कानपुर में शराब ठेके के बाहर मारपीट:दो पक्षों में जमकर चले लात-घूंसे, पुलिस को आता देखकर मौके से भागे

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Kanpur
  • Kanpur Liquor Shop Brawl | Viral Video Sparks Police Probe

कानपुर में शराब ठेके के बाहर मारपीट:दो पक्षों में जमकर चले लात-घूंसे, पुलिस को आता देखकर मौके से भागेकानपुर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित मकड़ी खेड़ा अंग्रेजी शराब ठेके के बाहर शनिवार देर शाम करीब सात बजे शराब के नशे में दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर टूट पड़े।

जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कुछ ही देर में राहगीरों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने 112 नंबर डायल कर घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं पुलिस के आने से पहले सभी वहां से भाग निकले। पुलिस वायरल वीडियो और सीसीटीवी की मदद से युवकों की तलाश मे जुटी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों पक्ष शराब के नशे में थे। किसी बात को लेकर शुरू हुई कहासुनी कुछ ही देर में गाली-गलौज और फिर मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे चलने लगे, जिससे आसपास मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई।

लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन नशेबाज उनसे भी मारपीट करने लगे। मारपीट का घटनाक्रम वहां मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे से मारपीट व गाली गलौज करते दिखाई दिए। हंगामे की सूचना स्थानीय लोगों ने तत्काल यूपी-112 पर दी। सूचना मिलते ही कल्याणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों पक्ष वहां से जा चुके थे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास मौजूद लोगों से जानकारी जुटाई और मामले की जांच शुरू कर दी।

कल्याणपुर थाना प्रभारी केशव कुमार तिवारी ने बताया कि नशेबाजी को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। स्थानीय लोगों ने 112, के माध्यम से सूचना पुलिस को दी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट करने वालों की पहचान कर सभी पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    जयपुर पहुंची 'मुन्ना माइकल' की एक्ट्रेस निधी अग्रवाल:एयरपोर्ट पर फैंस के साथ खिंचवाईं तस्वीरें, साउथ सिनेमा में एक्टिव हैं एक्ट्रेस

    Hindi News Local Rajasthan Jaipur Nidhhi Agerwal Jaipur Visit | Rambagh Palace Wedding Fans Photos जयपुर पहुंची ‘मुन्ना माइकल’ की एक्ट्रेस निधी अग्रवाल:एयरपोर्ट पर फैंस के साथ खिंचवाईं तस्वीरें, साउथ…

    नूपुर सेनन बहन कृति के सपोर्ट में आईं:एड विवाद पर बोलीं- दूसरे के कपड़ों से लोगों को तकलीफ क्यों, सोच बदलिए

    Hindi News Entertainment Bollywood Kriti Sanon Jewelry Ad Controversy | Nupur Sanon Support Statement नूपुर सेनन बहन कृति के सपोर्ट में आईं:एड विवाद पर बोलीं- दूसरे के कपड़ों से लोगों…

    You Missed

    Zelenskyy awards Elon Musk Ukraine’s Order of Freedom for Starlink role

    • By dp
    • August 26, 2026
    • 1 views
    Zelenskyy awards Elon Musk Ukraine’s Order of Freedom for Starlink role

    जयपुर पहुंची 'मुन्ना माइकल' की एक्ट्रेस निधी अग्रवाल:एयरपोर्ट पर फैंस के साथ खिंचवाईं तस्वीरें, साउथ सिनेमा में एक्टिव हैं एक्ट्रेस

    • By dp
    • August 26, 2026
    • 2 views
    जयपुर पहुंची 'मुन्ना माइकल' की एक्ट्रेस निधी अग्रवाल:एयरपोर्ट पर फैंस के साथ खिंचवाईं तस्वीरें, साउथ सिनेमा में एक्टिव हैं एक्ट्रेस

    A New Update On ‘Lioness’ Season 4 On Paramount+

    • By dp
    • August 26, 2026
    • 4 views
    A New Update On ‘Lioness’ Season 4 On Paramount+

    नूपुर सेनन बहन कृति के सपोर्ट में आईं:एड विवाद पर बोलीं- दूसरे के कपड़ों से लोगों को तकलीफ क्यों, सोच बदलिए

    • By dp
    • August 26, 2026
    • 3 views
    नूपुर सेनन बहन कृति के सपोर्ट में आईं:एड विवाद पर बोलीं- दूसरे के कपड़ों से लोगों को तकलीफ क्यों, सोच बदलिए

    Massive flash flood hits Nepal-China border, hundreds missing and many feared dead | CNN

    • By dp
    • August 26, 2026
    • 4 views
    Massive flash flood hits Nepal-China border, hundreds missing and many feared dead | CNN

    मैनपुरी में बारावफात पर निकली मोहम्मदी रैली:शाम को निकलेगा मुख्य जुलूस, दुल्हन की तरह सजे बाजार

    • By dp
    • August 26, 2026
    • 5 views
    मैनपुरी में बारावफात पर निकली मोहम्मदी रैली:शाम को निकलेगा मुख्य जुलूस, दुल्हन की तरह सजे बाजार