बंदी से मारपीट पर डिप्टी जेलर और हेड वार्डर सस्पेंड:सुपरिटेंडेंट ने कहा- जेल यातना गृह नहीं, फतेहपुर से एक महीने पहले कानपुर आया था

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Kanpur
  • Kanpur Jail Torture | Deputy Jailer, Head Warder Suspended

बंदी से मारपीट पर डिप्टी जेलर और हेड वार्डर सस्पेंड:सुपरिटेंडेंट ने कहा- जेल यातना गृह नहीं, फतेहपुर से एक महीने पहले कानपुर आया थाकानपुर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कानपुर जेल में बंदी के साथ मारपीट किए जाने के मामले में विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए डिप्टी जेलर और जेल हेड वार्डर को सस्पेंड कर दिया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीजी जेल प्रेमचंद्र मीणा ने दोनों के खिलाफ यह कार्रवाई की है। जिस बंदी के साथ मा

.

जेल सुपरिटेंडेंट से मारपीट की घटना छिपायी थी

जेल सुपरिटेंडेंट राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि बंदी सिराज को पिछले महीने प्रशासनिक आधार पर फतेहपुर जिला कारागार से ट्रांसफर कर कानपुर जेल भेजा गया था। आरोप है कि बुधवार को डिप्टी जेलर राजेंद्र कुमार मिश्रा और जेल हेड वार्डर श्याम किशोर तिवारी ने बंदी सिराज के साथ गाली गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की।

इतना ही नहीं उनसे इस पूरी घटना को छिपाया गया, जिसकी जानकारी उन्हें अन्य कर्मचारियों से मिली। घटना की जानकारी मिलने पर उन्होंने मामले की जांच कराई, जिसमें प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए गए। इस पर जेल सुपरिटेंडेंट राजेश कुमार पांडेय ने पूरे प्रकरण की जानकारी डीजी जेल प्रेमचंद्र मीणा को दी।

सस्पेंड कर्मचारियों को मुख्यालय से संबद्ध रखा जाएगा

जेल सुपरिटेंडेंट ने बताया कि बंदी के साथ हुई मारपीट के मामले में जांच रिपोर्ट के आधार पर डीजी जेल ने डिप्टी जेलर राजेंद्र कुमार मिश्रा और जेल हेड वार्डर श्याम किशोर त्रिपाठी को सस्पेंड कर दिया। सस्पेंड के दौरान दोनों कर्मचारियों को विभागीय नियमों के अनुसार मुख्यालय से संबद्ध रखा जाएगा।

जेल सुपरिटेंडेंट का कहना है कि जेल सुधार गृह है यातना गृह नहीं, बंदियों के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार या अमानवीय व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले में विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

दावा-टाइगर श्रॉफ नहीं, आमिर खान थे शूटरों का असली निशाना:मुंबई में 3 बार की थी बंगले की रेकी; आमिर बाहर नहीं निकले तो टारगेट बदला

Hindi News Entertainment Bollywood Aamir Khan Was Target Of Shooters In Mumbai | Lawrence Gang Threat दावा-टाइगर श्रॉफ नहीं, आमिर खान थे शूटरों का असली निशाना:मुंबई में 3 बार की…

गोंडा में लाखों के लेन-देन को लेकर विवाद:2.5 लाख के लेनदेन को लेकर दबंगों ने हमला किया, जमकर चलाए लात घूंसे

Hindi News Local Uttar pradesh Gonda Gonda Assault Case | Money Dispute Leads To Violence Against Mother Son गोंडा में लाखों के लेन-देन को लेकर विवाद:2.5 लाख के लेनदेन को…

You Missed

Reportan muerte de streamer ‘El Komanche’ en Monterrey; identidad aún sin confirmación oficial

  • By dp
  • October 26, 2026
  • 1 views
Reportan muerte de streamer ‘El Komanche’ en Monterrey; identidad aún sin confirmación oficial

दावा-टाइगर श्रॉफ नहीं, आमिर खान थे शूटरों का असली निशाना:मुंबई में 3 बार की थी बंगले की रेकी; आमिर बाहर नहीं निकले तो टारगेट बदला

  • By dp
  • October 26, 2026
  • 1 views
दावा-टाइगर श्रॉफ नहीं, आमिर खान थे शूटरों का असली निशाना:मुंबई में 3 बार की थी बंगले की रेकी; आमिर बाहर नहीं निकले तो टारगेट बदला

Here’s what to know about tonight’s Hunter’s Moon – The Boston Globe

  • By dp
  • October 26, 2026
  • 4 views
Here’s what to know about tonight’s Hunter’s Moon – The Boston Globe

गोंडा में लाखों के लेन-देन को लेकर विवाद:2.5 लाख के लेनदेन को लेकर दबंगों ने हमला किया, जमकर चलाए लात घूंसे

  • By dp
  • October 26, 2026
  • 5 views
गोंडा में लाखों के लेन-देन को लेकर विवाद:2.5 लाख के लेनदेन को लेकर दबंगों ने हमला किया, जमकर चलाए लात घूंसे

Sister Wives ‘ Meri Brown Reveals Why She Refused to Leave Kody Brown

  • By dp
  • October 26, 2026
  • 8 views
Sister Wives ‘ Meri Brown Reveals Why She Refused to Leave Kody Brown

सारा अली खान ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन:बर्फबारी के बीच ठिठुरीं; मंदिर अधिकारियों से बनाई दूरी

  • By dp
  • October 26, 2026
  • 8 views
सारा अली खान ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन:बर्फबारी के बीच ठिठुरीं; मंदिर अधिकारियों से बनाई दूरी