काशी विद्यापीठ में 42 कोर्स की काउंसिलिंग 21 अगस्त से:पीजी में 222 विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश, 31 अगस्त तक चलेगी प्रक्रिया

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Varanasi
  • Kashi Vidyapeeth PG Admission | Counseling Schedule For 42 Courses

काशी विद्यापीठ में 42 कोर्स की काउंसिलिंग 21 अगस्त से:पीजी में 222 विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश, 31 अगस्त तक चलेगी प्रक्रियावाराणसीकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सत्र 2026-27 की प्रवेश प्रक्रिया जारी है। मंगलवार को स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में 222 विद्यार्थियों ने काउंसिलिंग कराकर प्रवेश लिया।

.

वहीं, अब 21 से 31 अगस्त तक एमसीए, एमएड, एलएलबी समेत 42 पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग आयोजित की जाएगी। अलग-अलग तारीखों पर काउंसिलिंग के बाद अभ्यर्थियों को तय समय में ऑनलाइन फीस जमा करनी होगी। शुल्क जमा नहीं करने पर उनका प्रवेश निरस्त कर दिया जाएगा।

21 से 31 अगस्त तक काउंसिलिंग

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में 21 अगस्त से काउंसिलिंग शुरू होगी, जो 31 अगस्त तक चलेगी। अलग-अलग तारीखों पर एमसीए, एमएड, एलएलबी, एलएलएम, डिप्लोमा, पत्रकारिता एवं जनसंचार समेत 42 पाठ्यक्रमों के लिए अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग की जाएगी।

19 अगस्त को इतिहास, समाजशास्त्र और एमएसडब्ल्यू की काउंसिलिंग

इससे पहले 19 अगस्त को एमए इतिहास और एमए समाजशास्त्र की काउंसिलिंग शिक्षा शास्त्र संकाय भवन में होगी। वहीं, एमएसडब्ल्यू की काउंसिलिंग समाज कार्य संकाय में आयोजित की जाएगी।

जिन अभ्यर्थियों को 19 अगस्त की काउंसिलिंग के लिए ई-मेल पर लिंक भेजा गया है, उन्हें गेट पास के साथ अपने मूल प्रमाण-पत्र, प्रमाण-पत्रों की एक सेट फोटो कॉपी, चार पासपोर्ट साइज फोटो और अपनी श्रेणी का अपडेटेड प्रमाण-पत्र लेकर सुबह 10:30 बजे निर्धारित स्थान पर पहुंचना होगा।

प्रवेश के दिन मिला आईडी और लाइब्रेरी कार्ड

मंगलवार को स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में 222 विद्यार्थियों ने काउंसिलिंग के बाद प्रवेश लिया। प्रवेश सेल के उपसमन्वयक प्रो. नलिनी श्याम कामिल ने बताया कि ऑनलाइन फीस जमा करने वाले विद्यार्थियों को काउंसिलिंग स्थल पर ही परिचय पत्र और लाइब्रेरी कार्ड उपलब्ध कराया गया।

21 से 23 अगस्त तक आवेदन में कर सकेंगे सुधार

जिन अभ्यर्थियों ने विश्वविद्यालय परिसर में संचालित स्नातक, स्नातकोत्तर और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के ऑनलाइन आवेदन में अर्हकारी परीक्षा के अंतिम वर्ष या सेमेस्टर की मार्कशीट अपलोड नहीं की है, उनके लिए 21 से 23 अगस्त तक करेक्शन विंडो खोली जाएगी।

अभ्यर्थी प्रवेश पोर्टल पर अपनी आईडी से लॉगिन कर तय समय के भीतर आवेदन में सुधार कर सकेंगे। निर्धारित तारीख के बाद आवेदन में बदलाव का मौका नहीं मिलेगा।

काउंसिलिंग के बाद तय समय में फीस जमा करना जरूरी

कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने बताया कि काउंसिलिंग के बाद अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग स्थल पर बने काउंटर से ऑनलाइन फीस जमा करनी होगी। अगर कोई अभ्यर्थी तय समय में फीस जमा नहीं करता है तो उसका अभ्यर्थन निरस्त कर दिया जाएगा और उसे दोबारा मौका नहीं मिलेगा।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

छात्राओं ने फूलों से बनाई 108 मीटर की भव्य रंगोली:गाजियाबाद नगर निगम सेवा संकल्प अभियान के तहत कर रहा कार्यक्रमों का आयोजन

Hindi News Local Uttar pradesh Ghaziabad Ghaziabad Nagar Nigam Seva Sankalp Abhiyan | Rangoli Event Photos छात्राओं ने फूलों से बनाई 108 मीटर की भव्य रंगोली:गाजियाबाद नगर निगम सेवा संकल्प…

सुदामा चरित्र सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु:मुरादाबाद में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भक्ति भाव से समापन

Hindi News Local Uttar pradesh Moradabad Moradabad Shrimad Bhagwat Katha Samapan | Sudama Charitra Pravachan सुदामा चरित्र सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु:मुरादाबाद में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भक्ति भाव से…

You Missed

Croatia vs England: UEFA Nations League stats & head-to-head

  • By dp
  • October 3, 2026
  • 1 views
Croatia vs England: UEFA Nations League stats & head-to-head

छात्राओं ने फूलों से बनाई 108 मीटर की भव्य रंगोली:गाजियाबाद नगर निगम सेवा संकल्प अभियान के तहत कर रहा कार्यक्रमों का आयोजन

  • By dp
  • October 3, 2026
  • 1 views
छात्राओं ने फूलों से बनाई 108 मीटर की भव्य रंगोली:गाजियाबाद नगर निगम सेवा संकल्प अभियान के तहत कर रहा कार्यक्रमों का आयोजन

Michael Jordan’s Limited-edition ‘Black Pack’ Air Jordan 14 Comes Out This Weekend — but It Won’t Be Easy to Get

  • By dp
  • October 3, 2026
  • 3 views
Michael Jordan’s Limited-edition ‘Black Pack’ Air Jordan 14 Comes Out This Weekend — but It Won’t Be Easy to Get

सुदामा चरित्र सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु:मुरादाबाद में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भक्ति भाव से समापन

  • By dp
  • October 3, 2026
  • 4 views
सुदामा चरित्र सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु:मुरादाबाद में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भक्ति भाव से समापन

It’s October 3rd—and Yes, Jonathan Bennett Knows What Day It Is

  • By dp
  • October 3, 2026
  • 4 views
It’s October 3rd—and Yes, Jonathan Bennett Knows What Day It Is

बसपा की बैठक में लखनऊ के कार्यक्रम की चर्चा:ललितपुर में 9 अक्टूबर को श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होने की रूपरेखा तैयार

  • By dp
  • October 3, 2026
  • 4 views
बसपा की बैठक में लखनऊ के कार्यक्रम की चर्चा:ललितपुर में 9 अक्टूबर को श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होने की रूपरेखा तैयार