लाफ्टर चैलेंज से रिजेक्ट हो गए थे कपिल शर्मा:चंदन प्रभाकर बोले- मेकर्स को हाथ जोड़ एंट्री दिलाई, उन्होंने मुझे ही शो से निकाल दिया

  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • Kapil Sharma & Chandan Prabhakar Friendship | Amritsar To Mumbai Journey

लाफ्टर चैलेंज से रिजेक्ट हो गए थे कपिल शर्मा:चंदन प्रभाकर बोले- मेकर्स को हाथ जोड़ एंट्री दिलाई, उन्होंने मुझे ही शो से निकाल दियालुधियाना6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

एक इंटरव्यू में चंदन प्रभाकर ने कपिल शर्मा के साथ अपनी दोस्ती और करियर से जुड़े कई किस्से साझा किए। - Dainik Bhaskarएक इंटरव्यू में चंदन प्रभाकर ने कपिल शर्मा के साथ अपनी दोस्ती और करियर से जुड़े कई किस्से साझा किए।

अमृतसर के रहने कपिल शर्मा को कॉमेडी की दुनिया में पहचान दिलाने में उनके बचपन के दोस्त चंदन प्रभाकर की बड़ी भूमिका रही। चंदन ने अपना करियर दांव पर लगाकर कपिल की ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ में एंट्री करवाई थी।

.

हाल ही में एक इंटरव्यू में चंदन ने बताया कि वह और कपिल मुंबई में शो के ऑडिशन के लिए गए थे। वहां कपिल रिजेक्ट हो गए, जबकि उनका सिलेक्शन हो गया था। इसके बाद कपिल ने दिल्ली में भी ऑडिशन दिया, लेकिन वहां भी उन्हें रिजेक्शन मिला।

चंदन ने कपिल को शो में शामिल करने के लिए मेकर्स से काफी आग्रह किया। मेकर्स ने शर्त रखी कि कपिल को जगह देने के लिए किसी एक कंटेस्टेंट को शो छोड़ना होगा। चंदन ने बिना देर किए शो छोड़ दिया और कपिल की एंट्री करवा दी।

यहीं से कपिल के करियर को बड़ी उड़ान मिली। हालांकि, कुछ महीने बाद मेकर्स ने चंदन को दोबारा शो में बुला लिया। चंदन प्रभाकर को ‘द कपिल शर्मा शो’ में चंदू चायवाला के किरदार से भी खूब पहचान मिली। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने कपिल शर्मा के साथ अपनी दोस्ती और करियर से जुड़े कई किस्से साझा किए।

चंदन प्रभाकर को ‘द कपिल शर्मा शो’ में चंदू चायवाला के किरदार से भी खूब पहचान मिली। (फाइल फोटो)चंदन प्रभाकर को ‘द कपिल शर्मा शो’ में चंदू चायवाला के किरदार से भी खूब पहचान मिली। (फाइल फोटो)

जानिए कैसे दोस्त बने कपिल और चंदन…

  • स्कूल के दिनों की दोस्ती: कपिल शर्मा और चंदन प्रभाकर की मुलाकात अमृतसर में स्कूल के दिनों में हुई थी। दोनों की रचनात्मक सोच और अभिनय के प्रति दीवानगी ने उन्हें करीब ला दिया। दोनों ने साथ मिलकर स्कूल के कार्यक्रमों, लोकल थिएटर और नुक्कड़ नाटकों में परफॉर्म करना शुरू किया। चंदन ने अपनी पढ़ाई के साथ-साथ अमृतसर के लोकल थिएटर में जमकर पसीना बहाया। शुरुआती दिनों में जब उनके पास स्टेज पर पहनने के लिए सही कपड़े या कॉस्ट्यूम नहीं होते थे, तब दोनों अपने पापा और चाचा के पुराने सफारी सूट पहनकर स्टेज पर अभिनय करने निकल जाया करते थे।
  • इंजीनियरिंग की पढ़ाई की: चंदन प्रभाकर सिर्फ एक हास्य कलाकार नहीं हैं, बल्कि वे काफी पढ़े-लिखे थे। चंदन ने बीटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग में एडमिशन लिया और अपनी डिग्री पूरी की। डिग्री पूरी करने के बाद उन्होंने नौकरी भी शुरू कर दी। हालांकि, कुछ ही समय बाद उन्हें अहसास हो गया कि नौ-से-पांच की यह नौकरी उनके लिए नहीं बनी है। कला और अभिनय का जुनून उन्हें वापस खींच लाया और उन्होंने नौकरी छोड़कर पूरी तरह से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की तरफ रुख कर लिया।

