कृति सेनन एड विवाद, करीना कपूर का बोलने से इनकार:सवाल पर डायरेक्टर से जवाब देने को कहा; राहुल गांधी कृति को सपोर्ट कर चुके

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Kareena Kapoor Silence On Kriti Sanon Ad Controversy | Mumbai Event

कृति सेनन एड विवाद, करीना कपूर का बोलने से इनकार:सवाल पर डायरेक्टर से जवाब देने को कहा; राहुल गांधी कृति को सपोर्ट कर चुके22 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

एक्ट्रेस कृति सेनन के रक्षाबंधन एडवर्टाइजमेंट में कपड़ों को लेकर शुरू हुए विवाद पर अब करीना कपूर खान ने प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया।

फिल्म दायरा के ट्रेलर लॉंच इवेंट में जब मीडिया ने करीना से इस विवाद और एक्ट्रेसेस की सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर सवाल पूछा, तो उन्होंने इस सवाल पर चुप्पी साधे रखी। करीना ने इस सवाल का जवाब पास में बैठीं डायरेक्टर मेघना गुलजार से देने को कहा।

दायरा के ट्रेलर लॉंच इवेंट में मीडिया ने कृति के बारे में सवाल किया।दायरा के ट्रेलर लॉंच इवेंट में मीडिया ने कृति के बारे में सवाल किया।

सवाल सुनते ही डायरेक्टर की तरफ किया इशारा इवेंट में रिपोर्टर ने करीना कपूर से पूछा कि सोशल मीडिया पर एक्ट्रेसेस के कपड़ों और उनके रिप्रेजेंटेशन को लेकर काफी ट्रोलिंग होती है, ऐसे में एक एक्ट्रेस होने के नाते उनकी क्या सीमाएं होनी चाहिए। सवाल पूरा सुनते ही करीना ने खुद बोलने के बजाय माइक डायरेक्टर मेघना गुलजार की तरफ बढ़ा दिया।

करीना ने इस सवाल का जवाब पास में बैठीं डायरेक्टर मेघना गुलजार से देने को कहा।करीना ने इस सवाल का जवाब पास में बैठीं डायरेक्टर मेघना गुलजार से देने को कहा।

करीना के इशारा करने के बाद डायरेक्टर मेघना गुलजार ने सवाल का जवाब दिया। मेघना ने कहा, “फिल्मों या स्क्रीन पर किसी महिला या पुरुष कलाकार का लुक और कपड़े उनके किरदार पर निर्भर करते हैं।

यह डायरेक्टर की सोच के हिसाब से तय होता है।” मेघना ने आगे कहा कि इस तरह के मामलों में सिर्फ किसी एक एक्टर से सवाल पूछना या उसे कटघरे में खड़ा करना सही नहीं है।

जानिए क्या है पूरा विवाद-

कृति सेनन ने एड में रिवीलिंग कपड़े पहने- यह पूरा विवाद जीवा (GIVA) ज्वेलरी ब्रांड के 36 सेकंड के रक्षाबंधन एडवर्टाइजमेंट से शुरू हुआ था। रक्षाबंधन से जुड़े इस एड में कृति ने ऑफ व्हाइट ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज, केप और ड्रेप्ड स्कर्ट पहना था।

कृति के इस रक्षाबंधन एड पर लगातार विवाद जारी है।कृति के इस रक्षाबंधन एड पर लगातार विवाद जारी है।

सोशल मीडिया यूजर्स के एक वर्ग ने इस लुक की आलोचना की। उनका कहना था कि परिवार और परंपरा से जुड़े त्योहार के लिए यह आधुनिक स्टाइल सही नहीं है।

कंगना ने कृति के लुक की निंदा की- सोशल मीडिया ट्रोलिंग के बीच कंगना रनोट ने सोशल मीडिया पर बिना कृति का नाम लिए लिखा, “महिला होने के लिए यह शानदार समय है। हमारी अलमारियां कई तरह के कपडों से भरी हैं और आज की महिला ग्लोबल महिला है। कॉकटेल ड्रेस से लेकर लहंगा चोली तक, जींस से लेकर साडी तक, बिकिनी से लेकर सलवार-कमीज तक, आज हमारे पास पहनने के इतने विकल्प हैं। फिर आप अपने भाई को बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में राखी क्यों बांधेंगी? आपके पास स्टाइलिंग के इतने विकल्प कहां हैं? हा हा, यह विज्ञापन जानबूझकर अजीब बनाया गया लगता है।”

कंगना ने अपने पोस्ट में बिना नाम लिए कृति पर निशाना साधा था।कंगना ने अपने पोस्ट में बिना नाम लिए कृति पर निशाना साधा था।

कृति सेनन ने कंगना को जवाब दिया- कंगना की टिप्पणी के बाद आलोचना के बीच कृति ने आधिकारिक बयान जारी किया। उन्होंने कहा, “त्योहारों का मतलब आपके पहने हुए कपडों में नहीं, बल्कि परंपराओं के लिए आपके मन में मौजूद भावनाओं और उनके अर्थ में होता है।

