नगर निगम के कामों और खर्चों का हिसाब होगा ऑनलाइन:19 अक्टूबर को कार्यकारिणी की बैठक में रखा जाएगा प्रस्ताव, बनेगा ट्रांसपेरेंसी पोर्टल

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Kanpur
  • Kanpur Nagar Nigam Transparency Portal | Abhinav Shukla Proposal Meeting

नगर निगम के कामों और खर्चों का हिसाब होगा ऑनलाइन:19 अक्टूबर को कार्यकारिणी की बैठक में रखा जाएगा प्रस्ताव, बनेगा ट्रांसपेरेंसी पोर्टलकानपुर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नगर निगम मुख्यालय में कार्यकारिणी की बैठक के दौरान नगर आयुक्त और महापौर आमने-सामने। (फाइल फोटो) - Dainik Bhaskarनगर निगम मुख्यालय में कार्यकारिणी की बैठक के दौरान नगर आयुक्त और महापौर आमने-सामने। (फाइल फोटो)

कानपुर नगर निगम के कार्यों पर असंतोष जताते हुए अब एक-एक काम और खर्च का हिसाब ऑनलाइन करने की तैयारी है। सड़क-नाली निर्माण से लेकर टेंडर, ठेकेदार, बजट आवंटन और भुगतान तक की जानकारी जनता को एक क्लिक पर मिल सकेगी। इसके लिए वार्ड-66 के पार्षद और उपसभापति

.

19 अक्टूबर को होने वाली नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में यह प्रस्ताव रखा जाएगा। अगर इसे मंजूरी मिलती है, तो नगर निगम के विकास कार्यों और खर्चों की निगरानी करना आम नागरिकों और पार्षदों के लिए आसान हो सकेगा।

हर काम और खर्च का हिसाब वेबसाइट पर डालने का प्रस्ताव

प्रस्ताव में कहा गया है कि नगर निगम की अलग-अलग निधियों से प्रस्तावित और स्वीकृत कार्यों, वित्तीय मंजूरी, कार्यादेश और वास्तविक खर्चो की जानकारी आम लोगों को आसानी से नहीं मिल पाती है। ऐसे में नगर निगम की वेबसाइट पर एक अलग ‘KNN Budget & Works Transparency Portal’ विकसित किया जाना चाहिए। इस पोर्टल के जरिए वार्ड, जोन, विभाग और वित्तीय वर्ष के आधार पर विकास कार्यों की जानकारी देखी और डाउनलोड की जा सकेगी।

19 अक्टूबर को होने वाली कार्यकारिणी बैठक में कई प्रस्ताव रखे जाएंगे।(फाइल फोटो)19 अक्टूबर को होने वाली कार्यकारिणी बैठक में कई प्रस्ताव रखे जाएंगे।(फाइल फोटो)

टेंडर से भुगतान तक का ब्योरा होगा सार्वजनिक

प्रस्ताव के मुताबिक, सभी विकास कार्यों को एक विशिष्ट सार्वजनिक ट्रैकिंग आईडी दी जाए। इसके जरिए कार्य की स्थिति, तकनीकी और वित्तीय स्वीकृति, अनुमानित लागत, संबंधित निधि, टेंडर की प्रक्रिया, ठेकेदार का नाम, कार्यादेश और निर्धारित समय-सीमा की जानकारी उपलब्ध कराई जाए। इसके साथ ही कार्य की वर्तमान प्रगति, स्वीकृत एवं संशोधित लागत, वास्तविक खर्च, भुगतान और लंबित देयकों का विवरण भी सार्वजनिक करने की मांग की गई है।

टेंडर के मामले में प्रकाशन की तारीख, बोली जमा करने की अंतिम तिथि, समय-विस्तार, स्वीकृत दर, सफल निविदादाता और अनुबंध मूल्य जैसी जानकारियां भी वेबसाइट पर डालने का प्रस्ताव है। ई-टेंडर पोर्टल और नगर निगम की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी में किसी तरह का अंतर होने पर उसकी समीक्षा करने की व्यवस्था का भी सुझाव दिया गया है।

