जेल में बंदी की मौत, कैदियों में आक्रोश:परिजन बोले-हार्ट पेशेंट बंदी विक्की सोनी को इलाज नहीं मिलने से दम तोड़ा, जांच की मांग

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Kanpur
  • Kanpur Jail Inmate Vicky Soni Death | Family Alleges Medical Negligence

जेल में बंदी की मौत, कैदियों में आक्रोश:परिजन बोले-हार्ट पेशेंट बंदी विक्की सोनी को इलाज नहीं मिलने से दम तोड़ा, जांच की मांगकानपुर3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

17 मार्च 2021 को एसटीएफ ने मुठभेड़ में अरेस्ट करके फरार विक्की को अरेस्ट करके भेजा था जेल। (फाइल फोटो) - Dainik Bhaskar17 मार्च 2021 को एसटीएफ ने मुठभेड़ में अरेस्ट करके फरार विक्की को अरेस्ट करके भेजा था जेल। (फाइल फोटो)

कानपुर जेल में मंगलवार शाम को बंदी रवि सोनी उर्फ विक्की सोनी की तबियत बिगड़ी और उर्सला अस्पताल में दम तोड़ दिया। बंदी की मौत के बाद से कानपुर जेल में निरुद्ध बंदियों के बीच आक्रोश है। इसके देखते हुए जेल प्रशासन ने सभी बैरकों की सुरक्षा बढ़ा दी है।

.

वहीं, परिवार के लोगों ने भी जेल अधीक्षक पर लापरवाही से मौत का आरोप लगाते हुए पूरे मामले में जांच की मांग की है। आरोप है कि बंदी को कुछ दिन पहले हार्ट अटैक पड़ा था तो उसका कॉर्डियोलॉजी में इलाज हुआ था, दोबारा सीने में दर्द होने पर उसे दिल के अस्पताल की जगह उर्सला अस्पताल ले गए। इलाज नहीं मिलने के चलते बंदी की मौत हो गई।

बंदी की मौत से जेल में कैदियों का हंगामा-आक्रोश

नौबस्ता मछरिया में रहने वाला 37 साल का विक्की सोनी उर्फ रवि नौबस्ता थाने से 2015 में रोहित सिंह मर्डर केस में जेल गया था। 2018 में पेशी के दौरान फरार हो गया था। इसके बाद विक्की पर 1 लाख का इनाम घोषित किया गया था। एसीएफ ने 17 मार्च 2019 में विक्की को मुठभेड़ के बाद पनकी से गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मृतक कैदी के भाई दीपचंद्र सोनी ने बताया कि मंगलवार सुबह मुझे जेल से सुबह 11 बजे जानकारी मिली कि भाई विक्की सोनी के सीने में दर्द है। इसके बाद भतीजा दीपांकर सोनी जेल में मिलने गया था, आरोप है कि जेल में दस्तावेज पूरे नहीं होने का हवाला देकर उन्हें मिलने नहीं दिया गया।

शाम को जेल प्रशासन द्वारा उनकी हालत खराब होने पर मंगलवार शाम 5:08 बजे उर्सला अस्पताल में एडमिट कराया और 5 बजकर 40 मिनट पर विक्की को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। भाई ने बताया कि शाम को जानकारी के बाद परिवार के लोग उर्सला अस्पताल पहुंचे और फिर वहां से शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रात 8 बजे पोस्टमॉर्टम हाउस भेज दिया।

भाई ने आरोप लगाया कि जेल प्रशासन ने लगातार सीने में दर्द होने के बाद भी बीमारी को गंभीरता से नहीं लिया। हालत बिगड़ने पर विक्की को हार्ट के हॉस्पिटल कॉर्डियोलॉजी भेजने की बजाए उर्सला अस्पताल भेज दिया। इस वजह से मरीज को सही इलाज नहीं मिलने और लापरवाही के चलते मौत हुई है। जेल प्रशासन की लापरवाही से बंदी की मौत के चलते जेल में भी बंदियों के बीच माहौल बिगड़ गया। इसे देखते हुए जेल प्रशासन को सभी बैरकों की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ानी पड़ी।

जेल के सीसीटीवी फुटेज दिखाने और जांच की मांग

इस पूरे मामले में मृतक बंदी के भाई दीपचंद्र सोनी ने जेल प्रशासन से सीसीटीवी फुटेज दिखाने की मांग की है। इसके साथ ही इलाज में लापरवाही पर जेल अधीक्षक समेत अन्य कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि जल्द ही डीजीपी जेल से मिलकर पूरे मामले की शिकायत करेंगे और कमेटी का गठन करके जांच की मांग करेंगे। इससे कि मौत का सच सामने आ सके।

