कानपुर में मोबाइल शॉप में लगी आग:लाखों का सामान जलकर राख, हाईटेंशन लाइन से चिंगारी निकलने पर हादसा

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Kanpur
  • Kanpur Mobile Shop Fire | High Tension Line Spark Causes Lakhs Loss

कानपुर में मोबाइल शॉप में लगी आग:लाखों का सामान जलकर राख, हाईटेंशन लाइन से चिंगारी निकलने पर हादसानूरुल अली | कानपुर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कानपुर के जाजमऊ थाना क्षेत्र के वाजिदपुर इलाके में बुधवार देर रात 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने सड़क किनारे स्थित एक मोबाइल शॉप को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों राकेश, छोटू और सागर के अनुसार, देर रात वाजिदपुर क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन से अचानक तेज आवाज के साथ चिंगारियां निकलने लगीं। कुछ ही देर में आग पास स्थित अनिल मोबाइल शॉप तक पहुंच गई। आग इतनी तेज थी कि दुकान में रखे मोबाइल फोन, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक एक्सेसरीज, फर्नीचर, सीसीटीवी कैमरे, काउंटर में रखी नकदी और अन्य कीमती सामान जलकर नष्ट हो गए।

ऑटो पार्ट्स की दुकान भी चपेट में आई आग के कारण बगल में स्थित के.जी.एन. ऑटो पार्ट्स की दुकान में भी धुआं भर गया। हालांकि स्थानीय लोगों और दुकानदार की सतर्कता से समय रहते सामान बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया।

घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने घरों से पाइप लाकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। स्थानीय लोगों की तत्परता के कारण आग आसपास की अन्य दुकानों तक नहीं फैल सकी।

फोन पर मिली सूचना, पहुंचे तो राख बन चुकी थी दुकान दुकान संचालक अनिल, निवासी दीदार बस्ती, ने बताया कि वह रात में दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात क्षेत्रीय लोगों ने उन्हें फोन कर आग लगने की सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि उनकी दुकान पूरी तरह जल चुकी थी। उन्होंने बताया कि अभी नुकसान का सटीक आकलन नहीं किया गया है, लेकिन लाखों रुपये का सामान नष्ट हो गया है।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में हुआ शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहे हैं। कार्यवाहक थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि पीड़ित की ओर से तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बिजली व्यवस्था और हाईटेंशन लाइन के रखरखाव पर सवाल उठाए हैं। लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    शूटर रेहान को मिला था ₹2 लाख कमाने का ऑफर:मां का दावा-गुमराह कर फंसाया, हरियाणा पुलिस में जाना चाहता था; टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग में अरेस्ट

    Hindi News Local Haryana Sonipat Tiger Shroff Firing Case | Shooter Rehan Arrested From Sonipat शूटर रेहान को मिला था ₹2 लाख कमाने का ऑफर:मां का दावा-गुमराह कर फंसाया, हरियाणा…

    झोटा को इंसाफ के समर्थन में उतरे पंजाबी कलाकार:मूसेवाला का शो रद्द, बब्बू मान-रणजीत बावा परिवार से मिले, दिलजीत ने बताया शहीद

    Hindi News Local Punjab Jalandhar Mansa: Sidhu Moosewala Tour Cancelled After Parvinder Singh Jhota Murder झोटा को इंसाफ के समर्थन में उतरे पंजाबी कलाकार:मूसेवाला का शो रद्द, बब्बू मान-रणजीत बावा…

    You Missed

    Joe Montana’s Top 5 Card Sales of All Time

    • By dp
    • October 20, 2026
    • 0 views
    Joe Montana’s Top 5 Card Sales of All Time

    शूटर रेहान को मिला था ₹2 लाख कमाने का ऑफर:मां का दावा-गुमराह कर फंसाया, हरियाणा पुलिस में जाना चाहता था; टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग में अरेस्ट

    • By dp
    • October 20, 2026
    • 0 views
    शूटर रेहान को मिला था ₹2 लाख कमाने का ऑफर:मां का दावा-गुमराह कर फंसाया, हरियाणा पुलिस में जाना चाहता था; टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग में अरेस्ट

    Abbott’s Elon Musk Records Sought in Election Rival’s Suit (1)

    • By dp
    • October 19, 2026
    • 3 views
    Abbott’s Elon Musk Records Sought in Election Rival’s Suit (1)

    झोटा को इंसाफ के समर्थन में उतरे पंजाबी कलाकार:मूसेवाला का शो रद्द, बब्बू मान-रणजीत बावा परिवार से मिले, दिलजीत ने बताया शहीद

    • By dp
    • October 19, 2026
    • 3 views
    झोटा को इंसाफ के समर्थन में उतरे पंजाबी कलाकार:मूसेवाला का शो रद्द, बब्बू मान-रणजीत बावा परिवार से मिले, दिलजीत ने बताया शहीद

    ‘Tariff Man’ finally found tariffs he doesn’t like | CNN Business

    • By dp
    • October 19, 2026
    • 5 views
    ‘Tariff Man’ finally found tariffs he doesn’t like | CNN Business

    गोरखपुर में दुर्गा पंडाल से दान पेटी लेकर भागा चोर:CCTV फुटेज से खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

    • By dp
    • October 19, 2026
    • 5 views
    गोरखपुर में दुर्गा पंडाल से दान पेटी लेकर भागा चोर:CCTV फुटेज से खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस