काशी विश्वनाथ मंदिर के पास बाइक सवार से मारपीट:पत्नी हाथ जोड़ती रही; दुकानदारों से हुई थी कहासुनी,पुलिसकर्मियों ने किया बीच-बचाव

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Varanasi
  • Kashi Vishwanath Temple Assault | Bike Rider Attacked In Varanasi

काशी विश्वनाथ मंदिर के पास बाइक सवार से मारपीट:पत्नी हाथ जोड़ती रही; दुकानदारों से हुई थी कहासुनी,पुलिसकर्मियों ने किया बीच-बचाववाराणसी2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

काशी विश्वनाथ मंदिर के पास दुकानदारों और बाइक सवार के बीच मारपीट का वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक युवक के साथ कुछ लोग मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान युवक के साथ मौजूद उसकी पत्नी हाथ जोड़कर लोगों से मारपीट रोकने की अपील करती नजर आ रही है। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर किसी तरह युवक को भीड़ से बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार, मामला सोमवार की रात 10.30 बजे की है‌‌ एक बाइक सवार अपनी पत्नी के साथ मंदिर क्षेत्र के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसकी दुकानदारों से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोप है कि एक दुकानदार ने युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। वीडियो में भीड़ के बीच युवक को घेरकर मारपीट किए जाने का दृश्य दिखाई दे रहा है।

वीडियो में महिला हाथ जोड़ती दिखी

युवक के साथ मौजूद महिला लगातार हाथ जोड़कर लोगों से उसे छोड़ने की अपील करती रही। इसी बीच वहां ड्यूटी पर मौजूद कुछ पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि इसी दौरान ड्यूटी से गुजर रहे अन्य पुलिसकर्मियों ने भी हस्तक्षेप किया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद युवक को भीड़ से अलग किया गया।

श्रद्धालुओं ने दुकानदारों के व्यवहार पर उठाया सवाल

वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय दुकानदारों के व्यवहार को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। कुछ लोगों का आरोप है कि मंदिर क्षेत्र में दुकानदार श्रद्धालुओं से सामान रखने के नाम पर 200 से 300 रुपये तक का प्रसाद लेने के लिए कहते हैं। आरोप है कि शुरुआत में सामान रखने की बात मुफ्त में कही जाती है, लेकिन बाद में प्रसाद नहीं लेने पर दुकानदारों और श्रद्धालुओं के बीच बहस की स्थिति बन जाती है।

पुलिस ने शुरू कराई जांच

मामले को लेकर चौक थाना प्रभारी दिलीप कुमार मिश्रा ने बताया कि मारपीट से संबंधित एक वीडियो संज्ञान में आया है। वीडियो के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है। हालांकि अभी किसी के तरफ से लिखित शिकायत नहीं की गई है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    चंदौली में किसानों की जमीन जबरन नहीं ली जाएगी:भाजपा विधायक सुशील बोले- विंध्य एक्सप्रेस-वे लिंक परियोजना के लिए सर्किल रेट 25% बढ़ा

    Hindi News Local Uttar pradesh Chandauli Vindhya Expressway Link Project | Chandauli Circle Rate Hiked 25% चंदौली में किसानों की जमीन जबरन नहीं ली जाएगी:भाजपा विधायक सुशील बोले- विंध्य एक्सप्रेस-वे…

    कंगना रनोट सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं:गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया; मुंबा देवी के भी दर्शन किए, देखें तस्वीरें

    Hindi News Entertainment Bollywood Kangana Ranaut Visits Siddhivinayak & Mumba Devi Temple | Mumbai Photos कंगना रनोट सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं:गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया; मुंबा देवी के भी दर्शन किए,…

    You Missed

    The 30-year Treasury yield just hit a 19-year high. Three things could drive it even higher

    • By dp
    • August 18, 2026
    • 3 views
    The 30-year Treasury yield just hit a 19-year high. Three things could drive it even higher

    काशी विश्वनाथ मंदिर के पास बाइक सवार से मारपीट:पत्नी हाथ जोड़ती रही; दुकानदारों से हुई थी कहासुनी,पुलिसकर्मियों ने किया बीच-बचाव

    • By dp
    • August 18, 2026
    • 4 views
    काशी विश्वनाथ मंदिर के पास बाइक सवार से मारपीट:पत्नी हाथ जोड़ती रही; दुकानदारों से हुई थी कहासुनी,पुलिसकर्मियों ने किया बीच-बचाव

    Trump contradicts Vance, says nukes, not oil prices, No. 1 priority in Iran

    • By dp
    • August 18, 2026
    • 5 views
    Trump contradicts Vance, says nukes, not oil prices, No. 1 priority in Iran

    चंदौली में किसानों की जमीन जबरन नहीं ली जाएगी:भाजपा विधायक सुशील बोले- विंध्य एक्सप्रेस-वे लिंक परियोजना के लिए सर्किल रेट 25% बढ़ा

    • By dp
    • August 18, 2026
    • 5 views
    चंदौली में किसानों की जमीन जबरन नहीं ली जाएगी:भाजपा विधायक सुशील बोले- विंध्य एक्सप्रेस-वे लिंक परियोजना के लिए सर्किल रेट 25% बढ़ा

    Dave Marsh, Bruce Springsteen biographer and music critic, dies at 76