चंदन प्रभाकर ने ये बड़ी बातें कही…

  • 2007 में ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज का ऑडिशन: चंदन प्रभाकर ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया कि साल 2007 भारतीय टेलीविजन और स्टैंड-अप कॉमेडी के इतिहास का एक टर्निंग पॉइंट था। इस साल देश के सबसे लोकप्रिय कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ के ऑडिशंस शुरू हुए। अमृतसर से चार दोस्त- चंदन प्रभाकर, राजीव ठाकुर, सुदेश लहरी और कपिल शर्मा ऑडिशन देने मुंबई पहुंचे।
  • कपिल हुए रिजेक्ट, बाकी चुने गए: चंदन ने बताया कि शुरुआती ऑडिशंस में वो खुद राजीव ठाकुर और सुदेश लहरी का चयन हो गया, लेकिन मेकर्स ने कपिल शर्मा को रिजेक्ट कर दिया। कपिल शर्मा बेहद निराश हुआ। दोस्त के रिजेक्शन से वे भी परेशान हुए थे। वो दि ग्रेट लाफ्टर चैलेंज शाे में काम करने लगा।
  • दिल्ली ऑडिशन में कपिल को भेजा: चंदन प्रभाकर ने बताया कि कपिल मायूस था तो उन्होंने उसे कुछ कॉमेडी स्क्रिप्ट लिखकर दी और उसे दिल्ली में होने वाले ऑडिशन में शामिल होने को कहा। चंदन का सिलेक्शन पहले ही हो चुका था। जिस दिन कपिल का दिल्ली में ऑडिशन था, उस दिन चंदन की किसी और शो की शूटिंग थी। लेकिन कपिल की जिद पर ऑडिशन के दिन वे अपनी शूटिंग बीच में छोड़कर, बिना किसी को बताए कपिल के साथ दिल्ली आ गए। कपिल दिल्ली गया और ऑडिशन में हिस्सा लिया, लेकिन वहां से भी उसे रिजेक्शन मिली।
  • मेकर्स के आगे कपिल के लिए जोड़े हाथ: चंदन ने कहा कि जब वह और राजीव मुंबई पहुंचे और ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ के रिहर्सल शुरू हुए, तो दोनों ने मेकर्स और असिस्टेंट डायरेक्टर्स के सामने कपिल की सिफारिश करनी शुरू कर दी। चंदन बार-बार मेकर्स से कहते कि आप बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं, जो असली टैलेंटेड बंदा है, आपने उसे छोड़ दिया है। आखिरकार उनकी जिद्दी मिन्नतें और हाथ जोड़ना रंग लाया। मेकर्स ने कहा कि ठीक है, हम कपिल शर्मा को बुला लेते हैं, लेकिन उसके बदले तुम्हें (चंदन को) यह शो छोड़कर वापस जाना होगा।
  • चंदन ने छोड़ा शो और कपिल की एंट्री करवाई: चंदन ने बताया कि उन्होंने मेकर्स को कहा कि वो कपिल को एंट्री दे दो, उसके बदले वह शो छोड़ देगा। चंदन का कहना है कि उन्होंने उसी समय अपनी बोरियां बिस्तरा पैक किया और अमृतसर लौट गए। यहां आकर नौकरी ढूंढी। कुछ महीने बाद फिर से मेकर्स ने उन्हें शो में वापस बुला लिया।
  • ग्रैंड फिनाले में ‘कपिल शर्मा’ की ऐतिहासिक जीत: चंदन ने बताया कि उन्हें वाइल्ड कार्ड या विशेष एंट्री के जरिए दोबारा शो में आमंत्रित किया। जब ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज 3’ का ग्रैंड फिनाले हुआ, तो ट्रॉफी की रेस में आमने-सामने दो ही सबसे पक्के दोस्त कपिल शर्मा और चंदन प्रभाकर खड़े थे। उन्होंने बताया कि आखिरकार कपिल शर्मा इस शो के विजेता बने और चंदन प्रभाकर रनर-अप रहे। इस शो के बाद दोनों के रास्ते कुछ समय के लिए अलग-अलग प्रोजेक्ट्स की वजह से अलग हो गए।

