात और अफसरों- कर्मचारियों पर कार्रवाई की तैयारी है। इनमें तीन कर्मचारी और चार अभियंता शामिल हैं। नगर निगम की ओर से इनके निलंबन की संस्तुति शासन को भेजी जा रही है।

नगर निगम में भ्रष्टाचार की जांच कई स्तरों पर चल रही है। एसआईटी, सीडीओ की अगुवाई वाली कमेटी और खुफिया जांच भी की जांच कर रही हैं। नगर आयुक्त ने लेखा, ऑडिट और अभियंत्रण विभाग के पुराने कामकाज और टेंडर प्रक्रिया की भी छानबीन शुरू करा दी है। पढ़िए पूरी खबर

8. कानपुर-पत्नी से विवाद के बाद युवक ने किया सुसाइड:मायके से लौटने के बाद दोनों में हुई कहासुनी, कमरे में मिला शव; पुलिस जांच में जुटी

कानपुर में पत्नी से विवाद के बाद एक 28 साल के युवक ने जान दे दी। पत्नी के मायके से लौटने के बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके कुछ देर बाद युवक अपने कमरे में चला गया। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजनों ने कमरे का दरवाजा खोला, जहां वह गंभीर हालत में मिला।

परिजन उसे तत्काल पास के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर शिवराजपुर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना शिवराजपुर थाना क्षेत्र के कढ़लीपुरवा गांव की है। पढ़िए पूरी खबर

9. नगर निगम में फिर जांच करने पहुंची SIT:ब्लैकलिस्ट ठेकेदारों की खंगाली फाइलें, हॉट मिक्स प्लांट का किया निरीक्षण

कानपुर नगर निगम में टेंडर प्रक्रिया और ठेकेदारों से जुड़े मामलों की जांच कर रही एसआईटी मंगलवार को एक बार फिर अभियंत्रण कार्यालय पूछताछ के लिए पहुंची। टीम ने ब्लैकलिस्ट किए गए ठेकेदारों से जुड़ी फाइलें मंगवाकर उनकी जांच की।

इसके साथ ही अधिकारियों और कर्मचारियों से नगर निगम की पूरी टेंडर प्रक्रिया समझी। शाम को एसआईटी एक्सईएन आरके सिंह और जेई कमलेश पटेल को साथ लेकर उन ठेकेदारों के हॉट मिक्स प्लांट का निरीक्षण करने पहुंची, जिनके खिलाफ FIR हुई है। पढ़िए पूरी खबर

10. कानपुर में सपा व्यापार सभा अध्यक्ष का भाजपा पर निशाना:मनीष जगन अग्रवाल बोले- सत्ता में आए तो खुलेंगे पुराने मामले

कानपुर के श्यानगर के कृष्णापुरम स्थित मनोज इंटरनेशनल होटल में मंगलवार दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे चले PDA एवं समाजवादी व्यापार सभा सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन में कानपुर नगर, कानपुर देहात, औरैया, इटावा और कन्नौज से बड़ी संख्या में व्यापारी, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

समाजवादी व्यापार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष जगन अग्रवाल ने कहा- भाजपा सरकार पर छोटे व्यापारियों और किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि व्यापारी और किसान देश की रीढ़ हैं, लेकिन भाजपा सरकार में छोटे व्यापारियों को खत्म करने का काम किया जा रहा है। पढ़िए पूरी खबर

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

एनसीआरएमयू की 57वीं पीएनएम बैठक:सेवानिवृत्ति पर महेश चंद्र सम्मानित, परिसर में लगाए पौधे

Hindi News Local Uttar pradesh Agra NCRMU 57th PNM Agra Meeting | Mahesh Chandra Honoured On Retirement एनसीआरएमयू की 57वीं पीएनएम बैठक:सेवानिवृत्ति पर महेश चंद्र सम्मानित, परिसर में लगाए पौधेआगरा2…

सलमान ने पिता सलीम खान संग शेयर की तस्वीरें:दोनों काउबॉय हैट में दिखे, बोले- वह ‘असली मॉन्स्टर’ हैं, हम सब के बाप में है दम

Hindi News Entertainment Bollywood Salman Khan Salim Khan Photos; Cowboy Hats | Bollywood News सलमान ने पिता सलीम खान संग शेयर की तस्वीरें:दोनों काउबॉय हैट में दिखे, बोले- वह ‘असली…

You Missed

Draymond Green Points to Fan Bias Toward LeBron James, Stephen Curry in NBA Finals

  • By dp
  • October 17, 2026
  • 1 views
Draymond Green Points to Fan Bias Toward LeBron James, Stephen Curry in NBA Finals

एनसीआरएमयू की 57वीं पीएनएम बैठक:सेवानिवृत्ति पर महेश चंद्र सम्मानित, परिसर में लगाए पौधे

  • By dp
  • October 17, 2026
  • 1 views
एनसीआरएमयू की 57वीं पीएनएम बैठक:सेवानिवृत्ति पर महेश चंद्र सम्मानित, परिसर में लगाए पौधे

TJ Hughes to open new store before Christmas and recruit 15 staff

  • By dp
  • October 17, 2026
  • 3 views
TJ Hughes to open new store before Christmas and recruit 15 staff

सलमान ने पिता सलीम खान संग शेयर की तस्वीरें:दोनों काउबॉय हैट में दिखे, बोले- वह ‘असली मॉन्स्टर’ हैं, हम सब के बाप में है दम

  • By dp
  • October 17, 2026
  • 3 views
सलमान ने पिता सलीम खान संग शेयर की तस्वीरें:दोनों काउबॉय हैट में दिखे, बोले- वह ‘असली मॉन्स्टर’ हैं, हम सब के बाप में है दम

Tatum Paxley Credits Suzu Suzuki For Inspiring ‘Cemetery Drive’

  • By dp
  • October 17, 2026
  • 7 views
Tatum Paxley Credits Suzu Suzuki For Inspiring ‘Cemetery Drive’

सलमान खान के लिए लड़की ढूंढने पर अर्जुन बिजलानी बोले:मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है; बताए सिंगल रहने के फायदे

  • By dp
  • October 17, 2026
  • 7 views
सलमान खान के लिए लड़की ढूंढने पर अर्जुन बिजलानी बोले:मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है; बताए सिंगल रहने के फायदे