“रक्षाबंधन सुरक्षा के रिश्ते का त्योहार है। मेरी बहन और मैं एक-दूसरे को राखी बांधते हैं। हम जानते हैं कि हम भी एक भाई जितना ही एक-दूसरे की रक्षा कर सकते हैं। हम महिलाओं को यह बताना कब बंद करेंगे कि उन्हें क्या पहनना चाहिए? एथनिक फैशन समय के साथ बदला है, लेकिन आज भी किसी महिला की संस्कृति के प्रति इज्जत सिर्फ उसके कपडों से मापी जाती है। संस्कृति और परंपराएं उसके दिल में होती हैं, उसकी नेकलाइन में नहीं।”

कृति के समर्थन में राहुल गांधी का पोस्ट।कृति के समर्थन में राहुल गांधी का पोस्ट।

राहुल गांधी ने किया कृति का बचाव- विवाद पर राहुल गांधी ने कृति की पोस्ट री-शेयर कर लिखा कि कोई महिला क्या पहनती है, क्या करती है और कहां जाती है, यह उसकी अपनी पसंद है। महिलाओं के कपड़ों और जीवनशैली की ऑनलाइन पुलिसिंग यानी पहरेदारी नहीं करनी चाहिए। राहुल ने अपने पोस्ट में ‘स्मैश द पेट्रियार्की’ हैशटैग का इस्तेमाल किया था।

विवाद के बाद ब्रांड ने हटाया एडवर्टाइजमेंट- सोशल मीडिया पर कपड़ों और पेट डॉग को राखी बांधने को लेकर विवाद बढ़ता देख ब्रांड ने आधिकारिक बयान जारी कर माफी मांगी और इस एडवर्टाइजमेंट को अपने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    तनुश्री दत्ता के आरोपों पर बोले नाना पाटेकर के बेटे:केस पहले ही खत्म हो चुका, भगवान उनका भला करे; एक्ट्रेस ने निधन पर उठाए थे सवाल

    Hindi News Entertainment Bollywood Malhar Patekar Statement | Tanushree Datta Allegations Nana Patekar तनुश्री दत्ता के आरोपों पर बोले नाना पाटेकर के बेटे:केस पहले ही खत्म हो चुका, भगवान उनका…

    हनी सिंह को साइबर सेल से राहत नहीं:22 अक्टूबर को पेश होने की मांग खारिज; दोबारा समन पर नहीं आए तो लुकआउट सर्कुलर जारी हो सकता है

    Hindi News Entertainment Bollywood Honey Singh Controversy | Maharashtra Cyber Cell Rejects Plea Lookout Notice हनी सिंह को साइबर सेल से राहत नहीं:22 अक्टूबर को पेश होने की मांग खारिज;…

    You Missed

    ‘Sober Companion’: Bel Powley & Rob Delaney Leading BBC Sounds Podcast

    • By dp
    • October 16, 2026
    • 0 views
    ‘Sober Companion’: Bel Powley & Rob Delaney Leading BBC Sounds Podcast

    तनुश्री दत्ता के आरोपों पर बोले नाना पाटेकर के बेटे:केस पहले ही खत्म हो चुका, भगवान उनका भला करे; एक्ट्रेस ने निधन पर उठाए थे सवाल

    • By dp
    • October 16, 2026
    • 0 views
    तनुश्री दत्ता के आरोपों पर बोले नाना पाटेकर के बेटे:केस पहले ही खत्म हो चुका, भगवान उनका भला करे; एक्ट्रेस ने निधन पर उठाए थे सवाल

    Nebius (NBIS) Has Pricing Power. Its Earnings Don’t Show It Yet.

    • By dp
    • October 16, 2026
    • 3 views
    Nebius (NBIS) Has Pricing Power. Its Earnings Don’t Show It Yet.

    हनी सिंह को साइबर सेल से राहत नहीं:22 अक्टूबर को पेश होने की मांग खारिज; दोबारा समन पर नहीं आए तो लुकआउट सर्कुलर जारी हो सकता है

    • By dp
    • October 16, 2026
    • 4 views
    हनी सिंह को साइबर सेल से राहत नहीं:22 अक्टूबर को पेश होने की मांग खारिज; दोबारा समन पर नहीं आए तो लुकआउट सर्कुलर जारी हो सकता है

    Explosion leads to large structure fire in Gallatin, police say

    • By dp
    • October 16, 2026
    • 6 views
    Explosion leads to large structure fire in Gallatin, police say

    कृति सेनन के पैर छूने लगा फैन:वीडियो वायरल; अक्षय, सनी, सुष्मिता और हनी सिंह से जुड़े ऐसे पल भी रहे चर्चा में

    • By dp
    • October 16, 2026
    • 6 views
    कृति सेनन के पैर छूने लगा फैन:वीडियो वायरल; अक्षय, सनी, सुष्मिता और हनी सिंह से जुड़े ऐसे पल भी रहे चर्चा में