समय रैना के साथ फोटो वायरल होने पर भड़कीं कुशा:कहा- ये मेरा दोस्त नहीं, मेरे प्राइवेट पार्ट पर जोक बने, ट्रॉमा में थैरेपी लेनी पड़ी, जानिए पूरा विवाद

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Kusha Kapila Slams Fake AI Photo With Samay Raina, Clarifies Stand

समय रैना के साथ फोटो वायरल होने पर भड़कीं कुशा:कहा- ये मेरा दोस्त नहीं, मेरे प्राइवेट पार्ट पर जोक बने, ट्रॉमा में थैरेपी लेनी पड़ी, जानिए पूरा विवाद1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कुछ समय पहले ही एक रोस्ट शो में समय रैना ने कुशा कपिला पर कई आपत्तिजनक जोक किए थे। इसके बाद कुशा ने भड़कते हुए कहा था कि बार-बार मना करने के बावजूद समय रैना ने प्राइवेट पार्ट और निजी बातों पर मजाक करना जारी रखा। अब कुशा कि समय रैना के साथ एक फर्जी तस्वीर वायरल कर दावा किया जा रहा है कि कुशा खुद अपने पुराने बयान से पलट गई हैं। फोटो वायरल होने के बाद एक्ट्रेस ने साफ किया है कि वो समय की दोस्त नहीं हैं और तस्वीर AI जनरेटेड है।

कुशा ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से स्टोरी की सीरीज पोस्ट कर विवाद पर भड़ककर रिएक्शन दिया है। पहली स्टोरी में उन्होंने फर्जी तस्वीर में समय से पैच-अप के दावे पर लिखा है, ‘फर्जी और जानबूझर फैलाया गया। मेरा चेहरा AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से बदला गया है। मुझे समझ नहीं आता कि कोई इस तरह की चीजों पर पैसे क्यों खर्च करेगा। इंटरनेट पर कुछ लोग मुझे छोटा दिखाने के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं। अब तो यह सब देखकर हंसी आती है।’

अगली स्टोरी में उन्होंने लिखा, ‘जानबूझकर कितनी बातें फैलाओगे मीम अकाउंट्स? अब बस करो। क्या मुझे सच में उन जोक्स का खुलासा करना पड़ेगा ताकि मेरा गुस्सा सही साबित हो? फिर केस हो जाएगा भाई। आगे बढ़ो। अब मैं किसी पार्टी में भी नहीं जाऊंगी।’

आगे उन्होंने समय रैना से दोस्ती टूटने पर लिखा, ‘हां, हमारी दोस्ती थी। समय रैना, आशीष सोलंकी के रोस्ट शो में पैनलिस्ट था। कोई स्क्रिप्ट पहले से नहीं दी गई थी, कोई कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं हुआ था और मुझे पहले से कोई जोक्स नहीं बताए गए थे। मुझे बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि मेरे बारे में क्या बोला जाएगा। मेरे ऊपर किए गए जोक्स बहुत खराब थे। आज भी मेरा मानना है कि उन्हें सेंसर किया जाना चाहिए था। मैंने समय और आशीष दोनों को ब्लॉक कर दिया था। उस दिन जो शर्म और अपमान महसूस हुआ, उससे बाहर आने में मुझे काफी समय और थेरेपी लगी। काश वह रोस्ट कभी हुआ ही न होता।’

‘यह दावा बिल्कुल गलत है कि मैंने समय के बुरे दौर का जश्न मनाया था। मैंने ऐसा कभी नहीं किया। कई मीडिया संस्थानों ने मुझसे उसके खिलाफ बोलने को कहा, लेकिन मैंने मना कर दिया। मैं समय की दोस्त नहीं हूं और कभी उसके शो लेटेंट में नहीं जाऊंगी। हमने बस सामान्य व्यवहार रखने का फैसला किया है और इंटरनेट पर एक-दूसरे के बारे में बात न करने का निर्णय लिया है।’

मेरे प्राइवेट पार्ट पर मजाक बनाए गए- कुशा

आखिरी में कुशा कपिला ने AI जनरेटेड तस्वीर की असली तस्वीर शेयर कर लिखा, पिछले दो सालों से, उस रोस्ट के बाद और मेरे द्वारा उन जोक्स पर आपत्ति जताने के बाद, इंटरनेट पर कुछ लड़कों ने मेरे प्राइवेट पार्ट पर मजाक बनाए, यह तक कहा कि मेरे ऊपर रेप जोक्स किए गए होंगे। मेरी निजी जिंदगी का मजाक उड़ाया गया। एयरपोर्ट पर भी लोग मेरे पास आकर हंसते हुए कहते थे, “वो वाले जोक्स बता दो ना कुशा।” उस समय मुझे बहुत शर्मिंदगी महसूस होती थी और मेरे मैनेजर को उन्हें रोकना पड़ता था।

क्यों हुआ कुशा और समय रैना का विवाद?