कपिल शर्मा और चंदन प्रभाकर की मुलाकात अमृतसर में स्कूल के दिनों में हुई थी। (फाइल फोटो)कपिल शर्मा और चंदन प्रभाकर की मुलाकात अमृतसर में स्कूल के दिनों में हुई थी। (फाइल फोटो)

2013 में ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ शुरू चंदन ने इससे पहले एक इंटरव्यू में बताया था कि साल 2013 में जब कपिल शर्मा ने अपना खुद का शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ शुरू किया, तो उन्होंने अपने सबसे पुराने साथी यानी उन्हें अपने साथ जोड़ा। चंदन को इस शो में ‘चंदू चायवाला’ का आइकॉनिक रोल दिया गया। चंदन के लिए यह किरदार निभाना बेहद मुश्किल और चुनौतीपूर्ण था, क्योंकि शो में हर वक्त उनका चेहरा, कपड़े और गरीबी का मजाक उड़ाया जाता था।

कपिल अक्सर शो में ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन मजाकिया अंदाज में कहा करते थे, “अगर मैं इसे अमृतसर से पकड़कर मुंबई नहीं लाता, तो यह आज भी वहीं भटक रहा होता। हालांकि चंदन इस बात को दोस्त का प्यार और शो की स्क्रिप्ट का हिस्सा मानकर मुस्कुराते हुए सह लेते थे।

ऑस्ट्रेलिया टूर, एयर इंडिया फ्लाइट विवाद चंदन बताते हैं कि मार्च 2017 में कपिल शर्मा और चंदन प्रभाकर के बरसों पुराने रिश्ते में उस वक्त भारी दरार आ गई, जब एक अंतरराष्ट्रीय दौरे के दौरान बड़ा विवाद हो गया। ऑस्ट्रेलिया के शो के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हो गई। चंदन ने साफ शब्दों में कपिल से कहा कि तू मुझसे इस तरह बात नहीं कर सकता। चंदन ने वहां आगे काम करने से इनकार कर दिया। वापस भारत लौटते समय एयर इंडिया की फ्लाइट में कपिल शर्मा, सुनील ग्रोवर और चंदन के बीच विवाद और बढ़ गया। मुंबई पहुंचते ही चंदन प्रभाकर, सुनील ग्रोवर व कुछ अन्य सदस्यों ने कपिल के शो ‘द कपिल शर्मा शो’ से अपना नाता तोड़ लिया।

बेटी का जन्म, कपिल का पछतावा विवाद के ठीक बाद चंदन की जिंदगी में एक नया मोड़ आया और 31 मार्च में चंदन प्रभाकर के घर एक नन्हीं बेटी ने जन्म लिया। चंदन प्रभाकर ने बताया कि बेटी होने के बाद कपिल शर्मा उनके घर आए और बेटी को शगुन दिया। उसके बाद कपिल शर्मा भावुक हो गए और उन्होंने अपनी पुरानी दोस्ती का वास्ता देकर उन्हें शाे में वापस बुला दिया। उन्होंने बताया कि जून 2017 में वो वापस ‘द कपिल शर्मा शो’ में लौट आए। साल 2018 में जब कपिल शर्मा डिप्रेशन, हेल्थ इश्यूज और मीडिया विवादों के कारण अपने जीवन के सबसे बुरे दौर से गुजर रहे थे, तब चंदन प्रभाकर किसी ढाल की तरह उनके साथ खड़े रहे। हालांकि जब कपिल शर्मा का शो नेट फिलिक्स पर आया तो चंदन प्रभाकर ने उनका शो फिर से छोड़ दिया।

