पंजाबी सिंगर खान साब भड़के, बोले- डंडों से ही मानोगे:बापू लाल बादशाह मेले में पहुंचे, खड़े होकर हूटिंग पर गाना रोका, कहा- हार्टअटैक हो जाएगा

  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Khan Saab Controversy At Nakodar Bapu Lal Badshah Mela | Singer Video

पंजाबी सिंगर खान साब भड़के, बोले- डंडों से ही मानोगे:बापू लाल बादशाह मेले में पहुंचे, खड़े होकर हूटिंग पर गाना रोका, कहा- हार्टअटैक हो जाएगाजालंधर17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

युवकों को बैठने के लिए कहते पंजाबी सिंगर और धुरंधर फेम खान साब। - Dainik Bhaskarयुवकों को बैठने के लिए कहते पंजाबी सिंगर और धुरंधर फेम खान साब।

जालंधर के नकोदर में 19 जुलाई को आयोजित बापू लाल बादशाह के मेले के दौरान सिंगर खान साब फैंस पर भड़क गए। खान साब ने कहा कि बैठ जाओ। जब पुलिस आप पर डंडे बरसाएगी तब मजा आएगा क्या। इतनी गर्मी में बैठकर आराम से सुनो, एक आध को हार्ट अटैक हो जाएगा।

.

सिंगर ने कहा कि किसी मां का एक भी बेटा यहां मर गया तो मैं क्या जवाब दूंगा। इतना बड़ा बच्चा मां-बाप को कहां से लाकर दूंगा। बता दें कि, जब खान साब स्टेज पर आए तो कुछ लोगों ने धुरंधर फिल्म का गीत सुनना चाहा। इस पर खान साब खड़े होकर गाने लगे। इतने में भीड़ में से कुछ युवक खड़े होकर हूटिंग करने लगे।

खान साब का प्रोग्राम यहीं रोक दिया जाएगा

खान साब ने युवकों को खड़े होते देख कहा कि बैठ जाओ, दूसरे लोगों को मैं दिखाई नहीं दे रहा हूं। इसके बाद मैनेजमेंट ने भी अपील की, लेकिन युवक बैठे नहीं। इस बीच मैनेजमेंट ने कह दिया कि अगर नहीं बैठोगे तो खान साब का प्रोग्राम यहीं रोक दिया जाएगा।

खान साब ने धुरंधर फिल्म के गीत सुनाए

इस बात से खान साब भड़क गए और कहा कि साल में एक बार प्रोग्राम में आने का मौका मिलता है, उसे भी खड़े होकर आप खराब कर रहे हो। मैं मानता हूं आप सब मुझसे बहुत प्यार करते हो, लेकिन शांति बनाकर रखें। युवकों के बैठने के बाद ही खान साब ने धुरंधर फिल्म के गीत सुनाए।