कुशा कपिला बीते साल आशीष सोलंकी के रोस्ट शो में पहुंची थीं, जहां कॉमेडियन्स ने उन्हें रोस्ट किया था। शो में समय रैना ने कुशा पर काफी आपत्तिजनक बातें कहीं और निजी रिश्तों पर भी जोक्स किए। आमतौर पर इस तरह के रोस्ट शोज में सारे जोक्स पहले ही डिस्कस किए जाते हैं, हालांकि उस शो में कुशा को पहले से स्क्रिप्ट नहीं दी गई। लाइव शो रिकॉर्डिंग के समय कुशा कुछ नहीं बोल सकीं, हालांकि बाद में बैक स्टेज उन्होंने इसका विरोध किया। बाद में वीडियो से जोक म्यूट कर दिए गए थे, हालांकि इससे कुशा और समय की दोस्ती टूट गई।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    2000 में लंदन से शुरू हुआ आईफा:अब 2028 में हॉलीवुड तक पहुंचेगा; आंद्रे टिमिन्स ने खोले सलमान, शाहरुख और अमिताभ से जुड़े राज

    Hindi News Entertainment Bollywood IIFA 2028 Hollywood Expansion | Andre Timmins Reveals Salman Shahrukh Secrets भास्कर इंटरव्यू2000 में लंदन से शुरू हुआ आईफा:अब 2028 में हॉलीवुड तक पहुंचेगा; आंद्रे टिमिन्स…

    यूपी में कल से फिर बदलेगा मौसम, बारिश का अलर्ट:लखनऊ में अभी भी 40 हजार से ज्यादा घर पानी से घिरे, सीतापुर, गोंडा में भी बढ़ने लगा जलस्तर

    Hindi News Local Uttar pradesh Uttar Pradesh Weather Update Lucknow Sitapur Gonda Flood Alert Up Rain Water Level Video LIVEयूपी में कल से फिर बदलेगा मौसम, बारिश का अलर्ट:लखनऊ में…

    You Missed

    Nathan MacKinnon bloodied in fight with Stars’ Roope Hintz, his second of the season

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 2 views
    Nathan MacKinnon bloodied in fight with Stars’ Roope Hintz, his second of the season

    2000 में लंदन से शुरू हुआ आईफा:अब 2028 में हॉलीवुड तक पहुंचेगा; आंद्रे टिमिन्स ने खोले सलमान, शाहरुख और अमिताभ से जुड़े राज

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 2 views
    2000 में लंदन से शुरू हुआ आईफा:अब 2028 में हॉलीवुड तक पहुंचेगा; आंद्रे टिमिन्स ने खोले सलमान, शाहरुख और अमिताभ से जुड़े राज

    Angela Bassett and the “Wildwood” team discuss that high-flying chase sequence (exclusive) – AOL

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 7 views
    Angela Bassett and the “Wildwood” team discuss that high-flying chase sequence (exclusive) – AOL

    यूपी में कल से फिर बदलेगा मौसम, बारिश का अलर्ट:लखनऊ में अभी भी 40 हजार से ज्यादा घर पानी से घिरे, सीतापुर, गोंडा में भी बढ़ने लगा जलस्तर

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 5 views
    यूपी में कल से फिर बदलेगा मौसम, बारिश का अलर्ट:लखनऊ में अभी भी 40 हजार से ज्यादा घर पानी से घिरे, सीतापुर, गोंडा में भी बढ़ने लगा जलस्तर

    Maura Higgins Addresses Rumors ‘Dancing With the Stars’ Is ‘Fixed’ in Her Favor: ‘I Wish’

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 6 views
    Maura Higgins Addresses Rumors ‘Dancing With the Stars’ Is ‘Fixed’ in Her Favor: ‘I Wish’

    GEN-Z की पसंद डिजिटल प्रिंट गरबा ड्रेस:मिलेनियल्स को अजरक प्रिंट ने मोहा, गोरखपुर में डांडिया नाइट के लिए जबरदस्त उत्साह

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 6 views
    GEN-Z की पसंद डिजिटल प्रिंट गरबा ड्रेस:मिलेनियल्स को अजरक प्रिंट ने मोहा, गोरखपुर में डांडिया नाइट के लिए जबरदस्त उत्साह