पुराने कार्यों का हिसाब भी सामने लाने की मांग

प्रस्ताव में वित्तीय वर्ष 2026-27 के कार्यों का विवरण पहले चरण में 30 दिन के अंदर वेबसाइट पर प्रकाशित करने की बात कही गई है। वहीं, वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 के उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर कार्यों, टेंडर, कार्यादेश और खर्च का विवरण 60 दिन में सार्वजनिक करने का सुझाव दिया गया है।

इसके अलावा नगर आयुक्त की अध्यक्षता में अनुपालन निगरानी समिति गठित करने, विभागाध्यक्षों की जवाबदेही तय करने और हर तीन महीने में समीक्षा रिपोर्ट कार्यकारिणी के सामने प्रस्तुत करने का प्रस्ताव है। नागरिकों और पार्षदों के लिए गलत या अधूरी जानकारी की शिकायत दर्ज कराने की सुविधा देने की भी मांग की गई है।

प्रस्ताव में स्पष्ट किया गया है कि गोपनीय आंतरिक टिप्पणियों को सार्वजनिक करना उद्देश्य नहीं है। केवल वही स्वीकृतियां, आदेश और दस्तावेज सार्वजनिक किए जाएं, जिन्हें लागू कानूनों के तहत साझा किया जा सकता है।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

यूपीआई पेमेंट पर एमडीआर टला:धनतेरस पर व्यापारियों को बड़ी राहत, फैसले का जोरदार स्वागत

Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow NPCI Postpones UPI MDR Charges After Traders Demand Relief | Latest Update यूपीआई पेमेंट पर एमडीआर टला:धनतेरस पर व्यापारियों को बड़ी राहत, फैसले का…

रणवीर शौरी को मर्डर की धमकी मिली:लिखा- लोहे की रॉड से हमला करेंगे, पुलिस ने शुरू की जांच; CJP प्रदर्शन का विरोध किया था

Hindi News Entertainment Bollywood Ranveer Shorey Death Threat | CJP Protest Controversy | Mumbai Police रणवीर शौरी को मर्डर की धमकी मिली:लिखा- लोहे की रॉड से हमला करेंगे, पुलिस ने…

You Missed

Taylor Ann Green Discusses Breakup with Gaston Rojas and Plans a Match for Fraser on Below Deck

  • By dp
  • October 13, 2026
  • 2 views
Taylor Ann Green Discusses Breakup with Gaston Rojas and Plans a Match for Fraser on Below Deck

नगर निगम के कामों और खर्चों का हिसाब होगा ऑनलाइन:19 अक्टूबर को कार्यकारिणी की बैठक में रखा जाएगा प्रस्ताव, बनेगा ट्रांसपेरेंसी पोर्टल

  • By dp
  • October 13, 2026
  • 3 views
नगर निगम के कामों और खर्चों का हिसाब होगा ऑनलाइन:19 अक्टूबर को कार्यकारिणी की बैठक में रखा जाएगा प्रस्ताव, बनेगा ट्रांसपेरेंसी पोर्टल

Madras HC upholds TN assembly speaker’s decision to accept resignations of 6 AIADMK MLAs

  • By dp
  • October 13, 2026
  • 5 views
Madras HC upholds TN assembly speaker’s decision to accept resignations of 6 AIADMK MLAs

यूपीआई पेमेंट पर एमडीआर टला:धनतेरस पर व्यापारियों को बड़ी राहत, फैसले का जोरदार स्वागत

  • By dp
  • October 13, 2026
  • 5 views
यूपीआई पेमेंट पर एमडीआर टला:धनतेरस पर व्यापारियों को बड़ी राहत, फैसले का जोरदार स्वागत

The ‘Halloween Fireballs’ are coming. Here’s what to expect from the Taurids this October

  • By dp
  • October 13, 2026
  • 6 views

  • 8 views
रणवीर शौरी को मर्डर की धमकी मिली:लिखा- लोहे की रॉड से हमला करेंगे, पुलिस ने शुरू की जांच; CJP प्रदर्शन का विरोध किया था