सच्चेंडी में UPI से 98 हजार की साइबर ठगी:47 दिन बाद पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जांच शुरू

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Kanpur
  • Kanpur Sachendi UPI Cyber Fraud | FIR Filed After 47 Days

सच्चेंडी में UPI से 98 हजार की साइबर ठगी:47 दिन बाद पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जांच शुरूकानपुर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कानपुर के सचेण्डी थाना क्षेत्र में यूपीआई के माध्यम से बैंक खाते से करीब 98 हजार रुपये की शातिरो ने साइबर ठगी की घटना को अंजाम दे डाला। साइबर अपराधियों ने एक व्यक्ति के खाते से चार अलग-अलग ट्रांजेक्शन कर कुल 98,000.04 रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत और साइबर सेल की प्राथमिक जांच रिपोर्ट मिलने के बाद घटना के 47 दिन बाद गुरुवार दोपहर 2 बजे पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

थाने पर 47 दिन बाद पुलिस ने मुकदमा दर्जकर जांच शुरू

सच्चेण्डी के चकरपुर निवासी सतीश सिंह भदौरिया का बैंक ऑफ इंडिया की चकरपुर मंडी शाखा में खाता है। पीड़ित के मुताबिक 13 मई को उनके खाते से यूपीआई के माध्यम से चार ट्रांजेक्शन किए गए। इनमें 1 रुपये, 49,999.03 रुपये, 25,000.02 रुपये और 22,999.99 रुपये की राशि निकाल ली गई। इस तरह कुल 98,000.04 रुपये साइबर ठगों ने खाते से उड़ा दिए।खाते से रकम निकलने की जानकारी मिलते ही सतीश सिंह ने तत्काल बैंक से संपर्क कर अपना खाता होल्ड कराया, ताकि आगे कोई और ट्रांजेक्शन न हो सके। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय साइबर अपराध शिकायत पोर्टल (MCRP) पर भी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई।

मामले की जांच साइबर सेल को सौंपी गई। प्राथमिक जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद सचेण्डी पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब ट्रांजेक्शन की तकनीकी जांच, संबंधित यूपीआई आईडी, बैंक खातों और मोबाइल नंबरों का विवरण खंगाल रही है। ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके।

सचेण्डी थाना प्रभारी दीना नाथ मिश्रा ने बताया कि साइबर सेल की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहन जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध लिंक, कॉल या यूपीआई अनुरोध पर बिना पुष्टि के कार्रवाई न करें और साइबर ठगी होने पर तुरंत बैंक, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    एक्ट्रेस नुसरत भरूचा को रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर:इंडोनेशिया के बाली में एक्सीडेंट, एयर एंबुलेंस से मुंबई लाया जा रहा, सर्जरी होगी

    Hindi News Entertainment Bollywood Nusrat Bharucha Bali Accident | Actress Spine Fracture Air Ambulance एक्ट्रेस नुसरत भरूचा को रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर:इंडोनेशिया के बाली में एक्सीडेंट, एयर एंबुलेंस से…

    मूवी रिव्यू- ‘प्रेम कीटाणु’:प्यार की तलाश में निकले वीर पहाड़िया की कहानी में है हंसी, उलझन और एक मजेदार ट्विस्ट; जानिए कैसी है फिल्म

    Hindi News Entertainment Bollywood Prem Kitanu Movie Review | Veer Pahariya Love Story Fun Twist मूवी रिव्यू- ‘प्रेम कीटाणु’:प्यार की तलाश में निकले वीर पहाड़िया की कहानी में है हंसी,…

    You Missed

    Chinese AI model investigated after researcher says it provided instructions for bioweapons, assassinations

    • By dp
    • October 2, 2026
    • 2 views
    Chinese AI model investigated after researcher says it provided instructions for bioweapons, assassinations

    एक्ट्रेस नुसरत भरूचा को रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर:इंडोनेशिया के बाली में एक्सीडेंट, एयर एंबुलेंस से मुंबई लाया जा रहा, सर्जरी होगी

    • By dp
    • October 2, 2026
    • 2 views
    एक्ट्रेस नुसरत भरूचा को रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर:इंडोनेशिया के बाली में एक्सीडेंट, एयर एंबुलेंस से मुंबई लाया जा रहा, सर्जरी होगी

    ‘Forgotten Island’ Forgotten At Box Office With $12.8M Opening

    • By dp
    • October 2, 2026
    • 4 views
    ‘Forgotten Island’ Forgotten At Box Office With .8M Opening

    मूवी रिव्यू- ‘प्रेम कीटाणु’:प्यार की तलाश में निकले वीर पहाड़िया की कहानी में है हंसी, उलझन और एक मजेदार ट्विस्ट; जानिए कैसी है फिल्म

    • By dp
    • October 2, 2026
    • 4 views

    John Oliver on Brazil’s Flávio Bolsonaro: ‘Fearmongering and flagrant daddy issues’