- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Lucknow
- KGMU Nursing Student Divyanshi Yadav Death Probe | Protest Ends
KGMU नर्सिंग छात्रों का आंदोलन खत्म:दिव्यांशी की मौत की जांच अंतिम चरण में, आश्वासन के बाद धरना समाप्त8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
डॉ. केके सिंह शुक्रवार को नर्सिंग छात्रों से वार्ता करने पहुंचे।
KGMU नर्सिंग कॉलेज की छात्रा दिव्यांशी यादव की मौत के मामले में चल रहा नर्सिंग छात्रों का आंदोलन शुक्रवार को समाप्त हो गया। डीन पैरामेडिकल व प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने धरना स्थल पहुंचकर प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं से वार्ता की। जांच और छात्रों की विभि
.
बनारस और जौनपुर जाकर जुटाई जानकारी
बीते सोमवार से नर्सिंग छात्र-छात्राएं धरने पर बैठे थे। डॉ. केके सिंह ने बताया कि दिव्यांशी की मौत के मामले की जांच के लिए गठित समिति सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। वह खुद भी समिति के सदस्य हैं। जांच लगभग अंतिम चरण में है। समिति के सदस्य छात्रा के इलाज और मौत से जुड़े तथ्यों की जानकारी लेने बनारस जा चुके हैं। संबंधित लोगों और संस्थानों से भी जानकारी जुटाई गई है। समिति की टीम दिव्यांशी के पिता और परिवार से मिलने उनके पैतृक गांव जौनपुर भी गई थी। वहां परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की गई। इस दौरान परिवार की कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद से फोन पर बातचीत भी कराई गई।
डीन-प्रिंसिपल हटाने पर नहीं बनी सहमति
छात्रों के मुताबिक डीन और प्रिंसिपल को हटाने की मांग पर सहमति नहीं बनी। हालांकि प्रत्येक सेमेस्टर में 10 दिन की मेडिकल लीव, आंदोलन के दौरान छूटी कक्षाओं की भरपाई, थ्योरी-प्रैक्टिकल की अटेंडेंस और आंदोलन में शामिल छात्रों पर कार्रवाई नहीं करने समेत अन्य मांगों पर जरूरी कदम उठाने का आश्वासन मिला है।
शनिवार से कक्षाओं में लौटेंगे छात्र
छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर भरोसा जताते हुए आंदोलन समाप्त कर दिया। शनिवार से सभी छात्र नियमित कक्षाओं और प्रशिक्षण में शामिल होंगे।
अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें
Source link