***********

ये खबर भी पढ़ें:

चंडीगढ़ में ₹3 करोड़ इन्वेस्ट, फिर बंद हुआ शोरूम: ‘बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी’ का पूरा केस, जिसमें कोर्ट ने सलमान खान को तलब किया

चंडीगढ़ डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान, उनकी बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री और स्टाइल एंड क्यूंटेंट ज्वेलरी प्राइवेट लिमिटेड समेत अन्य को समन जारी किया है। कोर्ट ने इन सभी को 5 अक्टूबर को कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए हैं। कोर्ट में याचिका दायर करने वाले कारोबारी का दावा है कि सलमान खान उसे बिग बॉस के सेट पर मिले थे।(पढ़ें पूरी खबर)

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

नाबालिग से रेप के दोषी को 10 साल की सजा:बाराबंकी कोर्ट ने 40 हजार रुपए जुर्माना लगाया; 9 साल बाद आया फैसला

Hindi News Local Uttar pradesh Barabanki Barabanki Court Convicts Minor Rape Accused | 10 Years Jail Sentence नाबालिग से रेप के दोषी को 10 साल की सजा:बाराबंकी कोर्ट ने 40…

पत्नी से विवाद के बाद युवक ट्रेन के आगे पहुंचा:मेरठ में यूपी-112 के पुलिसकर्मियों ने पटरी से खींचकर बचाया

Hindi News Local Uttar pradesh Meerut Meerut News | UP 112 Police Save Man From Suicide Attempt On Railway Track पत्नी से विवाद के बाद युवक ट्रेन के आगे पहुंचा:मेरठ…

You Missed

Powerball Winner – Louisiana Ticket Wins $50,000 in Monday’s Drawing

  • By dp
  • November 5, 2026
  • 3 views
Powerball Winner – Louisiana Ticket Wins ,000 in Monday’s Drawing

नाबालिग से रेप के दोषी को 10 साल की सजा:बाराबंकी कोर्ट ने 40 हजार रुपए जुर्माना लगाया; 9 साल बाद आया फैसला

  • By dp
  • November 5, 2026
  • 3 views
नाबालिग से रेप के दोषी को 10 साल की सजा:बाराबंकी कोर्ट ने 40 हजार रुपए जुर्माना लगाया; 9 साल बाद आया फैसला

Scarlett Johansson Breaks Silence on ‘The Batman Part II’ Role: “It Was Very Hard to Figure Out”

  • By dp
  • November 5, 2026
  • 5 views
Scarlett Johansson Breaks Silence on ‘The Batman Part II’ Role: “It Was Very Hard to Figure Out”

पत्नी से विवाद के बाद युवक ट्रेन के आगे पहुंचा:मेरठ में यूपी-112 के पुलिसकर्मियों ने पटरी से खींचकर बचाया

  • By dp
  • November 5, 2026
  • 6 views
पत्नी से विवाद के बाद युवक ट्रेन के आगे पहुंचा:मेरठ में यूपी-112 के पुलिसकर्मियों ने पटरी से खींचकर बचाया

DC weather: Cool, cloudy and dry Monday before rain returns later in the week

  • By dp
  • November 5, 2026
  • 6 views
DC weather: Cool, cloudy and dry Monday before rain returns later in the week

सनी देओल पिता धर्मेंद्र के फार्महाउस पर पहुंचे:बेटे करण के साथ खेत में भावुक दिखे; लिखा- पापा आपको मिस कर रहा हूं

  • By dp
  • November 5, 2026
  • 6 views
सनी देओल पिता धर्मेंद्र के फार्महाउस पर पहुंचे:बेटे करण के साथ खेत में भावुक दिखे; लिखा- पापा आपको मिस कर रहा हूं