वहीं दूसरी तरफ जेल अधीक्षक राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि बंदी विक्की सोनी ने शाम को सीने में दर्द होने की जानकारी दी। जिस पर उसे तत्काल उर्सला अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रथम दृष्टया दिल का दौरा पड़ने से कैदी की मौत हुई है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। परिजन द्वारा लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह से निराधार है।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

बर्थ एनिवर्सरी- शम्मी कपूर:राज कपूर की प्रेमिका से किस मांगी, मधुबाला ने पतला कहा तो शराब पी, मुमताज से आखिरी मुलाकात में कहा- मरने वाला हूं

Hindi News Entertainment Bollywood Shammi Kapoor Birth Anniversary 2026 Facts; Mumtaz Love Story Neila Devi | Movies List बर्थ एनिवर्सरी- शम्मी कपूर:राज कपूर की प्रेमिका से किस मांगी, मधुबाला ने…

टाइगर श्रॉफ केस-शूटर रेहान की मां बोली-हरियाणा में छिपा मास्टरमाइंड:दावा-विदेशों से फंडिग अमन के जरिए हुई, वेपन सप्लाई से फायरिंग तक की पूरी साजिश रची

Hindi News Local Haryana Sonipat Tiger Shroff Attack Conspiracy | Sonipat Gang Lawrence Bishnoi Mastermind टाइगर श्रॉफ केस-शूटर रेहान की मां बोली-हरियाणा में छिपा मास्टरमाइंड:दावा-विदेशों से फंडिग अमन के जरिए…

You Missed

‘Slow Horses’ Season 7 Taps ‘The Other Bennet Sister’ Star Varada Sethu, ‘Mank’s’ Tuppence Middleton

  • By dp
  • October 21, 2026
  • 1 views
‘Slow Horses’ Season 7 Taps ‘The Other Bennet Sister’ Star Varada Sethu, ‘Mank’s’ Tuppence Middleton

बर्थ एनिवर्सरी- शम्मी कपूर:राज कपूर की प्रेमिका से किस मांगी, मधुबाला ने पतला कहा तो शराब पी, मुमताज से आखिरी मुलाकात में कहा- मरने वाला हूं

  • By dp
  • October 21, 2026
  • 2 views
बर्थ एनिवर्सरी- शम्मी कपूर:राज कपूर की प्रेमिका से किस मांगी, मधुबाला ने पतला कहा तो शराब पी, मुमताज से आखिरी मुलाकात में कहा- मरने वाला हूं

God’s Love We Deliver Golden Heart Awards 2026 red carpet: Olivia Munn, Paige DeSorbo, Nicky Hilton and more

  • By dp
  • October 21, 2026
  • 4 views
God’s Love We Deliver Golden Heart Awards 2026 red carpet: Olivia Munn, Paige DeSorbo, Nicky Hilton and more

टाइगर श्रॉफ केस-शूटर रेहान की मां बोली-हरियाणा में छिपा मास्टरमाइंड:दावा-विदेशों से फंडिग अमन के जरिए हुई, वेपन सप्लाई से फायरिंग तक की पूरी साजिश रची

  • By dp
  • October 21, 2026
  • 4 views
टाइगर श्रॉफ केस-शूटर रेहान की मां बोली-हरियाणा में छिपा मास्टरमाइंड:दावा-विदेशों से फंडिग अमन के जरिए हुई, वेपन सप्लाई से फायरिंग तक की पूरी साजिश रची

Tatyana Ali’s ‘Dancing With the Stars’ tribute is a ‘love letter’ to James Avery. ‘He always told me he was proud of me.’

  • By dp
  • October 21, 2026
  • 4 views
Tatyana Ali’s ‘Dancing With the Stars’ tribute is a ‘love letter’ to James Avery. ‘He always told me he was proud of me.’

बिश्नोई महासभा ने कहा-सलमान खान माफी मांगे, लॉरेंस हमारा हीरो:समाज माफी देने को तैयार, बॉलीवुड एक्टर घमंड छोड़ते तो विवाद टल सकता था

  • By dp
  • October 21, 2026
  • 5 views
बिश्नोई महासभा ने कहा-सलमान खान माफी मांगे, लॉरेंस हमारा हीरो:समाज माफी देने को तैयार, बॉलीवुड एक्टर घमंड छोड़ते तो विवाद टल सकता था