कानपुर में आज गरज-चमक के साथ बारिश के आसार:बादलों ने रोकी धूप, उमस ने किया परेशान; पारा लुढ़का; 33 डिग्री रिकॉर्ड

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Kanpur
  • Kanpur Weather Update | Rain Expected With Thunder, Humidity Causes Sweat

कानपुर में आज गरज-चमक के साथ बारिश के आसार:बादलों ने रोकी धूप, उमस ने किया परेशान; पारा लुढ़का; 33 डिग्री रिकॉर्डकानपुर15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिन भर बादल छाने की वजह से नहीं निकली धूप। - Dainik Bhaskarदिन भर बादल छाने की वजह से नहीं निकली धूप।

कानपुर में आज गुरुवार को गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट है। बुधवार को दिनभर आसमान में घने बादलों का डेरा रहा। धूप नहीं निकलने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन हवा में नमी अधिक होने के कारण उमस ने पूरे दिन लोगों का पसीना निकाला।

शाम के समय चली ठंडी हवाओं से लोगों ने राहत की सांस ली।

घने बादल छाए, छिटपुट बूंदाबांदी हुई।घने बादल छाए, छिटपुट बूंदाबांदी हुई।

सामान्य से कम रहा तापमान

सीएसए के मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.6 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पिछले 24 घंटे में 8.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

कई इलाकों में हुई बारिश

दिनभर शहर के कई इलाकों में छिटपुट बूंदाबांदी होती रही। बादलों के कारण तेज धूप नहीं निकली, जिससे तापमान नियंत्रित रहा। हालांकि वातावरण में नमी अधिक होने से उमस बनी रही और लोग पसीने से तरबतर नजर आए। शाम के समय हवाएं चलने से मौसम सुहावना हो गया और उमस से राहत मिली।

पार्कों में पहुंचे लोग

मौसम सुहावना होने पर लोगों ने घरों से निकलकर शहर के पार्कों और खुले स्थानों का रुख किया। शाम के समय पार्कों में टहलने वालों और बच्चों की अच्छी-खासी भीड़ दिखाई दी।

मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल बादलों की आवाजाही और हल्की बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है, जिससे तापमान सामान्य से नीचे बना रह सकता है।

बारिश के साथ उमस रहेगी बरकरार

मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि आने वाले 24 घंटों में गरज व चमक के साथ बारिश होगी, लेकिन उमस भरी गर्मी बरकरार रहेगी। दिन के समय धूप निकलने की संभावना है जो कि पसीना निकालेगी। हवा में नमी रहने के कारण गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। दिन का तापमान 33-35 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    जयपुर में डांस का मजाक उड़ाया,ममता कुलकर्णी ने दिया जवाब:एक्ट्रेस बोलीं- अच्छा है उस वक्त इंस्टाग्राम नहीं था, जब कृष्ण गोपियों के साथ रास करते थे

    Hindi News Local Rajasthan Jaipur Mamta Kulkarni Jaipur Dance Controversy | Actress Statement Instagram जयपुर में डांस का मजाक उड़ाया,ममता कुलकर्णी ने दिया जवाब:एक्ट्रेस बोलीं- अच्छा है उस वक्त इंस्टाग्राम…

    22 साल बाद खत्म होगा ‘कॉफी विद करण’:कभी शो में कंगना ने करण को कहा था मूवी माफिया; सलमान-दीपिका के बयानों की भी हुई थी चर्चा

    Hindi News Entertainment Bollywood Karan Johar Coffee With Karan Final Season | Kangana Movie Mafia Controversy 22 साल बाद खत्म होगा ‘कॉफी विद करण’:कभी शो में कंगना ने करण को…

    You Missed

    Citi supports Hana Bank’s first $100 mil. digital bond issuance – The Korea Times

    • By dp
    • September 30, 2026
    • 1 views
    Citi supports Hana Bank’s first 0 mil. digital bond issuance – The Korea Times

    जयपुर में डांस का मजाक उड़ाया,ममता कुलकर्णी ने दिया जवाब:एक्ट्रेस बोलीं- अच्छा है उस वक्त इंस्टाग्राम नहीं था, जब कृष्ण गोपियों के साथ रास करते थे

    • By dp
    • September 30, 2026
    • 2 views
    जयपुर में डांस का मजाक उड़ाया,ममता कुलकर्णी ने दिया जवाब:एक्ट्रेस बोलीं- अच्छा है उस वक्त इंस्टाग्राम नहीं था, जब कृष्ण गोपियों के साथ रास करते थे

    FIRST ALERT: One last push of rainfall amidst flooding

    • By dp
    • September 30, 2026
    • 3 views
    FIRST ALERT: One last push of rainfall amidst flooding

    22 साल बाद खत्म होगा ‘कॉफी विद करण’:कभी शो में कंगना ने करण को कहा था मूवी माफिया; सलमान-दीपिका के बयानों की भी हुई थी चर्चा

    • By dp
    • September 30, 2026
    • 4 views
    22 साल बाद खत्म होगा ‘कॉफी विद करण’:कभी शो में कंगना ने करण को कहा था मूवी माफिया; सलमान-दीपिका के बयानों की भी हुई थी चर्चा

    The kid who was always ahead of schedule: Jewel Andrew’s rise to the big leagues

    • By dp
    • September 30, 2026
    • 4 views
    The kid who was always ahead of schedule: Jewel Andrew’s rise to the big leagues

    गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर होगा समरसता महोत्सव:2 से 4 अक्टूबर तक चलेगा आयोजन, विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन

    • By dp
    • September 30, 2026
    • 4 views
    गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर होगा समरसता महोत्सव:2 से 4 अक्टूबर तक चलेगा आयोजन, विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन