दूल्हा नहीं आया, पड़ोसी के साथ मंडप में बैठी दुल्हन:फिंगरप्रिंट मिसमैच से पकड़ी गई, पिता ने बेटे को पीटा, 2027 में होना था निकाह

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Kaushambi
  • Kaushambi Bride Marries Neighbour After Groom No Show | Fingerprint Mismatch

दूल्हा नहीं आया, पड़ोसी के साथ मंडप में बैठी दुल्हन:फिंगरप्रिंट मिसमैच से पकड़ी गई, पिता ने बेटे को पीटा, 2027 में होना था निकाहपंकज केसरवानी | कौशांबी1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कौशांबी में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित एक कार्यक्रम में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दूल्हे के नहीं पहुंचने पर एक युवती दूसरे युवक के साथ मंडप में शादी करने बैठ गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक, युवती और उसके परिजनों को हिरासत में ले लिया।

यह घटना रविवार को सयारा स्थित गेस्ट हाउस में हुई। सैनी थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती का निकाह रायबरेली जिले में 17 मार्च 2027 को तय है। इसके बावजूद युवती के परिवार ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए आवेदन किया था।

कार्यक्रम के दिन युवती का होने वाला पति किसी कारणवश नहीं पहुंचा। चर्चा है कि सरकारी दहेज के लालच में युवती की मां ने गांव के ही एक युवक को आधा दहेज देने का लालच देकर मंडप में बैठने के लिए राजी कर लिया। यह युवक सैनी फायर स्टेशन में कार्यरत एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का बेटा है, जिसके पिता की ड्यूटी भी सामूहिक विवाह कार्यक्रम में लगी थी।

जब युवक के मंडप में बैठने की जानकारी उसके पिता को मिली, तो वह अपने भाई के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवक की जमकर पिटाई की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और युवक, युवती, उसकी मां सहित अन्य परिजनों को कोतवाली ले गई।

मौजूद अधिकारियों के अनुसार, कार्यक्रम स्थल पर वर-वधू का फिंगरप्रिंट मिलान कराया जाता है। युवती का फिंगरप्रिंट तो मिल गया, लेकिन युवक का फिंगरप्रिंट नहीं मिला। इसके बाद युवती और युवक को परिजनों सहित कार्यक्रम से बाहर कर दिया गया था। अधिकारियों ने इस चूक पर चुप्पी साधते हुए इसे भीड़ के कारण हुई गलती बताया। वहीं, युवक के परिवार ने स्पष्ट किया कि वे युवक को शादी के मंडप से उठाकर लाए थे और गुस्से में उसकी पिटाई की थी।

इस पूरे मामले पर मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ने बताया कि विवाह का पंजीकरण रद्द कर दिया गया है। किसी भी पक्ष को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मिलने वाला कोई लाभ नहीं दिया जाएगा।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    यूपी में कल से फिर बदलेगा मौसम, बारिश का अलर्ट:लखनऊ में अभी भी 40 हजार से ज्यादा घर पानी से घिरे, सीतापुर, गोंडा में भी बढ़ने लगा जलस्तर

    Hindi News Local Uttar pradesh Uttar Pradesh Weather Update Lucknow Sitapur Gonda Flood Alert Up Rain Water Level Video LIVEयूपी में कल से फिर बदलेगा मौसम, बारिश का अलर्ट:लखनऊ में…

    GEN-Z की पसंद डिजिटल प्रिंट गरबा ड्रेस:मिलेनियल्स को अजरक प्रिंट ने मोहा, गोरखपुर में डांडिया नाइट के लिए जबरदस्त उत्साह

    Hindi News Local Uttar pradesh Gorakhpur Gorakhpur Dandiya Night: Ajrakh Prints & Digital Garba Dresses Trend | 2026 GEN-Z की पसंद डिजिटल प्रिंट गरबा ड्रेस:मिलेनियल्स को अजरक प्रिंट ने मोहा,…

    You Missed

    Angela Bassett and the “Wildwood” team discuss that high-flying chase sequence (exclusive) – AOL

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 1 views
    Angela Bassett and the “Wildwood” team discuss that high-flying chase sequence (exclusive) – AOL

    यूपी में कल से फिर बदलेगा मौसम, बारिश का अलर्ट:लखनऊ में अभी भी 40 हजार से ज्यादा घर पानी से घिरे, सीतापुर, गोंडा में भी बढ़ने लगा जलस्तर

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 1 views
    यूपी में कल से फिर बदलेगा मौसम, बारिश का अलर्ट:लखनऊ में अभी भी 40 हजार से ज्यादा घर पानी से घिरे, सीतापुर, गोंडा में भी बढ़ने लगा जलस्तर

    Maura Higgins Addresses Rumors ‘Dancing With the Stars’ Is ‘Fixed’ in Her Favor: ‘I Wish’

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 3 views
    Maura Higgins Addresses Rumors ‘Dancing With the Stars’ Is ‘Fixed’ in Her Favor: ‘I Wish’

    GEN-Z की पसंद डिजिटल प्रिंट गरबा ड्रेस:मिलेनियल्स को अजरक प्रिंट ने मोहा, गोरखपुर में डांडिया नाइट के लिए जबरदस्त उत्साह

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 3 views
    GEN-Z की पसंद डिजिटल प्रिंट गरबा ड्रेस:मिलेनियल्स को अजरक प्रिंट ने मोहा, गोरखपुर में डांडिया नाइट के लिए जबरदस्त उत्साह

    Notice of Privacy

    • By dp
    • October 13, 2026
    • 4 views
    Notice of Privacy

    लखनऊ के बाबूगंज में 18 अक्टूबर को डांडिया नाइट:मौसमगंज रामलीला समिति और आसरा फाउंडेशन मिलकर करा रहे आयोजन

    • By dp
    • October 13, 2026
    • 4 views
    लखनऊ के बाबूगंज में 18 अक्टूबर को डांडिया नाइट:मौसमगंज रामलीला समिति और आसरा फाउंडेशन मिलकर करा रहे आयोजन