कानपुर में मेले में फटा सिलेंडर, बच्ची समेत 6 घायल:रावण दहन से पहले हुआ तेज धमाका, गुब्बारा बेचने वाले की हालत नाजुक

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Kanpur
  • Kanpur Dussehra Mela Cylinder Blast | Balloon Vendor Critical & Kids Injured

कानपुर में मेले में फटा सिलेंडर, बच्ची समेत 6 घायल:रावण दहन से पहले हुआ तेज धमाका, गुब्बारा बेचने वाले की हालत नाजुककानपुर3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

नौबस्ता में मेले में सिलेंडर विस्फोट के बाद जमा भीड़ - Dainik Bhaskarनौबस्ता में मेले में सिलेंडर विस्फोट के बाद जमा भीड़

नौबस्ता थाना क्षेत्र के धरीपुरवा में मंगलवार देर रात रावण दहन से पहले कार्बाइड सिलेंडर फटने से गुब्बारा विक्रेता समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में दो साल की बच्ची भी शामिल है। हादसे के बाद मेला परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद पुलिस न

.

पहले देखिए हादसे से जुड़ी तीन तस्वीरें…

डिवाइडर में मिट्‌टी में धंसा सिलेंडरडिवाइडर में मिट्‌टी में धंसा सिलेंडरधमाके के बाद घायलों को अस्पताल लेकर जाते परिजनधमाके के बाद घायलों को अस्पताल लेकर जाते परिजनघटनास्थल का निरीक्षण करते डीसीपी साउथ दीपेंद्रनाथ चौधरीघटनास्थल का निरीक्षण करते डीसीपी साउथ दीपेंद्रनाथ चौधरी

निर्माणाधीन डिवाइडर के अंदर सिलेंडर रखकर बेच रहा था गुब्बारे

जानकारी के मुताबिक, नौबस्ता के धरीपुरवा पार्क में श्रीबजरंग रामलीला कमेटी की ओर से रामलीला का आयोजन किया जा रहा था। मंगलवार को कमेटी की ओर से रावण दहन का आयोजन था। मेला परिसर में हजारों की संख्या में लोग शामिल होने के लिए आए थे। मेले परिसर के पास से गुजरी बसंत विहार से यशोदा नगर राजाराम चौक जाने वाली सीएम ग्रिड की सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रामू निर्माणाधीन डिवाइडर के अंदर कार्बाइड सिलेंडर रखकर गुब्बारे बेच रहा था। मंगलवार रात करीब 11:15 बजे मेले में हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे। इसी दौरान तेज धमाके के साथ अचानक सिलेंडर फट गया। सिलेंडर की चपेट में आकर रामू उछलकर जमीन पर गिर पड़ा।

अस्पताल में भर्ती घायलों का इलाज करते डॉक्टरअस्पताल में भर्ती घायलों का इलाज करते डॉक्टर

वहीं आस–पास में मौजूद बबलू रघुवंशी, उसकी दो साल की बेटी रिद्धि, क्षमा दीक्षित, आकाश राजपूत और राजू भी सिलेंडर की चपेट में आने से घायल हो गए। धमाके के बाद मेला परिसर में भगदड़ मच गई। मेला कमेटी ने मामले की जानकारी नौबस्ता पुलिस को देकर आनन–फानन में घायलों को पास के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

गंभीर हालत में गुब्बारा विक्रेता हैलट रेफर

हादसे की सूचना पर डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी, एसीपी नौबस्ता अभिषेक कुमार राहुल और विधायक महेश त्रिवेदी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना और घटना की जानकारी ली। हादसे में गुब्बारा विक्रेता रामू की हालत गंभीर बताई गई है, जबकि अन्य को मामूली चोटें आई हैं।

डीसीपी साउथ ने बताया कि गुब्बारा विक्रेता डिवाइडर में सिलेंडर छिपाकर गुब्बारों में गैस भर रहा था। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक अत्यधिक गर्मी के कारण कार्बाइड सिलेंडर में विस्फोट हुआ है। फॉरेंसिक और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच कर कार्रवाई कर रही है। गुब्बारा विक्रेता की हालत गंभीर होने के कारण उसे हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

दावा- टाइगर पर हमले के बाद सलमान ने लिया ब्रेक:धमकी मिलने के बाद शेड्यूल बदलने की खबरें; कड़ी सुरक्षा में दिखे, जानिए सच्चाई

Hindi News Entertainment Bollywood Salman Khan Bigg Boss Break Rumours After Mumbai Tiger Shroff Attack दावा- टाइगर पर हमले के बाद सलमान ने लिया ब्रेक:धमकी मिलने के बाद शेड्यूल बदलने…

फायरिंग के बाद टाइगर श्रॉफ की सेहत सुधरी, पट्टियां हटी:दावा- टाइगर नहीं थे असली टार्गेट, बड़े सेलिब्रिटी को निशाना बनाना चाहते थे शूटर्स

Hindi News Entertainment Bollywood Tiger Shroff Health Update | Juhu Firing Incident Recovery | Ashish Shelar फायरिंग के बाद टाइगर श्रॉफ की सेहत सुधरी, पट्टियां हटी:दावा- टाइगर नहीं थे असली…

You Missed

Missouri State vs. Delaware prediction, odds, time: Week 8 Tuesday college football picks from proven model

  • By dp
  • October 20, 2026
  • 1 views
Missouri State vs. Delaware prediction, odds, time: Week 8 Tuesday college football picks from proven model

कानपुर में मेले में फटा सिलेंडर, बच्ची समेत 6 घायल:रावण दहन से पहले हुआ तेज धमाका, गुब्बारा बेचने वाले की हालत नाजुक

  • By dp
  • October 20, 2026
  • 2 views
कानपुर में मेले में फटा सिलेंडर, बच्ची समेत 6 घायल:रावण दहन से पहले हुआ तेज धमाका, गुब्बारा बेचने वाले की हालत नाजुक

Dow jumps 500 points as earnings optimism steadies market: Live updates

  • By dp
  • October 20, 2026
  • 3 views
Dow jumps 500 points as earnings optimism steadies market: Live updates

दावा- टाइगर पर हमले के बाद सलमान ने लिया ब्रेक:धमकी मिलने के बाद शेड्यूल बदलने की खबरें; कड़ी सुरक्षा में दिखे, जानिए सच्चाई

  • By dp
  • October 20, 2026
  • 3 views
दावा- टाइगर पर हमले के बाद सलमान ने लिया ब्रेक:धमकी मिलने के बाद शेड्यूल बदलने की खबरें; कड़ी सुरक्षा में दिखे, जानिए सच्चाई

Intuitive Q3 Revenue Rises 22% to $3.05 Billion | ISRG Stock News

  • By dp
  • October 20, 2026
  • 1 views
Intuitive Q3 Revenue Rises 22% to .05 Billion | ISRG Stock News