पंजाबी सिंगर खान साब।पंजाबी सिंगर खान साब।

जानें स्टेज से खान साब ने क्या कहा…

  • अव्यवस्था के कारण समय की बर्बादी हो रही है- खान साब ने कहा कि आप लोगों की हुड़दंगबाजी और न बैठने की वजह से मेरा कीमती समय कम हो रहा है। समझ नहीं आता कि आप लोग शांत होकर अपनी जगह पर बैठ क्यों नहीं जाते? यहां साल में बड़ी मुश्किल से एक बार आने का मौका मिलता है, इसलिए समय की अहमियत को समझें और चुपचाप नीचे बैठ जाएं।
  • प्यार अपनी जगह लेकिन सुरक्षा अपनी जगह है- मैं अच्छी तरह जानता हूं कि आप लोग मुझसे बहुत प्यार करते हैं और बहुत दूर-दूर से मुझे यहां देखने आए हैं। आपका यह प्यार सिर आंखों पर है, लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि हम उत्साह में आकर एक-दूसरे की जान ही जोखिम में डाल दें। खुद को संभालिए और अनुशासन बनाए रखिए।
  • भयंकर गर्मी में किसी को हार्टअटैक हो जाएगा- मैं बैठने के लिए इतनी जिद इसलिए कर रहा हूं क्योंकि बाहर गर्मी बहुत है और उमस का स्तर खतरनाक हो चुका है। भीड़ में धक्का-मुक्की करने से किसी को भी पैनिक या हार्ट अटैक आ सकता है। मैं नहीं चाहता कि यहां आए किसी भी मां के लाडले बेटे के साथ कोई अनहोनी हो।
  • आप लोग नहीं बैठे तो मैं नहीं गाऊंगा और चला जाऊंगा- अगर यहां किसी की तबीयत बिगड़ती है या कोई हादसा होता है, तो वह नुकसान हमसे झेला नहीं जाएगा। स्थिति को बिगड़ता देख मंच पर मौजूद बलराज पाजी भी लगातार टोक रहे हैं और कह रहे हैं कि अगर भीड़ काबू में नहीं आती, तो इस प्रोग्राम को यहीं पर बंद करना पड़ेगा। मैं भी नहीं गाऊंगा और सच में यहां से चला जाऊंगा।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

यूपी की बड़ी खबरें:IAS दुर्गा शक्ति नागपाल केस की सुनवाई से जज हटे, सिविल जज ने कहा था- अफसर ने धमकाया

Hindi News Local Uttar pradesh Uttar Pradesh Big Breaking News Updates | 4 September 2026| Today Live News Updates | Agra Lucknow Kanpur Varanasi Prayagraj Meerut Ayodhya: यूपी की आज…

मूवी रिव्यू- गांधारी:मां का गुस्सा भी नहीं बचा पाया ये ‘ट्विस्टों का तांडव’, तापसी लड़ती रहीं और कहानी दम तोड़ती रही

Hindi News Entertainment Bollywood Gandhari Movie Review | Taapsee Pannu Ishwak Singh Performance Analysis मूवी रिव्यू- गांधारी:मां का गुस्सा भी नहीं बचा पाया ये ‘ट्विस्टों का तांडव’, तापसी लड़ती रहीं…

You Missed

Sluggish Dodgers open homestand with lopsided loss to Cardinals

  • By dp
  • September 4, 2026
  • 0 views
Sluggish Dodgers open homestand with lopsided loss to Cardinals

यूपी की बड़ी खबरें:IAS दुर्गा शक्ति नागपाल केस की सुनवाई से जज हटे, सिविल जज ने कहा था- अफसर ने धमकाया

  • By dp
  • September 4, 2026
  • 0 views
यूपी की बड़ी खबरें:IAS दुर्गा शक्ति नागपाल केस की सुनवाई से जज हटे, सिविल जज ने कहा था- अफसर ने धमकाया

Storm Team4 Forecast: Hot & humid with a chance for more storms tonight

  • By dp
  • September 4, 2026
  • 2 views
Storm Team4 Forecast: Hot & humid with a chance for more storms tonight

मूवी रिव्यू- गांधारी:मां का गुस्सा भी नहीं बचा पाया ये ‘ट्विस्टों का तांडव’, तापसी लड़ती रहीं और कहानी दम तोड़ती रही

  • By dp
  • September 4, 2026
  • 2 views
मूवी रिव्यू- गांधारी:मां का गुस्सा भी नहीं बचा पाया ये ‘ट्विस्टों का तांडव’, तापसी लड़ती रहीं और कहानी दम तोड़ती रही

A New Update On The ‘Silo’ Season 4 Release Date

  • By dp
  • September 4, 2026
  • 3 views
A New Update On The ‘Silo’ Season 4 Release Date

पिपौरी में घुसा पांडु नदी का पानी:घरों में फंसे 60 परिवार, NDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

  • By dp
  • September 4, 2026
  • 3 views
पिपौरी में घुसा पांडु नदी का पानी:घरों में फंसे 60 परिवार, NDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन